JK HRMS Portal 2024 Registration @hrms.jk.gov.in Hindi, Login

JK HRMS Portal को जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की सुविधा पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया है। JK HRMS (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर जम्मू-कश्मीर के सभी कर्मचारी विभिन्न सेवाएं जैसे सैलरी स्लिप, प्रमोशन, पोस्टिंग, जीपीएफ विवरण आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब राज्य के विभिन्न विभागों में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को किसी भी सेवा या कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब सभी Employees घर बैठे आसानी से J&K HRMS Portal पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा पायेंगे।

JK HRMS PORTAL

इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले कर्मचारियों को hrms.jk.gov.in Portal पर जाकर Online Registration करना होगा। यदि आप जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारी है, तो इस लेख में हम आपको काफी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। यहां हम आपको JK HRMS Portal क्या है, इस पोर्टल के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, JK HRMS Portal Registration कैसे करें एवं JK HRMS Portal Login से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने वाले हैं। यह सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

JK HRMS Portal 2024

जम्मू कश्मीर मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS JK GOV IN) पोर्टल को अधिकारिक तौर पर जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता द्वारा 18 अक्टूबर 2022 को राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर जम्मू कश्मीर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का ब्यौरा / डेटा उपलब्ध होगा। यहां से राज्य के सभी कर्मचारी विभिन्न सेवाएं जैसे वेतन पर्ची (Salary Slip), पोस्टिंग, पदोन्नति, इनकम टैक्स स्टेटमेंट, जीपीएफ विवरण आदि की जानकारी घर बैठे मोबाइल एवं लॅपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। 

Join Our WhatsApp Group!

यह पोर्टल जम्मू-कश्मीर के कर्मचारियों के लिए काफी उपयोगी है। JK HRMS Portal राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एक एकीकृत डैशबोर्ड प्रदान करता है। जहां सभी सुविधाएं उन्हें एक ही जगह पर उपलब्ध मिल जाती है। इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को सबसे पहले JK HRMS Portal Registration करना होगा। इसके बाद आप आसानी से JK HRMS पोर्टल लॉगिन करके सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

हरियाणा एचआरएमएस पोर्टल

Jammu & Kashmir HRMS Portal 2024 Overview

पोर्टल का नामJK HRMS Portal Registration / Login 
किसने शुरू कियाजम्मू-कश्मीर राज्य सरकार 
लाभार्थीराज्य के सरकारी कर्मचारी 
उद्देश्यकर्मचारियों को सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना 
JK HRMS का पूरा नामJammu & Kashmir Human Resource Management System (jkhrms)
पोर्टल लांच कब हुआ 18 अक्टूबर 2022
राज्यजम्मू-कश्मीर 
हेल्पलाइन नंबर0191-2520582, 0191-2571800, 0191-2571900 
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hrms.jk.gov.in/ 

JK HRMS पोर्टल का उद्देश्य

जम्मू-कश्मीर राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं एवं सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। जैसा कि आपको पता है आज के इस डिजिटल युग में देश भर में लगभग सभी कार्यों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसलिए जम्मू कश्मीर के राज्य सरकार द्वारा भी अपने कर्मचारियों को एक ऑनलाइन पोर्टल (JK HRMS) के जरिए सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस पोर्टल पर कर्मचारियों के सभी डेटा ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। जिससे वह कोई भी जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के जरिए प्राप्त कर सकेंगे।

Jammu and Kashmir HRMS Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • JK HRMS पोर्टल केंद्रीकृत कार्मिक सूचना प्रणाली है। जिसे राज्य सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के कर्मचारियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है।
  • जम्मू-कश्मीर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का ब्यौरा (डेटा) JK HRMS पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
  • इस पोर्टल पर राज्य के Employees विभिन्न सुविधाएं जैसे सैलरी स्लिप, पोस्टिंग, प्रमोशन, जीपीएफ विवरण, आयकर विवरण आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को सभी सुविधाएं काफी आसानी से एक ही मंच पर उपलब्ध मिल जाएगी।
  • राज्य के नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से JK HRMS Portal Login करके सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • यदि किसी कर्मचारी की जानकारी पुरानी या गलत है, तो कर्मचारी को डैशबोर्ड का सुधार form भरना होगा और संशोधन के लिए डीडिओ (DDO) को जमा करना होगा।
  • इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को JK HRMS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

JK HRMS Portal के लिए पात्रता (Eligibility)

राज्य के जो उम्मीदवार इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक है, वह पहले निम्नलिखित पात्रताओं की जांच कर ले। जो इस प्रकार है –

  • इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक जम्मू-कश्मीर का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक जम्मू-कश्मीर का एक सरकारी कर्मचारी होना चाहिए।
  • लाभार्थी के पास सभी आवश्यक दस्तावेज (Documents) होने चाहिए।

पंजाब HRMS पोर्टल

SBI HRMS Portal

JK HRMS पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • सर्विस डीटेल्स
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

JK HRMS Portal Registration की प्रक्रिया

यदि आप जम्मू कश्मीर के कर्मचारी है, तो आपको HRMS JK GOV IN NEW REGISTRATION करवा लेना चाहिए। J&K HRMS Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप नीचे दिए आसान स्टेप्स का अनुसरण (फॉलो) करके आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको जम्मू और कश्मीर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के आधिकारिक पोर्टल https://hrms.jk.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद आपको Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
jk hrms registration
  • जैसे ही आप रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने Register New Employee का एक फॉर्म खुल जाएगा।
jk hrms registration
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको यूजरनेम, मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर Register के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना है।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको Verify OTP के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको अपना पासवर्ड सेट करना होगा। पासवर्ड मिनिमम 8 Character का होगा। आप अपनी सुविधा अनुसार एक स्ट्रांग पासवर्ड दर्ज कर ले।
  • पासवर्ड दर्ज करने के बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप Jammu & Kashmir HRMS Portal पर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

JK HRMS Portal Login करने की प्रक्रिया

  • JKHRMS Portal पर लॉगिन के लिए सबसे पहले आपको ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको एक लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस फॉर्म में आपको यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। फिर आप Login के बटन पर क्लिक कर लें।
jk hrms registration
  • इस प्रकार आप JK HRMS पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे। 
  • लॉगिन करने के बाद आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

JK HRMS Portal Helpline Number

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको JK HRMS Online Portal से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको इस पोर्टल से संबंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए या आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर / Contact Number पर संपर्क कर सकते हैं।

  • हेल्पलाइन नंबर: 0191-2520582, 0191-2571800, 0191-2571900
  • ईमेल आईडी: [email protected]

JK HRMS Portal से संबंधित FAQ

प्रश्न 1. JK HRMS का पूरा नाम क्या है?

उत्तर. JK HRMS का पूरा नाम – Jammu and Kashmir Human Resource Management System है।

प्रश्न 2. JK HRMS Portal Registration कैसे करें?

उत्तर. जम्मू कश्मीर एचआरएमएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको जम्मू-कश्मीर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना है, जिसकी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

प्रश्न 3. Jammu & Kashmir HRMS पोर्टल का उपयोग कौन कर सकता है?

उत्तर. यह पोर्टल जम्मू कश्मीर के राज्य सरकार द्वारा लांच किया गया है। जिसका उपयोग केवल जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारी ही कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!