MPTAAS Scholarship 2022-23 Online Registration @tribal.mp.gov.in/mptaas

MPTAAS Scholarship 2023: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के आदिम जाति और अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए MPTAAS Scholarship (आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रवृत्ति 2023) योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पिछड़े वर्ग के ऐसे छात्र जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं, वह छात्रवृत्ति की मदद से बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। विभाग द्वारा मध्यप्रदेश के आदिम जाति वर्गों को छात्रवृत्ति (MPTAAS) प्रदान की जाती है। जिससे सभी छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने एवं समाज में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका प्राप्त होता है। 

MPTAAS Scholarship

एमपीटीएएएस पोर्टल (trible.mp.gov.in/mptaas) के माध्यम से मध्य प्रदेश के छात्र लाभ प्राप्त करने हेतु छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको MPTAAS Scholarship से संबंधित संपूर्ण जानकारी देने वाले है। यहां हम आपको MPTAAS Scholarship क्या है, इसके उधेश्य, MPTAAS छात्रवृत्ति ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, MPTAAS Login प्रक्रिया, एमपीटीएएएस ई-केवाइसी आदि के बारे में बताएंगे। इसलिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

MPTAAS Scholarship 2023

मध्य प्रदेश ट्राईबल अफेयर्स एंड शेड्यूल कास्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम (MPTAAS) राज्य के छात्रों के लिए एक ऐसा विकल्प है, जो मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति जनजाति के होनहार छात्रों को शिक्षा का अधिकार के साथ-साथ वित्तीय सहायता प्रदान करता है। MPTAAS आदिम जाति कल्याण विभाग का एक छात्रवृत्ति पोर्टल है। जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आरक्षित वर्ग के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान करता है। 

Join Our WhatsApp Group!

इसके माध्यम से अब तक मध्य प्रदेश के केवल SC/ST छात्रों को ही छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता था और उन्हें हॉस्टल में रहने के लिए छात्रावास एवं उसके खर्चों का भी वहन किया जाता था। लेकिन अब इस पोर्टल के माध्यम से मध्य प्रदेश के ओबीसी छात्रों को भी MPTAAS छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीकरण

MPTAAS Scholarship Overview 2023

योजना का नामMPTAAS Scholarship 
किसने शुरू कियामध्यप्रदेश राज्य सरकार 
विभागआदिम जाति कल्याण विभाग 
लाभार्थी राज्य के अनुसूचित जाति / जनजाति के सभी छात्र
उद्देश्यजनजातियों के विकास एवं कल्याण हेतु योजनाओं का क्रियान्वयन 
राज्यमध्य प्रदेश 
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटtribal.mp.gov.in/mptaas 

MPTAAS छात्रवृत्ति का उद्देश्य

मध्य प्रदेश जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के विकास एवं कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। यह विभाग अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन करता है। छात्रवृत्ति की मदद से शैक्षिक अवसरों को बढ़ावा मिलेगा और पिछड़े वर्ग के छात्रों का विकास होगा।

इस योजना के माध्यम से यदि कोई छात्र पुरस्कार विजेता के रूप में चयनित होता है तो वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकता हैं। MPTAAS Scholarship योजना का मुख्य उद्देश्य पिछड़े वर्ग के छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है।

MPTAAS Scholarship के लाभ एवं विशेषताएं

यदि आप MPTAAS छात्रवृत्ति योजना के लिए का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उम्मीदवारों के लिए कुछ पात्रता निर्धारित किए गए है। जो निम्नलिखित है –

  • आवेदक छात्र मध्यप्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • केवल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र ही इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे।
  • आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक छात्र के माता-पिता में से कोई सरकारी विभाग में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • MPTAAS छात्रवृत्ति केवल कक्षा 11वीं, 12वीं, कॉलेज और पीएचडी करने वाले छात्रों को ही प्रदान की जाती है।
  • ऐसे छात्र जो चिकित्सा विज्ञान या इंजीनियरिंग क्षेत्र के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक है। वह भी इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदन करने वाले छात्र का किसी भी बैंक में खाता खुला होना चाहिए।

मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल

MPTAAS छात्रवृत्ति के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

एमपीटीएएएस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने हेतु आपको निम्नलिखित दस्तावेजों (Documents) को जमा करना होगा, जो इस प्रकार है –

  • आधार कार्ड (छात्र एवं अभिभावक)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टी.सी)
  • समग्र परिवार आईडी एवं समग्र सदस्य आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MPTAAS Scholarship के अंतर्गत दी जाने वाली राशि

