मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023 | Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0 Online Application Form

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0 2023: दोस्तों, मध्य प्रदेश की सरकार अपने राज्य के पिछड़े वर्ग के विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहती है ताकि प्रदेश का कोई भी वर्ग पीछे न रह जाये। एमपी की राज्य सरकार ने अपने राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक ऐसी ही योजना की शुरुआत की है जिसका नाम मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना है। इस योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। 

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana

आज के आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana 2023 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने वाले है ताकि आप भी अगर इस योजना के नियमों के अनुसार पात्र है तो इस योजना का लाभ उठा सके। यहाँ हम आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना क्या है, इसके योजना के लाभ, उद्देश्य, निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया, नया सवेरा कार्ड कैसे बनवाये आदि जानकारी देंगे। 

जन कल्याण संबल 2.0 योजना 2023

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा वर्ष 2018 में शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को नया सवेरा कार्ड प्रदान किया जाएगा। एमपी मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत गरीब परिवार के जो बच्चे 12 वीं कक्षा में अधिक अंक प्राप्त करते है, उनमे से 5 हजार बच्चों को 30 हजार रुपयों की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group!

मध्य प्रदेश के गरीब परिवार की औरतों को डिलीवरी से पहले 4 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे और बच्चे के जन्म के बाद 12 हजार रुपयों की धनराशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। पहले इस योजना का नाम मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना था जिसका नाम बाद में बदलकर नया सवेरा योजना (MP Naya Savera Scheme) कर दिया गया है। 

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0 2023 Overview

योजनामध्य प्रदेश नया सवेरा योजना
योजना का पूर्व नाममध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना
शुरुआतसन 2018 में
योजना का संशोधित स्वरुप की शुरुआतजून, 2019 में कांग्रेस सरकार द्वारा
संबधित विभागश्रम विभाग
लाभार्थीएमपी के असंगठित क्षेत्रो के श्रमिक, मजदूर।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://shramiksewa.mp.gov.in/

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि के लाभ दिए जा सके। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री संबल योजना 2022 के अंतर्गत राज्य के गरीब श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित कई प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। ताकि गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आ सके और वे अच्छे से अपना जीवनयापन कर सके। MP Naya Savera Scheme 2022 का उद्देश्य पिछड़े वर्ग से सम्बंधित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का विकास करना है। 

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लाभ एवं विषेशताएं

  • MP Naya Savera Yojana का लाभ मध्य प्रदेश के बीपीएल रेखा से नीचे आने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत नया सवेरा कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नही करना पड़ेगा।
  • लाभार्थी संबल योजना के तहत अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकते है।
  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को केंद्र और राज्य स्तर पर चलने वाले 8 योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • जिनमें अनुग्रह सहायता योजना, छात्रों को शिक्षा प्रोत्साहन, उन्नत व्यवसाय हेतु उपकरण अनुदान योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, रोजगारोन्नमुखी प्रशिक्षण योजना, सरल बिजली बिल योजना, बकाया बिजली बिल माफी योजना, निःशुल्क चिकित्सा प्रसूति सहायता योजनाएं सम्मिलित है।

जन कल्याण संबल योजना पात्रता सूची

अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो इसके लिए निम्नलिखित पात्रताएँ निर्धारित की गई है जिसके अनुसार यदि आप पात्र होंगे तो मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के लिए आवेदन कर सकते है:

  • एमपी मुख्यमंत्री संबल योजना के लिए आवेदन करने वाला मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को अपना नया सवेरा कार्ड, आधार कार्ड से लिंक करना होता है।
  • आवेदनकर्ता असंगठित श्रमिक होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु श्रमिक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना

Mp नया सवेरा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली बिल
  • समग्र आईडी
  • बीपीएल कार्ड
  • बैंक डिटेल्स
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

अगर आप भी संबल योजना पंजीयन कराना चाहते है, तो आगे हम आपको इसके पूरे प्रोसेस के बारे में स्टेप बाइ स्टेप बताने वाले है, जिसका अनुसरण करके आप भी MP Naya Savera Scheme Online Registration कर सकते है:

