नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट झारखण्ड 2024 | Nrega Job Card List Jharkhand @nrega.nic.in Download

NREGA Job Card | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 – 2024 | नरेगा जॉब कार्ड झारखंड | मनरेगा झारखण्ड |

NREGA Job Card List Jharkhand 2024: झारखण्ड राज्य सन 2000 ईस्वी में बिहार से अलग हुआ था। यहां की एक बहुत बड़ी संख्या में गरीब लोग नरेगा झारखण्ड योजना योजना में रोजगार प्राप्त किये है। झारखण्ड के नरेगा जॉब कार्ड धारक अपना नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट झारखण्ड में चेक कर सकते है। क्यूंकि सरकार नरेगा पोर्टल पर जॉब कार्ड धारकों के लिए सभी सूचनाएं उपलब्ध करवा दी गयी है। आप इस पोर्टल का लाभ सूचना प्राप्त करने के लिए उठा सकते है।

Nrega Job Card List Jharkhand

मनरेगा पोर्टल पर आप नरेगा योजना आपके द्वारा दिए गए काम से संबधित कहीं विवरण उपलब्ध करवाए गए है। इसे आप इंटरनेट पर केवल कुछ मिनट में ही प्राप्त कर सकते है। यहां पर मुख्यतः जैसे – जॉब कार्ड लिस्ट, जॉब कार्ड धारकों द्वारा किये गए कार्यो का विस्तृत विवरण, भुगतान विवरण, उपस्थिति विवरण सहित इससे संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस पोर्टल से प्राप्त कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

NREGA Job Card List Jharkhand 2024

नरेगा झारखण्ड स्कीम भी अन्य राज्यों के तरह केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ग्राम पंचायत के माध्यम से संचालित की जा रही है। वर्तमान में मनरेगा योजना के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अकुशल मजदूरों के लिए सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्ध करवाए जा रहे है। क्यूंकि इस योजना में काम करने के लिए किसी स्किल की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। जॉब कार्ड बनते ही, उन्हें काम मिलना शुरू हो जाता है।

सरकार द्वारा नरेगा झारखण्ड योजना के अंतर्गत साल में न्यूनतम 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है। इसके लिए मजदूरी का निर्धारण भी सरकार द्वारा किया जाता है। नरेगा मजदूरी को सरकार समय समय पर बढाती रहती है।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट झारखण्ड संक्षिप्त विवरण

आर्टिकल का नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट झारखण्ड
संबधित मंत्रालय ग्रामीण विकास मंत्रालय
लाभार्थी राज्य के सभी जॉब कार्ड धारक
आधिकारक वेबसाइट https://nrega.nic.in/

झारखण्ड के सभी ऑनलाइन जॉब कार्ड उपलब्ध जिलों की सूची-

यहां पर झारखण्ड के उन सभी जिलों की सूची दी गयी है, जहां की हम ऑनलाइन जॉब कार्ड लिस्ट डाउनलोड कर सकते है। आप यदि संबधित जिलों से संबध रखते है, तो आप अपने घर बैठे होना जॉब कार्ड संबधी सभी विवरण ऑनलाइन देख सकते है।

Bokaro (बोकारो)Chatra (चतरा)
Dhanbad (धनबाद)Deoghar (देवघर)
Dumka (दुमका)East Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम)
Garhwa (गढवा)Godda (गोड्डा)
Gumla (गुमला)Giridih (गिरीडीह)
Hazaribagh (हजारीबाग)Jamtara (जामताड़ा)
Koderma (कोडरमा)Khunti (खुटी)
Latehar (लातेहार)Lohardaga (लोहरदग्गा)
Palamu (पलामू)Pakur (पाकुड़)
Ramgarh (रामगढ़)Sahebganj (साहिबगंज)
Ranchi (राँची)Simdega (सिमडेगा)
Saraikela Kharsawan (सराइकेला खरसावाँ)West Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम)

मनरेगा के लक्ष्य / उदेश्य

  • जॉब कार्ड के माध्यम से मजदूरी की गारंटी देकर ग्रामीण भारत के कमजोर वर्ग के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
    रोजगार के अवसर।
  • नियमित काम मिलने से मजदूरी रोजगार के सृजन होने से ग्रामीण भारत के गरीबों की आजीविका, टिकाऊ संपत्ति का निर्माण, सुरक्षा में वृद्धि करना आदि के लिए अग्रणी कार्यों में अवसर देना।
  • ग्रामीण क्षेत्रों के नरेगा कार्यो के माध्यम से प्राकृतिक संसाधन आधार को फिर से जीवंत करना में काफी सहायक है।
  • नरेगा योजना एक टिकाऊ और उत्पादक ग्रामीण परिसंपत्ति के आधार को तैयार करने में काफी सहायक है।
  • समाज के वंचितों जैसे – महिलाओं, अनुसूचित जातियों (एससी) / अनुसूचित जनजाति का सशक्तिकरण आदि के सहायक है।
  • सरकार का इस योजना का लक्ष्य गरीबी उन्मूलन के अभिसरण के माध्यम से विकेन्द्रीकृत, भागीदारी योजना को मजबूत बनाना
    और आजीविका पहल करना है।
  • नरेगा योजना से पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने में सहायता मिल रही है, जिससे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत होगा।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट झारखण्ड देखने की क्विक प्रक्रिया (Quick Process)

