झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना 2023 | Jharkhand Mukhymantri Shramik Rojgar Yojana Online Application आवेदन प्रक्रिया

Jharkhand Mukhymantri Shramik Rojgar Yojana: झारखंड सरकार राज्य के बेरोजगारों के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाती रहती है, जिससे राज्य के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। इसी क्रम में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के गरीब नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत मनरेगा जॉब कार्ड की तरह ही मजदूरों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी, जिसके लिए उन्हें सबसे पहले जॉब कार्ड बनवाना होगा। 

Jharkhand Mukhymantri Shramik Rojgar Yojana

इसी जॉब कार्ड के माध्यम से राज्य के नागरिकों को Jharkhand Mukhymantri Shramik Rojgar Yojana 2023 का लाभ प्राप्त होगा। आज के इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना क्या है, इसके लाभ एवं विशेषताएं, इसके उद्देश्य, जरूरी दस्तावेज (Documents), इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। कृपया आप झारखण्ड श्रमिक रोजगार आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना 2023

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत उन सभी श्रमिकों को शामिल किया जाएगा जो कोरोनाकाल में अपने घर वापस लौट आए है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र के मजदूरों एवं बेरोजगार युवाओं को 100 दिन का रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी। और यदि श्रमिकों को 15 दिनों में काम नहीं मिलता है, तो उन्हें सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है।

Join Our WhatsApp Group!

इस योजना के माध्यम से झारखंड राज्य के 5 लाख परिवारों को लाभ प्रदान किया जाए। राज्य सरकार द्वारा इस योजना में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया है। इस पोर्टल पर जाकर आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना

Jharkhand Mukhymantri Shramik Rojgar Yojana Overview

योजना का नामझारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने 
संबंधित विभागरोजगार श्रम विभाग
लाभार्थीशहरी व ग्रामीण क्षेत्र के प्रवासी मजदूर
उद्देश्यराज्य के श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना
वर्ष2023 
राज्यझारखण्ड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटmsy.jharkhand.gov.in

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना का उद्देश्य

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अपने राज्य में लौट आये प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है। जिससे वह अपना और अपने परिवार के सदस्यों का भरण पोषण कर सकें। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MNREGA) की तरह ही इस योजना में भी अकुशल श्रमिकों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत श्रमिकों को अपने राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Mukhymantri Shramik Rojgar Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के अंतर्गत कोरोना काल के बाद अपने राज्य वापस आने वाले प्रवासी मजदूरों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत राज्य के 5 लाख श्रमिकों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य के शहरी निवासी 18 वर्ष से अधिक उम्र के अकुशल श्रमिकों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी।
  • यदि इस योजना के तहत श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पाता है तो उन्हें सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के श्रमिकों को पहले महीने के अंदर भत्ते के रूप में न्यूनतम मजदूरी का एक चौथाई भाग दिया जाएगा।
  • इसके बाद श्रमिकों को 60 दिन का कार्य पूरा करने के बाद मजदूरी का आधा हिस्सा दिया जाएगा।
  • श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार का काम पूरा कर लेने के बाद मजदूरी की संपूर्ण राशि दे दी जाएगी।
  • राज्य के मजदूरों को रोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यों को इस योजना के तहत शामिल किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से अकुशल श्रमिकों को रोजगार कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके अनुसार मजदूरों को रोजगार प्रदान किया जाएगा।

झारखण्ड वैकल्पिक खेती योजना

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को निम्न पात्रता एवं मानदंडों को पूरा करना होगा जो इस प्रकार है –

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के लिए श्रमिकों का 1 अप्रैल 2015 से शहरी क्षेत्रों में निवासरत होना चाहिए।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए श्रमिक व्यक्ति की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाला आवेदक के पास मनरेगा कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए महिला एवं पुरुष दोनों झारखण्ड श्रमिक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Mukhymantri Shramik Rojgar Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास इन सभी दस्तावेजों का होना आवश्यक है जो इस प्रकार है –

  • श्रमिक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

श्रम कार्ड योजना

मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

राज्य के वैसे इच्छुक अकुशल श्रमिक जो इस योजना के लिए पात्र हैं और इसका लाभ उठाना चाहते हैं, वे नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

  • झारखंड श्रमिक रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट https://msy.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुल कर आ जायेगा।
  • यहां आपको “Application” के सेक्शन में जाकर “Apply for Job Card” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Jharkhand Mukhymantri Shramik Rojgar Yojana apply card
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन Form खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछे गए सभी जानकारी जैसे पता, जिला, शहरी स्थानीय निकाय, वार्ड, पिन कोड, डेट ऑफ बर्थ, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
Jharkhand Mukhymantri Shramik Rojgar Yojana application form
  • सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद आपको “I agree to above Declaration / मैं उपरोक्त घोषणा से सहमत हूं” पर टीक करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट करते ही आपके मोबाइल नंबर पर Application Reference Number (आवेदन संदर्भ संख्या) प्राप्त हो जाएगा। जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण योजना

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में जॉब कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको एप्लीकेशन के सेक्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • एप्लीकेशन के सेक्शन में आपको “Download Job Card” के लिंक पर क्लिक करना है।
Jharkhand Mukhymantri Shramik Rojgar Yojana download job card
  • अब एक नए पेज पर आपको कुछ जानकारियां भरनी होगी जैसे एप्लीकेशन रिफरेंस नंबर, आधार नंबर आदि।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर देना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर जॉब कार्ड का विवरण आ जाएगा, आप इसे डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते हैं।

झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना

पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप इस योजना से संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सर्वप्रथम आप मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Grievance” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • जिसके बाद आपको “Record Grievance” के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
Jharkhand Mukhymantri Shramik Rojgar Yojana grievance
  • अब आपके सामने शिकायत दर्ज करने का Form खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको जॉब कार्ड संख्या, आधार नंबर, शिकायत का प्रकार, शिकायत का विवरण आदि दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद आप दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार मुख्यमंत्री श्रमिक योजना पोर्टल पर आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

फूलो झानो आशीर्वाद योजना

शिकायत की स्थिति जांच करने की प्रक्रिया

यदि आपने मुख्यमंत्री श्रमिक योजना पोर्टल पर शिकायत दर्ज किया है और अब आप शिकायत की स्थिति देखना चाहते हैं तो नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें –

  • शिकायत की स्थिति देखने के लिए सर्वप्रथम आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट msy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Grievance का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Check Grievance Status के विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको शिकायत संदर्भ संख्या डालकर सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर शिकायत का विवरण खुल जाएगा।

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना झारखंड के लिए हेल्पलाइन नंबर

इस योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां हमने इस पोस्ट के माध्यम से आप तक पहुंचा दिया है। लेकिन फिर भी यदि आपको किसी अन्य प्रकार की जानकारी चाहिए या आप किसी समस्या का सामना कर रहे है, तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

  • टोल फ्री नंबर: 1800-120-2929

इसके अतिरिक्त आप फोन नंबर एवं ईमेल आईडी द्वारा भी संपर्क कर सकते हैं –

Conclusion

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया (Jharkhand Shramik Yojana Online Apply), जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें एवं इस योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि आज का यह पोस्ट आपको बेहद पसंद आया होगा और आप इसे अन्य जरूरतमंद लोगों के साथ भी जरुर शेयर करेंगे, ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

झारखण्ड आजीविका संवर्धन हुनर अभियान

FAQ – Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana

प्रश्न 1. झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर. इस योजना में आवेदन करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में बता दिया है।

प्रश्न 2. मुख्यमंत्री श्रमिक योजना झारखंड की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के लिए ऑफिशियल वेबसाइट msy.jharkhand.gov.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!