IFMIS Mp Treasury Pay Slip 2024 | मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे-स्लिप या वेतन पर्ची डाउनलोड @mptreasury.gov.in Login

IFMIS Mp Treasury Pay Slip 2024 (मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे-स्लिप / वेतन पर्ची डाउनलोड): मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों का काम आसान करने के लिए IFMIS MP Treasury Portal की शुरुआत की गई है। जिसकी मदद से सरकारी कर्मचारी ट्रेजरी पे स्लिप ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोर्टल के जारी होने से पहले वेतन पर्ची प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, इसी समस्या का समाधान निकालते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश ट्रेजरी पोर्टल जारी किया गया है।

IFMIS Mp Treasury Pay Slip

यह पोर्टल सरकारी कर्मचारियों को न केवल पे स्लिप डाउनलोड करने की सुविधा देता है बल्कि वे अनापत्ति प्रमाण पत्र, प्रोविडेंट फंड और लोन की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं और लीव एप्लीकेशन भी सबमिट कर सकते हैं। mptreasury.gov.in Portal Login और IFMIS Mp Treasury Pay Slip 2024 की अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

IFMIS MP Treasury Portal क्या है?

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसे आईएफएमआईएस एमपी ट्रेजरी पोर्टल (IFMIS Mp Treasury Portal) कहा जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारी सारी आवश्यक सुविधाओं को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आईएफएमआईएस एमपी पोर्टल सरकारी कर्मचारियों को अपनी वेतन पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त वेतन संबंधी सारी जानकारियां इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group!

IFMIS पोर्टल को हिंदी में एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली कहा जाता है। ऐसे कर्मचारी जो अपनी वेतन पर्ची प्राप्त करना चाहते हैं, वे इस पोर्टल पर विजिट करके ऑनलाइन वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। केवल इतना ही नहीं आई एफ एम आई एस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं, सामान्य प्रोविडेंट फंड, लोन और ट्रैवलिंग एलाउंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, लीव एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं और साथ ही विभिन्न चिकित्सा सेवा भी प्राप्त कर सकते हैं।

IFMIS Mp Treasury Pay Slip 2024 क्या है?

IFMIS Mp Portal के माध्यम से सरकारी कर्मचारी अपनी मासिक या वार्षिक पे स्लिप प्राप्त कर सकते हैं, जिसे Treasury Pay Slip कहा जाता है। इस पे स्लिप में सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी और विभिन्न भत्ता लाभ का संपूर्ण विवरण दर्ज होता है।

IFMIS Mp Treasury Portal 2024 Overview

पोर्टल का नामIFMIS Mp Treasury Portal
शुरू किया गयामध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारी।
उद्देश्यसरकारी कर्मचारियों को सारी कागजी कार्यवाही ऑनलाइन मोड पर करने की सुविधा प्रदान करना।
लाभसरकारी कर्मचारी IFMIS Mp Treasury Pay Slip ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।
राज्यमध्य प्रदेश
वर्ष2024
पे स्लिप डाउनलोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mptreasury.gov.in/

IFMIS Mp Treasury Pay Slip Portal के लाभ

  • आईएफएमआईएस एमपी ट्रेजरी पोर्टल से आप अपनी वेतन पर्ची कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • mptreasury.gov.in Portal Login करके किसी भी महीने की वेतन पर्ची निकाली जा सकती है।
  • कर्मचारी यदि अपने वेतन का वार्षिक विवरण प्राप्त करना चाहें तो आईएफएमआईएस एमपी पोर्टल से ज्ञात कर सकते हैं।
  • आईएफएमआईएस पोर्टल की शुरुआत ट्रेजरी पे स्लिप डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करने के लिए ही मुख्य रूप से जारी की गई है।
  • पे स्लिप में कर्मचारी अपने वेतन और विभिन्न भत्ता लाभ का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
  • IFMS MP Treasury पोर्टल के माध्यम से पे स्लिप डाउनलोड करने के अतिरिक्त ई पेमेंट स्टेटस रिपोर्ट भी देखा जा सकता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारी अपने दिए राशियों का भुगतान सीधे खाते के माध्यम से प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
  • कर्मचारियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र, प्रोविडेंट फंड और लोन आदि से संबंधित जानकारियां भी इस पोर्टल पर प्राप्त होगी।
  • कर्मचारी सी आर ऑनलाइन आवेदन भी इस पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे।
  • इनके अतिरिक्त रिटायरमेंट के लिए आवेदन, भुगतान और उसकी स्वीकृति आदि की संपूर्ण जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
  • वहीं यदि किसी भी प्रक्रिया में कर्मचारियों को किसी समस्या का सामना करना पड़े तो वे ग्रीवेंस रजिस्टर करके अपनी समस्या का हल प्राप्त कर सकते हैं।
  • आईएफएमआईएस पोर्टल के जारी होने से कर्मचारियों को अब वेतन पर्ची प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

IFMIS Mp Treasury Portal में लॉगिन कैसे करें?

