e-kray pranali UP 2024 | उत्तर प्रदेश धान खरीद, बाजरा खरीद व मक्का खरीद पंजीकरण कैसे करें?

e-Kray Pranali | धान खरीद किसान पंजीयन 2024 | उत्तर प्रदेश किसान पंजीकरण । उत्तर प्रदेश ई – क्रय प्रबंधन प्रणाली | Dhan Kharid/ bikri Registration | eproc.up.gov.in | fcs.up.gov.in | बाजरा खरीद किसान ऑनलाइन आवेदन।

धान, बाजरा व मक्का खरीद किसान पंजीयन 2024: उत्तर प्रदेश के किसान जो अपनी फसल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (msp) पर बेचना चाहते है, वह अपनी फसल को बेचने के लिए अपना फसल पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकते है। इसके लिए किसान स्वयं यूपी खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है। फसल पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आप असुविधा से बचने के लिए जल्दी अपने फसल का पंजीकरण करवा लें।

e-kray pranali UP
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस आर्टिकल में हमने बताया है कि आप अपनी फसल की बिक्री हेतु फसल पंजीकरण कैसे करवाएं, एमएसपी क्या है, धान / मक्का / बाजरा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे किया जाता है, आवश्यक दस्तावेज क्या – क्या लगेंगे? आदि। खरीफ फसल पंजीकरण की स्टेप बाई स्टेप जानकारी के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

e-Kray Pranali फसल खरीद पंजीकरण 2024

किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए ऑनलाइन फसल पंजीकरण करवाना होता है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई – क्रय प्रणाली नाम से ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल बनाया गया है। सभी इच्छुक किसान जो अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (msp) पर सरकार को बेचना चाहते है, वह अपना फसल पंजीकरण इस समय ऑनलाइन करवा सकते है।

धान (खरीफ) पंजीकरण यूपी 2024 संक्षिप्त विवरण

संबधित राज्यउत्तर प्रदेश
संबधित विभागउपार्जन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश
पोर्टल का नामE-Kray Pranali
पंजीकरण प्रारंभ तिथिवर्तमान में हो रहे है।
अंतिम तिथि
साल2024
फसल का नामधान, मक्का, बाजरा (खरीफ)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://eproc.up.gov.in

न्यूनतम समर्थन मूल्य Minimum Support Price (MSP)

सरकार द्वारा किसानों से सीधे फसलों की खरीद हेतू एक व्यस्था (इकोसिस्टम) बनायीं है। सरकार द्वारा की गयी इस व्यस्था में सभी फसलों को किसानों से सरकार द्वारा ख़रीदा जाता है, जिसके लिए एक न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाता है। जिसे Minimum Support Price (MSP) कहा जाता है। सरकार द्वारा प्रति वर्ष फसलों के लिए MSP का निर्धारण किया जाता है। सरकार प्रति वर्ष रबी व खरीफ की फसलों को किसानों से इसी मूल्य पर खरीदती है। किसानों को msp पर अपनी फसल बेचने के लिए फसल का पंजीकरण करवाना होता है। पंजीकरण के पश्चात ही किसान अपनी फसल को बेच पाते है। वर्तमान वर्ष के लिए गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (msp) रु. 1975/- है।

ई-क्रय प्रणाली की विशेषताएं

  • ई-क्रय प्रणाली उत्तर प्रदेश पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को मंडी ले जाने के आवश्यकता नहीं होती है, सरकार द्वारा कहीं स्थानीय स्तर पर अनाज खरीद के लिए कांटे लगाए जाते है, किसानों को केवल अपना पंजीकरण फॉर्म साथ ले जाना होता है।
  • सरकार द्वारा रबी 2022-23 के लिए लगभग 55 खरीद केंद्र बनाए गए है। किसानों को गेहूं को मंडी न ले जाकर इन केंद्रों पर ले जाना होता है।
  • रबी सीजन में गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975/- रुपये है। जिसके लिए किसानों केवल अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, उसके बाद गेहूं को विक्रय हेतु नजदीकी खरीद केंद्र पर ले जाना होगा।
  • किसान भाई अपना पंजीकरण करवाने के बाद ऑनलाइन टोकन जेनेरेट कर लें, उस टोकन को साथ ले जाकर होना होगा।
हरियाणा गेहू खरीद पोर्टल

