Kanya Sumangala Yojana UP in Hindi | कन्या सुमंगला योजना List, Online Apply, Helpline Number | Kanya Sumangala Yojana UP: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा तो आपने सुना ही होगा, यह देश भर में बेटियों को के प्रति हमारे समाज में नकारात्मकता को समाप्त करना है। यही कारण है कि आज समाज में बेटियों के प्रति पहले से ज्यादा जागरूक जागरूकता आयी है। सरकार भी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जैसे अच्छा पालन पोषण, शिक्षा, विवाह आदि के लिए समय समय पर कहीं योजनाएं लाती रहती है।
उत्तर प्रदेश सरकार की कन्या सुमंगला योजना भी बेटियों के शिक्षा के लिए शुरू की गयी है। इस योजना के द्वारा राज्य के बेटियों को पढ़ाया-लिखाया जायेगा और साथ ही इस काबिल बनाया जायेगा कि आगे जाकर वह अपने पैरो पर कड़ी हो सके। इसके अलावा देश निर्माण में भी अपनी भूमिका अदा कर सकें। इस लेख में हमने कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी है, जैसे- कन्या सुमंगला योजना क्या है, इसके लिए पात्रता क्या है, किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है, कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कैसे करें आदि। इसीलिए कृपया सुमंगला योजना आर्टिल्स को अंत तक पढ़ें।
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2024
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Kanya Sumangala Yojana को शुरू कर दिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बेटियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को कुल 15000 रुपयों की धनराशि प्रदान की जाएगी। जो राशि बच्ची के जन्म से लेकर उनके स्नातक के पढाई तक चरणवार दी जाएगी। यह धनराशि कुल 6 किश्तों में दी जाती है, सरकार द्वारा UP Kanya Sumangala Yojana को कुल 1200 करोड़ रुपयों का बजट आवंटित किया है। उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत अब तक 9.92 लाख लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है, केवल वर्ष 2022 में इस योजना के अंतर्गत 1.01 लाख लाभार्थियों को और जोड़ा जाएगा।
UP Kanya Sumangala Yojana Short Summary 2024
आर्टिकल नाम | Mukhya Mantri Kanya Sumangla Yojana |
संबधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश |
उद्देश्य | यूपी की छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाना व उनके भविष्य में अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करना। |
योजना के लिए राज्य सरकार का बजट | 1200 करोड़ रुपए |
वर्तमान वर्ष | 2024 |
कितने किश्तों में दिया जायेगा। | 6 |
योजाना की शुरुआत | 25 October, 2019 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mksy.up.gov.in |
कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता
अब आगे हम आपको UP Kanya Sumangala Yojana के लिए निर्धारित की गई शर्तो के बारे में बताने वाले है, जिसका पालन करना अनिवार्य है:
- MKSY योजना के लिए सबसे पहले आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ एक परिवार की दो लड़कियां ही उठा सकती है।
- आवेदक या उसके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या इससे अधिक नही होना चाहिए।
- अगर किसी परिवार ने बेटियों को गोद लिया है तो वे परिवार भी इस योजना का लाभ उठा सकते है। सिर्फ इतना ही नही, इस योजना के तय नियमों के अनुसार उस परिवार के 2 और लड़कियों को भी MKSY 2022 योजना का लाभ प्राप्त होगा जिसका साफ मतलब यह है कि उस परिवार के कुल 4 लड़कियों को Kanya Sumangala Yojana का लाभ प्राप्त होगा।
- अगर किसी परिवार में जुड़वा बेटियां है तो उन्हें भी इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। ऐसे में उस परिवार के तीन बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा अर्थात 2 जुड़वा बेटी और एकल बेटी।
Kanya Sumangala Yojana Scheme के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ती है जिनमें:
- अधिवास प्रमाण पत्र यानी Domicile Certificate
- आधार कार्ड
- बैंक एकाउंट डिटेल्स
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- अभिभावक का पहचान पत्र
- बेटी गोद लेने का प्रमाण पत्र (यदि बेटी गोद ली गई है)
- एड्रेस प्रूफ
UP Kanya Sumangala Yojana के लाभ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की शुरुआत की है ताकि गरीब घर के बेटियों को भी उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए आर्थिक लाभ दिया जा सके। Sumangala Yojana के अंर्तगत लड़कियों को काफी लाभ फायदा मिलता है जिसके बारे में आगे हम बात करेंगे:
- मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के अंतर्गत जिन कन्याओं का जन्म 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद हुआ है उन्हें इस योजना का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त होता है और पहली किश्त कन्या के जन्म के समय UP सरकार द्वारा दी जाती है।
- इस योजना की दूसरी किश्त, बेटी के टीकाकरण के समय दी जाती है।
- लाभार्थी के कक्षा 6 में प्रवेश करने के बाद , 3000 रुपये की किश्त राशि कन्या के एकाउंट में डाल दी जाती है।
- क्लास 8 में प्रवेश करने के बाद , 5000 रुपयों की किश्त राशि लाभार्थी के बैंक खाते में दे दी जाती है।
- 10th पास करने पर 7 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
- 12th की परीक्षा पास करने पर लाभार्थी को 8 हजार रुपयों की किश्त राशि उसके बैंक एकाउंट में दी जाती है।
- लाभार्थी के 21 साल पूरे होने के बाद, उसके विवाह के लिए सरकार द्वारा 2 लाख रुपयों की आर्थिक मदद दी जाती है।
कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन
अगर आप भी Online Apply For Kanya Sumangala Yojana का लाभ उठाना चाहते है तो इसके लिये आगे हम आपको स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी देने वाले है ताकि आप मुख्यमंत्री सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन कर सके:
- इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिये गए लिंक https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर भी क्लिक कर सकते है।
- इसके होम पेज पर आपको Citizen Service Portal का विकल्प दिखेगा। आप Citizen Service Portal विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आप नए आपको पेज इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Online Registration For Kanya Sumangala Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आपके सामने कुछ नियम दिखाई देंगे जिसके नीचे आपको I Agree के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपके सामने अगला पेज ओपन होगा, जिसमें आपसे कुछ जानकारियां पूछी जाएगी जिनमें आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, माता पिता का आधार नंबर आदि को भर लेना है।
- इसके बाद अपने नंबर पर आई OTP को डालकर इसे सत्यापित कर लें।
- ओ टी पी डालने के बाद आपका रेजिस्ट्रेशन पूरा जाएगा और आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगी जिससे आप MKSY 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- अब MKSY पोर्टल पर Login करने के लिए आपको दी गई User Id , Password और कैप्चा डालकर Sign In कर लेना है।
- इसके बाद आपके सामने Kanya Sumangala Yojana का अवेदम फॉर्म आ जायेगा जिसमें आपको पूछी गई सारी जानकारियों को भरना है और मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर लेना है।
- इसके बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म को जमा कर दें। भविष्य के लिए आप इसकी एक कॉपी भी अपने पास अवश्य ही रख लें।
- उम्मीद है कि आप How To Apply For Kanya Sumangala Yojana के बारे में अच्छे से समझ गये होंगे।
सुमंगला योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ ही साथ आप Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Offilne Apply भी कर सकते है जिसके बारे में आगे हम आपको बताएँगे:
- आपको बता दें कि MKSY Registration के लिए आवेदन फॉर्म को आप कन्या सुमंगला योजना के पोर्टल/ SDM/ खंड विकास अधिकारी/ जिला परिवीक्षा अधिकारी / उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी के कार्यालय से बिल्कुल मुफ्त में ले सकते है।
- इसके बाद आप रेजिस्ट्रेशन फॉर्म को अच्छे से भरकर जिला परिवीक्षा अधिकारी /उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी/खंड विकास अधिकारी/ SDM के कार्यालय में जमा कर सकते है।
इस तरह आज हमनें आपको इस योजना से जुड़ी सारी जानकारियां प्रदान की है। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आप इसे शेयर जरूर करेंगे।
FAQ: Sumangala Yojana UP
प्रश्न 1. कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब आता है ?
उत्तर: इस योजना का पैसा 6 श्रेणियों में आता है।
प्रश्न 2. क्या जुड़वा लड़की होने पर, दोनों लड़कियों को इस सुमंगला योजना का लाभ मिलेगा ?
उत्तर: जी हाँ ! इस योजना के अंतर्गत, जुड़वा लड़की होने पर दोनों को इसका लाभ मिलता है।