न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) खरीफ 2022-23 | Minimum Support Price (MSP) खरीफ फसलों के लिए

Minimum Support Price (MSP) For Kharif Crops 2022-23: सरकार द्वारा किसानों की फसल को एक निश्चित न्यूनतम कीमत पर खरीदी जाती है, इसे ही न्यूनतम समर्थन मूल्य या Minimum Support Price (MSP) कहा जाता है। इसका निर्धारण सरकार द्वारा प्रतिवर्ष या फसल सीजन के अनुसार किया जा सकता है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा खरीफ फसलों के लिए MSP निर्धारण किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडलीय समिति (CCAE) ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए कई खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है।

Minimum Support Price

मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसानो को उनकी फसल के लिए एक उचित न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। अब सभी किसानों को धान, मक्का, बाजरा, अरहर की दाल, मूंग, उरद, मूंगफली और कपास जैसे अन्य खरीफ फसलों में बढ़ी हुई एमएसपी मूल्य प्राप्त होगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि खरीफ फसलों की बुवाई से पहले एमएसपी (MSP) की जानकारी हो जाने से किसानों का मनोबल भी बढ़ेगा और उन्हें यह तय करने में आसानी होगी की कौन सी फसल उगानी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि कैबिनेट बैठक में 14 खरीफ फसलों और उनकी वैरायटीज सहित 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की गई है। धान की एमएसपी में ₹100 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है जिसके बाद वर्ष 2022-23 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2040 प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं अरहर, उड़द और मुंगफली के एमएसपी में ₹300 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही सरकार ने कई खरीफ फसलों की एमएसपी में वृद्धि की है जिसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

एमएसपी (MSP) क्या होता है?

केंद्र सरकार द्वारा फसलों की न्यूनतम कीमत तय की जाती है, जिसे ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कहा जाता हैं। एमएसपी की फुल फॉर्म न्युनतम सर्मथन मुल्य (Minimum Support Price) होता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के आधार पर ही सरकार द्वारा किसानों से उनकी फसल खरीदी जाती है। इसका तर्क यह है कि बाजार में होने वाले फसलों की कीमत पर होने वाले उतार-चढ़ाव का किसानों पर नुकसानदायक असर ना पड़े। 

मान लीजिए यदि फसलों की कीमत बाजार में कभी गिर भी जाती है, तब भी सरकार द्वारा किसानों से एमएसपी पर ही फसल खरीदी जाती है ताकि किसानों को नुकसान का सामना करना ना पड़े। MSP किसानों की आय बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बहुत से किसान तो एमएसपी देखकर ही यह तय करते हैं, कि उन्हें किस फसल की बुवाई करनी है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य संक्षिप्त विवरण

आर्टिकल नामन्यूनतम समर्थन मूल्य
उदेश्य किसानों के न्यूनतम मूल्य पर अनाज /फसल का क्रय करना।
लाभार्थी देश के किसान
आधिकारिक वेबसाइटhttps://farmer.gov.in/

एमएसपी (MSP) कैसे तय की जाती है?

सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष रबी और खरीफ सीजन की फसलों का एमएसपी घोषित किया जाता है। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का निर्धारण भारत सरकार के कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) द्वारा तय किया जाता है। 

CACP किसान की उत्पादन लागत, अंतर्राष्ट्रीय एवं घरेलू कीमतें, मांग-आपूर्ति की स्थिति, विभिन्न फसलों के बीच मूल्य समानता, भूमि पट्टे के लिए भुगतान किया गया किराया, कृषि और गैर कृषि क्षेत्रों के बीच व्यापार की शर्तें जैसे अनेक पहलुओं के आधार पर फसलों की कीमत तय करके अपने सुझाव सरकार के पास भेजती है। जिसके बाद सरकार इन सुझाव पर विचार-विमर्श करने के बाद एमएसपी की घोषणा करती है।  

धान/ मक्का/ दलहन और अन्य खरीफ फसलों के लिए Minimum Support Price (MSP) 2022-23 की लिस्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान, मक्का, दलहन, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों के लिए नई न्यूनतम समर्थन मूल्य की पूरी सूची (Kharif Crops MSP List) देखें –

