RTPS Bihar 2024 | Right to public service portal Bihar | बिहार जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन

RTPS Bihar Online | Right to public service portal Bihar | rtps.bihar.gov.in | rtps bihar application status | rtps बिहार ऑनलाइन आवेदन download |

RTPS Bihar-2024: बिहार सरकार ने हाल ही में एक ऐसे पोर्टल / योजना की शुरुआत की हैं, जिसके माध्यम से राज्य के आम नागरिकों की कई समस्याओं को दूर करने की कोशिश की गई हैं। कई बार ऐसा देखने में आता हैं, कि आम लोगों को अपने जरुरी दस्तावेज जैसे- मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि को बनवाने के लिए कहीं समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

RTPS Bihar

सरकार द्वारा लोगों की इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इन सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया को अब काफी आसान बना दिया है। सरकार का इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य लोगों के दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। इस पोर्टल के माध्यम से आप अपने दस्तावेजों को कैसे बनवा सकते है। इस लेख में हमने RTPS Portal पर ऑनलाइन दस्तावेजों के लिए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बात की है। पोर्टल के लाभ, उद्देश्य, इत्यादि के बारे में भी आपको इस लेख में बताया गया है, कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

RTPS Bihar – 2024

कई बार ऐसा देखा गया हैं कि आम जनता अपने विभिन्न दस्तावेज बनाने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र यानी Consumer service center पर जाते हैं। वहां पर उनकी समस्या का समाधान होगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं रहती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए ही बिहार सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की हैं। जो भी दस्तावेज जरुरी दस्तावेजों की श्रेणी में आते हैं, उन्हें इस पोर्टल पर ऑनलाइन बनाने हेतु उपलब्ध करवा दिए गए है।

इससे पहले इन दस्तावेजों को बनाने के लिए कहीं समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लोगो को बार बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। उन्हें ऑफलाइन की एक लम्बी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। लेकिन इस पोर्टल के तैयार होने के बाद यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।

RTPS Full form

RTPS Bihar Full from: RTPS की फुल फॉर्म Right to public service हैं। हिंदी में इसका मतलब ‘लोक सेवाओं का अधिकार’ है।

RTPS Bihar Overview 2024

पोर्टल का नाम RTPS Bihar Service Plus 2024
संबधित राज्य बिहार
संबधित विभाग सूचना प्रावैधिकी विभाग (DIT)
वर्ष 2024
लाभार्थी बिहार के लोग
कैसे आवेदन करें ऑनलाइन
Official Websitertps.bihar.gov.inservice online.bihar.gov.in

RTPS Portal की आवश्यकता?

ऑफलाइन लम्बी दस्तावेज प्रक्रिया को आसान करने के लिए बिहार सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया है। हम जानते हैं कि पहले इस प्रकार के सभी दस्तावेज ऑफलाइन बनाये जाते थे। इन दस्तावेजों को ऑफलाइन बनवाने में आम नागरिको को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इन्ही समस्याओं को दूर करने के लिए बिहार सरकार द्वारा इस पोर्टल की शुरुआत की गयी हैं।

पोर्टल पर राज्य का हर वह आम नागरिक दस्तावेज बना सकता हैं, जिसे भी दस्तावजों की जरूरत है, इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दस्तावेज बना सकते है। इस पोर्टल के आने से सभी दस्तावेज पूर्णतः ऑनलाइन बनाये जाते है। इस पोर्टल पर कई और भी सेवाएं उपलब्ध करवाई गयी हैं, इस पोर्टल पर आम जनता की कई समस्याओं का समाधान भी होगा, जरुरी दस्तावेजों को बनाने के लिए लोगो को एक जगह से दूसरी जगह पर भागना नहीं पड़ेगा और उन्हें एक ही स्थान पर यह सभी सुविधाएँ मिल जायेगी।

RTPS बिहार पोर्टल के उद्देश्य 

  • इस पोर्टल के माध्यम से हम राज्य की आम जनता एक जगह से दूसरी जगह नहीं भागना पड़ेगा और अपने सभी जरुरी दस्तावेजों को ऑनलाइन बना पाएगी। 
  • इस पोर्टल को पूरी तरीके से paperless बनाया गया हैं, जिसमे सभी प्रोसेस ऑनलाइन होंगे।
  • जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, आय प्रमाण पत्र जैसे कई दस्तावेजों की आवश्यकता हमें अक्सर पड़ती रहती है। कोई भी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, या सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना हो। इसे राज्य के लोग अब आसानी से बनवा पाएंगे।
  • इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना हैं। 
  • किसी भी डॉक्यूमेंट बनाने के लिए कई तरह के अन्य दस्तावेज लगते है, जिनके साथ कई प्रमाण पत्र लगाने होते है, जिन्हें आप आसानी से इस पोर्टल पर ही अपलोड करके अपने जरुरी दस्तावेज बनवा सकते हैं। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से कई लोगो इसका फायदा मिलेगा। 

