हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल 2023 | Haryana Property Verification Portal @ulbhryndc.org Login

Haryana Property Verification Portal 2023: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को प्रॉपर्टी संबंधी विभिन्न प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान करने के लिए हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक अपने प्रॉपर्टी का वेरिफिकेशन घर बैठे ऑनलाइन कर सकता है। इसके लिए अब किसी भी व्यक्ति को सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह पोर्टल भ्रष्टाचार को रोकने में भी मददगार साबित होगा।

Haryana Property Verification Portal

आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है। इसके आलावा हम आपको हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल क्या है? इस पोर्टल के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, नई प्रॉपर्टी आईडी एवं एप्लीकेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे। यदि आप हरियाणा के मूल निवासी हैं और इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं तो कृपया आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा प्रदेश के नागरिकों को भूमि संबंधी सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल को विकसित करवाया गया है। इस पोर्टल पर हरियाणा के 88 शहरी निकायों की प्रॉपर्टी का डाटा उपलब्ध होगा। हरियाणा के निवासी जो अपने प्रॉपर्टी का सत्यापन करना चाहते हैं वह प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल ulbhryndc.org पर जाकर आसानी से घर बैठे वेरीफाई करा सकते हैं। इस पोर्टल की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

Join Our WhatsApp Group!

Property Registration पोर्टल पर नागरिकों को अपने प्रॉपर्टी डाटा में सुधार करने के लिए भी विकल्प उपलब्ध कराया गया है। यदि आपको अपने प्रॉपर्टी के डाटा में किसी भी प्रकार का संशोधन करना है तो आप इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। प्रदेश के भू स्वामियों के लिए यह एक बहुत ही बेहतरीन पोर्टल है इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। Haryana Property Verification Portal के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लेख में अंत तक बने रहें। आगे आपको इस पोर्टल से संबंधित और भी कई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

Haryana Property Verification Portal 2023 Overview

पोर्टल का नामहरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर
लाभार्थीभूमि के मालिक
उद्देश्यप्रॉपर्टी वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना।
राज्यहरियाणा
वर्ष2023
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटulbhryndc.org

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल का उद्देश्य क्या है

हरियाणा के मुख्यमंत्री जी के द्वारा Property Verification Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन की सुविधा ऑनलाइन प्रदान कराना है। इस पोर्टल के जरिए राज्य के सभी शहरी निकायों की प्रॉपर्टी का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जायेगा।ताकि राज्य में प्रॉपर्टी से जुड़े भ्रष्टाचार को रोका जा सके। Property Verification Portal के माध्यम से टैक्स चोरी को भी रोका जा सकेगा।

इस पोर्टल के लांच होने से अब नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी वह आसानी से ऑनलाइन अपने प्रॉपर्टी संबंधी कार्य कर सकते हैं। हरियाणा का कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन एवं अपने प्रॉपर्टी के डाटा में सुधार कर सकता है।

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा सरकार द्वारा Haryana Property Verification Portal को राज्य के लोगों को भूमि संबंधी सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्रॉपर्टी का सत्यापन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर हरियाणा के 88 नगर निकायों की प्रॉपर्टी का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध करवाया गया है।
  • प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल हरियाणा के माध्यम से संपत्ति के मालिक अपने प्रॉपर्टी के डाटा में सुधार भी कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा होने से प्रदेश के नागरिकों को नगर निकायों एवं नगर विकास प्राधिकरण के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे।
  • इस पोर्टल की सुविधाओं का लाभ हरियाणा राज्य के सभी जिलों के नागरिक उठा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से टैक्स चोरी को भी रोका जा सकेगा।
  • इस पोर्टल के जरिए घूसखोरी तथा भ्रष्टाचार को भी रोकने में मदद मिलेगी।

