मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Online Application

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: बिहार सरकार हमेशा ही अपने राज्य के नागरिकों के विकास के लिए नई नई योजनाओं को शुरू करती रहती है ताकि राज्य के हर एक नागरिक का विकास हो सकें। विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित कई सारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को शुरू किया है।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

इस योजना के अंतर्गत बिहार की छात्राओं को 12वीं एवं ग्रेजुएशन पास करने के बाद बिहार सरकार की तरफ से आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी ताकि वे बिना किसी रूकावट के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। आज के इस पोस्ट में हम आपको Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने वाले है। यदि आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, जरुरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानना चाहते है तो कृपया इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार सरकार द्वारा राज्य की छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत करीबन 50 हजार की वित्तीय सहायता राशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक राज्य की छात्राओं को दी जाएगी। यह सहायता राशि कन्या के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने तक किश्तों में प्रदान की जाएगी। 

Join Our WhatsApp Group!

इस योजना के अंतर्गत 12 वीं पास करने वाली छात्राओं को 25 हजार रुपये और ग्रेजुएशन पास करने वाली लड़कियों को 50 हजार रुपये प्रदान किये जाएंगे। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की ओर अग्रसर करना है ताकि गरीब घर की लड़कियां भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके। 

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Overview 2024

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
किसने लॉन्च कियामुख्यमंत्री नितीश कुमार
विभागमहिला कल्याण विभाग
लाभार्थीबिहार राज्य की कन्यायें
उद्देश्यबालिकाओं को सशक्त बनाना
स्थितिएक्टिव
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://edudbt.bih.nic.in/

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ बिहार के गरीब घर की लड़कियों को प्राप्त होगा जो कि आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ है।
  • बिहार कन्या उत्थान योजना का लाभ राज्य की 1.50 करोड़ छात्राओं को मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से कन्याओं को सैनेटरी नैपकिन और यूनिफ़ॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि दी जाएगी।
  • Kanya Utthan Yojana Bihar के लिए सराकर ने 300 करोड़ रुपयों का बजट निर्धारित किया है ताकि राज्य की सभी लड़कियों को इसका लाभ मिल सके।
  • इस योजना का लाभ गरीब घर की अविवाहित लड़कियों को ही मिलेगा।
  • इस योजना के द्वारा बाल विवाह पर रोक लगेगा और कन्या शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से यूनिफार्म खरीदने के लिए 1 साल से लेकर 2 साल तक कि आयु में 600 रुपये की सहायता राशि दी जाती है।  
  • 3 साल से लेकर 5 साल तक की आयु 700 रुपये और 6 से लेकर 8 साल तक की आयु में 1000 रुपये दी जाती है। 
  • एवं 9 साल से लेकर 12 साल तक की उम्र की कन्याओं को सरकार द्वारा 1200 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा सरकार सैनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए भी 300 रुपये प्रदान करेगी।
  • इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगा और उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। 

बिहार सम्पति पंजीकरण

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाली कन्या बिहार राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली कन्या का विवाह न हुआ हो।
  • आवेदक कन्या गरीब परिवार से ही होनी चाहिए।
  • 10वीं / 12वीं पास और ग्रेजुएशन की छात्राएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • आवेदन करने वाली लड़की के घर में कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में कार्यरत न हो।  
  • इस योजना का लाभ एक परिवार की सिर्फ दो बेटियां ही उठा सकती है।

बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • 12 वीं कक्षा की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन का मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • बैंक डिटेल्स
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

यदि आप CM Kanya Utthan Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो निचे बताये गए प्रोसेस को फॉलो करें।  

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana online
  • क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर कन्या उत्थान योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारियों को अच्छे से भर लें और इसके साथ मांगे गए दस्तावेजों को भी अपलोड कर दें।
  • इसके बाद भरी गई सारी जानकारियों की एक बार पुनः जांच कर लें एवं Submit के बटन पर क्लिक कर दें।  
  • इस प्रकार आपकी Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Online Registration की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

CM कन्या उत्थान योजना लिस्ट कैसे देखें

अगर आप बिहार कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सूचि देखना चाहते है तो नीचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते है। 

  • सबसे पहले आप E Kalyan Portal की आधिकारिक वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर आपको नीचे दी गई दो लिंक देखने को मिलेगी:
  • Link 1 (For Student Registration And Login Only)
  • Link 2 (For Student Registration And Login Only)
  • अब दिए गए इन दोनों लिंक में से किसी एक पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद आपको List Of Candidates Who have To Apply Online के सामने Click Here To View का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात नये पेज पर आपको University And Student Name दर्ज कर लेना होता है।
  • इसके बाद यहां दिये गए View के बटन पर क्लिक कर लें।
  • अब आपके सामने CM Kanya Utthan Yojana List आ जायेगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्टेटस देखने की प्रक्रिया

अगर आप Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Status देखना चाहते है तो इसके पूरे प्रोसेस के बारे में आगे हम आपको बताने वाले है। 

  • सर्वप्रथम आप ई कल्याण पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ पर चले जाएं।
  • इसके होमपेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनामुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें के लिंक पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Click Here To View Application Status का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, यहाँ आपको अपना Registration Number दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद दिए गए Search के बटन पर क्लिक कर लें।
  • अब आपके सामने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्टेटस खुल जायेगा।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Helpline Number

इस आर्टिकल में हमनें आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे सभी जानकारी प्रदान की है फिर भी यदि आपको किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप नीचे दिये गये हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के द्वारा संपर्क कर सकते है।

  • Adarsh Abhishek: +91-8292825106
  • Raj Kumar: +91-9534547098
  • Kumar Indrajeet: +91-8986294256
  • IP Phone (For NIC): 23323
  • Email Id: dbtbiharapp@gmail.com

Conclusion

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमनें आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सके। उम्मीद करता हूँ कि आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे। धन्यवाद ! 

FAQ – Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

Q 1. CM कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: इस योजना हेतु आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसके अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद कुछ प्रोसेस को फॉलो करना है जो हमने आपको इस आर्टिकल में बता दिया है।

Q 2. क्या विवाहित महिलाएं भी बिहार इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है?

उत्तर: जी नहीं ! इस योजना के लिए केवल बिहार की अविवाहित लड़कियां ही आवेदन कर सकती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!