यह हैं इस के कुछ सामान्य उद्देश्य जो इस पोर्टल को आम जनता के लिए और भी ख़ास बनाते हैं।

बिहार बृद्धा पेंशन योजना

RTPS पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएँ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस पोर्टल पर दस्तावेज बनवाने के लिए कई तरह की सेवाएं उपलब्ध करवाई गयी है, जो इस पोर्टल के इस्तेमाल को जरुरी कर देता है। विवरण निम्न है –

  • पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। आय प्रमाण पत्र आप ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त कर सकते है।
  • यदि आप आवासीय प्रमाण पत्र भी बनवाना चाहते हैं, तो इस पोर्टल के माध्यम से आप इसे भी आसानी से बनवा सकते है।
  • आरटीपीएस पोर्टल पर आप जाति प्रमाण पत्र भी बनवा सकते है।
  • इसके अलावा अगर कोई पुराना आय प्रमाण पत्र आपके पास हैं, तो उसे नया बनवा सकते हैं।
  • इसके अलावा इस पोर्टल पर कई तरह के और भी दस्तावेज बनाये जा सकते हैं। 
  • किसी भी प्रमाण पत्र के बनने के बाद उसे ऑनलाइन कभी भी आसानी से डाउनलोड किया जा सकता हैं। 
  • ऑनलाइन प्रमाण पत्र को आसानी से वेरीफाई किया जा सकता हैं। कई बार कुछ फर्जी दस्तावेज भी बनवा दिए जाते हैं, जो बाद में किसी न किसी विवाद का एक कारण बन जाता है, इसलिए ऐसे दस्तावेजों को यहां पर आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।

RTPS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ? 

RTPS portal के माध्यम से किसी भी दस्तावेज के लिए आसानी से आवेदन किया जा सकता हैं। ऑनलाइन आवेदन हेतु कुछ महत्वपूर्ण बिंदु –

  • यह एक पोर्टल हैं, जिस पर आपको केवल जानकारी मिल सकती हैं। अगर आपको जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पात्र बनवाने हैं तो इसके लिए आपको इसकी ही एक और वेबसाइट पर आना होता हैं। इस वेबसाइट का नाम हैं Service online
  • इसके अलावा इसमें सभी प्रकार की सर्विस के लिए अलग – अलग आवेदन करना होता हैं। अगर आपको जाति प्रमाण पत्र बनवाना हैं तो उसके लिए आपको अलग से आवेदन करना होगा, अगर आय प्रमाण पत्र बनवाना हैं तो उसके लिए भी अलग से आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये ?

अगर आप इस पोर्टल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले इन सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जैसे – 

  • आवेदक का पहचान पत्र। 
  • आवेदक के पते का प्रमाण और जाति का प्रमाण।
  • इसके अलावा राशन की कॉपी इत्यादि। 
बिहार राशन कार्ड लिस्ट

ऑनलाइन आवेदन करे

जाती प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको Service Online की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता हैं। RTPS portal की सभी ऑनलाइन सेवाएँ आपको Service online portal bihar पर मिलेगी।
RTPS Bihar
  • अब आप इसके होम पेज पर आ गए होंगे, होम पेज पर आपको लोक सेवा का अधिकार की सेवा विकल्प पर कर्सर ले जाना होगा, वहां पर आपको सामान्य प्रशासन विभाग विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद इसमें जाति प्रमाण पत्र निर्गमन नाम का एक आप्शन दिखाई देता हैं, इसके बाद आपसे इसमें पूछा जाता हैं की आप किस स्तर पर प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं जैसे अंचल स्तर पर, अनुमंडल स्तर पर और जिला स्तर पर
rtps bihar
  • इन आप्शन में से किसी एक का चुनाव करने पर एक Online फॉर्म खुल जाता है।
  • इसके बाद इस फॉर्म में कुछ जरुरी जानकारी भरनी होती हैं और यह जानकारी भरने के बाद नीचे दिए गये Proceed बटन पर क्लीक कर के आगे की और बढ़ना होता हैं।
rtps bihar
  • अगले पेज पर आने के बाद इसमें आपको आपके डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं और इस फॉर्म को सेव कर देना होता हैं।

इस प्रकार अब आपका फॉर्म सेव हो जायेगा और आपको एक Tracking ID मिल जायेगी, जिसे आपको अपने पास सेव रखना है, क्यूंकि आप इससे आप फॉर्म का ऑनलाइन स्टेटस चेक कर पाएंगे।

ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र कैसे बनाये ?

