पंजाब अनाज खरीद पोर्टल 2024 | Punjab Anaaj Kharid Portal Online Registration Process

Punjab Anaaj Kharid Portal 2024: पंजाब भारत का प्रमुख धान उत्पादक राज्यों में से एक है। यहां किसानों के पास प्रयाप्त जमीन है, जिस वजह से उनका अनाज उत्पादन भी अच्छा हो जाता है। फसल की कटाई के बाद अनाज को जब बेचने का समय आता है, तो किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। किसानों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि समय पर फसल नही बिक पाने से उन्हें अच्छे दाम नहीं मिल पाते है। लेकिन यदि आप अपनी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSF) पर अपनी फसल को बेच सकते है।

Punjab Anaaj Kharid Portal

राज्य के किसानों को अपनी उपज / अनाज को बेचने में होने वाली समस्या को देखते हुए, पंजाब सरकार द्वारा पंजाब अनाज खरीद पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप पंजीकरण करवा कर आप खरीफ फसल 2023-2024 को सरकार को विक्रय कर सकते है। इस पोर्टल के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को पढ़ना होगा ताकि आप किसी भी प्रकार की जानकारी से वंचित ना हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल 2024

पंजाब सरकार किसानों की हर संभव मदद करना चाहती है, क्योंकि किसानों को अनाज उगाते वक़्त काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए पंजाब सरकार ने इस पोर्टल को लॉन्च किया है ताकि किसानों को  लिए किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। किसान पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन अपनी फसल बेच सकते है, उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। जो किसान पंजाब अनाज खरीद पोर्टल का लाभ लेना चाहते है उन्हें सबसे पहले स्वयं को पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा तभी वे इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। इस पोर्टल पर चावल मिल मालिक पंजीकरण और आर्थिया पंजीकरण की भी सुविधा उपलब्ध है।

Join Our WhatsApp Group!

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल संक्षिप्त विवरण 2024

पोर्टल का नाम Punjab Anaaj Kharid Portal
लॉन्च किया गया राज्य सरकार द्वारा
राज्य का नाम पंजाब 
डिपार्टमेंट का नाम खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, पंजाब 
लाभार्थी पंजाब राज्य के किसान 
उद्देश्य खाद्य-सामग्री का बिना किसी परेशानी के वितरण करना 
केटेगरी पोर्टल / योजना 
लाभ किसान रजिस्ट्रेशन, अनाज प्राप्त करने की प्रक्रिया 
ऑफिशियल वेबसाइट https://anaajkharid.in/ 

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल की विशेषताएं 

  • पंजाब राज्य सरकार ने राज्य के किसानों को लाभ देने के लिए पंजाब अनाज खरीद पोर्टल जारी किया है।
  • पोर्टल का मुख्य कार्य खाद्यान्न की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सुचारू रूप से संचालन करना।
  • खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने पोर्टल को जारी करने में विशेष भूमिका निभाई है जिससे की यह पोर्टल किसानों के लिए सही प्रकार से काम कर सके।
  • किसान और मिल मालिक दोनों ही आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना पंजीकरण पूरा कर सकते है। यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है।
  • इस पोर्टल के शुरू होने से किसान और मिल मालिक दोनों ही से अनाज प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
  • चावल की खरीद 4,150 पंजीकृत मिलों से की जायेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसान और मिल पंजीकरण से लेकर शुल्क भुगतान तक की सभी गतिविधियों की निगरानी की जायेगी।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल आवश्यक दस्तावेज 

  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • बैंक खाते का cancelled चेक 
  • पैन कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • फोटो आईडी प्रूफ 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल योग्यता मानदंड 

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों को विभाग द्वारा तय किये गए मापदंडो से गुजरना पड़ेगा: 

