MPIGR GOV IN PORTAL 2023 | MPIGR मध्य प्रदेश Registration, Login

MPIGR PORTAL 2022-23: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में संपत्ति से संबंधित लेनदेन एवं प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने के लिए पंजीकरण एवं स्टांप विभाग के अंतर्गत MPIGR Portal को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए अब राज्य में जमीन की रजिस्ट्री कराना व इससे संबधित अन्य सभी कार्य करवाना बेहद आसान हो गया है। मध्य प्रदेश के पंजीयन विभाग द्वारा भूमि से संबंधित जानकारी, प्लॉट की रजिस्ट्री देखने की सुविधा एवं प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। IGRS MP पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक कई प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। जिसके बारे में आगे हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देने वाले है।

MPIGR GOV IN PORTAL

यदि आप मध्य प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं एवं पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। आज के इस लेख में हम आपको MPIGR पोर्टल क्या है? एमपीआईजीआर पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं, आवश्यक दस्तावेज, MPIGR Portal Registration कैसे करेMPIGR Login की प्रक्रिया, स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क चार्ट आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। इसलिए कृपया आप इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

MPIGR GOV IN पोर्टल क्या है?

(IGRS MP) MPIGR in Hindi: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए जमीन की रजिस्ट्री को सरल बनाने एवं भूमि से संबंधित अन्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है जिसका नाम MPIGR Portal है। यह पोर्टल मध्यप्रदेश पंजीकरण और टिकट विभाग से संबंधित है, जो राज्य में 51 जिला पंजीयक कार्यालय और 233 उप-पंजीयक कार्यालयों के माध्यम से पूरे मध्यप्रदेश राज्य की संपत्ति के पंजीकरण की देखरेख करता है। इसका मुख्यालय भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में है।

Join Our WhatsApp Group!

इस पोर्टल पर जमीन की रजिस्ट्री, स्टांप ड्यूटी स्टांप शुल्क गणना, ई-स्टाम्प सत्यापन, रेरा पंजीकरण, खसरा नंबर की जांच, दस्तावेजों की खोज आदि की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए यह पोर्टल काफी उपयोगी है।

मध्य प्रदेश के नागरिक अब जमीन की रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के नागरिक mpigr.gov.in login करके पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। MPIGR पोर्टल पर आप संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों को पंजीकृत एवं किसी भी पंजीकृत दस्तावेज की खोज कर सकते हैं। 

IGRS UP PORTAL

MPIGR मध्य प्रदेश पोर्टल के संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामMPIGR Portal / IGRS MP 
किसने लांच कियामध्य प्रदेश सरकार 
लाभार्थीएमपी के नागरिक 
उद्देश्यनागरिकों को जमीन रजिस्ट्री एवं अन्य सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करना 
राज्यमध्य प्रदेश 
स्टेटसActive 
संपर्क नंबर0755-2573849, 0755-2573846, 0755-2573852 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mpigr.gov.in/

एमपीआईजीआर (MPIGR) पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

यदि आप मध्यप्रदेश के नागरिक हैं, तो आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किए गए mpigr.gov.in Portal Login करके इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। MPIGR पर उपलब्ध सेवाओं की सूची निम्नलिखित है –

नागरिक सेवाएं

  • दस्तावेजों का पंजीयन
  • ई पंजीकृत दस्तावेज खोज
  • ई-स्टांप देखें और सत्यापन करें
  • शुल्क गणना
  • गाइडलाइन देखें
  • सेवा प्रदाता की जानकारी
  • मॉडल डीड्स

संपत्ति संबंधी सेवाएं

  • खसरा विवरण
  • नामांतरण की स्थिति शहरी क्षेत्र
  • नामांतरण की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र
  • आपकी लंबित संपत्ति कर के बारे में जाने
  • संपत्ति (प्रॉपर्टी) आईडी के आधार पर जानकारी
  • जल शुल्क विवरण जाने
  • नक्शा देखें
  • रेरा में पंजीकृत परियोजनाएं
  • चालान खोजें
  • टी एंड सीपी से संबंधित जानकारी

MPIGR Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज

एमपीआइजीआर पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ती है। जिनकी सूची नीचे दी गई है –

  • पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि)
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • खसरा नंबर
  • प्रॉपर्टी का नक्शा
  • भू अधिकार और रिन पुस्तिका संख्या।
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • व्यपवर्तन भूमि की संख्या
  • भूमि विवादित होने पर आदेश की संख्या एवं तारीख

मध्य प्रदेश में स्टांप ड्यूटी शुल्क

प्रॉपर्टी का मालिकस्टाम्प शुल्क दर (प्रतिशत)रजिस्ट्रेशन शुल्क (प्रतिशत)
पुरुष9.5%3%
महिला9.5%3%
पुरुष और महिला9.5%3%
पुरुष और पुरुष9.5%3%
महिला और महिला9.5%3%

मध्य प्रदेश के सभी जिलों की सूची जिनकी जमीन रजिस्ट्री MPIGR पोर्टल पर देख सकते है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों के जमीन रेजिस्ट्री एवं भूमि संबंधी विवरण इस ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराये गए है। इन सभी जिलों की सूची निचे देख सकते है –

अशोकनगरअनूपपुर भोपाल 
आगर मालवाबालाघाट बुरहानपुर
दतिया बैतूल धार
अलीराजपुर दमोहदेवास
छिंदवाड़ा छतरपुर गुना
डिंडौरी हरदाखरगौन
ग्वालियर होशंगाबादमंडला
इंदौर झाबुआ कटनी
जबलपुर खण्‍डवा मुरैना
मंदसौर नीमचनरसिंहपुर
पन्ना निवाड़ीरायसेन
राजगढ़ रीवारतलाम
सागर सतनासीहोर
सिवनी शहडोलश्योपुर
सिंगरौली सीधीउमरिया
विदिशा टीकमगढ़ उज्जैन

