SBI HRMS Portal 2024 | SBI Staff Pensioners HRMS Portal in Hindi

SBI HRMS Portal 2024, SBI Staff Pensioners HRMS Portal, @hrms.onlinesbi.com Login: बैंक में कार्यरत और सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को उनकी वेतन पर्ची और पेंशन का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने SBI HRMS Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल का लाभ यह होगा कि अब बैंक में कार्य करने वाले कर्मचारी, स्टाफ और नियंत्रक अपनी वेतन पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे और पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और साथ ही पेंशन की स्थिति भी चेक कर सकेंगे।

SBI HRMS Portal

केवल इतना ही नहीं और भी कई तरह की सर्विस जैसे कि अवकाश के लिए आवेदन, पीएफ, लोन प्रोविजन, अवकाश कैलेंडर आदि भी अब कर्मचारियों को ऑनलाइन प्राप्त होंगी। अगर आप SBI बैंक के वर्तमान या पूर्व कर्मचारी रह चुके हैं तो आपको भी SBI HRMS Portal की जानकारी होनी चाहिए। इस आर्टिकल में आपको एसबीआई एचआरएमएस पोर्टल 2023 से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसलिए अगर आप जानना चाहते हैं कि SBI HRMS पोर्टल क्या है? SBI HRMS पोर्टल पर कौन सी सर्विस मिलेगी और SBI HRMS Portal Login कैसे करते हैं तो इसकी विस्तृत जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

SBI HRMS Portal Overview 2023

एसबीआई एचआरएमएस पोर्टल के जारी होने के बाद बैंक के सभी कर्मचारियों का काम बहुत ही आसान हो गया है और उनकी समस्त कार्यवाही में भी गतिशीलता आई है। SBI HRMS Portal की संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित है –

Join Our WhatsApp Group!
पोर्टल का नामSBI HRMS Portal
शुरू किया गयाभारतीय स्टेट बैंक द्वारा
लांच ईयर2017
लाभार्थीबैंक में कार्यरत और सेवानिवृत्ति कर्मचारी, नियंत्रक और स्टाफ
उद्देश्यबैंक के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को वेतन पर्ची और अन्य सर्विस को ऑनलाइन मोड पर उपलब्ध कराना।
लाभबैंक के कर्मचारियों को उनकी वेतन पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगा और अन्य आवश्यक विवरण भी ऑनलाइन प्राप्त होंगे।
वेतन पर्ची डाउनलोडऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

SBI HRMS Portal क्या है?

SBI HRMS Portal भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक पोर्टल है। जो बैंक में कार्यरत और सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को अपने वेतन पर्ची और पेंशन की स्थिति निकालने की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से बैंक के कर्मचारी और पेंशनभोगी वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं और इसके अलावा लोन प्रावधान, पीएफ, अवकाश कैलेंडर और पेंशन से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी जान सकते हैं। इस पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

एसबीआई एचआरएमएस पोर्टल का उद्देश्य क्या है

SBI HRMS पोर्टल को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बैंक कर्मचारियों के हित में विकसित किया गया है। इस पोर्टल के जारी होने से पहले बैंको में कार्यरत कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों को अपनी वेतन पर्ची और पेंशन की स्थिति जानने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था और बैंको के चक्कर काटने पड़ते थे। इसी समस्या का निदान करने और कागजी कार्यवाही में तेजी लाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा SBI HRMS Portal विकसित किया गया है।

ताकि बैंक के कर्मचारी वेतन पर्ची ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकें और रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन आदि की जानकारी भी घर बैठे प्राप्त हो जाए। इसके अतिरिक्त और भी कई सेवाएं हैं जिन्हें ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे बैंक कर्मचारियों का काम आसान हुआ है।

Railway HRMS Portal

HRMS Haryana Portal

एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल

SBI HRMS पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

एसबीआई एचआरएमएस पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध हैं जिनका लाभ बैंको के कर्मचारी प्राप्त कर सकते हैं –

  • बैंक कर्मचारी वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
  • लोन प्रावधान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऋण की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
  • अगर कोई ग्रीवांस दर्ज किया गया हो तो उसकी स्थिति भी देख सकते हैं।
  • पेंशन योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • पीएफ और ट्रांजैक्शन का विवरण देख सकते हैं।
  • अवकाश कैलेंडर देख सकते हैं।
  • बकाया पत्रक और निधि नामांकन से संबधित सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।

एसबीआई एचआरएमएस पोर्टल के लाभ (Benefits)

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा शुरू की गयी SBI HRMS पोर्टल के लाभ निम्नलिखत हैं –

  • एसबीआई एचआरएमएस पोर्टल का लाभ बैंक के स्टाफ, कर्मचारी, नियंत्रकों और रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपनी वेतन पर्ची घर बैठे देख या डाउनलोड कर सकेंगे।
  • रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन की स्थिति चेक करने की सुविधा मिलेगी।
  • अब वेतन पर्ची, लोन प्रावधान, पेंशन स्थिति, पीएफ और अवकाश आदि की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होंगी जिससे कमर्चारियों को बैंको के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • कर्मचारी इसी पोर्टल के माध्यम से अवकाश आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

SBI HRMS पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप SBI HRMS Portal Login करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

sbi hrms portal login
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आपको Login का विकल्प देखने को मिलेगा, इस पर क्लिक कर लीजिए।
hrms portal login
  • इतना करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा, इस पेज में आप अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालिए।
  • फिर दिए गए कैप्चा कोड को एंटर कीजिए और लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
  • इस तरह आप SBI HRMS Portal पर लॉगिन कर जाएंगे।

SBI HRMS Portal पर पासवर्ड रिसेट कैसे करें?

