मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पोर्टल 2024 | MP Rojgar Portal login, Online Form Panjiyan @mprojgar.gov.in | Eligibility, Benefit

www.mprojgar.gov.in login renewal | mp rojgar login | what is green card in mprojgar panjiyan 2022-2024

MP Rojgar Portal 2024 : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल को विकसित (Develop) किया गया है। मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल 2024 पर बेरोजगार युवक अपना पंजीकरण करवा सकते है, इसके माध्यम से राज्य के युवाओं को व्यवस्थित रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो पायेंगें। अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निकले जाने वाले किसी भी पद के लिए MP Panjiyan Portal पर रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।

MP Rojgar Portal
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश के ऐसे सभी युवाओं को जो प्रदेश सरकार के तहत निकली जाने वाली रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते है। उन सभी युवाओं को mprojgar panjiyan 2024 में पंजीकरण अवश्य करवा लेना चाहिए। क्यूंकि इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी नौकरी के अलावा राज्य के युवाओं निजी कंपनियों के माध्यम से भी रोजगार के अवसर मिल सकते है। Rojgar Panjiyan क्या है? मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? इस प्रकार के सवाल आपके दिमाग में जरूर आते होंगे। इस आर्टिकल में हमने इसके बारे में बात की है। इसीलिए कृपया आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीकरण पोर्टल 2024

सरकार के सामने बेरोजगारी आज एक बहुत बड़ी समस्या है। भारत एक विशाल देश है, यदि हम जनसँख्या की बात करें, तो हम इसके मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। भारत एक विकासशील देश है, देश को आजाद हुए लगभग 75 वर्ष से अधिक का समय हो चूका है। लेकिन हमारे पास अभी तक उस स्तर के संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाए है, जिसकी जरुरत है। यही बेरोजगारी का मुख्य कारण भी है। संसाधनों की कमी के बावजूद सरकार के पास उपलब्ध संसाधनों का कैसे सही से उपयोग हो, इसे ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एम पी रोजगार पोर्टल बनाया है।

इस पोर्टल पर बेरोजगार युवाओ को अपना रजिस्ट्रेशन इस पोर्टल पर करवाना होगा। जिससे सरकार को बेरोजगार युवाओं का डेटा मिल जायेगा। डेटा के अनुसार सरकार या निजी कंपनियों द्वारा जब पद निकले जायेंगे, तो सरकार व्यस्थित रूप से उन्हें रोजगार के अवसर दे पायेगी।

Madhya Pradesh Rojgar Portal OVerview 2024

पोर्टल का नाम मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल / mp rojgar portal
किस राज्य से संबधित है। मध्य प्रदेश
संबधित विभाग युवा सशक्तिकरण मिशन
आधिकारिक वेबसाइट Mp Rojgar Panjiyan
उदेश्य बेरोजगार युवाओं को व्यस्थित रूप से रोजगार उपलब्ध करवाना।
पंजीकरण मोड़ ऑनलाइन
टोल फ्री नंबर / हेल्पलाइन नंबर 1800 5727 751

एमपी रोजगार पोर्टल की विषेशताएँ

देश की लगभग सभी राज्यों द्वारा अपने राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार पोर्टल/पंजीयन कार्यालय बनाये गए है। इस पोर्टल/कार्यालय में बेरोजगार युवाओ का रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है। जिससे सरकार, निजी कंपनियां व छात्र सभी को रोजगार के अवसर देने व रोजगार मिलने में काफी मदद करता है। ऐसे युवा छात्र जो सरकारी या निजी कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहे है। उन्हें इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए।

मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल
  • रोजगार कार्यालय में रजिस्टर युवाओं के लिए विभिन्न राज्य सरकारे समय समय पर रोजगार मेले का आयोजन करती है। जिसमे छात्रों को रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध होते है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जॉब शिखर पंजीकरण केवल मध्य प्रदेश के युवाओ के लिए शुरू किया गया है। इसमें उम्मीदवार को सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी, छात्र अपनी रूचि के अनुसार अपने क्षेत्र का चयन कर सकते है। उन्हें अपनी शैक्षिक योग्यता के हिसाब से अवसर मिलेंगे।
  • इस पोर्टल से कंपनियों को अपने लिए कर्मचारी ढूंढने में काफी मदद मिलेगी। उन्हें जिस भी क्षेत्र के लोगो के आवश्यकता होगी उसे शैक्षिक योग्यता से जुड़े छात्रों तक आसानी से पहुँच पाएंगे। इस प्रकार कंपनियों सही उम्मीदवार का चयन करेगी।
  • सरकार या निजी कंपनियां रोजगार के ये अवसर परीक्षा, साक्षात्कार या फिर रोजगार मेले के द्वारा दे सकती है।
  • जॉब शिखर पोर्टल पर सरकार द्वारा कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं राखी गयी है। कोई भी युवा आसानी से पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
  • राज्य के अंदर निकलने वाली कोई भी सरकारी नौकरी में mp rojgar portal में रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। आपको इसका एक प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। किसी भी रिक्रूटमेंट में ऑनलाइन आवेदन के समय आपको प्रमाणपत्र में दिया गया रजिस्ट्रेशन नंबर डालने पर ही अप्लाई कर पाएंगे।
  • मध्य प्रदेश पंजीयन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान यदि कोई गलती हो जाती है, जैसे – नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम या अन्य कोई भी त्रुटि हो तो इसे आसानी से अपडेट कर सकते है।

