एमपी मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2023 | Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana Online Application Form, Check Status @scholarshipportal.mp.nic.in

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana 2023: दोस्तों, मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने अपने राज्य के श्रमिक कामगारों के आर्थिक विकास के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाओं को शुरू किया है, जिनमें से एक मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना है। इस योजना का लाभ एमपी के श्रम विभाग में असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत नागरिकों के बच्चों को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से कामगार श्रमिक नागरिक के बच्चों को स्नातक, पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा, आईटीआई आदि की पढाई करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जिससे वह उच्च आय वर्ग की शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। 

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने वाले है ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सके। यहाँ हम आपको मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना क्या है, इसके लाभ, इस योजना के लिए निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें आदि के बारे में बताने वाले है इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

विषय सूची

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2023

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना को मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ किया गया है। एमपी मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2022 का उद्देश्य उन सभी छात्रों को शिक्षा प्राप्ति के लिए वित्तीय मदद पहुंचाना है, जिनके माता-पिता मध्य प्रदेश के श्रम विभाग में असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत है। इस योजना के माध्यम से उन सभी बच्चों को स्नातक, डिप्लोमा,पॉलिटेक्निक अथवा आईटीआई पाठ्यक्रमों में एंट्री प्राप्त करने पर शिक्षण से जुड़ी फीस राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी। 

Join Our WhatsApp Group!

सिर्फ इस शुल्क में कॉशन मनी और मेस शुल्क को सम्मिलित नही किया गया है। ऊपर बताये गये पाठ्यक्रमों के लिए व्यय शुल्क के तौर पर पर एंट्री शुल्क और वास्तविक शुल्क का ही भुगतान मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। इस योजना के द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण योजना

मध्य प्रदेश उद्यम कृषक उद्यम योजना

एमपी लॉन्च पैड योजना

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana 2023 Overview

योजना का नामएमपी जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना
किसने शुरू किया मध्य प्रदेश सरकार द्वारा।
लाभार्थीमध्य प्रदेश के लोग
उद्देश्य क्या हैअसंगठित क्षेत्र के कामगारों के बच्चों को शिक्षा देने के लिए।
आधिकारिक वेबसाइटhttp://scholarshipportal.mp.nic.in/
वर्तमान वर्ष2023
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

MP मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के सभी असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत नागरिकों के बच्चों को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और आईटीआई पाठ्यक्रमों में एंट्री करने पर शिक्षण का शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • इसके अलावा इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए व्यय शुल्क के रूप में एंट्री फीस और वास्तविक शुल्क का भुगतान भी मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ही वहन किया जाएगा। 
  • यहाँ आपको बता दें इसमें मेस शुल्क एवं कॉशन मनी शुल्क को सम्मिलित नही किया गया है।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन स्कीम के अंतर्गत सिर्फ उन्हीं शुल्कों को सम्मिलित किया गया है जो कि मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं विनियामक समिति अथवा भारत सरकार राज्य शासन द्वारा निर्धारित किये गए है।
  • इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा शिक्षा से संबंधित खर्चे वहन किये जाने पर बच्चों को आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई छोड़नी नही पड़ेगी।
  • इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश में शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी।  
  • इस योजना के अंतर्गत छात्रों को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय और इसके अधीन चलने वाले पैरामेडिकल साइंस के डिग्री / डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में एंट्री करने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इसके साथ ही साथ राज्य शासन के वे सभी समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालय जिनमें समस्त स्नातक और राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के तहत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालयों में संचालित सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों एवं आईटीआई में एंट्री प्राप्त करने पर विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को भी प्राप्त होगा जिन्होंने मेडिकल की स्टडी के लिए NEET प्रवेश परीक्षा के माध्यम से केंद्र या राज्य शासन के मेडिकल व डेंटल महाविद्यालय में एमबीबीएस या महाविद्यालय में स्थित प्राइवेट मेडिकल के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है।

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाला मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले छात्र के माता पिता को, मध्य प्रदेश राज्य के श्रम विभाग में असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
  • लाभार्थी छात्र के पास अपना बैंक अकाउंट होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • 12वीं पास करने के बाद ही छात्र उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे। 
  • आवेदक छात्र के पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना आवश्यक है। 

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक डिटेल्स
  • ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर आप भी मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन पंजीकरण कराना चाहते है तो आगे हम आपको इसकी पूरे प्रोसेस के बारे में स्टेप बाइ स्टेप बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप आसानी से Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana Online Registration कर पाएंगे:

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जनकल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक scholarshipportal.mp.nic.in पर भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर आपको Online Schemes On The Portal के सेक्शन में जाना है, इस सेक्शन में आपको Mukhya Mantri Jankalyan (Shiksha Protsahan Yojna) के विकल्प पर क्लिक कर लेना है। 
Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana
  • अब एक नए पेज पर आपको पंजीयन का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको पंजीयन करें के विकल्प पर क्लिक कर लेना होता है।  
Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana
  • अब आपके सामने पंजीयन फॉर्म खुल कर आ जाएगा। जिसमें आपको पूछी गई जानकारियों को भर लेना है जिनमें विद्यार्थी का नाम, डेट ऑफ बर्थ, पिता का नाम, माता का नाम, कैटेगरी, रिलीजन, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर, पंजीयन की योजना, राज्य, पता, डिस्ट्रिक, ब्लॉक, पिन कोड और दिए गए कैप्चा कोड को भर लेना है। 
  • सभी विवरण भर लेने के बाद घोषणा पर टिक कर लें। 
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Check Form Validation के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana MP के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सहज जन सेवा केंद्र मध्य प्रदेश

MPIGR PORTAL

मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें

अगर आपने भी MP Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana के लिए आवेदन किया है और अब आप आवेदन की स्थिति जानना चाहते है तो आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे:

  • Online Status देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट scholarshipportal.mp.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको Mukhya Mantri Jankalyan (Shiksha Protsahan Yojna) के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको पंजीयन के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन की स्थिति जानें का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana
  • अब अगले पेज पर आपको अपनी Applicant Id, Academic Year और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर लेना होता है।
  • इसके बाद Show My Application के बटन पर क्लिक कर लें।
  • अब आपके सामने मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना आवेदन की स्थिति खुलकर आ जायेगी।

Conclusion

इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमनें आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2023 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है। उम्मीद करते है कि आपको इस योजना के बारे में सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त हो चुकी होगी। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो कृपया आप इसे शेयर जरूर करें। 

FAQ: MP Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana 2023

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी क्या है?

उत्तर: इस योजना से जुड़ी जानकारियाँ लेने के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई है –
Helpline Number:  0755-2550762
Email Id: dhehelpline.mmjky@mp.gov.in

प्रश्न 2. मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ किन लोगों को प्राप्त होगा?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर: इस योजना का लाभ उन छात्रों को होगा जिनके माता-पिता एमपी के श्रम विभाग में असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!