मध्य प्रदेश श्रम कल्याण योजना 2023 | MP Shram Kalyan Yojana ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन करने की प्रक्रिया

Shram Kalyan Yojana 2023: दोस्तों, किसी भी देश के आर्थिक विकास में वहाँ के श्रमिकों की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यही कारण है कि हमारे देश की सरकार समय-समय पर श्रमिकों के लिए सरकारी योजनाओं लाती रहती है ताकि श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए श्रम कल्याण योजना की शुरुआत की है। जिसके द्वारा राज्य के श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

MP Shram Kalyan Yojana

आज के आर्टिकल में हम आपको Shram Kalyan Yojana 2023 से संबंधित जानकारियाँ देने वाले है। यहाँ हम आपको MP श्रम कल्याण योजना क्या है, इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, इस योजना के लाभ एवं विशेषताएं, मध्य प्रदेश श्रम कल्याण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में बताएंगे। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

विषय सूची

श्रम कल्याण योजना क्या है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Shram Kalyan Yojana 2023 मध्य प्रदेश के राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है। जिसके अंतर्गत राज्य के श्रमिक लोगों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों का आर्थिक विकास करना है ताकि उनकी स्थिति में सुधार आ सके। मध्य प्रदेश श्रम कल्याण योजना के अंतर्गत श्रमिकों के लिए अलग-अलग प्रकार की सरकारी योजनाओं का संचालन किया जाएगा। 

Join Our WhatsApp Group!

जिनमें शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, श्रमिक सहायता पुरस्कार योजना, शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना, कल्याणी सहायता योजना सम्मिलित है। इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु श्रमिकों को किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नही काटने होंगे बल्कि वे आसानी से ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से श्रम कल्याण पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

सहज जन सेवा केंद्र मध्य प्रदेश

Shram Kalyan Yojana 2023 Overview

योजना का नामश्रम कल्याण योजना मध्य प्रदेश।
किसने शुरू किये मध्य प्रदेश सरकार द्वारा।
लाभार्थीमध्य प्रदेश के लोग।
उद्देश्यसरकारी योजनाओं का श्रमिकों को लाभ पहुँचाना।
साल2023
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन का मोड़ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटshramkalyan.mp.gov.in 

MP Shram Kalyan Yojana 2023 के लाभ

  • एमपी श्रम कल्याण योजना का लाभ मध्य प्रदेश के सभी श्रमिक उठा सकते है। 
  • इस योजना के द्वारा राज्य के श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • कारखाना अधिनियम 1948 के तहत, परिभाषित कारखाने एवं 10 अथवा इससे ज्यादा कर्मचारी संख्या वाली वाणिज्यिक संस्थाओं में नियोजित श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण हेतु इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग तरह की योजनाएं संचालित की गई है।
  • लाभार्थी जिस भी योजना के लिए आवेदन करेंगे उसकी लाभ राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
  • Madhya Pradesh Shram Kalyan Yojana के माध्यम से श्रमिकों का आर्थिक विकास हो पायेगा।

मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल

लाड़ली लक्ष्मी योजना

एमपी श्रम कल्याण योजना के लिए लगने वाले डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी

MP Shram Kalyan Yojana के लिए पात्रता 

  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाला मध्य प्रदेश का मूल निवासी हो।
  • आवेदनकर्ता एक श्रमिक होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले श्रमिक एमपी में स्थापित औद्योगिक ईकाई / स्थापना के विगत 1 साल से निरंतर कार्यरत होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के द्वारा उस संस्थान या स्थापना द्वारा श्रमिक का अभिदय नियमित रूप से जमा होना चाहिए।

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना

Shram kalyan Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

यदि आप श्रम कल्याण योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आगे हम आपको इसके पूरे प्रोसेस के बारे में बताने वाले है। जिसका अनुसरण करके आप भी एमपी श्रम कल्याण योजना 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश श्रम कल्याण पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिये गए लिंक shramkalyan.mp.gov.in पर भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर आपको आवेदन करें का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
MP Shram Kalyan Yojana
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपसे कुछ जानकारियाँ मांगी जाएगी जिसे आपको अच्छे से भर लेना होता है।
  • इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर दें और फिर यहाँ पर दिए गए Submit के बटन पर क्लिक कर लें।
  • इस प्रकार आप MP Shram Kalyan Yojana Online Registration की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

