यूपी राशन कार्ड स्टेटस 2024 | UP Ration Card Status Online Check

UP Ration Card Status 2024: जैसा कि आप सभी जानते हैं हमारे देश की सरकार द्वारा देश के गरीब परिवारों को राशन कार्ड के द्वारा न्यूनतम मूल्य पर खाद्य सामग्री जैसे गेहूं, चावल, चीनी केरोसिन आदि उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही राशन कार्ड के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई गई कई सारी योजनाओं का भी लाभ प्रदान किया जाता है। इसलिए एक गरीब परिवार के लिए राशन कार्ड बनवाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आगे इस लेख में हम आपको यूपी राशन कार्ड स्टेटस के बारे में विस्तारपूर्वक बताने वाले हैं।

UP Ration Card Status

राज्य के सभी नागरिक उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाकर आसानी से यूपी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पश्चात वह अपने यूपी राशन कार्ड का स्टेटस भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यूपी राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन कैसे देखें के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है, इसलिए कृपया आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

यूपी राशन कार्ड स्टेटस 2024

उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे नागरिक जिन्होंने सभी पात्रताओं को पूरा करते हुए यूपी राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था और उनका राशन कार्ड बनकर अभी तक नहीं आया है, तो वह सभी नागरिक अपने यूपी राशन कार्ड स्टेटस को ट्रैक करके अपने राशन कार्ड की स्थिति का पता लगा सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें तो हम आपको आगे इस लेख में UP Ration Card Status चेक करने के लिए Step by Step प्रोसेस बताने वाले हैं। सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको बस इस लेख को पूरा पढ़ना है। 

Join Our WhatsApp Group!

UP Ration Card Status 2024 के संक्षिप्त विवरण

आर्टिकल का नामयूपी राशन कार्ड स्टेटस 
विभागखाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश 
लाभार्थीयूपी के नागरिक 
उद्देश्यआवेदन की स्तिथि चेक करने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान करना
हेल्पलाइन नंबर1967 / 14445
राज्यउत्तर प्रदेश 
स्टेटस देखने की प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://fcs.up.gov.in/ 

यूपी राशन कार्ड स्टेटस देखने के लाभ (Benefits)

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों के लिए UP Ration Card Status Online Check करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं।
  • राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसके माध्यम से सरकार द्वारा गरीब परिवारों को बहुत ही कम मूल्य पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जाता है।
  • जिन्होंने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वह खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
  • जिन लोगो का राशन कार्ड बन चूका है वह भी राशन कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते है। 
  • ऑनलाइन सुविधा हो जाने से अब नागरिकों को किसी भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • सभी आवेदक घर बैठे अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से अपने राशन कार्ड की स्थिति Online देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक UP Ration Card Status को ऑनलाइन 3 तरीके से देख सकते है। जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे Step by Step बताई गई है –

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर जाने के बाद आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा।
UP Ration Card Status
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
UP Ration Card Status
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको जिले के टाउन (विकास खंड) के नाम पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर फिर से एक नया page खुलेगा। 
  • इस पेज पर आपको सरकारी राशन कार्ड के दुकानदार का नाम के आगे उपस्थित राशन कार्ड के लोगों की संख्या पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके समक्ष एक नई सूची खुल जाएगी। जिसमें आपको राशन कार्ड धारक का नाम वाले कॉलम में अपने नाम की खोज करनी है।
  • यदि आपका नाम इस लिस्ट में उपलब्ध होगा, तो समझ लीजिये आपका राशन कार्ड बन चुका है। 
  • अब आपको अपने नाम के सामने डिजिटल राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके राशन कार्ड की डिटेल्स आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

UP Ration Card Status राशन कार्ड संख्या से कैसे देखें

  • सर्वप्रथम आप उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारिक पोर्टल पर चले जाएं।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। यहाँ आपको “राशन कार्ड संख्या से” के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का राशन कार्ड संख्या दर्ज करना होगा।
  • अब आप कैप्चा कोड दर्ज करके खोजें के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके स्क्रीन पर आपके राशन कार्ड की डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।

यूपी राशन कार्ड अन्य विवरण से कैसे देखें

  • सबसे पहले आप यूपी राशन कार्ड के ऑफिशियल वेबसाइट fcs.up.gov.in पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको राशन कार्ड अन्य विवरण से के विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको जिला, क्षेत्र, विकास खंड, कार्ड का प्रकार, मुखिया का नाम, मुखिया के पिता का नाम आदि विवरण दर्ज करना होगा।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको दिए गए बॉक्स में कैप्चा कोड एंटर कर लेना है।
  • इसके बाद आप खोजें के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके राशन कार्ड की पूरी डिटेल्स आपके स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी। आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

यूपी राशन कार्ड स्टेटस से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. UP Ration Card से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यूपी राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या किसी शिकायत के लिए आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
टोल फ्री नंबर: 1800-1800-150
हेल्पलाइन नंबर: 1967 / 14445

प्रश्न 2. UP राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के कितने दिनों बाद राशन कार्ड मिलता है?

उत्तर. राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के पश्चात 30 दिनों के भीतर आवेदक को राशन कार्ड प्राप्त हो जाता है।

प्रश्न 3. यूपी राशन कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!