उत्तर प्रदेश शासनादेश देखने की प्रक्रिया 2024 | UP Shasanadesh @Shasanadesh.up.nic.in कैसे देखें? Download List

COVID 19 Shasanadesh UP | UP Shasanadesh 2024 | shasanadesh.up.nic.in | शासनादेश देखे | मुख्यमंत्री शासनादेश संख्या |

UP Shasanadesh 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी शासनादेश / यूपी सरकार के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल प्रारम्भ किया है। इस पोर्टल द्वारा कोई भी आम आदमी यूपी शासनादेश या जनादेश से संबधित जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इस पोर्टल के माध्यम से जनादेश से जुड़े कहीं ऑनलाइन विवरण को देखा जा सकता है। सरकार द्वारा इस तरह का पोर्टल शुरू करने से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाई जा सकेगी। अवैध कार्यों को रोकने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

UP Shasanadesh 2024

उतर प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी कार्यों को आम लोगों को देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध दिया है | अब उतर प्रदेश के लोग घर बैठे अपने मोबाइल पर यूपी जनादेश 2024 से जुड़ी सभी तरह की जानकारी देख सकते है | राज्य सरकार का मकसद है की सरकारी कार्यों में पारदर्शिता जनता के सामने लाई जाए इसलिए इस प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है।

Join Our WhatsApp Group!
UP Shasanadesh

आज के समय में चूँकि सभी कार्य को डिजिटाइजेशन करने की प्रक्रिया चल रही है, इसी प्रक्रिया के तहत यूपी सरकार द्वारा शासनादेश देखने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन किया ताकि स्वयं नागरिक सरकार के कामों को देख सके और अपनी प्रतिक्रिया दे सके | आम जनता इस प्रक्रिया से सरकारी कार्यों की सूची घर बैठे देख सकती है जिससे की राज्य के नागरिको में जागरूकता बनी रहेगी | इस आर्टिकल में हम आपसे यूपी जनादेश देखने की प्रक्रिया बताया है। कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

उत्तर प्रदेश शासनादेश संक्षिप्त विवरण 2024

योजना यूपी शासनादेश
उद्देश्य अवैध कार्यों की रोकथाम 
श्रेणी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की योजना 
लाभ सरकारी कार्यों में प्रदर्शिता लाना 
प्रक्रिया ऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट http://shasnadesh.up.gov.in

उत्तर प्रदेश शासनादेश 2024 उद्देश्य  

  • यूपी सरकार ने शासनादेश देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल shasnadesh.up.gov.in लांच किया है। 
  • इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है की राज्य की जनता सरकार द्वारा जारी किये गए कार्यों के सभी विवरण पोर्टल पर देख सके।
  • इस पोर्टल के द्वारा दैनिक समाचार भी प्रदान किये जाते है।
  • इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी प्रकार की जानकारी अपडेटेड है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से लोगों को अपने राज्य की गतिविधियों के बारे में सब कुछ जानना और सभी लाभार्थी योजना के विवरण केवल एक क्लिक के साथ घर बैठे प्राप्त हो सकेंगे।
  • इस पोर्टल के द्वारा लाभार्थी अपनी आवश्यक श्रेणी अनुसार पीडीएफ मैंडेट भी डाउनलोड कर सकते है।

उत्तर प्रदेश शासनादेश देखने के लिए पात्रता

  • यूपी शासनादेश के लिए राज्य का कोई भी आम नागरिक देख सकता है।
  • कोई भी व्यक्ति इसे केवल कुछ आसान स्टेप्स में सरकारी कामकाज से संबधित विवरण प्राप्त कर सकते है।

उत्तर प्रदेश शासनादेश के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

  • ईमेल आईडी।
  • मोबाइल नंबर।

उत्तर प्रदेश शासनादेश डिपार्टमेंट्स की लिस्ट 

  • बेसिक शिक्षा विभाग
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  • आबकारी विभाग
  • आवास विभाग
  • कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग
  • खेल विभाग
  • नगर विकास विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • सार्वजनिक सेवाएं
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग
  • एन आर आई विभाग
  • कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग
  • कार्मिक विभाग
  • कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग
  • खेल विभाग
  • खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग
  • खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग

उत्तर प्रदेश शासनादेश 2024 ऑनलाइन कैसे देखें?