MPTAAS Scholarship

मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल

Eligibility for mprojgar panjiyan portal 2024

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण हेतु आपकी पात्रता एंव दस्तावेज क्या – क्या लेकर जाना है, इसके बारे में विवरण नीचे दिया गया है –

  • रोजगार पोर्टल के लिए अभ्यर्थी को मध्यप्रदेश का निवासी होना आवश्यक।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड का होना जरुरी है।
  • बेरोजगार द्वारा जो भी पढाई की गयी हो, उसके शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ेगी।
  • अभ्यर्थी पैन कार्ड भी साथ लेकर जाएँ।
  • ऐसा मोबाइल नंबर जो एक्टिव हो।
  • 2 – 3 पासपोर्ट साइज फोटो भी आवश्यक है।

हिमाचल रोजगार पंजीकरण / भत्ता

MP Rojgar Panjiyan ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें 2024

मप्र रोजगार पंजीयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने में यदि आपको समस्या आ रही है, तो यहां हमारे द्वारा दी गयी स्टेप बाई – स्टेप गाइड का अनुसरण (follow) करके आप mp Rojgar Portal Registration आसानी कर सकते है।

  • आपको सबसे पहले ऊपर दी गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
MP Rojgar Portal
  • मुख्य पृष्ठ पर आने के बाद आपको वेबसाइट के मुख्य नेविगेशन से अपनी भाषा हिंदी या अंग्रेजी का चयन कर ले।
  • उसके बाद आपको “आवेदक नया पंजीयन करने के लिए” वाले विकल्प पर चयन करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने पंजीकरण फार्म खुल जायेगा।
mp rojgar panjikaran online
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी को सावधानी पूर्वक भरें। इस फार्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण भरना होगा। जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पिता का नाम पता, खाता आदि मांगी जाने वाली सभी जानकारी दर्ज कर सबमिट बटन को दबाएं।
mp rojgar panjikaran online
  • आवेदन फार्म सबमिट करने के बाद आपको एक पंजीकरण संख्या मिल जाएगी।
  • पुनः मुख्य पृष्ठ (home page) पर आए। यहां आप अपने पंजीकरण नंबर के साथ Login करें।
  • लॉगिन के बाद आपके सामने पंजीकरण फार्म (full) खुल जायेगा।
  • फार्म पूरा भरने के बाद सबमिट कर दें। इस प्रकार आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
उत्तराखंड रोजगार पंजीयन

mp rojgar panjiyan registration Download/प्रिंट कैसे करे?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

रजिस्ट्रेशन प्रिंट करना बहुत ही आसान है, आप नीचे दिए गए दो – तीन स्टेप को फॉलो करें, इसके बाद आप आसानी से प्रिंट कर पाएंगे।

  • आप mp rojgar portal पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये। अब आप ऑफिसियल वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर है।
  • यहां पर आप प्रिंट रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करें। या फिर आप यहाँ दी गयी लिंक से भी सीधे प्रिंट फार्म पर पहुँच जायेंगे। विकल्प का चयन करने के बाद अब आपके सामने एक नया पेज है।
  • आप यह पर अपना पंजीयन नंबर एवं अपना पासवर्ड डालें। इसके बाद सबमिट बटन दबाये।
  • सबमिट बटन दबाने के बाद आपके अब आपके सामने आपका फार्म खुल चूका है।
  • प्रिंट कमांड से अपना पंजीकरण फार्म प्रिंट कर लें।

नियोक्ता (employer) कैसे आवेदन करें?

एम्प्लायर के लिए एमपी रोजगार पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न है –

  • नियोक्ता को आवेदन के लिए सबसे पहले आपको mp rojgar portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जान होगा। आप मुख्य पृष्ठ पर आ जायेंगे।
  • मुख्य पृष्ठ (home page) पर आने के बाद आपको register now के विकल्प का चयन करना है।
  • आप नए पृष्ठ पर आ जायेंगे। यहां आपको एक फॉर्म मिलेगा। जिसे सावधानीपूर्वक आपको भरना है।
  • आपसे फर्म का नाम, gst नंबर, पैन, सेक्टर, कैप्चा आदि विवरण माँगा जायेगा।
  • इन सभी विवरण को भरने के बाद सबमिट बटन को दबाना है।
  • आपको पंजीकरण संख्या मिलेगी जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना है।
  • आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला

अपना रजिस्ट्रेशन विवरण कैसे देखें

यदि आप mp rojgar registration का विवरण देखना चाहते है। तो आपको नीचे दिए केवल कुछ स्टेप को फॉलो करना है।

  • पहले आप mp rojgar portal के आधिकारक वेबसाइट पर जाये। आप मुख्य पृष्ठ पर आ जायेंगे।
  • now your registration के विकल्प का चयन करें।
  • जहां अपना नाम, रजिस्ट्रेशन, मोबाइल नंबर आदि विवरण को भरें।
  • इसके बाद कैप्चा भरकर सबमिट बटन को दबाएं।
  • अब रजिस्ट्रेशन डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर है।

इस प्रकार आप मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पर अपने रजिस्ट्रेशन का विवरण देख सकते है। आप यहां पर कहीं प्रकार के फीचर्स देख सकते है।

एमपी रोजगार पोर्टल पर Job Seeker Login कैसे करें?

आप मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर जॉब शिखर पर लॉगिन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है –

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, होम पेज पर आने के बाद आपको जॉब शिखर विकल्प पर क्लिक करना है।
  • नए पेज पर आपको जॉब शिखर लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना एमपी रोजगार पंजीकरण यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज करना है। इसके बाद लॉगिन बटन पर लसिक कर लें।
  • इस प्रकार अब आपके सामने जॉब शिखर का डेशबोर्ड ओपन हो जायेगा। आप यहां पर अब कोई भी काम कर सकते है।

एमपी रोजगार पंजीयन पोर्टल पर जॉब कैसे ढूंढें?

आप मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर नई जॉब भी ढूंढ सकते है। इसके लिए हमारे द्वारा नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • जॉब शिखर पर जॉब ढूंढने के लिए आप सबसे पहले मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर आने के बाद आप जॉब शिखर शिखर विकल्प पर क्लिक करें। इसके अब्द आपको जॉब सर्च का विकल्प दिखाई देगा।
  • नई स्क्रीन पर अब आपको कुछ विकल्प भरने होंगें। जैसे आपकी योग्यता, क्षेत्र, आदि।
  • इसके बाद जॉब सर्च विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार अब आपकी योग्यता व क्षेत्र से संबधित उपलब्ध सभी जॉब की लिस्ट दिखाई देगी। आप इनमे से किसी भी जॉब के लिए आवेदन कर पायेंगें।

एमपी रोजगार पोर्टल पर रोजगार कार्यालय लिस्ट कैसे डाउनलोड करें।

अब आप रोजगार पोर्टल एमपी से राज्य के सभी रोजगार कार्यालयों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आप यहां दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले एमपी रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर आने के बाद रोजगार कार्यालय विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामबे अब रोजगार कार्यालय पीडीएफ लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • आप इस पीडीएफ फाइल से राज्य के सभी रोजगार कार्यालय का विवरण प्राप्त कर पायेंगें।

mp job shikhar portal latest news

MP ROJGAR PORTAL (job shikhar) : मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए काफी अच्छी खबर आयी है। राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गये पोर्टल एम पी रोजगार पोर्टल पर 14000 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में mp portal portal पर कुल 32 लाख से अधिक छात्र रेगिस्ट्रड है। यह वेकेंसी प्राइवेट कंपनियों की है।
mp government केवल इसमें रोजगार पोर्टल के माध्यम से मध्यस्थता कर रही है। जिससे भर्ती प्रक्रिया में कोई धोखादड़ी न हो। सरकार द्वारा जॉब शिखर की स्थापना का इसी मकसद से शुरू की गयी थी। इन भारतीयों में पांच हजार के लगभग मशीन ऑपरेटर, 532 सेल्स ऑपरेटर, अक्काउंटेंट, टेलिकॉलर, कोरियर बॉय, पर्सनल असिस्टेंट आदि पदों के लिए विज्ञापन निकले है।

FAQ

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल क्या है?

सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओ के लिए सरकार द्वारा बनाया गया एक पोर्टल है। इसमें सभी ऐसे इच्छुक बेरोजगार छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। जो सरकारी या निजि कंपनियों में नौकरी करना चाहते है।

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

एमपी रोजगार पंजीकरण की ऑफिसियल वेबसाइट mprojgar.gov.in है।

क्या हम एमपी रोजगार के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है?

हाँ, आप एमपी रोजगार पंजीयन रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करवा सकते है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आप हमारे इस आर्टिकल की मदद ले सकते है।

रोजगार पंजीकरण मध्य प्रदेश के क्या – क्या लाभ है?

जैसा कि आप जानते है, कि हमारे देश में बेरोजगारी की दर काफी ज्यादा है। इसीलिए सरकार द्वारा बेरोजगारी की दर को कम करने के लिए सुव्यवस्थित रूप से रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए रोजगार पंजीकरण करवाया जाता है। इससे राज्य के युवाओं को उनकी शिक्षा के अनुसार रोजगार दिलवाये जाते है।

error: Content is protected !!