एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना 2023 | One Nation One Fertilizer Scheme क्या है?

One Nation One Fertilizer Scheme: इस बढ़ती महंगाई में किसानों के लिए फसल उत्पादन करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता चला जा रहा है, जिसे बेहतर करने के लिए हमारे देश की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए कई सारी सरकारी योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। इसी क्षेत्र में पहल करते हुए केंद्र सरकार द्वारा One Nation One Fertilizer Scheme की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत किसानों को कम कीमतों में खाद व उर्वरक उपलब्ध करवाये जाएंगे ताकि किसानों को गुणवत्ता पूर्ण फसल उत्पादन करने में सहायता मिल सके।

One Nation One Fertilizer Scheme

आज के आर्टिकल में हम आपको एक देश एक उर्वरक स्कीम 2023 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियाँ देने वाले है ताकि हमारे किसान भाइयों को इस आर्टिकल के द्वारा वन नेशन, वन फ़र्टिलाइज़र योजना की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। आज हम आपको एक देश एक उर्वरक स्कीम क्या है, इस योजना का उद्देश्य और वन नेशन वन फ़र्टिलाइज़र योजना के लाभ क्या है आदि के बारे में बताने वाले है। इसलिए कृपया आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।  

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

One Nation One Fertilizer Scheme 2023

देश में खाद व उर्वरक के बढ़ते दामों के कारण किसानों को अच्छे फसल उत्पादन करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक देश, एक उर्वरक स्कीम को शुरू किया है। इसके अंतर्गत किसानों को कम मूल्यों पर उर्वरक व खाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। One Nation, One Fertilizer Scheme के द्वारा अब भारत में बिकने वाले अलग-अलग कंपनियों के खाद व उर्वरकों को केवल एक ही ब्रांड यानी “ भारत ब्रांड “ के नाम से बेचा जाएगा,

Join Our WhatsApp Group!

जिसका मतलब यह है कि अब भारत में सिर्फ एक ही ब्रांड के उर्वरक व खाद मिलेंगे जिसका नाम “ भारत ब्रांड “ है। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना के तहत शुरू किया गया है। One Nation One Fertilizer Scheme 2022 के अंतर्गत सभी फ़र्टिलाइज़र कारखानों, स्टेट ट्रेडिंग कंपनियों और फ़र्टिलाइज़र की कंपनियों को निर्देश जारी किए गए है, कि वे सरकार द्वारा सब्सिडी दिए जाने वाले सभी उर्वरकों की बोरियों पर भारत ब्रांड नाम और प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना का लोगो लगवाएं।  

एक जिला एक उत्पाद

One Nation One Fertilizer Scheme 2023 Overview

योजना का नाम वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना
किसने शुरू किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कब शुरू किया 17 अक्टूबर 2022
उदेश्य किसानों को कम मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध करवाना।
लाभार्थी देश के किसान
वर्तमान वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइटजल्दी लॉन्च की जाएगी।

वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना के अंतर्गत लागू किये गए नये उर्वरक बैग्स

आपको बताना चाहेंगे कि 17 अक्टूबर, 2022 को हुए पीएम किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा एक देश एक उर्वरक योजना के तहत भारत यूरिया बैग्स भी पेश किए गए। केंद्र सरकार द्वारा यह भी अधिसूचना जारी की गई है कि One Nation, One Fertilizer Yojana के अंतर्गत नये उर्वरक बैग्स 2 अक्टूबर से जारी हो जाएंगे। उर्वरक कंपनियों को यह निर्देश दे दिया गया है कि उनके उर्वरकों की बोरियों के दो तिहाई हिस्से पर भारत ब्रांड और प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना का लोगो रहना चाहिए। इसके अलावा उर्वरक की बोरियों के एक तिहाई हिस्से पर उर्वरक कंपनियां अपना नाम, ब्रांड, लोगो और अन्य जरूरी सूचनाएं लिख सकते है।

एक देश एक उर्वरक स्कीम के माध्यम से कम मूल्य पर प्राप्त होगा खाद एवं उर्वरक

हमारे देश के रसायन एवं उर्वरक मंत्री मंडविया जी ने जानकारी दी है की केंद्र सरकार द्वारा यूरिया के खुदरा मूल्य के 80% सब्सिडी दी जाती है। इसी प्रकार डीएपी के मूल्य पर 65%, एमपीके के मूल्य पर 55%, और पोटाश के मूल्य पर 31% सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्त उर्वरकों की ढुलाई पर भी सरकार के वार्षिक 6000-9000 करोड़ रुपए खर्च हो जाते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी है की देश में विभिन्न कंपनियां अलग-अलग नाम से उर्वरक बेचती है।

