बिहार आय प्रमाण पत्र 2023 | Income Certificate Bihar Online Application Form

Income Certificate Bihar: दोस्तों इस आर्टिकल में हम बिहार आय प्रमाण पत्र के बारे में बात करेंगें। जैसे बिहार आय प्रमाण पत्र क्या है, बिहार आय प्रमाण पत्र की उपयोगिता क्या है, इसे हम कैसे बनवा सकते है आदि। यदि आप बिहार आय प्रमाण पत्र के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते है, तो कृपया हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

RTPS Bihar

बिहार आय प्रमाण पत्र 2023

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार आय प्रमाण पत्र राज्य के किसी भी व्यक्ति के आय का विवरण रखता है। यह प्रमाण पत्र हमारे लिए बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है। इसका उपयोग कहीं जगह होता है, जैसे – स्कूल या कॉलेज में एडमिशन करवाने के लिए, पेंशन योजना के लिए, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, आवास व स्वरोजगार योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए आदि। आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहले ऑफलाइन सरकारी कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब इसे बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गयी है। ऑनलाइन प्रक्रिया से अब आय प्रमाण पत्र बनवाना काफी आसान हो गया है, इससे राज्य के लोगों का पैसा व समय दोनों की बचत होती है।

आय प्रमाण पत्र बिहार संक्षिप्त विवरण

आर्टिकल का नामबिहार आय प्रमाण पत्र
किसने शुरू कियाबिहार सरकार
राज्यबिहार
आधिकारिक वेबसाइटhttp://rtps.bihar.gov.in/
आय प्रमाण पत्रhttps://serviceonline.bihar.gov.in/

आय प्रमाण पत्र क्या होता है?

प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के लोगों के लिए उनकी आय का आधिकारिक पुष्टि के लिए एक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जिसे हम आय प्रमाण पत्र के नाम से जानते है। आय प्रमाण पत्र में किसी भी व्यक्ति की एक वर्ष के अंदर सभी श्रोतों से प्राप्त होने वाली आय जुडी होती है। इस प्रमाण पत्र को तहसील स्तर पर तहसीलदार द्वारा जारी किया जाता है। इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता हमें अक्सर पड़ती रहती है।

Join Our WhatsApp Group!

बिहार आय प्रमाण पत्र की उपयोगिता

बिहार आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता कहीं सरकारी योजना व स्कूल एडमिशन आदि के लिए पड़ती है। राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला यह दस्तावेज की उपयोगिता का विवरण यहां दिया गया है। नीचे दी गयी लिस्ट के अनुसार इसका प्रयोग किया जा सकता है-

  • विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए।
  • स्कूल व कॉलेज में एडमिशन हेतु।
  • सरकारी नौकरी हेतु। (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • स्कूल / कॉलेज के छात्रों के लिए छात्रवृति हेतु।
  • आवास व स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेने हेतु।
  • जाति प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST/EWS) प्रमाण पत्र बनवाने हेतु।

बिहार इनकम सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक दस्तावेज

बिहार आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज का होना आवश्यक है –

  • आधार कार्ड।
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पता प्रमाण पत्र
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

बिहार आय प्रमाण पत्र के हेतु पात्रता

बिहार आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको निम्न पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है –

  • आय प्रमाण पत्र आवेदनकर्ता का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • आवेदक बिहार का मूल निवासी होना भी अनिवार्य हैं, यदि बिहार से बाहर अन्य राज्य के निवासी है, तो आप इस योजना के तहत प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।
  • आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

बिहार आय प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

दोस्तों यदि आप बिहार आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आप नीचे दी गयी आसान प्रक्रिया का अनुसरण करके इसके लिए आवेदन कर सकते है।

  • आय प्रमाण पत्र बिहार के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार की लोक सेवाओं के अधिकार (RTPS, Bihar) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आरटीपीएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आप ऑनलाइन आवेदन विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद तीन विकल्पों में से आप लोक सेवाएं > सामान्य प्रशासन विभाग > आय प्रमाण पत्र > जिला स्तर पर निम्न विकल्पों का चयन करें। (उदहारण के लिए नीचे स्क्रीन शॉट दिया गया है।
Income Certificate Bihar
  • आपके सामने अब एक नयी स्क्रीन ओपन हो जाएगी, यहां पर राजस्व आधिकारिक व अनुमंडल अधिकारी स्तर से प्रमाण पत्र संख्या दर्ज की जाएगी, इसके बाद आवेदक का नाम दिया जायेगा।
  • आपक्से सामने अब आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा। आप यहां पर आवेदन फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भर लें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें, कुछ दिनों में संबधित अधिकारीयों द्वारा इस आवेदन फॉर्म को चेक किया जायेगा।
  • सभी कर्मचारियों द्वारा प्रमाण पत्र की पुष्टि करने के बाद अप्रूव कर दिया जायेगा।
  • इसके बाद आप अपना आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।

FAQ: Income Certificate Bihar

प्रश्न 1 – क्या में बिहार आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?

उत्तर – हाँ, आप यदि बिहार राज्य के निवासी है, तो आप आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको rtps bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!