झारखंड जमीन का खतियान 2024 | Jharkhand Jamin Ka Khatiyana कैसे निकालें?

Jharkhand Jamin Ka Khatiyana: जमीन का एक आवश्यक अभिलेख खतियान के बारे में तो आप जरूर जानते होंगे। खतियान जिसे खतौनी भी कहा जाता है एक महत्वपूर्ण अभिलेख है जिसमें जमीन से संबंधित सारी जानकारी होती है और यह इस बात का प्रमाण होता है की जमीन पर मालिकाना हक आपका है, इसलिए आपके पास जमीन से संबंधित खतियान या खतौनी होना आवश्यक है। झारखंड राज्य के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अब खतियान निकालने की सुविधा ऑनलाइन मोड पर उपलब्ध करा दी गई है यानि अब आप ऑनलाइन ही घर बैठे Jharkhand Jamin Ka Khatiyana निकाल सकते हैं जिसकी जानकारी आज के इस आर्टिकल में हम आपको देंगे।

राज्य सरकार द्वारा जारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जमीन से जुड़े दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में आवश्यक है की आपके पास आपके जमीन से संबंधित सारे दस्तावेज उपलब्ध हो। अक्सर ऐसा होता है कि काफी सालों से दस्तावेजों को संभाल कर रखने के बावजूद भी वे गुम हो जाते हैं और कई बार पुराने दस्तावेज फट भी जाते हैं।

Jharkhand Jamin Ka Khatiyana
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

जमीन से जुड़े कागजात यदि कभी गुम हो जाते हैं तो बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अब झारखंड के निवासियों को इस बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि झारभूमि झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट से अब जमीन का खतियान प्राप्त किया जा सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि खतियान क्या होता है? झारखंड जमीन का खतियान कैसे निकालें? और आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें? तो इसके लिए आप इस आर्टिकल के साथ अंत तक जरूर बने रहें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

झारखंड जमीन खतियान क्या है?

झारखंड जमीन खतियान (Jharkhand Khatiyan) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे खतौनी भी कहा जाता है और कई क्षेत्रों में इसे अधिकार अभिलेख भी कहते हैं। यह दस्तावेज कई सरकारी कार्यों में आवश्यक दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है। इस खतियान में किसान का नाम, पिता का नाम, खाता संख्या, जमीन का क्षेत्रफल, जमीन का प्रकार, खाताधारक का पूरा पता, जाति आदि का विवरण दर्ज होता है।

यह इस बात का प्रमाण है कि आपकी जमीन पर मालिकाना हक आपका है अर्थात झारखंड जमीन का खतियान आपकी जमीन पर मालिकाना हक होने का कानूनी रूप वाला सामान्य अभिलेख है जिसका इस्तेमाल निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज बनाने में किया जाता है। खतियान में आपकी जाति दर्ज होती है इसलिए जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।

Jharbhoomi Jharkhand Jamin Ka Khatiyana Online Check 2024 Overview

झारभूमि झारखंड खतियान ऑनलाइन चेक करने से पहले आपको निम्नलिखित जानकारियां मालूम होनी चाहिए –

आर्टिकल का नामझारखंड जमीन का खतियान कैसे निकालें?
संबंधित विभागराजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
लाभार्थीझारखंड राज्य के नागरिक
उद्देश्यराज्य की जमीन के खतियान की जानकारी नागरिकों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
आधिकारिक वेबसाइटjharbhoomi.jharkhand.gov.in

झारखंड भूमि खतियान देखने की प्रक्रिया क्या है?

यदि आप झारखंड के मूल निवासी है और अपने झारखंड की जमीन का खतियान ऑनलाइन चेक (Jharkhand Khatiyan Online Check) करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए बिंदुओं का अनुसरण करना होगा –

  • सबसे पहले आप झारभूमि झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट को किसी भी ब्राउज़र के माध्यम से ओपन कर लीजिए। जिसका डायरेक्ट लिंक jharbhoomi.jharkhand.gov.in है।
  • जब आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाए, तो होम पेज पर आपको कई सारे लिंक देखने को मिलेंगे। यहां पर आपको “खाता एवं रजिस्टर -II देखें” का लिंक भी मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
jharbhoomi jharkhand
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने “खाता संख्या के अनुसार खतियान एवं रजिस्टर -II देखें” का सेक्शन ओपन होकर आ जाएगा।
jharbhoomi jharkhand online
  • इस क्षेत्र में आपको कुछ जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होगी जिसके लिए पहले खतियान के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद जिला, अंचल, हल्का, मौजा आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • यह सारी जानकारी देने के बाद दिए गए कैप्चा कोड को संबंधित बॉक्स में इंटर करना होगा और दिए गए खतियान के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने जमीन के खतियान से जुड़ी सारी जानकारी प्रस्तुत कर दी जाएगी।
  • जहां आप खतियान में दी गई सारी जानकारी देख सकते हैं और इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित भी रख सकते हैं।

खाताधारक के नाम अनुसार झारखंड भूमि खतियान देखने की प्रक्रिया क्या है?

