झारखंड विवाह पंजीकरण 2024 | Jharkhand Vivah Panjikaran Online Apply Procedure

झारखंड मैरिज रजिस्ट्रेशन (Jharkhand Vivah Panjikaran): आज के समय में मैरिज सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में गिना जाता है, जिसका इस्तेमाल कई सारे सरकारी कार्यों के लिए भी किया जाता है। इसे कानूनी रिकॉर्ड के तौर पर भी रखा जाता है। इसलिए झारखंड सरकार द्वारा विवाह के पश्चात विवाह पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। Jharkhand Marriage Registration के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा ऑनलाइन झारसेवा पोर्टल (jharsewa.jharkhand.gov.in) भी लांच किया गया है ताकि राज्य के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से विवाह पंजीकरण करा सकें।

Jharkhand Vivah Panjikaran

आज के इस लेख में हम आपको झारखंड विवाह पंजीकरण से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जैसे झारखंड विवाह पंजीकरण क्या है, इसके लाभ, पात्रता (Eligibility), महत्वपूर्ण दस्तावेज, विवाह पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। यदि आप Jharkhand Vivah Panjikaran से संबंधित अधिक जानकारी जानने के लिए कृपया हमारे विवाह पंजीकरण आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

झारखंड विवाह पंजीकरण 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड मैरिज रजिस्ट्रेशन राज्य के सभी विवाहित जोड़ो के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के नवविवाहित जोड़ों को विवाह निबंधन नियमावली 2018 के अंतर्गत शादी के 1 साल के अंदर विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पंजीकरण होने के बाद ही उनका विवाह कानूनी तौर पर मान्य होगा और उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यह मैरिज सर्टिफिकेट कई सारे सरकारी कार्यों में भी आवश्यक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

Join Our WhatsApp Group!

राज्य के नागरिकों को मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर या कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए झारखंड सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है। जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे अपना मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवा सकते हैं।

झारखण्ड बेरोजगारी भत्ता योजना

Jharkhand Marriage Registration 2024 Overview

आर्टिकल का नामझारखंड विवाह पंजीकरण
किसने शुरू कियाझारखण्ड सरकार
लाभार्थी राज्य के विवाहित जोड़े
उद्देश्यविवाह प्रमाण पत्र के लिए अनिवार्यता
विवाह पंजीकरण शुल्क50 रूपये 
राज्यझारखण्ड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://jharsewa.jharkhand.gov.in/

Jharkhand Marriage Registration का उद्देश्य

झारखंड विवाह पंजीकरण का मुख्य उद्देश्य राज्य के नवविवाहित जोड़ों का विवाह पंजीकरण करवाना है। राज्य के नागरिकों को अपने शादी के 1 साल के अंदर विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। विवाह पंजीकरण करवाने के बाद उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है जिससे यह पता चलता है कि वह कानूनी तौर पर विवाहित जोड़े हैं।

मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अब आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। आप घर बैठे इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना Marriage Registration करवा सकते हैं, इससे आपके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।

Jharkhand Vivah Panjikaran के लाभ एवं विशेषताएं

  • मैरिज सर्टिफिकेट एक दस्तावेज के रूप में काम आता है और यह अन्य सरकारी कार्यों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • झारखंड सरकार ने विवाह पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। अब राज्य के सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह पंजीकरण करवाना होगा।
  • मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए राज्य के नागरिकों को अपने शादी के 1 वर्ष के अंदर ही आवेदन करना होगा।
  • झारखंड राज्य के सभी विवाहित जोड़े जिन्होंने विवाह पंजीकरण नहीं करवाया है वह ऑनलाइन माध्यम से भी अपना विवाह पंजीकरण करा सकते है।
  • ऑनलाइन मोड से आवेदन करने पर नागरिकों के पैसे एवं समय दोनों की बचत होगी और इससे प्रणाली में भी पारदर्शिता आयेगी।

झारखण्ड ई कल्याण स्कालरशिप

झारखंड विवाह पंजीकरण जुर्माना (Fine)

यदि किसी विवाहित जोड़े ने शादी के 1 साल के अंदर विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है, तो उन्हें प्रतिदिन ₹5 के हिसाब से जुर्माना भरना होगा। यह राशि अधिकतम 100 रूपये होगी। राज्य के सभी धर्मों के नागरिकों को विवाह पंजीकरण कराने हेतु ₹50 का शुल्क भुगतान करना होगा। शहर में रहने वाले नागरिक नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद एवं अधिसूचना क्षेत्र समिति के द्वारा मैरिज सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक जन्म प्रमाण पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले पदाधिकारियों से भी विवाह प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वह छावनी परिषद एवं प्रज्ञा केंद्र द्वारा भी विवाह पंजीकरण करा सकते हैं।