SBI HRMS पोर्टल का पासवर्ड भूल जाने पर आपको घबराने की जरूरत नहीं है, आप इसे बड़ी आसानी से रिसेट भी कर सकते हैं। SBI HRMS Portal Password Reset की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –

  • सबसे पहले SBI HRMS पोर्टल पर जाइए और लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आएगा, इस पेज में आपको “Forgot Password” का विकल्प मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा, पहले आप अपनी User I’d और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कीजिए।
  • अब मोबाइल नंबर या ईमेल पर OTP जनरेट करें।
  • आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर OTP आएगा, इसे वेरीफाई कर लीजिए।
  • इसके बाद आपके पास एक Reset Link आएगा, इस लिंक पर क्लिक कीजिए और पासवर्ड रीसेट कर लीजिए।

SBI HRMS Portal से वेतन पर्ची डाउनलोड कैसे करें?

SBI HRMS Salary Slip Download: यदि आप Sbi HRMS Online पोर्टल के माध्यम से वेतन पर्ची / सैलरी स्लिप डाउनलोड करना चाहते है, तो आप काफी आसानी से डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको बस निम्न चरणों का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आप SBI HRMS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कीजिए।
  • इस साइट में विजिट करते ही आपको लॉगिन का ऑप्शन मिलेगा, इस ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • अब लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा, इस पेज में आपको सबसे पहले अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालना है और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करते ही आप साइट के डैशबोर्ड में पहुंच जाएंगे जहां आपको सैलरी स्लिप का ऑप्शन मिल जाएगा, इसी विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, यहां आपको वह साल और महीना सेलेक्ट करना है जिसकी वेतन पर्ची आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • अब आपके सामने एक पेज पॉप अप होगा जिसमें हां और नहीं का ऑप्शन होगा, आपको “हां” पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपकी वेतन पर्ची खुलकर आ जाएगी।
  • आप जैसी ही डाउनलोड/प्रिंट के विकल्प पर क्लिक करेंगे, आपकी वेतन पर्ची डाउनलोड हो जाएगी।

SBI MyHRMS मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कैसे करें?

अगर आप चाहें तो SBI MyHRMS App के माध्यम से भी वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं और HRMS Portal पर मिलने वाली सुविधाओं को इस ऐप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको ये एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा जिसका प्रोसेस कुछ इस प्रकार है –

  • सबसे पहले आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर ओपन कीजिए।
  • और सर्च बार में My HRMS लिखकर सर्च करें।
  • अब आपके सामने MyHRMS Mobile App आ जाएगा।
  • फिर दिए गए इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह MyHRMS App Download हो जाएगा।
  • जिस पर लॉगिन करके आप वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं और अन्य सर्विस का लाभ भी उठा सकते हैं।

FAQs – SBI Staff Pensioners HRMS Portal 2023

प्रश्न 1. SBI HRMS पोर्टल क्या है?

उत्तर: SBI HRMS Portal भारतीय स्टेट बैंक की एक आधिकारिक वेबसाइट है जिसे बैंक के कर्मचारियों (नियंत्रक/ रिटायर्ड/ कार्यरत/ स्टाफ) आदि को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए जारी किया गया है, इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपने वेतन पर्ची को कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं तथा अन्य जरूरी सेवाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 2. SBI HRMS Portal का लाभ क्या है?

उत्तर: SBI HRMS पोर्टल से वेतन पर्ची डाउनलोड किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त बैंक के कर्मचारी छुट्टी के लिए आवेदन देना, ऋण प्रावधान की जानकारी प्राप्त करना, पेंशन की स्थिति देखना, पेंशन संबंधित योजनाएं, पीएफ और अवकाश कैलेंडर देखना आदि कार्य भी ऑनलाइन कर सकते हैं।

प्रश्न 3. SBI HRMS Portal से वेतन पर्ची कैसे निकालें?

उत्तर: एसबीआई एचआरएमएस पोर्टल से वेतन पर्ची निकालने के लिए SBI HRMS पोर्टल पर जाइए, अब लॉगिन कीजिए, फिर Salary Slip के विकल्प पर क्लिक करके उस साल और महीने को सेलेक्ट कीजिए जिसका सैलरी स्लिप आप निकालना चाहते हैं, इसके बाद “हां” के विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी वेतन पर्ची / सैलरी स्लिप खुलकर आ जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!