श्रम कल्याण पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

अगर आप MP Shram Kalyan Portal लॉगिन करना चाहते है, तो नीचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करें:

  • लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश श्रम कल्याण पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता हैं।
MP Shram Kalyan Yojana
  • इसके बाद आपके समक्ष एक नया पेज ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको यूजर आईडी, पासवर्ड और दिए गये कैप्चा कोड को दर्ज कर लेना होता है।
  • अब आपको Login के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इस प्रकार आप Shram Kalyan Portal पर लॉगिन कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना

श्रम कल्याण निधि हेतु ऑनलाइन भुगतान करने का प्रोसेस

आगे हम आपको श्रम कल्याण निधि के लिए ऑनलाइन भुगतान करने के प्रोसेस के बारे में बताने वाले है:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश श्रम कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको श्रम कल्याण निधि के लिए ऑनलाइन भुगतान करें का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने एक नवीन पेज खुल जायेगा, जिसमें आपसे कुछ जानकारियाँ मांगी जाएगी, जिसे आपको भर लेना होता है। 
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको भुगतान से संबंधित जानकारियाँ दर्ज करनी होती है। 
  • इस प्रकार आप श्रम कल्याण निधि के लिए ऑनलाइन भुगतान कर पाएंगे।

भुगतान रिपोर्ट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश श्रम कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको ऑनलाइन भुगतान रिपोर्ट देखें का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपको अपने जिले, वर्ष और अवधि को सेलेक्ट कर लेना होगा।
  •  इसके बाद आपको “खोजें” के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने ऑनलाइन भुगतान रिपोर्ट आ जायेगी, जहाँ से आप संबंधित जानकारी देख सकते है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक उद्यम योजना

योजनाओं से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त करने का प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको एमपी श्रम कल्याण योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिये गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर आपको योजनाएं का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।   
  • अब आपके सामने नीचे दिए गए दो विकल्प आ जाएंगे:
  • मंडल द्वारा संचालित योजनाएं
  • संचालित कल्याणकारी योजनाओं के गतिविधियों की जानकारी
  • अब यहाँ पर अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ऑप्शन चुन लें।
  • इसके बाद अगले पेज पर चुने गए विकल्प से जुड़ी जानकारियाँ आ जायेगी।   

श्रम कल्याण पोर्टल पर संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप श्रमिक कल्याण पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाए।
  • अब इसके होम पेज पर आपको संपर्क के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके समक्ष एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर संपर्क विवरण आ जाएगा।

Conclusion

इस प्रकार आज के लेख में हमनें आपको श्रम कल्याण योजना 2022 से जुड़ी सभी प्रकार के जानकारी देने की कोशिश की है, जिससे आपको इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। हम उम्मीद करते है कि आपको यह लेख अवश्य ही पसंद आया होगा। 

FAQ: Shram kalyan Yojana 2022

प्रश्न 1. एमपी श्रम कल्याण योजना के तहत संचालित विभिन्न योजनाएं कौन-कौन सी है ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर: इस योजना के अंतर्गत संचालित योजनाएं शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना, स्टेशनरी अनुदान योजना, कंप्यूटर परीक्षण योजना, विवाह सहायता योजना, विदेश में उच्च शिक्षा हेतु सहायता योजना, अनुग्रह सहायता योजना, कल्याणी सहायता योजना, श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना, उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना आदि है।

प्रश्न 2. क्या मैं भी श्रम कल्याण योजना का लाभ प्राप्त कर सकता हूँ?

उत्तर: अगर आप मध्य प्रदेश के श्रमिक है तो अवश्य ही आप एमपी श्रम कल्याण योजना का लाभ उठा सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!