जय किसान फसल ऋण माफी योजना 2023 | Jai Kisan Fasal Rin Mafi Yojana आवेदन प्रक्रिया, पात्रता सूची

Jai Kisan Fasal Rin Mafi Yojana 2023: दोस्तों, किसानों के आर्थिक तंगी का सबसे बड़ा कारण किसानों द्वारा कृषि कार्य के लिए लिया जाने वाला ऋण है, किसान एक बार लेने के बाद समय से जमा नहीं कर पाते है, जिसके बाद यह ऋण बढ़ता ही जाता है। यही कारण है कि जहाँ एक ओर कई किसान जीवन भर आर्थिक तंगी से जूझते रहते है, तो वहीँ दूसरी ओर कहीं किसान आत्महत्या कर लेते है। किसानों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना की शुरुआत की है, इस योजना के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों के ऋण माफ करेगी।

Jai Kisan Fasal Rin Mafi Yojana

इस आर्टिकल में हमने आपको Jai Kisan Fasal Rin Mafi Yojana 2023 से जुड़ी सभी जानकारियाँ दी है, जैसे – जय किसान फसल ऋण माफी योजना क्या है, इस योजना के लाभ, विशेषताएं, निर्धारित पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आदि। इसलिए कृपया एमपी ऋण माफ़ी से संबधित इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

जय किसान फसल ऋण माफी योजना 2023

MP Jai Kisan Fasal Karj Mafi Yojana की घोषणा वर्ष 2019 में मध्य प्रदेश राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा की गई थी। चुनाव से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने यह घोषणा की थी कि चुनाव जीतने के बाद वह किसानों के कर्ज को पूरी तरह से माफ कर देगी। राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही किसान फसल ऋण माफी योजना के लिए स्वीकृति दे दी थी। इस योजना के माध्यम से किसानों का 2 लाख रुपयों तक के कृषि ऋण माफ किये गए।

Join Our WhatsApp Group!

इस योजना के लिए बनाये गए नियम व शर्तों के अनुसार जिन आवेदकों का नाम एमपी जय किसान फसल ऋण माफी योजना सूची (MP Kisan Karj Mafi List) में होगा, उन किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना को जमीनी स्तर पर आसानी से उतारने के लिए राज्य के कृषि कल्याण और कृषि विभाग ने इसके लिए अलग से आधिकारिक वेबसाइट लांच की गयी, जहां पर योजना से जुड़े सभी नियम व शर्ते, ऑनलाइन लिस्ट देखने की सुविधा, ऋण माफ़ी की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया आदि सभी जानकारियों को मध्य प्रदेश ऋण माफ़ी पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी गयी है।

मध्य प्रदेश जय किसान फसल ऋण माफी स्कीम के पहले चरण में किसानों का 50 हजार तक का ऋण माफ किया गया और इस योजना के दूसरे चरण में सरकार के द्वारा 1 लाख रुपयों तक जे कर्ज माफ किये गए, सरकार द्वारा जानकारी दी गयी है कि दूसरे चरण में 3,749 किसानों का 26 करोड़ 32 लाख रुपये का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना

Jai Kisan Fasal Rin Mafi Yojana 2023 Overview

योजना का नामजय किसान फसल ऋण माफी योजना
संबधित राज्य मध्य प्रदेश
किसने शुरू की राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा।
उदेश्य किसानों के कर्ज माफ करना।
लाभार्थी मध्य प्रदेश के किसान।
आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpmandiboard.gov.in/

Jai Kisan Fasal Rin Mafi Yojana 2023 का उद्देश्य

सरकार द्वारा जय किसान फसल ऋण माफी योजना को शुरू करने का उद्देश्य किसानों का कर्ज माफ करके उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करना है ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके। मध्य प्रदेश के किसानों पर राष्ट्रीय कृत बैंकों, सहकारी बैंकों, ग्रामीण विकास बैंकों और निजी बैंकों से 70 हजार करोड़ रुपयों से भी अधिक का कर्ज है। जिसमें से 41 लाख किसानों ने 56 हजार करोड़ रुपयों का ऋण लिया है तथा लगभग 15 हजार करोड़ रुपयों का ऋण (एनपीए) है। इस योजना से किसानो को विशेष राहत मिलेगी और राज्य के किसान कर्ज मुक्त हो पाएंगे। 

