झारखंड जाति प्रमाण पत्र 2024 | Jharkhand Jaati Praman Patra Online Application Form, Apply Procedure

Jharkhand Jaati Praman Patra Online in Hindi 2024: दोस्तों जाति प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों की श्रेणी में आता है, इसके द्वारा किसी भी व्यक्ति के जाति की आधिकारिक रूप से पहचान की जाती है। कई सरकारी कार्य एवं गैर सरकारी कार्यों में भी जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) को आवश्यक दस्तावेज के रूप में माँगा जाता है। जिस कारण जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों में काफी भीड़ लगी रहती थी, नतीजन लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें कहीं – कहीं दिनों तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते है, जिसके लिए उन्हें महीनों इंतजार करना पड़ता था।

Jharkhand Jaati Praman Patra Online

झारखण्ड सरकार द्वारा लोगों की इसी समस्या को देखते हुए, झारखंड जाति प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनवाया गया है, जिसके माध्यम से राज्य का कोई भी व्यक्ति अपना जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा सकता है, इसके लिए वह स्वयं या नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर इसके आधिकारिक झारसेवा झारखण्ड गॉव पोर्टल (jharsewa.jharkhand.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक आसानी से घर बैठे Jharkhand Jaati Praman Patra Online बनवा सकता हैं। आज के इस लेख में हम आपको झारखंड जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, इसके साथ-साथ हम आपको Jharkhand Cast Certificate से मिलने वाले लाभ, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पात्रता (Eligibility), आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में भी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। इसलिए कृपया आप इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

झारखंड जाति प्रमाण पत्र क्या है?

जाति प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, यह सरकारी एवं गैर सरकारी हर जगह काम आता है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी हमें जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। विशेष रुप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कास्ट सर्टिफिकेट बहुत महत्व रखता है। इसकी जरूरत हर जगह पड़ती है, चाहे स्कूल / कॉलेजों में एडमिशन लेना हो, छात्रवृति या किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना हो तो इसके लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। 

जाति प्रमाण पत्र झारखंड के माध्यम से उन्हें कई सुविधाओं में छूट भी प्रदान किया जाता है। इसलिए नागरिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा झारखंड जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया गया है ताकि प्रदेश के नागरिक घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें। अधिक जानकारी के लिए कृपया इस पोस्ट में आगे पढ़े।

झारखण्ड पेंशन योजना

Jharkhand Jaati Praman Patra 2024 Overview 

आर्टिकल का नामझारखंड जाति प्रमाण पत्र
किसने शुरू किया झारखंड सरकार 
विभागझारसेवा, झारखंड
लाभार्थीराज्य के SC / ST / OBC नागरिक
उद्देश्यजाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
राज्यझारखण्ड
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jharsewa.jharkhand.gov.in/

झारखंड जाति प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभ (Benefits)

  • Caste सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम आता है।
  • जाति प्रमाण पत्र सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • चाहे किसी स्कूल / कॉलेज में दाखिला लेना हो, छात्रवृत्ति एवं सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना हो या फिर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना हो, सभी सुविधाओं के लिए जाति प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए जाति प्रमाण पत्र विशेष रूप से महत्व रखता है।
  • इसके लिए झारखंड सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से आप Jharkhand Caste Certificate Online Apply कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने पर नागरिकों को किसी कार्यालय के चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। इससे उनके पैसे एवं समय की भी बचत होगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं जैसे इनकम सर्टिफिकेट, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, डेथ सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट आदि बनवाने के लिए।

Jharkhand Caste Certificate बनवाने के लिए पात्रता

यदि आप झारखंड जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्न पात्रताओं को पूरा करना होगा जो निम्नलिखित है –

  • Jharkhand जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के लिए आवेदक का नाम झारखंड सरकार द्वारा जारी SC / ST / OBC लिस्ट में होना चाहिए।
  • आवेदक व्यक्ति के पास पहले से जाति प्रमाण पत्र नहीं होना चाहिए।
  • जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।

झारखण्ड विवाह पंजीकरण

झारखंड जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज

राज्य के वैसे इच्छुक व्यक्ति जो अपना कास्ट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए, जो इस प्रकार है –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  • राशन कार्ड
  • खतियान की प्रति (रजिस्ट्री)
  • जमीन के कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड जाति प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