One Nation One Fertilizer Scheme

जिसके कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजने पर ना सिर्फ ढुलाई के लागत के साथ ही किसानों को सही समय पर उर्वरक एवं खाद भी उपलब्ध नहीं हो पाता है। इसलिए सरकार द्वारा एक देश एक उर्वरक स्कीम को शुरू करने का निर्णय लिया है। 

एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना का उद्देश्य

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम का मुख्य उद्देश्य देश के किसानों को कम मूल्य पर खाद व उर्वरक उपलब्ध करवाना है ताकि वे गुणवत्ता पूर्ण फसलों का उत्पादन कर सकें। इस स्कीम के माध्यम से अब किसानों को उर्वरक व खाद “भारत ब्रांड“ के नाम से उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही साथ उर्वरकों की नई बोरियों के दो तिहाई हिस्से पर भारत ब्रांड और प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना लिखा रहेगा जिससे किसानों को केंद्रीय खाद का पता चल सकेगा।

One Nation One Fertilizer Scheme 2023 के तहत अब सभी उर्वरक कंपनियां एक ही ब्रांड नेम यानी भारत ब्रांड के नाम से उर्वरक बेचेंगे। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार के द्वारा सब्सिडी देने वाले उर्वरक किसानों को प्राप्त होंगे।

वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना 2023 का लाभ 

  • One Nation, One Fertilize Yojana का लाभ देश के सभी किसान भाई प्राप्त कर सकते है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली में पीएम किसान सम्मेलन के समय One Nation One Fertilizer Scheme की शुरुआत की है। 
  • इस मौके पर भारत ब्रांड के नये यूरिया बैग्स भी पेश किए गए। 
  • वन नेशन वन फ़र्टिलाइज़र योजना का उद्देश्य खाद- उर्वरक की कालाबाजारी पर रोक लगाना है।  
  • देश में बढ़ती खाद व उर्वरकों की बढ़ती कीमतों के कारण किसानों को खाद-उर्वरक खरीदने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक देश एक उर्वरक स्कीम के तहत अब गरीब किसान कम मूल्यों पर उर्वरक व खाद खरीद सकेंगे।  
  • उर्वरकों की नई बोरियों पर भारत ब्रांड एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना लिखा होने से अब उत्पादकों की कालाबाजारी रूकेगी ।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को कम कीमतों पर उर्वरक व खाद उपलब्ध हो पाएंगे।
  • इस स्कीम के माध्यम से किसान भाइयों को रबी एवं खरीफ सीजन में सब्सिडी वाले खाद आसानी से मिल पाएंगे।
  • इस योजना के तहत सभी प्राइवेट एवं सार्वजनिक कंपनियां खाद एवं उर्वरकों को एक ही मूल्य पर बेचेंगे। जिससे उर्वरक व खाद के नाम पर किसानों से अधिक पैसे वसूलने की समस्या का समाधान होगा।   
  • कम मूल्य पर खाद-उर्वरक उपलब्ध हो जाने से किसानों को आर्थिक मुश्किलों का सामना नही करना पड़ेगा।
  • वन नेशन वन फ़र्टिलाइज़र स्कीम के तहत किसानो को गुणवत्ता पूर्ण खाद मुहैय्या करवाई जाएगी।
  • एक देश एक उर्वरक के तहत किसानों के अंदर खाद-उर्वरक की खरीदी से संबंधित असमंजस का भाव भी खत्म होगा।
  • इस योजना के तहत डाय-अमोनियम फॉस्फेट (DAP), यूरिया, म्यूरेट ऑफ पोस्ट्स (एमओपी) और एनपीके जैसे सभी सब्सिडी वाले उर्वरकों का विपणन भारत ब्रांड एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना के तहत किया जाएगा।
  • मार्केट में उपलब्ध होने वाली फ़र्टिलाइज़र की बोरियों पर भारत ब्रांड मौजूद रहने से किसानों को यह समझ आ जाएगा कि यह खाद केंद्रीय सब्सिडी वाला खाद है। अतः अब किसान ब्रांड के चक्कर में नही पड़ेंगे।

Conclusion

इस प्रकार आज के लेख में हमनें आपको One Nation One Fertilizer Scheme 2023 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है ताकि हमारे किसान भाइयों को एक देश, एक उर्वरक स्कीम की सारी डिटेल्स प्राप्त हो सके। हम उम्मीद करते है कि आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।

FAQ: One Nation One Fertilizer Scheme 2023

प्रश्न 1. वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम का शुभारंभ कब किया गया?

उत्तर: One Nation, One Fertilizer Scheme की शुरूआत 17 अक्टूबर, 2022 को पीएम किसान सम्मेलन में किया गया है। 

प्रश्न 2. एक देश, एक उर्वरक स्कीम का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: एक देश, एक उर्वरक योजना का मुख्य उद्देश्य उर्वरक खाद को बाजार में कम मूल्य पर “भारत ब्रांड” के नाम से उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!