जय किसान फसल कर्ज माफी योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के सभी छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राप्त होगा।
  • MP Jai Kisan Fasal Karj Mafi Yojana का लाभ किसान एक ही बार प्राप्त कर सकते है।
  • इस योजना के अंतर्गत जो किसान नियमित रूप से कर्ज का भुगतान कर रहे है उन्हें 25 हजार रुपयों तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ।
  • इस योजना के तहत जिन किसानों ने खेती के लिए बैंकों से कर्ज लिया था, उनका पूरा कर्ज राज्य सरकार के द्वारा माफ कर दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों के 2 लाख रुपयों तक का कर्ज राज्य सरकार द्वारा माफ किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल उन लोगों का ही ऋण माफ होगा जो मध्य प्रदेश के किसान है।
  • इस योजना का लाभ उन किसानों को प्राप्त नही होगा जिन्होंने ट्रैक्टर, कुआं जैसे उपकरणों के लिए लोन लिया है।
  • इस योजना के तहत दिनांक 31 मार्च 2018 की स्थिति में किसानों के 2 लाख रुपयों की सीमा तक बकाया फसल ऋण माफ कर दिया जाता है।
  • कर्ज माफी योजना में किसानों को पहले चरण में 50 हजार रुपये तक का लोन माफ किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत पहले चरण में 11 हजार किसानों का ऋण माफ किया गया है।
  • इसके साथ ही जय किसान ऋण माफी योजना का दूसरा चरण अभी चालू है, जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी बैंकों के 1 लाख रुपयों तक का लोन माफ किया जा रहा है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों द्वारा सिर्फ उनकी खेती के लिए लिया गया कर्ज ही माफ किया जाएगा।
  • आपको बताना चाहेंगे कि दूसरे चरण में 3749 किसानों के 26 करोड़ 32 लाख रुपयों के ऋण माफ किये जा रहे है।
  • यदि किसान ने एक से अधिक बैंकों से कर्ज लिया है तो इस स्थिति में जय किसान ऋण माफी योजना के अंतर्गत केवल सहकारी बैंक से लिया गया कर्ज ही माफ किया जाएगा।
  • जून 2009 के बकायादार लगभग 35 लाख किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • जिन किसानों का लोन पंजीकरण कोपरेटिव बैंक, नेशनल बैंक या रीजनल रूरल बैंक के अंतर्गत हुआ है केवल उन्हीं किसानों को इस योजना के अंतर्गत का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस तरीके से कुल मिलाकर 41 लाख किसानों ने इन बैंकों से करीबन 56 हजार करोड़ का ऋण लिया है।

उत्तर प्रदेश ऋण माफी योजना

जय किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

अगर आप Jay Kisan Rin Mafi Yojana List देखना चाहते है तो आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में स्टेप वाइज बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप जय किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट कैसे देखें के बारे में जान सकते है:

  • MP किसान कर्ज माफी लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको किसान कल्याण तथा कृषि विभाग मध्य प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते है – Click Here
  • इसके होम पेज पर आपको जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत लाभान्वित किसानों की सूची का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
  • अब अगले पेज पर आपके सामने एमपी किसान कर्ज माफी 2023 लाभार्थियों की सूची (MP Karj Mafi List) ओपन हो जाएगी।

जय किसान ऋण माफी योजना संपर्क विवरण

Jay Kisan Rin Mafi Yojana से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित बताये गये दिशा निर्देशों का अनुसरण करना होगा:

  • इसके लिए सर्वप्रथम आप कृषि कल्याण तथा कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको संपर्क करें का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है। 
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जिसमें आपको MP Kisan Karj Mafi Yojana संपर्क विवरण देखने को मिल जाएगा।

Conclusion

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमनें आपको जय किसान फसल ऋण माफी योजना 2023 से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है ताकि आप भी Jai Kisan Fasal Rin Mafi Yojana का लाभ उठा सके। हम उम्मीद करते है कि आपको यह लेख अवश्य पसंद आया होगा।

FAQ : Jai Kisan Fasal Rin Mafi Yojana 2023

प्रश्न 1. जय किसान ऋण माफी योजना कब शुरू हुई है?

उत्तर: जय किसान कर्ज माफी योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा साल 2019 में शुरू की गई थी।

प्रश्न 2. MP जय किसान फसल ऋण माफी योजना का लाभ किन्हें प्राप्त होगा?

उत्तर: एमपी जय किसान फसल ऋण माफी स्कीम का लाभ मध्य प्रदेश के सभी किसानों को प्राप्त होगा जो भी इस योजना के नियमानुसार पात्र होंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!