ऊपर बताई गई प्रक्रिया के अनुसार झारखंड भूमि खतियान देखने के लिए जमीन के खाता संख्या का होना आवश्यक है। यदि आपके पास जमीन खाता संख्या नहीं है तो आप खाताधारक नाम के आधार पर भी झारखंड भूमि खतियान देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा –

  • खाताधारक के नाम पर Jharkhand Ka Khatiyan देखने के लिए पहले आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर किसी भी ब्राउज़र से झारभूमी झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आप होम पेज पर होंगे, इस पेज पर आपको “अपना खाता देखें” का विकल्प देखने को मिलेगा, इसी विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने झारखंड का एक मैप ओपन होगा। जिसमें आपको उस जिले के लिंक पर क्लिक करना है जहां का खतियान आप देखना चाहते हैं।
  • फिर स्क्रीन पर उस जिले के सभी अंचलों का नक्शा खुलकर आ जाएगा, यहां आपको अपने अंचल के नाम पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको अपने हल्का और जमीन के किस्म की जानकारी देनी है।
  • फिर नीचे की तरफ आपको हल्का के सभी मौज का नाम दिखाई देगा जिसके बगल में सिलेक्ट का लिंक होगा, आपको अपने मौजा के नाम के बगल में दिए गए सिलेक्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर मौजा के समस्त खाते स्क्रीन पर आ जाएंगे जिनके बगल में चेक बॉक्स दिखाई देंगे, यहां आपको चेक बॉक्स पर क्लिक करके कैप्चा कोड एंटर करना है और दिए गए सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद उस मौजा के सभी खाताधारकों की लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी यहां नाम के बगल में अधिकार अभिलेख के कॉलम के तहत आपको लिंक देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद जमीन का खतियान आपके सामने आ जाएगा।

झारखण्ड जमीन से जुड़े आवेदन की स्थिति कैसे चेक कर सकते हैं?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

झारभूमि झारखंड जमीन से जुड़े आवेदन की स्थिति यदि आप देखना चाहते हैं तो आपको इसे ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको झारभूमि झारखंड की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट में जाने के बाद होम पेज पर दिए गए “आवेदन स्थिति देखें” वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक मैप ओपन होगा।
  • झारखंड के इस मैप में आपको उस जिले के नाम के लिंक पर क्लिक करना है जिसकी जमीन की आवेदन की स्थिति आप देखना चाहते हैं।
  • इतना करने के बाद अपने क्षेत्र के ब्लॉक का चयन करना है।
  • अब “एप्लीकेशन स्टेटस ऑफ़ म्यूटेशन” का पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज में आपको अपने जिला, अंचल, वर्ष सत्र आदि की जानकारी सबमिट करनी होगी।
  • इतना करने के बाद केस नंबर दर्ज करके नीचे दिए गए सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सर्च के बटन पर क्लिक करेंगे, आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

झारभूमि झारखण्ड जमीन से संबंधित जिलों की सूची (District list)

नीचे दिए गए जिलों के निवासी दिए गए लिंक पर क्लिक करके झारभूमी झारखंड जमीन से संबंधित जानकारी निकाल सकते हैं –

जिलों के नामलिंक
चतराchatra.nic.in
बोकारोbokaro.nic.in
दुमका पूर्वdumka.nic.in
खूंटीkhunti.nic.in
देवघरdeoghar.nic.in
गढ़वाgarhwa.nic.in
गिरिडीहgiridih.nic.in
धनबादdhanbad.nic.in
गोड्डाgodda.nic.in
गुमलाgumla.nic.in
जामताड़ाjamtara.nic.in
हजारीबागhazaribag.nic.in
कोडरमाkoderma.nic.in
लोहरदगाlohardaga.nic.in
लातेहारlatehar.nic.in
पाकुड़pakur.nic.in
पलामूpalamu.nic.in
रांचीranchi.nic.in
सरायकेलाseraikela.nic.in
साहिबगंजsahibganj.nic.in
रामगढ़ranchi.nic.in
डब्लू सिंह भूमchaibasa.nic.in
सिंहभूमjamshedpur.nic.in
सिमडेगाsimdega.nic.in

झारखंड जमीन का खतियान से जुड़े कुछ प्रश्न और उत्तर (FAQs)

प्रश्न 1. झारखंड खतियान चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर: झारभूमी झारखंड खतियान देखने के लिए झारखंड झारभूमि की अधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

प्रश्न 2. झारखण्ड भूमि खतियान ऑनलाइन कैसे देखें?

उत्तर: झारखंड भूमि खतियान ऑनलाइन देखने के लिए झारभूमि की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, अब “खाता एवं रजिस्टर-II देखें” के विकल्प पर क्लिक करें, अब खतियान के विकल्प पर क्लिक करके जरूरी जानकारियां दर्ज करें, फिर सिक्योरिटी कोड दर्ज करके खतियान के बटन पर क्लिक करें, इस तरह खतियान से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

प्रश्न 3. झारखंड जमीन ऑनलाइन आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

उत्तर: झारखंड जमीन से जुड़े आवेदन की स्थिति देखने के लिए झारभुमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए, अब “आवेदन की स्थिति देखें” के विकल्प पर क्लिक करें, उसके बाद जिले का नाम चुनकर ब्लॉक का चयन करें, फिर जिले, अंचल, वर्ष सत्र आदि की जानकारी देकर केस नंबर डालें, उसके बाद दिए गए Search के बटन पर क्लिक करें, इतना करने के बाद आवेदन की स्थिति देखने को मिल जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!