यदि आप इस पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको सबसे पहले नीचे दिए इन सभी दस्तावेजों को तैयार रखना होगा।

  • आवेदक का पहचान पत्र। 
  • आवेदक के पते का प्रमाण।
  • आय का प्रमाण और आय का विवरण।

ऑनलाइन आवेदन करे 

आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको Service Online की इस आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता हैं।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको लोक सेवा का अधिकार की सेवा विकप पर कर्सर ले जाना होगा। अब आपके सामने कुछ विकल्प खुलेंगे। यहां पर आपको सामान्य प्रशासन विभाग विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद इसमें आय प्रमाण पत्र निर्गमन नाम का एक आप्शन दिखाई देता हैं, इसके बाद आपसे इसमें पूछा जाता हैं, कि आप किस स्तर पर प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, जैसे अंचल स्तर पर, अनुमंडल स्तर पर और जिला स्तर पर
  • इन आप्शन में से किसी एक का चुनाव करने पर एक Online फॉर्म खुल जाता है।
  • इसके बाद इस फॉर्म में कुछ जरुरी जानकारी भरनी होती हैं, यह जानकारी भरने के बाद नीचे दिए गये Proceed बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ना होता हैं। 
  • अगले पेज पर आने के बाद इसमें आपको आपके डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं, और इस फॉर्म को सेव कर देना होता हैं। 

इस प्रकार अब आपका फॉर्म सेव हो जायेगा, यहां पर आपको एक Tracking ID मिलेगी। इस ट्रैकिंग आईडी के माध्यम से आप बड़े आसानी से अपने फॉर्म के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवासीय प्रमाण पत्र कैसे बनाये ?

अगर आप इस पोर्टल के माध्यम से आवासीय प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो उसके आपको इस प्रोसेस के हिसाब से आवेदन करना होता हैं। 

ऑनलाइन आवेदन करे 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन स्टेप को फॉलो किया जा सकता हैं – 

  • सबसे पहले आपको Service Online की इस आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता हैं। क्योंकि RTPS portal की सभी सेवाएँ अब Service online portal bihar पर आ चुकी हैं।
  • इसके बाद इस वेबसाइट के होमपेज पर ही एक टैब लोक सेवा का अधिकार की सेवा , इस नाम के टैब के नीचे एक आप्शन सामान्य प्रशासन विभाग के नाम से एक और आप्शन खुलता हैं।
  • इसके बाद इसमें आवासीय प्रमाण पत्र निर्गमन नाम का एक आप्शन दिखाई देता हैं, इसके बाद आपसे इसमें पूछा जाता हैं की आप किस स्तर पर प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं जैसे अंचल स्तर पर, अनुमंडल स्तर पर और जिला स्तर पर
  • इन आप्शन में से किसी एक का चुनाव करने पर एक Online फॉर्म खुल जाता है।
  • इसके बाद इस फॉर्म में कुछ जरुरी जानकारी भरनी होती हैं और यह जानकारी भरने के बाद नीचे दिए गये Proceed बटन पर क्लीक कर के आगे की और बढ़ना होता हैं। 
  • अगले पेज पर आने के बाद इसमें आपको आपके डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं और इस फॉर्म को सेव कर देना होता हैं। 

इतना करने के बाद आपका फॉर्म सेव हो जायेगा और आपको एक Tracking ID मिल जायेगी। इस ट्रैकिंग आईडी के माध्यम से आप काफी आसानी से अपने फॉर्म के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

RTPS Portal पर लॉग इन कैसे करे ? 

  • RTPS पोर्टल पर यानी Service Online portal पर लॉग इन करने के लिए आपको सिंपल ऊपर बताये गए मेन्यु में जाना होता हैं। इसके बाद उस मेन्यु में लॉगइन नाम से एक आप्शन दिखाई देता हैं, उस पर क्लिक करना होता हैं। 
  • जैसे ही लॉग इन पर आप क्लिक करते हैं, तो आपके सामने एक छोटा सा पेज (Popup) का एक बॉक्स खुल जाता हैं, उसमे लॉग इन के लिए आगे बढे वाले आप्शन पर आना होता हैं। जैसे इस आप्शन पर क्लिक करते हैं, तो इसमें आपसे आपकी आईडी और पासवर्ड माँगा जायेगा। अपना यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज करें, एवं लोगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  • यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए है, तो आप अपने रजिस्टर मोबाइल पर otp का विकल्प चुन सकते है। otp विकल्प चुनने के बाद आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल पर एक otp आएगा। otp पासवर्ड की मदद से भी लॉग इन कर सकते हैं।

RTPS Portal बिहार क्या है ?

बिहार सरकार RTPS पोर्टल को राज्य के लोगों के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे – स्थाई निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र आदि को ऑनलाइन बनवाने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के बन जाने के बाद अब राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे ऑनलाइन कर सकता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!