समूह (ग्रुप)छात्रावास (प्रतिमाह)गैर छात्रावास (प्रतिमाह)
प्रथम समुह – डिग्री /पोस्ट ग्रेजुएट, मेडिकल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एम.फील, पीएचडी, 1500/- 550/-
द्वितीय समूह – डिग्री /post-graduate, व्यवसायिक पाठ्यक्रम जैसे बी. फार्मेसी, नर्सिंग, बी.नर्सिंग एल.एल.बी820/-530/-
तृतीय समूह – स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम जो समूह 1 और 2 में शामिल नहीं है। जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम आदि570/-300/- 
चतुर्थ समूह – कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र 380/-230/-

MPTAAS Scholarship Online Registration 2023

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मध्यप्रदेश के छात्रों को आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है। MPTAAS छात्रवृत्ति ऑनलाइन पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए process को follow करें –

  • ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सबसे पहले आपको आदिम जाति कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/mptaas पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करना है।
MPTAAS Scholarship
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। इस पेज पर आपको निम्न विवरण दर्ज करना होगा –
    • आधार के अनुसार नाम (अंग्रेजी में)
    • आधार के अनुसार नाम (हिंदी में)
    • जन्मतिथि
    • पिता का नाम
    • लिंग
    • मध्यप्रदेश में मूल निवास का पता
    • मोबाइल नंबर
    • वैवाहिक स्थिति
    • ईमेल आईडी
    • जीवन साथी का नाम
    • जाति प्रमाण पत्र की जानकारी (जाति प्रमाण पत्र क्रमांक और जारी दिनांक)
MPTAAS Scholarship
  • इन सभी विवरण को दर्ज करने के बाद सुरक्षित करें एवं आगे जाए के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको जाति संबंधित जानकारी के लिए घोषणा पर टिक करके “सुरक्षित करें एवं आगे जायें” के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको हितग्राही की समग्र आईडी और परिवार की समग्र आईडी दर्ज करना होगा। फिर आप “समग्र विवरण प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
  • अब आपको आय घोषणा-पत्र में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगा। जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सुरक्षित करें आगे जायें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको स्थानीय निवासी स्वप्रमाणित घोषणा-पत्र में पूछे गए जानकारी को फील करना होगा। और अंत में आपको सबमिट कर देना है।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर / यूजर आईडी प्राप्त होगा। आप इसे सुरक्षित सेव करके रख ले।
  • इस प्रकार MPTAAS पर आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MPTAAS Login करने की प्रक्रिया

यदि आपने हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण कर लिया है, तो अब आप MPTAAS पोर्टल Login कर सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है –

  • सर्वप्रथम आप एमपीटीएएएस के ऑफिशियल पोर्टल पर चले जाएं। अब इसका होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके होम पेज पर आपको MPTAAS Login form दिखाई देगा।
  • इस लॉगइन फॉर्म में आपको अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। (यूजर आईडी जो पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद प्राप्त हुआ था)
  • सभी विवरण दर्ज कर लेने के बाद आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप MPTAAS पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

MPTAAS पर ई-केवाईसी (e-KYC) कैसे करे

  • सबसे पहले आपको MPTAAS के अधिकारिक पोर्टल tribal.mp.gov.in/mptaas पर विजिट करना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको दिए गए लॉगइन फॉर्म को भरकर लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने ई-केवाईसी का पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आप चेक बॉक्स पर टिक करें।
  • अब आपको यहां ई-केवाईसी के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे –
  • वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी)
  • बायोमेट्रिक
  • यदि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आप बायोमेट्रिक का विकल्प भी चुन सकते हैं।
  • यहां हम आपको वन टाइम पासवर्ड (OTP) की मदद से बताने वाले हैं।
  • वन टाइम पासवर्ड के विकल्प का चयन करने के बाद ओटीपी प्राप्त करें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक और OTP प्राप्त होगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना है।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको ओटीपी सत्यापित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MPTAAS द्वारा संचालित योजनाओं एवं प्रक्रियाओं की कंप्यूटरीकरण परियोजना

जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता लाने के लिए आवश्यक है कि सभी योजनाओं एवं प्रक्रियाओं को ऑनलाइन किया जाए। ताकि कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा योजनाओं एवं प्रक्रियाओं का कंप्यूटरीकरण परियोजना आरंभ की गई है, जिसे MPTAASC नाम से जाना जाता है। 

MPTAAS Scholarship से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. MPTAAS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर. इसके लिए सबसे पहले आपको MPTAAS (आदिम जाति कल्याण विभाग) के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जिसके बाद आप इस वेबसाइट के द्वारा अपना पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

प्रश्न 2. MPTAAS का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर. MPTAAS का फुल फॉर्म मध्य प्रदेश ट्राईबल अफेयर्स एंड शेड्यूल कास्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!