मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 | Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Online Registration Process

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: दोस्तों, इस बढ़ती महंगाई के दौर में गरीब परिवारों के लिए कन्या का विवाह करना सबसे मुश्किल काम है। इसलिए मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने प्रदेश के गरीब लोगों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को शुरू किया है। जिसके अंतर्गत राज्य के निर्धन, गरीब निराश्रित और जरूरतमंद परिवारों को बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की बेटियों / तलाकशुदा महिलाओं / विधवा महिलाओं को विवाह के लिए 55 हजार रुपयों की आर्थिक मदद राशि प्रदान करती है। 

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 से जुड़ी सभी जानकारियाँ देने वाले है जैसे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है, इस योजना के लाभ, विशेषताएं, उद्देश्य, निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया आदि। अगर आपको इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी चाहिए तो आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की सामान्य, पिछड़ा जाती, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवार वालो को अपनी बेटियों के विवाह हेतु 55 हजार रुपयों की आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाएगी। 

Join Our WhatsApp Group!

इस योजना का लाभ हिन्दू और मुस्लिम दोनों वर्ग के लोगों को प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब जरूरतमंद, निर्धन और बेसहारा परिवारों के बेटियों के विवाह हेतु राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को उनके कन्याओं के विवाह हेतु मदद राशि प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 संक्षिप्त विवरण

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
शरू किया मध्य प्रदेश सरकार द्वारा।
लाभार्थीविवाह हेतु अनुदान।
योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि55,000 रूपये
उद्देश्यआर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के शादी हेतु आर्थिक सहायता।
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mpvivahportal.nic.in/

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश राज्य की कन्याओं को प्राप्त होगा।
  • MP Kanya Vivah Yojana का लाभ राज्य के निर्धन, गरीब निराश्रित और जरूरतमंद परिवार वालों की बेटियों /  विधवा महिलाओं और तलाकशुदा महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • इस योजना के माध्यम से पात्र कन्याओं को राज्य सरकार के तरफ से विवाह के लिए 55 हजार रुपयों की आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के द्वारा गरीब निराश्रित परिवारों के ऊपर से कन्या के विवाह पर होने वाला खर्च कम हो पायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान, वधू को गिफ्ट के तौर पर गृहस्थी के शुरुआत के लिए 38,000 रुपयों को सामग्री प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने के लिए आयोजनकर्ता निकाय को 6000 रुपयों की राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत 11,000 रुपयों की धनराशि (एकाउंट पेयि चेक) लाभार्थी कन्या को प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार वालों को उनकी बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

लाड़ली लक्ष्मी योजना

बालिका समृद्धि योजना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की पात्रताएं

  • इस योजना के लाभ प्राप्ति हेतु आवेदन केवल मध्यप्रदेश राज्य के स्थाई निवासी ही कर सकते है।
  • इस योजना के नियमानुसार विवाह के समय लड़की की उम्र 18 साल से कम नही होनी चाहिए और लड़के की उम्र 21 साल से कम नही होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ उन्हीं को प्राप्त होगा जिसके अभिभावक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हो।
  • कन्या का बैंक एकाउंट उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • इस योजना के लाभ प्राप्ति हेतु लाभार्थी को अपना विवाह निर्धारित की गई तिथियों पर आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ही सम्पन्न करना होगा। एकल विवाह करने की स्थिति में कन्या को इस योजना का लाभ प्राप्त नही होगा।
  • जिन महिलाओं का कानूनी रूप से तलाक हो चुका है, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। 
  • इसके अलावा विधवा महिलाएं, पुनर्विवाह के लिए भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती है।

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या का आयु प्रमाण पत्र
  • पति के मृत्यु का प्रमाण पत्र (कल्याणी महिला होने की स्थिति में)
  • कानूनी रूप से तलाक होने के आदेश का प्रमाण पत्र (परित्यक्त महिला होने की स्थिति में)
  • समग्र कोड
  • बीपीएल कार्ड (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया

अगर आप भी मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में स्टेप वाइज बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Online Registration कर सकते है:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको विवाह पोर्टल, मध्यप्रदेश शासन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक http://mpvivahportal.nic.in/ पर भी क्लिक कर सकते है।
mukhymantri kanya vivah yojana
  • इसके होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना Form दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारियों को भर लेना है जिनमें नाम, पता, आधार नंबर, आयु, जाति, परिवार की वार्षिक आय आदि है।
  • सारी जानकारियों को अच्छे से भर लेने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर लें।
  • इसके बाद Submit के बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को जमा कर दें। अब आपको यहाँ पर लॉगिन कर लेना है। 
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे। 

MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

अगर आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसकी प्रक्रिया के बारे में आगे हम आपको बताएंगे:

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Official Website पर जाना होगा और यहाँ से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन पत्र डाउनलोड कर लेना होगा।
  • अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को अच्छे से भर लें और मांगे गये सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न कर लें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र को अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत / जनपद पंचायत में अथवा शहरी क्षेत्र में नगर निगम / नगर पालिका / नगर परिषद के कार्यालय में जाकर जमा कर दें।
  • इस प्रकार आप Mukhyamantri Kanya Vivah Scheme Offline Registration कर पाएंगे।

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana List कैसे देखें

  • सर्वप्रथम विवाह पोर्टल, मध्यप्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट http://mpvivahportal.nic.in/ पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको हितग्राहियों की सूची का सेक्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है। 
  • इसके बाद आपको यहाँ पर स्वीकृत हितग्राहियों की सूची का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर आपको मांगी गई जानकारियों को भर लेना है।
  • इसके बाद हितग्राहियों की सूची देखें के बटन पर क्लिक कर लें।
  • अब संबंधित जानकारी आपके सामने ओपन हो जाएगी। 
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री Kanya Vivah Yojana List Check कर सकते है।

Conclusion

इस प्रकार आज के लेख में हमनें आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है ताकि आप भी Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का लाभ प्राप्त कर सकें। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा।   

FAQ – Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभार्थी कौन कौन होंगे?

उत्तर: इस योजना के तहत राज्य के गरीब निराश्रित, निर्धन और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों / विधवा महिलाओं / तलाकशुदा महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न 2. इस योजना से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए क्या कोई टोल फ्री नंबर जारी की गई है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर: इस योजना से जुड़ी जानकारियाँ आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त कर सकते है:-
CM Helpline Number – 181
निःशक्तों हेतु – 1800-233-4397
दिव्यांगजन सूचना लाइन – 1800-233-5956

Leave a Comment

error: Content is protected !!