झारखंड के वैसे इच्छुक नागरिक जो अपना जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना चाहते हैं वह नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके झारखंड में जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  • जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको झारसेवा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको रजिस्टर योरसेल्फ (Register Yourself) के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
Jharkhand Jaati Praman Patra Online register yourself
  • क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक form खुलकर आ जाएगा। 
  • इस फॉर्म में आपको नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड, स्टेट आदि दर्ज कर लेना है।
Jharkhand Jaati Praman Patra Online registration form
  • इसके पश्चात आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, अब आपको इस पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।
  • आपको होम पेज पर जाकर Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
Jharkhand Jaati Praman Patra Online login
  • इस लॉगइन पेज में आपको लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Log in के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने कई सारे ऑनलाइन सेवाओं की सूची आ जाएगी। जिनमें से आपको जाति प्रमाण पत्र का चयन कर लेना है।
Jharkhand Jaati Praman Patra Online login id
  • अब अगले पेज पर आपके सामने जाति प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछे गए जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, जाति का विवरण, प्राधिकरण विवरण, संबंध विवरण, पते का विवरण और अन्य सभी जानकारियां दर्ज कर लेना है।
  • सभी जानकारी अच्छे से भर लेने के बाद एक बार पुनः जांच कर ले, इसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अब आपको एक एप्लीकेशन नंबर प्राप्त होगा जिसे आप को सुरक्षित रख लेना है।
  • यह एप्लीकेशन नंबर आवेदन की स्थिति जांच करने में काम आएगा।

झारखंड जाति प्रमाण पत्र हेतू ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी तहसील कार्यालय में जाना होगा।
  • तहसील में आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर जाना है।
  • इसके बाद आपको वहां के कर्मचारी से जाति प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है। यह आवेदन फॉर्म आप झारसेवा के ऑफिशियल वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेने के बाद आपको इसमें पूछे गए सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, जाति, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर लेना है।
  • आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भर लेने के बाद आपको इसमें मांगे गए सभी दस्तावेजों को संलग्न कर लेना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को वही पर जमा कर देना है।
  • जिसके बाद आपको एक पावर्ती पर्ची दी जाएगी, जो आवेदन की स्थिति जांचने में काम आएगा।
  • अब आपके द्वारा जमा किये गये फॉर्म को वहां के प्राधिकारियों द्वारा जांच किया जाएगा। पूर्ण सत्यापन के बाद आपको कुछ दिनों में आपका जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

आवेदन की स्थिति जांचने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको झारखंड राज्य के झारसेवा के आधिकारिक वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर चले जाना है।
  • अब इसके होम पेज पर आपको “नो स्टेटस ऑफ योर एप्लीकेशन” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Jharkhand Jaati Praman Patra Online treck status
  • अब अगले पेज पर आपको थ्रू एप्लीकेशन रिफरेंस नंबर और थ्रू ओटीपी / एप्लीकेशन डीटेल्स में से किन्हीं एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
Jharkhand Jaati Praman Patra Online status 1
  • अब आपको सिलेक्ट किए गए विकल्प से संबंधित जानकारी दर्ज करके सबमिट कर देना है।
  • जिसके बाद आपके स्क्रीन पर एप्लीकेशन स्टेटस खुलकर आ जाएगा।

Helpline Number

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आपको जाति प्रमाण पत्र झारखंड से सम्बंधित किसी अन्य प्रकार की जानकारी चाहिए या आपको कोई भी समस्या आती है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते है। 

  • हेल्पलाइन नंबर: 0651-2401581, 2401040 
  • ईमेल आईडी: [email protected]

Conclusion

दोस्तों आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको झारखंड जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया एवं जाति प्रमाण पत्र झारखंड से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्रदान की है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह पोस्ट अवश्य पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करेंगे ताकि उन्हें भी अपना जाति प्रमाण पत्र बनाने में मदद मिल सके। धन्यवाद !

Jharkhand Caste Certificate Related FAQ 2024

प्रश्न 1. झारखंड में जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया क्या है?

उत्तर. झारखंड में जाति प्रमाण पत्र आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बनवा सकते हैं। झारखंड सरकार द्वारा इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी जारी किया गया है। जाति प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में बता दी है।

प्रश्न 2. झारखंड जाति प्रमाण पत्र के क्या फायदे है?

उत्तर. झारखंड कास्ट सर्टिफिकेट आपको कई जगहों पर काम आता है। जैसे स्कूल कॉलेजों में दाखिले के लिए, सरकारी सुविधाओं में छूट, किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!