Taj Mahal Online Ticket Booking 2024 | ताजमहल घूमने के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें?

ताजमहल ऑनलाइन टिकट बुकिंग (Taj mahal online ticket booking): दोस्तों ताजमहल दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से से है। इसका स्थान विश्व के सात आश्चर्य में भी आता है। यदि आप ताजमहल घूमने का प्लान कर रहे है, तो आपको आपको इसके लिए टिकट बुक करना होता है। बिना टिकट आपको अंदर जाने की अनुमति नहीं है। वर्तमान में टिकट प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड़ पर ही उपलब्ध है, इसीलिए यदि आप ताजमहल घूमने का प्लान कर रहे है, तो आपको इसके लिए पहले से ही अपना ऑनलाइन टिकट बुक करवा लेना चाहिए। क्यूंकि आपको ताजमहल जाकर ऑफलाइन नहीं मिल पायेगा। ऑफलाइन टिकट की व्यवस्था कोविड के बाद से बंद कर दी गयी है।

Taj Mahal Online Ticket Booking

इस आर्टिकल में हमने ताजमहल घूमने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने की व्यस्था बताई है, यदि आप ताजमहल जा रहे है, तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से अपना टिकट बुक कर सकते है। हमने नीचे स्टेप बाई स्टेप बताया है कि आप ताजमहल का टिकट कैसे बुक कर सकते है, ताजमहल टिकट बुकिंग के लिए पेमेंट की प्रक्रिया क्या है आदि। इसीलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

ताजमहल क्या है?

ताजमहल आगरा में स्थित है, इसे मुग़ल बादशाह शाहजंहा द्वारा बनवाया गया था। ऐसा माना जाता है कि शाहजंहा की प्रिय पत्नी मुमताज का असमय निधन हो गया था, वह इनसे बहुत ज्यादा प्यार करते थे। इसीलिए उन्होंने अपने पत्नी मुमताज की याद में इस महल को बनवाया था। इसे प्यार का प्रतीक माना जाता है, ताजमहल एक खूबसूरत ईमारत है, जहां जाने पर ही इसकी खूबसूरती का अहसास हो पाता है। इस ईमारत को दुनिया के सात अजूबों (आश्चर्य) में भी शामिल किया गया है। इसे सन 1983 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में भी शामिल किया गया था। यह भारत में मुगलों द्वारा बनवाई गयी प्रमुख वास्तुकला में से एक माना गया है।

Join Our WhatsApp Group!

ताजमहल का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है, यह एक मकबरा है, जिसके अंदर मुमताज महल व शाहजंहा को दफनाया गया है। ताजमहल का निर्माण कार्य 1632 में शुरू हुआ था, जो 1653 ईस्वी में बनकर तैयार हुआ था। यह यमुना नदी के तट पर स्थित है।

Taj mahal online ticket booking संक्षिप्त विवरण

आर्टिकल का नाम ताजमहल ऑनलाइन टिकट बुकिंग
पुरातत्व स्थल का नाम ताजमहल
कहां स्थित हैआगरा, भारत।
खुलने का समयसुबह 9 बजे से शाम 4 बजकर 40 मिनट तक।
(शुक्रवार बंद रहता है)
प्रवेश शुल्कभारतीय – 245/-
विदेशी – 1250/-
आधिकारिक वेबसाइटhttps://asi.payumoney.com/

ताजमहल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लाभ

वर्तमान में भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा किसी भी ऐतिहासिक स्थल पर घूमने के लिए ऑफलाइन टिकट की प्रक्रिया को बंद कर दिया है। इसके लिए आप केवल ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के कहीं लाभ है, जिसका विवरण निम्न है –

  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यस्था होने से अब लोगों को घंटों लम्बी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ता है।
  • कोई भी पर्यटक आगरा ताजमहल घूमने के लिए अपने मोबाइल या लैपटॉप से ताजमहल व ताजमहल संग्रहालय का ऑनलाइन टिकट बुक कर सकता है।
  • ऑनलाइन टिकट व्यस्था से किसी भी पुरातत्व स्थल पर अतिरिक्त कर्मचारी को नहीं रखना पड़ता है, लोगों को ठण्ड व गर्मी के मौसम से घंटों लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ता है।

एक मन कितना किलो (KG) होता है ?

लाल किला ऑनलाइन टिकट बुकिंग

ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने की प्रक्रिया

ताजमहल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है-

  • सबसे पहले आप केंद्रीय संस्कृति विभाग या भारतीय पुरातत्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट asi.payumoney.com या www.asiagracircle.in पर जाएँ।
  • केंद्रीय संस्कृति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://asi.payumoney.com/ के होम पर पर आने के बाद आपको City व स्मारक (Monuments) का चयन करें।
  • इसके बाद विजिट करने की दिनांक व समय को भरें, व इसके बाद ऊपर next निशान पर क्लिक करें।
Agra Online Ticket booking
  • आपके सामने अब एक नई स्क्रीन ओपन हो जाएगी, यहां पर आपको पहले अपनी नागरिकता (भारतीय, विदेशी, SAARC व BIMSTEC) का चयन करें। इसके बाद अपना नाम, आईडी व ईमेल आईडी को भरना होगा।
  • अंत में कैप्चा कोड भरकर Procced to buy विकल्प पर क्लिक कर दें।
Taj Mahal Online Ticket Booking
  • अब आप पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग / यूपीआई / वॉलेट आदि विकल्प में से किसी एक के द्वारा पेमेंट कर दें।
  • पेमेंट होने के बाद अब आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर आपके बुकिंग की कन्फ़र्मेशन दिखाई देगी। आप यहाँ से अपना टिकट प्रिंट भी निकाल सकते है।

दिल्ली चिड़ियाघर ऑनलाइन टिकट बुकिंग

भारतीय व विदेशी के लिए टिकट मूल्य का चार्ट

नागरिकता टिकट का मूल्य
भारतीय 245/-
विदेशी 1250/-
SAARC के लोग 735/-
BIMSTEC735/-

ताजमहल ऑफलाइन टिकट बुकिंग

ताजमहल घूमने के लिए पहले ऑफलाइन टिकट की व्यस्था था, जिनका विवरण हमने नीचे दिया है, लेकिन कोरोना वाइरस के बाद से इस व्यस्था को बंद कर दिया है। ऑफलाइन व्यस्था शुरू होने के समय नीचे दिए स्थान पर ऑफलाइन टिकट उपलब्ध था। जिसका विवरण निम्न है –

ताजमहल वेस्टर्न गेटसुबह 9 बजे से शाम 4 बजकर 45 मिनट तक।
ताजमहल पूर्वी गेटसुबह 9 बजे से शाम 4 बजकर 45 मिनट तक।
ताजमहल दक्षिणी गेटसुबह 9 बजे से शाम 4 बजकर 45 मिनट तक।

ताजमहल टिकट बुकिंग से संबधित प्रश्न

क्या हम ताजमहल घूमने के लिए अपने मोबाइल से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते है?

हाँ, आप ताजमहल जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते है, इसके लिए आप केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय या पुरातत्व के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते है।

ताजमहल जाने के लिए कितने रूपये का टिकट लगता है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

देश के नागरिकों के लिए ताजमहल परिसर के लिए 45 रूपये व ताजमहल परिसर व संग्रालय (म्यूजियम) के लिए 245/- रूपये शुल्क निर्धारित है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!