UP गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • जमीन के दस्तावेज (जैसे – खतौनी, खसरा आदि।)
  • बैंक खाता संख्या।
  • मोबाइल नंबर।
  • आधार नंबर।
  • फोटोग्राफ। (वैकल्पिक)

यूपी धान, मक्का व बाजरा खरीद 2022-23 (खरीफ) हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

धान क्रय केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें: धान विक्रय हेतु किसान पंजीकरण के लिए आपको नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करना होगा। हमने सभी स्टेप्स को को आसान तरीके से बताया है। किसान भाइयों से निवेदन है कि आप अपने फसल का पंजीकरण समय से करवा लें, पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, आप अपना पंजीकरण कृपय पंजीकरण हेतु सभी स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर जाना।

  • न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल को बेचने के लिए आपको फसल पंजीकरण हेतु सबसे पहले उo प्र o खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको खरीद हेतु किसान पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करना होगा।
e-kray pranali

स्टेप – 2 किसान पंजीकरण विकल्प का चयन करना।

  • आप यहां पर जिस फसल को बेचना चाहते है, उस विकल्प पर क्लिक करें। उदहारण के लिए नीचे स्क्रीन शॉट दिया है।
UP DHAN BAJARA MAKKA KHARID REGISTRATION
  • सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म का डेशबोर्ड ओपन हो जायेगा। यहां पर आपको नवीन पंजीकरण विकल्प को चुनना होगा।
e-kray pranali
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

स्टेप – 3 पंजीकरण फार्म भरना।

  • नवीन पंजीकरण विकल्प को चुनने के बाद अब आपको नए पेज पर अपना आधार संख्या दर्ज करनी होगी, इसके बाद कैप्चा कोड भरें व इसके बाद आगे बढ़ें विकल्प पर क्लिक करें।
e-kray pranali
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसे एक ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करना होगा।
  • अब आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जायेगा। सभी स्टेप्स को आपको सावधानीपूर्वक भरना होगा।
UP DHAN BAJARA MAKKA KHARID REGISTRATION form
  • यहां पर आपको मोबाइल नंबर, आधार संख्या व व्यक्तिगत विवरण जैसे – नाम पिता का नाम आदि भरना होगा।
  • इसके बाद जिला, तहसील व गांव का चयन करना होगा, आपको यहां पर अपने जमीन का विवरण देना होगा।
  • सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। आपको यहां पर एक रजिस्ट्रेशन संख्या मिलेगी।
मध्य प्रदेश गेहू खरीद पोर्टल

पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट आउट कैसे निकालें?

  • सबसे पहले उo प्र o खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके बाद खरीद हेतु किसान पंजीकरण विकल्प का चयन करें।
  • अगले पेज पर धान खरीद, मक्का खरीद या बाजरा खरीद उत्तर प्रदेश हेतु किसान पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर आपको कहीं विकल्प मिलेंगे, जैसे – नवीन पंजीकरण, पंजीकरण संशोधन, पंजीकरण ड्राफ्ट, पजीकरण फाइनल प्रिंट व भुगतान हेतु बैंक स्थिति आदि।
e-kray pranali
  • आपको यहां पर पंजीकरण फाइनल प्रिंट विकल्प को चुनना है।
  • अगले पेज पर अपना आधार नंबर दर्ज करें व कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन को दबा दें।
e-kray pranali
  • इस प्रकार आपके सामने आपको पंजीकरण फार्म खुल जायेगा।
  • इस प्रकार आप अब इसका प्रिंट आउट सकते है।
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
गेहूं फसल हेतु यूजर मेनुअल यहां क्लिक करें
होम पेज यहां क्लिक करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1 -मैं उत्तर प्रदेश का किसान हूँ, क्या में अपने गेहूं की फसल को बेचने के लिए स्वयं पंजीकरण करवा सकता हूँ?

उत्तर – हाँ, आप अपना पंजीकरण स्वयं करवा सकते है, फसल पंजीकरण को आप अपने मोबाइल से ही इसे करवा सकते है। आप आर्टिकल में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना गेहूं फसल के लिए पंजीकरण करवा सकते है।

प्रश्न 2 – गेहूं का रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?

उत्तर – यदि आप अपनी गेहूं की फसल सरकारी दाम (msp) पर बेचना चाहते है, तो इसके लिए आपको ऑनलाइन फसल पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद आप अपनी फसल को नजदीकी सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर ले जाकर बेच सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!