  • Sambal Yojana हेतु पंजीकरण कराने के लिए सबसे पहले आपको जनकल्याण पोर्टल ‘नया सवेरा‘ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, या फिर आप दिए गए लिंक http://shramiksewa.mp.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है।
  • होम पेज पर आने के बाद यदि आपने अपना पंजीकरण नहीं किया है, तो सबसे पहले पंजीयन हेतु आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें।
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana panjiyan
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा यहां पर आपको अपनी समग्र आईडी व परिवार आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर समग्र खोजें विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके रेगिस्ट्रड ईमेल व मोबाइल नंबर पर आपको युसर आईडी व पासवर्ड मिल जायेगा।
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana panjiyan 1
  • इसके बाद अब आपको एक बार फिर आपको ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आ जाना है। होम पेज पर आपको login विकल्प पर क्लिक करना है। यहां पर अपना User Name और Password दर्ज करें, व Login विकल्प पर क्लिक करें।
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana login 1
  • इसके बाद आपको यहाँ पर श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदक की पहचान की पुष्टि आधार E KYC से करें का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
  • अब आपके सामने Sambal yojana आवेदन Form ओपन हो जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपनी समग्र आईडी और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर लेना होता है।
  • इसके बाद आपको समग्र से आवेदन का विवरण प्राप्त करें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से संबल योजना में पंजीकरण कर सकते है।

जन कल्याण संबल योजना पंजीयन स्थिति कैसे देखें

अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है और आप Sambal Yojana Registration Status Check करना चाहते है तो नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का अनुसरण करें:

  • पंजीकरण स्थिति देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट http://shramiksewa.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीयन की स्थिति जांचे का लिंक मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana status
  • इसके बाद अगले पेज पर अपनी समग्र आईडी दर्ज कर लें और सदस्य की जानकारी देखें के लिंक पर क्लिक कर लें।
  • इस तरह आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना पंजीकरण की स्थिति देख पाएंगे।

Mp Online KIOSK Portal

नया सवेरा कार्ड बनवाने की प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आपको बताना चाहेंगे कि मध्य प्रदेश के जो भी नागरिक इस योजना का लाभ उठाना चाहते है उन्हें पुराने संबल कार्ड को बदलकर Naya Savera Card बनवाने की आवश्यकता है इसलिए आगे हम आपको Naya Savera Card कैसे बनवाये के बारे में विस्तार पूर्वक बताने वाले है:

  • इसके लिए आपको अपने पुराने संबल कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य सभी दस्तावेजों को लेकर अपने राज्य के किसी भी लोक सेवा केंद्र अथवा कियोस्क कॉमन सर्विस सेंटर या MP Online में जाना होता है।
  • अब वहां के संबंधित अधिकारी को अपना संबल कार्ड और आधार कार्ड दे दें ।
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी आपके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के द्वारा आपके सभी डिटेल्स की वेरिफिकेशन करेंगे, अर्थात यह देखा जाएगा कि आपके आधार कार्ड में दी गई जानकारी, आपके संबल कार्ड में दी गई जानकारी से मैच करती है या नहीं।
  • सारी जानकारियों के मैच होने के बाद आपके पुराने संबल कार्ड को जमा ले लिया जाता है और बदले में उसी दिन नया सवेरा कार्ड प्रदान कर दिया जाता है। 
  • जानकारी न मैच होने की स्थिति में आपको Naya Savera Card देना है कि नही इसका फैसला जांच करने वाले संबंधित अधिकारी का होता है।

Conclusion

इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमनें आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2022 से जुड़े सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है और हम आशा करते है कि आपको यह लेख अवश्य पसंद आया होगा। अगर आपको इस आर्टिकल से लाभ हुआ हो तो कृपया इसे अन्य लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करे। 

AePDS Madhya Pradesh

FAQ: Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना को कब आरंभ किया गया था?

उत्तर: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को साल 2018 में लॉन्च किया गया था।

प्रश्न 2. MP Naya Savera Scheme का लाभ किन लोगों को प्राप्त होगा?

उत्तर: इस योजना का लाभ एमपी के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्राप्त होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!