मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना 2023 | Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana Online Application Form

Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना खुद का घर हो। कई लोग अपने इस सपने को पूरा कर लेते है लेकिन कई लोग ऐसे भी है, जो कि आर्थिक तंगी के कारण अपने खुद के घर के सपने को पूरा नही कर पाते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत राज्य के भूमिहीन परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से आवासीय भूखंड दिए जाएंगे। 

Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana

आज के इस लेख में हम आपको Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana से संबंधित सभी तरह की जानकारियाँ देने वाले है, ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना क्या है, इसके लाभ एवं विशेषताएं, इसके लिए निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

एमपी मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना 2023

Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana को मध्य प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के भूमिहीन परिवारो को आवासीय भूखंड की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिनके पास रहने के लिए कोई आवास या भूमि उपलब्ध नही है। सिर्फ इतना ही नही इस योजना के अंतर्गत प्रदान किये गए प्लॉट पर आवास निर्माण हेतु लाभार्थी पीएम आवास योजना के अंतर्गत रहने के लिए घर निर्माण कर सकते है एवं आवास निर्माण के लिए बैंक से ऋण की सुविधा भी प्राप्त कर सकते है। 

Join Our WhatsApp Group!

मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 का लाभ मध्य प्रदेश के सभी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक प्राप्त कर सकते है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार वालो को रहने के लिए भूखंड उपलब्ध करवाना है। इससे भूमिहीन नागरिकों को रहने के लिए स्वयं का भूमि प्राप्त हो पायेगा।

Aepds Portal Madhya Pradesh

एमपी मुख्यमंत्री जन आवास योजना

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना

एमपी मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 संक्षिप्त विवरण

योजना का नामएमपी मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना
संबधित राज्यमध्य प्रदेश
योजना की घोषणामुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थीमध्य प्रदेश के गरीब परिवार।
उद्देश्यराज्य के सभी निर्धन वंचितों को रहने के लिए घर उपलब्ध करवाना।
लाभघर के लिए प्लाट उपलब्ध करवाना।
वर्तमान वर्ष2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsaara.mp.gov.in

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना से मिलने वाले लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के भूमिहीन परिवार वालों को राज्य सरकार के तरफ से आवासीय भू – खंड की सुविधा दी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को आवासीय भूखंड की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
  •  इसके अलावा लाभार्थियों को इस योजना के तहत आवासीय भूखंड में घर निर्माण हेतु बैंको से ऋण लेने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली आवासीय भू खंड का आकार 60 वर्गमीटर का होगा।
  •  एमपी मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के अंतर्गत मिलने वाले भूखंड के भू अधिकार स्वामित्व का पत्र , पति और पत्नी दोनों ही के नाम से प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के द्वारा उन परिवारों के अपने घर का सपना पूरा होगा जो आर्थिक तंगी के कारण भूखंड खरीद नही पाते है।

MP Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के उन परिवारों को दिया जाएगा, जिनके पास रहने के लिए भूमि नही है।
  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासियों को ही प्राप्त होगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत दिया जाने वाला भूखंड 60 वर्गमीटर का होगा। 
  • इस योजना के तहत राज्य के सिर्फ उन्हीं परिवारों को भूखंड दिया जाएगा, जिनके पास कोई आवासीय भूखंड मौजूद नही है।
  • सरकारी सेवा में कार्यरत नागरिक इस योजना के लिए पात्र नही होंगे।
  • इसके साथ ही साथ आयकर दाता भी मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के पात्र नही होंगे।

मुख्यमंत्री आवासीय भूअधिकर योजना में लगने वाले दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक डिटेल्स
  • पासपोर्ट साइज फोटो

YEIDA Plot Scheme 2022-23

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

अगर आप भी Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana Online Registration करना चाहते है तो नीचे बताये गये दिशा निर्देशों का अनुसरण करें:

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको स्मार्ट ऍप्लिकेशन फ़ॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन (SAARA) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक पर https://saara.mp.gov.in/ भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana
  • इसके बाद आपको Apply के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • अब आपके सामने अगला पेज ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको दिए गए दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ लेना है।  
  • इसके बाद आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर लेना होता है।
Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana
  • अब आपके सामने Application Form खुलकर आ जायेगा।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना Form में पूछी गई सारी जानकारियों जिनमें जिला, तहसील, पटवारी हल्का, हल्का संख्या, ग्राम का नाम, ग्राम संख्या, आधार नंबर, समग्र आईडी, आवेदक का नाम, आवेदक के पिता या पति का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जाति, वर्तमान निवास स्थान का पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को भर लेना होता है।
Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana
  • इसके बाद आपको Priview and Submit के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा। 
Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना ऑनलाइन पंजीकरण कर पाएंगे।

SAARA पोर्टल लॉगिन करने की प्रक्रिया

अगर आप Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana Portal Login करना चाहते है तो नीचे बताये गए दिशा निर्देशों का अनुसरण करें:

  • इसके लिए आपको SAARA की आधिकारिक वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ पर जाना होता है।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने Login का पेज खुल जायेगा।
  • इसके बाद आपको इस लॉगिन फॉर्म में User Name, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर लेना होता है।
  • अब अंत मे Login के बटन पर क्लिक कर लें।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना लॉगिन कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना

मध्य श्रम कल्याण योजना

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक उद्यम योजना

ग्राम पंचायत की आवास सूची

आवेदन सर्च करने की प्रक्रिया 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको SAARA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है या फिर आप इस लिंक https://saara.mp.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के विकल्प क्लिक कर लेना है।
  • अब आपको यहाँ पर दिए गए अप्लाई के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको “आवेदन सर्च / प्रिंट” का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana
  • इसके पश्चात अगले पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर और समग्र आईडी दर्ज कर लेना होगा।
  • अब यहाँ पर मौजूद खोजें के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद संबंधित डिटेल्स आपके सामने खुल जाएगी।

Conclusion

इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमनें आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है। आशा करते है कि आपको हमारा यह लेख अवश्य ही पसंद आया होगा और आपको इस योजना से संबंधित सारी जानकारियाँ मिल गई होंगी।

FAQ: Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023

प्रश्न 1. मध्य प्रदेश के निवासी मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के लिए आवेदन किस प्रकार से कर सकते है? 

उत्तर: मध्य प्रदेश के निवासी इस योजना के लिए आवेदन SAARA (स्मार्ट ऍप्लिकेशन फ़ॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन) पोर्टल में जाकर कर सकते है। आवेदन प्रोसेस जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

प्रश्न 2. मध्य प्रदेश राज्य के किन परिवारों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर: इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के भूमिहीन परिवार वालो को आवासीय निर्माण हेतु प्लॉट दिया जाएगा।

प्रश्न 3. इस योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर: मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के लिए आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट saara.mp.gov.in है। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!