(ई-पंजीकरण) बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री | Bihar Property Registration Portal Online Registration | 2023

Bihar Property Registration 2023: हमारे देश की सरकार देश के विकास के लिए वह सभी कार्य कर रही है जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके। इसलिए सभी राज्यों के सरकार भी अपने राज्य के नागरिकों के लिए सभी सुविधाएं प्रदान कर रही है ताकि राज्य के नागरिकों का काम आसान हो जाए और उन्हें किसी भी कार्य के लिए इधर उधर भटकना न पड़े। इसी क्रम में बिहार सरकार ने भी अपने राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री ई-पंजीकरण पोर्टल को शुरू किया है। 

Bihar Property Registration

Bihar Property Registration Portal के जरिए अब बिहार राज्य के निवासी घर बैठे अपने जमीन की रजिस्ट्री करा सकते हैं। यदि आप भी इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं तो आज का यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, बिहार प्रॉपर्टी रजिस्ट्री हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी देने वाले हैं इसलिए कृप्या आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री (ई-पंजीकरण) 2023

बिहार राज्य सरकार द्वारा बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल की शुरुआत की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक अपने जमीन का पंजीकरण करवाने के साथ-साथ अपनी प्रॉपर्टी से संबंधित जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ई-पंजीकरण पोर्टल पर भूमि धारक का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। यह रिकॉर्ड सरकार के पास ऑनलाइन सुरक्षित रखी जाएगी। इससे कोई भी व्यक्ति भूमि से संबंधित किसी भी प्रकार का धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा। 

Join Our WhatsApp Group!

इस पोर्टल के माध्यम से किसी जमीन का असली मालिक कौन है यह जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए पहले लोगों को सरकारी दफ्तरों एवं कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन इस ऑनलाइन पोर्टल के आ जाने से राज्य के नागरिक जमीन से जुड़े कोई भी काम घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। Bihar Property Registration Portal को ई सेवा पोर्टल भी कहा जाता है। 

Bihar Property Registration 2023 Overview

आर्टिकल का नामबिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री
पोर्टल का नामई सेवा पोर्टल
लाभार्थीबिहार राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
राज्यबिहार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटstate.bihar.gov.in

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल के लाभ (Benefits)

  • बिहार राज्य के सभी निवासी इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के जरिए बिहार राज्य के नागरिक अपने जमीन का रजिस्ट्रेशन आसानी से करा पाएंगे।
  • अब राज्य के किसी भी नागरिक को भूमि से संबंधित जानकारी एवं जमीन का पंजीकरण करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे।
  • ई रजिस्ट्रेशन ऑफ प्रॉपर्टी पोर्टल के आ जाने से भ्रष्टाचार भी कम होगा और लोगों को किसी भी कार्य के लिए रिश्वत देने नहीं पड़ेंगे।
  • इससे पैसे एवं समय दोनों की बचत होगी और प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।
  • राज्य के नागरिक जमीन से जुड़ी किसी भी जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे देख पाएंगे।

बिहार राशन कार्ड लिस्ट

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल

बिहार ई-सेवा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

बिहार सरकार का बिहार ई सेवा पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को जमीन से जुड़ी सुविधा को ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करना है। ताकि लोगों को किसी भी कार्य के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनका काम आसानी से हो जाए। आज के समय में जमीन से जुड़े विवाद भी काफी देखने को मिलते हैं जिससे अपराधों एवं भ्रष्टाचारों को भी काफी बढ़ावा मिलता है।

इसी को देखते हुए सरकार ने इस पोर्टल को लांच किया है। Bihar ई-सेवा पोर्टल के जरिए संपत्ति का पूरा रिकॉर्ड सरकार के पास ऑनलाइन सुरक्षित रखा जाएगा। इस पोर्टल के जरिए बिहार के नागरिक घर बैठे ही अपने प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ऑनलाइन करा सकते हैं। 

रजिस्ट्री ऑफिस में मांगे जाने वाले जरुरी डाक्यूमेंट्स

  • जमीन खरीदने एंव बेचने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र और पैन कार्ड
  • फॉर्म-4
  • फॉर्म-13
  • फॉर्म 60/61 
  • ई-फिलिंग रसीद

इन सभी दस्तावेजों को जमा करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

बिहार राज्य के लोगों के लिए सरकार ने ई-सेवा पोर्टल की सुविधा को लॉन्च किया है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक Bihar Property Registration ऑनलाइन करवा सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप वाइज नीचे बताई गई है।

  • सबसे पहले आपको ई सेवा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आप e-Services for Registration Click here विक्लप पर क्लिक करें।
Bihar Property Registration
  • इसके बाद यहां आपको e-Registration of Land & Property के विकल्प पर क्लिक कर लेना है। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नयी स्क्रीन ओपन हो जाएगी।
Bihar Property Registration land record
  • नयी स्क्रीन में आपके सामने लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा, यह पर आप अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन कर लें, यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, तो आप लॉगिन पेज में नीचे दिए new registration विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा। अब यहां पर यूजर नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व नया पासवर्ड एवं पुनः वहीं पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल पर आपको इसका मेल / मैसेज प्राप्त हो जायेगा।
Bihar Property Registration sign up
  • इसके बाद आप पुनः लॉगिन पेज पर आ जाएँ, अपना यूजर आईडी व पासवर्ड (जो आपने ऊपर बनाया था) दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। आप अब इसके देशोबार्ड में आ जायेंगे।
  • डेशबोर्ड में आने के बाद आप अपनी सेवा से संबधित विकल्प का चयन करें, इसके बाद पूछा गया सभी विवरण भरें व इसभी दस्तावेजों को भी अपलोड कर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसके बाद आपको इसकी फीस का भी भुगतान करना होगा जो हम आपको नीचे बताने वाले हैं।

Bihar Property Registration फीस भुगतान ऐसे करें

फीस का भुगतान दो तरीके से किया जा सकता है। आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फीस जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन मोड से फीस का भुगतान करने के लिए आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और इस फॉर्म को बैंक में दिखाकर फीस जमा कर दें। ऑनलाइन मोड में आप इसके पोर्टल पर जाकर फीस जमा कर सकते हैं इसमें आपको क्रेडिट कार्ड के द्वारा फीस जमा करना होता है। इसमें कुछ प्रोसेस को फॉलो करना होता है जिसके बाद आपको ई सेवा पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्री ऑफिस में प्रस्तुत होने के लिए ईमेल या मैसेज भेजा जाता है।

भूमि की जानकारी कैसे देखें?

यदि आप अपनी भूमि का विवरण देखना चाहते हैं तो आप नीचे बताये गए प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आप बिहार ई-सर्विस पोर्टल पर चले जाएं। आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं- Click Here
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जाएगा जिसमें आपको भूमि जानकारी पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद यहाँ आपको पूछे गए सभी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, प्रॉपर्टी लोकेशन, सर्किल, एरिया, खाता नंबर, प्लॉट नंबर, पिता / पति का नाम, लैंड टाइप, आदि भर लेना है।
  • सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको Search पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने भूमि की जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पंजीकरण सुविधा के बारे में पूरी जानकारी दी है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको बिहार ई-सेवा पोर्टल के बारे में सभी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपको बेहद पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे। धन्यवाद!

FAQ – Bihar Property Registration Portal 2023

प्रश्न 1. बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर. आप ई-सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Bihar Property Registraion के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में बता दी है।

प्रश्न 2. क्या CSC सेंटर के द्वारा रजिस्ट्री के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर. जी हां ! आप सीएससी सेंटर के माध्यम से भी रजिस्ट्री करवा सकते हैं। जन सुविधा केंद्र के द्वारा सभी सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!