  • आवेदक पंजाब राज्य में एक किसान के रूप में काम करना चाहिए | 
  • आवेदक पंजाब राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए | 
  • आवेदक के पास अपने फसल उत्पादन से सम्बन्धित सभी प्रकार के विवरण होने चाहिए और उनकी आय की स्थिति का भी विवरण होना चाहिए | 
  • आवेदकों को आवशयक दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है | 
  • आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जो उनके ऑनलाइन पंजीकरण में आवश्यक है | 

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल मिलर रजिस्ट्रेशन फॉर्म 

  • सबसे पहले अनाज खरीद पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर मिलर रजिस्ट्रेशन tab पर क्लिक करे।
  • आपके सामने मिलर लैंडिंग पेज दिखाई देगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना है। यहाँ आपको दो विकल्प दिखाई देंगे:
    • Apply for provisional permission
    • Final registration of new rice mill 
  • आवेदक दोनों में से कोई सा भी एक विकल्प चुन सकते है।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा। आप इसमें अपना सभी विवरण भरे जैसे जिला, मिलिंग केंद्र, मिल का नाम, मिल पैन नंबर, जीएसटी नंबर, मिलिंग प्रकार, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करे।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करे। इस प्रकार आपकी मिलर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

Punjab Anaaj Kharid Portal Login procedure

सफलतापूर्वक पंजीकरण के बाद पोर्टल पर लॉगिन आसानी से किया जा सकता है, जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है: 

  • अनाज खरीद पोर्टल पर जाएँ।
  • पोर्टल के होमपेज पर लॉगिन बटन दिखाई देगा।
  • आपको इस बटन पर क्लिक करना है। आपके सामने एक अन्य पेज ओपन होगा।
  • अब आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना है।
  • कैप्चा कोड दर्ज करे हुए साइन इन बटन पर क्लिक करे।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल नई आवेदन प्रक्रिया 

  •  सबसे पहले पंजाब अनाज खरीद पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ, आप पोर्टल के होम पर आ जायेंगें।
  • इसके बाद होमपेज पर किसान पंजीकरण लिंक दिखाई देगा।
punjab anaj kharid portal
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आप रजिस्ट्रेशन के पेज पर पहुंचेंगे।
  • आपके सामने तीन विकल्प होंगे: भारतीय निवासी, अनिवासी भारतीय, और कंपनी/ट्रस्ट/अन्य। इन तीनो में से आपको किसी एक विकल्प को चुनना है।
punjab anaj kharid portal
  • उसके बाद उम्मीदवार को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको इस पोर्टल पर सम्बंधित विकल्प में दर्ज करना है। यह पंजीकरण प्रक्रिया का प्रथम चरण है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपको एक आवेदन पत्र दिखाई देगा। जिसमें आपको अपने सभी विवरण जैसे नाम, आधार संख्या, लिंग, और परिवार का विवरण इत्यादि दर्ज करना है।
  • इसके बाद आवेदकों को एड्रेस वाले सेक्शन में अपने एड्रेस के साथ-साथ जिला, तहसील, गाँव, राज्य का नाम, भूमि श्रेणी, किसान की जाति श्रेणी आदि के साथ पूर्ण विवरण प्रदान करना है।
  • अब जारी रखें के विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद उम्मीदवार को बैंक विवरण जैसे IFSC कोड, बैंक शाखा का नाम, खाता संख्या, बैंक खाते में किसान का नाम इत्यादि जानकारी प्रदान करनी है।
  • फिर से जारी रखें के विकल्प पर क्लिक करे।
  • अंत में आढ़ती विवरण जैसे मार्केट कमेटी, आढ़ती का नाम, जिला आदि दर्ज करे।
  • अब finish बटन पर क्लिक करे | आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो गई है | आपको एक पंजीकरण संख्या दी जाएगी।
  • इसे आप अपने पास सेव कर सकते है।

FAQ : पंजाब अनाज खरीद पोर्टल 2024

क्या हम पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है?

हाँ, आप पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयकरण करवा सकते है, जिसके बाद आप अपनी फसल को सरकारी दामों पर बेच पायेंगें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!