MPIGR Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

मध्यप्रदेश शासन द्वारा जमीन की रजिस्ट्री एवं भूमि से संबंधित अन्य सेवाओं को IGRS MP पोर्टल (mpigr.gov.in) पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। यदि आप एमपीआइजीआर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (MPIGR Registration) कर इन सभी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें –

  • ऑनलाइन पंजीयन करने के लिए सबसे पहले आपको एमपीआइजीआर पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट https://www.mpigr.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको “SAMPADA” का एक विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
MPIGR sampada
  • संपदा पर क्लिक करने के बाद आपके समक्ष एक नया पृष्ठ प्रदर्शित होगा। 
  • इस पृष्ठ पर आपको नये उपयोगकर्ता का एक विकल्प दिखाई देगा, इस विकल्प पर क्लिक करें।
MPIGR sampada new registration
  • अब आपके सामने पंजीयन एवं स्टांप विभाग (वाणिज्य कर) मध्य प्रदेश के अंतर्गत उपयोगकर्ता का पंजीयन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस पंजीयन फॉर्म में पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर लें –
    • आवेदक का विवरण 
    • संपर्क विवरण 
    • गोपनीय जानकारी 
    • लॉगइन खाता विवरण 
    • पासवर्ड (केवल अंग्रेजी में) 
  • इन सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर लेने के बाद आपको कैप्चा कोड को फील करके पंजीकृत करें के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
MPIGR sampada new registration form
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है।
  • इस प्रकार आप IGRS MP Portal Registration की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

MPIGR Login करने की प्रक्रिया

  • लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको mpigr.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आपको “SAMPADA” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नए पृष्ठ पर उपयोगकर्ता लॉगिन का पेज खुल जाएगा। 
  • यहां आप उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड, भाषा का चयन करे और कैप्चा कोड दर्ज कर ले।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद आप Login के बटन पर क्लिक कर दें।
MPIGR GOV IN PORTAL login
  • इस प्रकार आप IGRS MP Login की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

MPIGR मध्य प्रदेश पोर्टल पर ई स्टाम्प सत्यापन की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के रजिस्ट्रेशन एवं स्टांप विभाग की ऑनलाइन पोर्टल एमपीआइजीआर (IGRS MP) पर ई-स्टाम्प सत्यापन की सुविधा भी प्रदान की गई है। इस पोर्टल पर E Stamp Verify करने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें –

  • सर्वप्रथम आप रजिस्ट्रेशन और स्टाम्प विभाग (IGRMP) के ऑफिशियल पोर्टल पर चले जाएं।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध ई स्टाम्प सत्यापन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके समक्ष स्टांप डीटेल्स सर्च का एक पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर आपको E-Stamp ID दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब अपनी भाषा हिंदी या इंग्लिश सिलेक्ट कर ले।
  • इसके बाद दिए गए Search के बटन पर करे। अब सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

MPIGR पोर्टल पर रेरा रजिस्ट्रेशन चेक करें

  • सबसे पहले आप पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, मध्यप्रदेश के आधिकारिक पोर्टल पर चले जाएं।
  • इसके पश्चात होम पेज पर उपलब्ध रेरा रजिस्ट्रेशन चेक करें के विकल्प पर क्लिक कर ले।
  • अब आपके डिवाइस स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर आपको रेरा रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
  • आप यहां पर रेरा पंजीकरण संख्या, प्रोजेक्ट का प्रकार और जिला का चयन करके खोजें का बटन दबाएं।
  • इस प्रकार आप रेरा रजिस्ट्रेशन की जांच कर सकते हैं।

स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क चार्ट कैसे देखें

  • इसके लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन और स्टांप विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क चार्ट का एक विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर एक न्यू विंडो खुलेगा। 
  • यहां आप यहाँ Stamp Duty and Registration Fee Chart Pdf देख सकते है एवं इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

MPIGR पोर्टल पर संपर्क विवरण कैसे देखें

एमपीआईजीआर पोर्टल (IGRS MP) से संबंधित संपर्क विवरण देखने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें –

  • सर्वप्रथम उपयोगकर्ता को mpigr.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात होम पेज के मेन्यू में दिए गए संपर्क करें के विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद आपको संपर्क नंबर देखने के लिए तीन विकल्प दिखाई देगा –
  • मुख्य कार्यालय
  • प्रक्षेत्रवार कार्यालय
  • जिलेवार कार्यालय
  • आप इन विकल्पों में से अपनी आवश्यकतानुसार किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं।
  • जिसके बाद आपके स्क्रीन पर संपर्क विवरण आ जाएगा।

MPIGR Portal मध्य प्रदेश से संबंधित प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. एमपीआइजीआर (MPIGR) क्या है?

उत्तर. MPIGR मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन वेब पोर्टल है। जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक जमीन की रजिस्ट्री एवं भूमि से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर संपत्ति से संबंधित लेन देन एवं संपत्ति का पूर्ण रिकॉर्ड मौजूद है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

प्रश्न 2. MPIGR का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर. MPIGR (एमपीआईजीआर) का पूरा नाम पंजीयन एवं मुद्रांक, वाणिज्यिक कर विभाग, मध्य प्रदेश (Department of Registration and Stamps, Madhya Pradesh) है।

प्रश्न 3. MPIGR Portal से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. एमपीआईजीआर पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी एवं किसी समस्या के लिए आप इसके हेल्पलाइन नंबर 18002333842 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!