IFMIS MP Treasury Portal Login करने के बाद ही आप अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड कर पाएंगे। इसलिए आपको मालूम होना चाहिए कि IFMS एमपी ट्रेजरी पोर्टल पर लॉगिन कैसे करते हैं। IFMIS Mp Treasury Portal पर लॉगिन करने के लिए आपको यूजरनेम और पासवर्ड की जरूरत होगी, लॉगिन करने का पूरा प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है –

  • सबसे पहले कर्मचारी को IFMIS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ओपन कर लें। जिसका ऑफिशियल लिंक https://mptreasury.gov.in/ है, इस पर क्लिक करके आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
mp treasury portal
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में Sign In का विकल्प देखने को मिलेगा, आगे बढ़ने के लिए आपको इसी विकल्प पर क्लिक करना होगा।
mp treasury login
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलकर आएगा, इस पेज में कर्मचारी को अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर कैप्चा कोड डालना होगा।
  • लॉगिन डिटेल्स डाल देने के बाद आपको दिए गए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

IFMIS Mp Treasury Pay Slip डाउनलोड कैसे करें?

मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे स्लिप ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने का तरीका बहुत ही आसान है। अगर आप मध्य प्रदेश राज्य के निवासी है और किसी सरकारी पद पर कार्यरत है तो आप IFMIS MP Treasury पोर्टल पर जाकर अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए पहले आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। चलिए हम आपको स्टेप बाय स्टेप ट्रेजरी पे स्लिप डाउनलोड करने का प्रोसेस समझाते हैं –

  • यदि आप IFMIS Mp Treasury Pay Slip 2024 Download करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको IFMIS पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • IFMIS की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद आपको Sign In के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने लॉगिन पेज ओपन होगा, इस लॉगिन पेज में आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालना होगा और कैप्चा कोड एंटर करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा, इस डैशबोर्ड में आपको अपनी कुछ व्यक्तिगत जानकारी देखने को मिलेगी।
  • अब आपको डैशबोर्ड में दिए गए HRMIS Home के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर एक नया पेज ओपन होगा जिसमें  रिपोर्ट के सेक्शन में आपको दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे, जो कुछ इस प्रकार है –
    • Monthly Payslip Report
    • Annual Payslip Statement
  • अगर आपको अपनी मासिक वेतन पर्ची देखनी है तो आपको मंथली पे स्लिप रिपोर्ट पर क्लिक करना है और यदि आप वार्षिक विवरण निकालना चाहते हैं तो आपको एनुअल पे स्लिप स्टेटमेंट पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप एक नए पेज में पहुंच जाएंगे जिसमें “एम्पलाई सैलेरी स्लिप” का ऑप्शन मिलेगा, आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर एक नया फॉर्म ओपन होगा, इस फॉर्म में आपको अपना Employee Code और Salary Year डालना होगा।
  • सारी जानकारी देने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जैसे ही आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे आपकी सैलरी स्लिप जनरेट होकर आ जाएगी जिसे आप देख सकते हैं।
  • इस सैलरी स्लिप में आपको डाउनलोड का ऑप्शन भी देखने को मिल जाएगा।
  • डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके आप अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप

अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली

MP Treasury Portal पर E-Payment Status Report कैसे देखें?

IFMS पोर्टल पर मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक अपना ई-पेमेंट स्टेटस रिपोर्ट चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको निचे दिए गए steps को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले कर्मचारी को मध्यप्रदेश IFMIS पोर्टल को ओपन करना होगा।
  • जब मध्य प्रदेश IFMIS पोर्टल ओपन हो जाए तो होम पेज पर दिए गए “रिपोर्ट्स” के मेनू में जाना होगा।
  • मेनू के अंतर्गत आपको ई-पेमेंट स्टेटस रिपोर्ट (E-payment Status Report) का लिंक देखने को मिलेगा, आपको इसी विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा, इस पेज में आपको कुछ जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होगी, जैसे कि –
    • Year
    • Month
    • IFSC Code
    • Account Number
  • इसी पेज में नीचे की तरफ आपको “Generate Report” का बटन देखने को मिलेगा, जैसे ही आप जनरेट रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने पेमेंट स्टेटस रिपोर्ट ओपन हो जाएगी।
  • उसके बाद आपको डाउनलोड रिपोर्ट का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा जिस पर क्लिक करके आप इस पेमेंट स्टेटस रिपोर्ट को पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और उसे प्रिंट करा कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

IFMIS एमपी ट्रेजरी पोर्टल से जुड़े कुछ प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1. IFMIS Mp Treasury Pay Slip क्या है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर: IFMIS Mp Treasury Pay Slip सरकारी कर्मचारियों की वेतन पर्ची होती है। जिसमें उनके मासिक और वार्षिक लेन देन की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होती है। इस पे स्लिप से कर्मचारी यह ज्ञात कर सकते हैं कि उन्हें कितनी सैलरी मिली है और कितना भत्ता लाभ प्राप्त हुआ है।

प्रश्न 2. IFMIS Mp Treasury Pay Slip कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर: IFMIS Mp Treasury Pay Slip डाउनलोड करने के लिए पहले IFMIS Portal पर जाएं, फिर यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें, अब HRMIS Home के ऑप्शन पर क्लिक करें, उसके बाद Monthly या Annual Pay Slip Statement के विकल्प पर क्लिक करें, अब Employee Salary Slip पर क्लिक करके Employee Code और Salary Month Year की जानकारी दें, इतना करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर लें, आपकी सैलरी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न 3. IFMIS Mp Treasury Pay Slip कहां से डाउनलोड करें?

उत्तर: आप IFMIS Mp Treasury Pay Slip को इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.mptreasury.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!