प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल हरियाणा के लिए पात्रता

इस पोर्टल की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार है –

  • इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक नागरिक संपत्ति का मालिक होना चाहिए।
  • संपत्ति के मालिक द्वारा प्रॉपर्टी का एनडीसी (NDC) पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल हेतु जरूरी डॉक्युमेंट्स

  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • प्रॉपर्टी के कागजात 
  • बैंक खाता विवरण 
  • शपथ पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

यदि आप पोर्टल की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए Haryana Property Verification Portal Online Registration कराना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले उम्मीदवार नागरिक को शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय हरियाणा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के पश्चात आपको New Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Haryana Property Verification Portal
  • क्लिक करते ही आपके सामने न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन का form खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूरा नाम, पिता / पति का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
Haryana Property Verification Portal
  • सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको Register के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके पश्चात आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आपको यहां दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है।
  • इस प्रकार आप प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

IGRS UP (उत्तर प्रदेश प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन)

हरियाणा विवाह पंजीकरण

राजस्थान IGRS

Haryana Property Verification Portal Login कैसे करे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

ulbhryndc.org Login: यदि आप हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते हैं तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें – 

  • सबसे पहले प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल की official website पर जाएं।
  • पोर्टल पर विजिट करने के बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुलेगा।
haryana property verification portal login
  • यहां आपको Login Type को सेलेक्ट करके अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे दिए गए Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप लॉगइन पर क्लिक करेंगे आप इस पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

Property Verification Portal पर New Property ID कैसे बनाएं

  • न्यू प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए सबसे पहले आपको property verification पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर विजिट करने के बाद आपको लॉगइन डिटेल्स भरकर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Search Property के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको जिला और नगर पालिका का चयन करके Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सर्च के बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • यदि आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है तो आपको नीचे Please Click Here पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको टर्म्स एंड कंडीशन पर टिक करके Click Here To Proceed के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको अपने जिला, नगरपालिका और कॉलोनी का नाम सिलेक्ट करना होगा।
  • अब आपके स्क्रीन पर एक मैप खुलेगा जिसमें ग्रीन बाउंड्री आपके प्रॉपर्टी का एरिया होगा। आपको अपनी प्रॉपर्टी पर मार्क करना होगा।
  • अपनी प्रॉपर्टी पर मार्क करने के बाद आपको दिए गए Next के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। जिसमें आपको ओनरशिप टाइप मालिक का नाम मोबाइल नंबर यदि एक से अधिक मालिक है तो उसका भी नाम प्रॉपर्टी की कैटेगरी प्रॉपर्टी का एड्रेस प्लॉट नंबर प्लॉट का क्षेत्र बिजली उपभोक्ता का नंबर आदि डिटेल्स भरना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको I Agree पर टिक करके Submit Request पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • आपको ओटीपी दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है। OTP वेरीफाई होने के बाद आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन नंबर आ जाएगा।
  • आपको इस एप्लीकेशन नंबर को सुरक्षित Save करके रख लेना है।
  • इस प्रकार आप प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल हरियाणा के माध्यम से नई प्रॉपर्टी आईडी ऑनलाइन बना सकते हैं।

एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप इसके आधिकारिक वेबसाइट ulbhryndc.org पर जाएं।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहे Application Status के विकल्प पर क्लिक करें।
online application status
  • अब आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए एक पेज खुलेगा।
application status
  • इस पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर एंटर करके Check Status पर क्लिक कर देना है।
  • चेक स्टेटस पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।

FAQs – Haryana Property Verification Portal 2023

प्रश्न 1. प्रॉपर्टी आईडी कैसे बनती है?

उत्तर. आप हरियाणा के प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल पर जाकर नई प्रॉपर्टी आईडी बना सकते हैं। प्रॉपर्टी आईडी बनाने की पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बताइ है। कृपया आप इस लेख में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

प्रश्न 2. Haryana Property Verification पोर्टल की शुरुआत कब की गई?

उत्तर. हरियाणा सरकार द्वारा इस पोर्टल को 11 अप्रैल 2023 को लांच किया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!