  • Step – 1 पहले Nrega की आधिकारिक पर जाएँ. डायरेक्ट लिंक – nrega.nic.in
  • Step – 2 Job Card List विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step – 3 Jharkhand राज्य के विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step – 4 वित्तीय वर्ष >डिस्ट्रिक्ट >ब्लॉक > पंचायत, विकल्प को चुने।
  • Step – 5 इसके बाद Proceed बटन क्लिक करें।
  • step – 6 अब Job Card / Employment Register पर क्लिक करें।
  • step -7 जॉब कार्ड लिस्ट में अपने नाम को देखें।

इस प्रकार यहां पर हमने बहुत ही संक्षेप में बताया की आप त्वरित रूप से जॉब कार्ड लिस्ट कैसे चेक कर सकते है। यदि आपको इसे समझने में समस्या आ रही है, तो हमने नीचे स्टेप बाई स्टेप विस्तार से बताया है कि आप जॉब कार्ड को कैसे निकाल सकते है। नीचे फोटो (स्क्रीन शॉट) के माध्यम से बताया है, यदि आप इंटरनेट के बारे में थोड़ी भी जानकारी नहीं रखते है, तो भी आप इसे चेक कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें –

यूपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

राजस्थान जॉब कार्ड लिस्ट

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

नरेगा पेमेंट लिस्ट कैसे देखें

मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

बिहार नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

झारखण्ड नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

असम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट झारखण्ड 2024 को ऑनलाइन कैसे चेक करें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आपको ऊपर क्विक प्रोसेस से जॉब कार्ड लिस्ट देखने की प्रक्रिया बतायी है, हो सकता है कि आप इंटरनेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते होंगे। यदि आपको थोड़ी भी समस्या आ रही है, तो आप यहां पर हमारे द्वारा दी गयी विस्तृत प्रक्रिया के का अनुसरण करके (देखकर) अपने ग्राम पंचायत की जॉब कार्ड लिस्ट चेक कर सकते है। कृपया सभी स्टेप को स्क्रीन शॉट उदाहरण देकर बताया है।

स्टेप-1 नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना।

नरेगा झारखण्ड जॉब कार्ड देखने के लिए आपको पहले ग्राम पंचायत नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप-2 Job Cards Report को सेलेक्ट करें

नरेगा ग्राम पंचायत वेबसाइट के होम पेज पर आपको अब जॉब कार्ड लिस्ट विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Nrega Job Card List Jharkhand

स्टेप-3 अपने राज्य का चयन करना।

अब आप नए पर आ गए होंगे, यहां पर आपको झारखण्ड राज्य विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Nrega Job Card List Jharkhand

स्टेप-4 वित्तीय वर्ष, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक व ग्राम पंचायत विकल्प का चयन करना।

नीचे दिए फोटो के अनुसार आपको अब यहां पर वित्तीय वर्ष (जैसे नरेगा लिस्ट 2018-19, 2019-20, 2021-22, 2022-23 आदि) अपने जिले का नाम, ब्लॉक व ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।

स्टेप-5 Job Card / Employment Register विकल्प पर क्लिक करना।

अब आपके सामने झारखण्ड नरेगा पोर्टल का आपके ग्राम पंचायत का डेशबोर्ड ओपन हो चूका है, यहां पर आपके ग्राम पंचायत से संबधित कहीं रिपोर्ट मिल जाएगी। लेकिन आपको यहां पर Job Card / Employment Register विकल्प पर क्लीक करना है।

इस प्रकार अब आपके सामने झारखण्ड नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ओपन हो जाएगी। यदि आप अपने जॉब कार्ड का विवरण देखना चाहते है, तो जॉब कार्ड के सामने जॉब कार्ड संख्या / नंबर पर क्लिक करें। आपके सामने आपके जॉब कार्ड से संबधित सभी विवरण ओपन हो जायेगा। यहां पर आपका नरेगा जॉब कार्ड फोटो सहित दिखाई देगा, इसके अलावा नरेगा झारखण्ड में आपके द्वारा किये गए कार्यों का विवरण, भुगतान हिस्ट्री, हाजिरी पंजिका आदि विवरण दिखाई देगा।

FAQ

प्रश्न-1 मनरेगा झारखण्ड जॉब कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

उत्तर – नरेगा झारखण्ड जॉब कार्ड लिस्ट देखने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की nrega.nic.in है। आप नरेगा से संबधित कही तरह की जानकारियां प्राप्त कर सकते है।

प्रश्न-2 क्या में नरेगा झारखण्ड जॉब कार्ड सूची ऑनलाइन चेक कर सकता हूँ?

उत्तर – हाँ, आप नरेगा झारखण्ड जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसके लिए आप नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2024 लिंक पर दी गयी विस्तृत लेख से आप इसे आसानी से चेक कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!