  • सबसे पहले यूपी सरकार आदेश पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आपके सामने शासनादेश यूपी का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको शासनादेश का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है, ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया वेबपेज ओपन होगा।
  • अब इस वेबपेज पर आपको दी गयी जानकारी जैसे विभाग, श्रेणी, अनुभाग शासनादेश तिथि, शासनादेश संख्या इत्यादि का चयन करके अपने अनुसार विवरण भरना है।
UP Shasanadesh
  • अब कैप्चा कोड दर्ज करे और सर्च पर क्लिक करे।
  • सर्च पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको शासनादेश के बारे में जानकारी प्राप्त हो जायेगी।
  • अगर आप COVID-19 से सम्बंधित जानकारी देखना चाहते है तो Covid-19/Corona related mandates लिंक पर क्लिक करके जानकारी देख सकते है।

उत्तर प्रदेश शासनादेश 2024 सर्च मेंडेट

आप होम पेज पर दिखाई देने वाले सर्च मैंडेट में यूपी शासनादेश के विशेष जनादेश को भी खोज सकते है, इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करने की आवश्यकता है:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ | अब होमपेज पर सर्च मैंडेट पर क्लिक करे।
  • आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा | यहाँ आपको मेनू सूची से विभाग का चयन करना है | आप अनुभाग का चयन भी कर सकते है।
  • इसके अलावा केटेगरी, मैंडेट डेट, गवर्नमेंट ऑर्डर नंबर, सर्च टर्म ग्रुप इत्यादि का विवरण प्रस्तुत करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करे।
  • अब सर्च पर क्लिक करे | आपके सामने आपके चयन किये गए विभाग से सम्बंधित जनादेश सूची दिखाई देगी।

यूपी शासनादेश की दैनिक सूची कैसे प्राप्त करें?

  • उत्तर प्रदेश शासनादेश 2024 दैनिक सूची प्राप्त करने के लिए आपको सर्वप्रथम इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको “यूपी जनादेश दैनिक सूची सदस्यता सेवा के लिए सदस्यता लेने के लिए” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
UP Shasanadesh
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज उत्पन्न होगा, जहाँ आपको कुछ विशेष जानकरियाँ जैसे नाम, पिता का नाम, व्यवसाय, पता, देश, राज्य, जिला, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, किस विभाग में अपडेट करना है, और श्रेणियां इत्यादि विवरण भरना है।
  • अब कैप्चा कोड दर्ज करे और सबमिट बटन पर क्लिक करे।

उत्तर प्रदेश शासनादेश 2024 को सत्यापित करना 

  • यूपी शासनादेश को सत्यापित करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर सत्यापित करे के विकल्प पर क्लिक करे जो होमपेज के अंत में स्थित है।
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर सत्यापन हेतु शासनादेश खोजे का फॉर्म खुलेगा।
  • इस फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरे | इसके बाद फॉर्म में मैंडेट नंबर दिए गए उचित बॉक्स में भरना है।
  • अब दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करे और सर्च के बटन पर क्लिक करे।

COVID 19 Shasanadesh UP

यूपी कोविड-19 शासनादेश देखने की प्रक्रिया निम्न है –

  • कोविड शासनदेश यूपी देखने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर ऊपर की तरफ Covid 19 Shasanadesh UP विकल्प पर क्लिक करें।
COVID 19 Shasanadesh UP
  • आपके सामने कोविड से संबधित सभी शासनादेश सूची ओपन हो जाएगी।

शासनादेश सब्सक्रिप्शन (डेली सारांश) सेवा कैसे प्राप्त करें?

  • शासनादेश सब्सक्रिप्शन के लिए सबसे पहले यूपी शासनादेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर क्लिक तो सब्सक्राइब फॉर शासनादेश डेली सब्सक्रिप्शन सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करना हॉगा।
  • इसके बाद आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएगी, जैसे – नाम, पिता का नाम, व्यवसाय, देश का नाम, जिला, राज्य, मोबाइल नंबर आदि।
  • अंत में कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन को दबा दें। इस प्रकार आपकी सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश शासनादेश से सम्बंधित प्रश्नोत्तर

प्र.1: उत्तर प्रदेश शासनादेश देखने की प्रक्रिया का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश शासनादेश देखने की प्रक्रिया का उद्देश्य है, कि सरकारी कामों में पारदर्शिता लायी जा सके एवं अवैध कामों की रोकना आदि। 

प्र.2: उत्तर प्रदेश शासनादेश के तहत दैनिक समरी सब्सक्रिप्शन सर्विस प्राप्त कैसे करे? 

उत्तर: इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहाँ आपको दैनिक समरी सब्सक्रिप्शन सर्विस पर क्लिक करना है और फॉर्म भरकर सबमिट करना है | इस प्रकार सब्सक्रिप्शन सर्विस प्राप्त की जा सकती है | 

1 thought on “उत्तर प्रदेश शासनादेश देखने की प्रक्रिया 2024 | UP Shasanadesh @Shasanadesh.up.nic.in कैसे देखें? Download List”

  1. पुराने शासनादेश देखने के लिए कोई प्रक्रिया नहीं बताई गई है ।
    शासनादेश संख्या किसी सामान्य व्यक्ति को पहले से कैसे पता हो सकती है ?

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!