फसलMSP 2021-22 (रु / प्रति क्विंटल)MSP 2022-23(रु / प्रति क्विंटल)MSP में वृद्धि 
धान (सामान्‍य)19402040100
धान (ग्रेड ए)19602060100
ज्‍वार (हाईब्रीड)27382970232
ज्‍वार (मालदंडी)27582990232
बाजरा22502350100
रागी33773578201
मक्‍का1870196292
तूर (अरहर)63006600300
मूंग72757755480
उड़द63006600300
मूंगफली55505850300
सूरजमुखी बीज60156400385
सोयाबीन (पीला)39504300350
तिल73077830523
रामतिल69307287357
कपास (मध्‍यम रेशा)57266080354
कपास (लंबा रेशा)60256380355

आधिकारिक वेबसाइट से न्यूनतम समर्थन मूल्य देखने की प्रक्रिया

दोस्तों न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को सरकार द्वारा समय समय पर बढ़ाया जाता है, इससे हमें इसके नवीनतम आंकड़ों के बारे में कुछ निश्चित पता नहीं चल पाता है। इंटरनेट पर हमें जो आंकड़े मिलते है, उसके लिए हमेशा शंका बनी रहती है कि क्या यह लेटेस्ट है या नहीं। इसीलिए आपको विभिन्न फसलों के MSP की नवीनतम दरों को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। विवरण निम्न है –

स्टेप 1 – सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट Farmers Portal https://farmer.gov.in/ पर जाना होगा।

Minimum Support Price home

स्टेप 2 – फार्मर पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद यहां पर किसानों से संबधित कहीं सेवाएं व विकल्प उपलब्ध है। आपको यहां पर बायीं ओर Post Harvest विकल्प पर क्लिक करना है।

Minimum Support Price check

स्टेप 3 – आपको यहां पर अब कुछ विकल्प दिखाई देंगे, जैसे – Storage, MSP व Market Price आदि। यहां से आप MSP विकल्प पर क्लिक करें।

Minimum Support Price check online

स्टेप 4 – आप जब MSP विकल्प पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक बार फिर से दो विकल्प दिखाई देंगे।

  1. करंट (Current)
  2. आर्काइव (Archive)
Minimum Support Price check online 1

यहां पर आपको यदि लेटेस्ट (नवीनतम) MSP लिस्ट चाहिए तो आप पहला विकल्प चुने, लेकिन यदि आपको पुराना रिकॉर्ड देखना है तो Archive विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4 – हमें यहां पर लेटेस्ट MSP का विवरण चाहिए था, इसीलिए हमने यहां पर करंट विकल्प को चुना है, विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने सीजन वाइज न्यूनतम समर्थन मूल्य की सूची ओपन हो जाएगी।

Minimum Support Price list

इस प्रकार आप किसी भी वर्ष का MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) चेक कर सकते है। यदि आप किसान है, तो आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि यदि हम सरकारी कांटे पर अपने अनाज को बेचने जा रहे है, तो हमें उसका क्या मूल्य मिलने वाला है।

FAQ : न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीफ 2023

प्रश्न 1 – न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या होता है?

उत्तर – केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा किसानों से खरीदी जाने वाली फसलों के लिए एक न्यूनतम कीमत (मूल्य) निर्धारित किया जाता है। इसे ही न्यूनतम समर्थन मूल्य या MSP कहा जाता है।

प्रश्न 2 – क्या में किसी भी वर्ष का MSP ऑनलाइन चेक कर सकता हूँ?

उत्तर – हाँ, आप हमारे इस आर्टिकल में दिए स्टेप्स के अनुसार नवीनतम या पिछले वर्षों के MSP को चेक कर सकते है।

प्रश्न 3 – MSP की फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर- इसकी फुल फॉर्म Minimum Support Price है, जिसे हिंदी में न्यूनतम समर्थन मूल्य कहा जाता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!