झारखंड विवाह पंजीकरण शुल्क (Application Fee)

राज्य के नागरिकों को विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने शादी के 15 दिन पहले ही पंचायत सचिवालय में आवेदन करना होगा। जिसके लिए उन्हें ₹50 का शुल्क भुगतान करना होगा। यदि किसी को शादी से आपत्ति है तो उन्हें 7 दिन के भीतर आवेदन करना होगा, जिसके लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। विवाह प्रमाण पत्र पर अधिकृत पंचायत सचिव के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है, यह प्रक्रिया ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण पंचायत सचिव एवं प्रज्ञा केंद्र के द्वारा किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसके लिए 28 जनवरी 2021 को पंचायत सचिव एवं प्रज्ञा केंद्रों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। इसके अलावा राज्य के नागरिक झारखंड सरकार द्वारा जारी किये गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी विवाह पंजीकरण करा सकते हैं।

झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना

झारखंड मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता (Eligibility)

  • Jharkhand Vivah Panjikaran करवाने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को ₹50 का शुल्क भुगतान करना होगा।
  • विवाह पंजीकरण के लिए लड़के की आयु 21 वर्ष और लड़की की आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
  • विवाहित जोड़े में से कोई भी मानसिक रूप से बीमार नहीं होना चाहिए।
  • पंजीकरण करवाने के लिए उम्मीदवार के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए।

झारखंड विवाह पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज (Documents)

झारखंड मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आवेदक के पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना जरूरी है जो इस प्रकार है –

  • लड़के का आधार कार्ड
  • लड़की का आधार कार्ड
  • वर-वधु का आयु प्रमाण पत्र
  • वर-वधु का निवास प्रमाण पत्र
  • दूल्हा-दुल्हन का संयुक्त फोटो
  • दूल्हे का पासपोर्ट साइज फोटो
  • दुल्हन का पासपोर्ट साइज फोटो
  • तीनों गवाहों का पासपोर्ट साइज फोटो
  • तीनों गवाहों का डिजिटल हस्ताक्षर
  • वर वधु का डिजिटल हस्ताक्षर

झारखंड विवाह पंजीकरण कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

राज्य के ऐसे उम्मीदवार जो विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) बनवाना चाहते हैं वह नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से झारखंड विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  • विवाह पंजीकरण कराने के लिए सबसे पहले आपको Jharsewa की ऑफिशियल वेबसाइट http://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Register Yourself पर क्लिक करना है।
jharkhand vivah panjikaran online
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा, इस फॉर्म में आपको नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा।
jharkhand vivah panjikaran online
  • इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट कर देना है।
  • अब आप इस पोर्टल पर पंजीकृत हो जाएंगे। इसके बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगइन पेज पर पूछे गए जानकारी जैसे लॉगइन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा यहां आपको मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को भर दें एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • अंत में आपको शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर देना होगा।
  • इस प्रकार आपके Jharkhand Vivah Panjikaran की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Jharsewa Portal पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको झारसेवा के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको लॉगइन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप Jharsewa पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

पंजीकरण की स्थिति (Status) देखने की प्रक्रिया

यदि आपने Jharkhand विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब आप पंजीकरण की स्थिति देखना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सर्वप्रथम आप झारसेवा के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको दिए गए एप्लीकेशन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस का फॉर्म खुल जाएगा, इस फॉर्म पर पूछे गए जानकारियों को दर्ज कर लें।
  • सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके स्क्रीन पर आवेदन का स्टेटस आ जाएगा।

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको झारखंड विवाह पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें, विवाह पंजीकरण शुल्क एवं Jharkhand Marriage Registration से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि आज का यह लेख आपको काफी पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें। धन्यवाद !

FAQ – Jharkhand Marriage Registration

प्रश्न 1. झारखंड मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनवाएं?

उत्तर. मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवाने के लिए राज्य के नागरिकों को झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। इसके आगे की प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में बता दिया है, जिसके माध्यम से आप आसानी से Marriage Certificate बनवा सकते हैं।

प्रश्न 2. झारखंड विवाह पंजीकरण के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. Jharkhand विवाह पंजीकरण के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jharsewa.jharkhand.gov.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!