एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | Rajasthan SSO ID Login & SSO ID Benefit | 2023

एसएसओ आईडी राजस्थान क्या है? Rajasthan SSO ID Registration Portal: एसएसओ (SSO) राजस्थान की फुल फॉर्म “सिंगल साइन-ऑन” है। एसएसओ आईडी एक तरह की यूजरनेम या पहचान आईडी है, जो आपके पहचान की पुष्टि करती है। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। राजस्थान के किसी भी व्यक्ति को अपनी पहचान की पुष्टि के लिए अपनी एक एसएसओ आईडी बनानी होती है, जो किसी भी योजना के आवेदन के लिए आपके पहचान की पुष्टि करता है। SSO Registration के बाद आप राजस्थान के विभिन्न सेवाओं व योजनाओं के लिए एक्सेस व आवेदन कर सकते है।

Rajasthan SSO ID

इस पहचान आईडी के माध्यम से अब आपको राजस्थान सरकार द्वारा समय समय पर लायी जाने वाली सरकारी योजनाओं के लिए आपको बार-बार रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना होगा, सरकारी योजना के लिए आवेदन करते समय आपसे केवल एसएसओ आईडी मांगी जाएगी। इस आईडी के माध्यम से आपकी सभी जानकारी फेच कर ली जाएगी। आप इस आईडी के माध्यम से राज्य सरकारी के सैकड़ों विभागों की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। Rajasthan SSO ID Registration करने की प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में बताई है, कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Rajasthan SSO ID Portal 2023

राजस्थान सरकार के इस पोर्टल को राज्य के डिपार्टमेंट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा तैयार किया गया है। इस पोर्टल को मैनेज करने के लिए जिले स्तर पर अलग – अलग विभाग बनाये गये है। इन सभी विभाग में सूचना प्रोद्योगिकी से जुड़े अलग – अलग कर्मचारी काम करते है। राजस्थान एसएसओ आईडी पोर्टल पर एक नही बल्कि सैकड़ों सेवाएं उपलब्ध कराई गयी है।

Join Our WhatsApp Group!

SSO का पूरा नाम Single Sign On (सिंगल साइन-ऑन) है। राजस्थान एसएसओ आईडी का उपयोग राजस्थान राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने और सभी आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने के लिए किया जाता है। इस पेज के माध्यम से आपको राजस्थान एसएसओ पोर्टल, राजस्थान एसएसओ आईडी पंजीकरण प्रक्रिया क्या है , एसएसओ आईडी के उपयोग क्या हैं, आदि से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त होगी।

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के आम नागरिक और कर्मचारी के लिए एक सिंगल विंडो पोर्टल बनाया है, जिसके माध्यम से राज्य का कोई भी व्यक्ति 100 से अधिक सेवाओं को एक्सेस कर सकता है। राज्य में निकलने वाली कोई भी योजना का लाभ लेना हो या किसी भी डॉक्यूमेंट को बनाना, ये सभी कार्य केवल एसएसओ आईडी पोर्टल के माध्यम से किये जायेंगे। किसी भी योजना के लिए आप इसी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

SSO Portal संक्षिप्त विवरण

संबधित राज्यराजस्थान
पोर्टल का पूरा नामसिंगल साईंन ओन (Single sign-on)
वर्ष2023
एसएसओ पोर्टल उद्देश्यराज्य में सभी सेवाओं को एक ही पोर्टल पर लाना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sso.rajasthan.gov.in 

वर्तमान में राजस्थान में हर कर्मचारी इसी पोर्टल के साथ जुड़ा हुआ है। अगर किसी सरकारी कर्मचारी को अपनी SI Policy के बारे में जानना हो या अपने अवकाश के लिए आवेदन करना हो, या किसी आम नागरिक को चिरिंजीवी या RGHS जैसी योजना के लिए आवेदन करना हो। सब का एक ही जवाब है SSO Portal, इस पोर्टल की माध्यम से ही सभी तरह की सुविधाएँ दी जाती है।

SSO Portal किसके लिए है?

राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर राज्य का हर आम नागरिक, सरकारी कर्मचारी आदि सभी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। एसएसओ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से एक यूजर आईडी मिलती है, जिसका उपयोग विभिन्न विभागों की सेवाओं के लिए किया जा सकता है।

आम नागरिक का रजिस्ट्रेशन – राजस्थान सिंगल साइन ओन यानी एसएसओ पोर्टल पर राज्य का हर आम नागरिक रजिस्ट्रेशन कर सकता है। एक आम नागरिक को अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, व्यक्तिगत विवरण इत्यादि की आवश्यकता होती है। ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से एक आम नागरिक आसानी से रजिस्टर हो सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सरकारी कर्मचारी का रजिस्ट्रेशन – आम नागरिक के अलावा राज्य के सरकारी कर्मचारी भी आसानी से इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। सरकारी कर्मचारी को इस पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए कम से कम उनकी एक Employee ID की जरूरत होती है।

ग्राहक सेवा प्रदाता – ऐसे सर्विस सेण्टर जो राजस्थान में कई तरह की सेवा देते है, जैसे- जन्म प्रमाण प्रमाण बनाना, जाति प्रमाण पत्र या किसी भी तरह का ऑनलाइन भुगतान करना आदि। ऐसा कोई कॉमन सर्विस सेण्टर जो इस तरह की सेवाएँ देता है, उनका भी रजिस्ट्रेशन इसी पोर्टल पर होता है। राजस्थान में सभी सुविधाओं को एकल विंडो के माध्यम से प्रदान करने के उद्देश्य से ही इस पोर्टल की शुरुआत की गई है।

SSO पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा

SSO पोर्टल पर एक नही बल्कि 100 से भी अधिक सेवाएं उपलब्ध है –

  • Bank correspondence (बैंक पत्राचार)
  • Bhamashah Card (भामाशाह कार्ड)
  • BPAS (UDH)
  • Arms licence application (शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन)
  • BRSY
  • BSBY
  • Artisan Reg (कारीगर पंजीकरण)
  • Attendance MIS (उपस्थिति एमआईएस)
  • Business Registration (व्यवसाय पंजीकरण )
  • Drug Control
  • Drug Control Organization(DCO)
  • EBazaar
  • Challenge For Change
  • CHMS
  • DCEAPP
  • Digital Visitor Register (डिजिटल आगंतुक रजिस्टर )
  • DMRD
  • e-Devasthan
  • E-learning
  • Employment (रोजगार)
  • e-sakhi (ई-सखी)
  • EHR
  • EID
  • HSMS
  • TAD
  • HTE
  • IFMS-RajSSP
  • forest and wildlife (वन और वन्य जीवन )
  • GEMS
  • IHMS
  • I start
  • ITI
  • APP
  • GPS CONSULTANCY
  • GST home portal
  • E-MITRA (ईमित्र)
  • LDMS
  • जमीन के परिवर्तन और इससे जुडी सुविधाएँ
  • E-Mitra Report (ईमित्र रिपोर्ट्स )
  • JOB (नौकरी)
  • JOB FAIR (नौकरी मेला )

इन सब के अलावा और भी कई सेवाएं है, जो इस पोर्टल पर उपलब्ध है। इस पोर्टल पर उपलब्ध होने वाली सेवाओं में ई-मित्र और चिरिंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना मुख्य है। इस पोर्टल पर सभी सुविधाओं और सभी योजनाओं का संकलन किया जाता है। 

SSO ID Portal के लाभ

Rajasthan SSO ID पोर्टल के कही फायदे है, जिनका विवरण निम्न है –

  • राजस्थान में सभी योजनाओं के लिए आवेदन करने का प्रोसेस इसी वेबसाइट से शुरु होता है। 
  • राजस्थान राज्य में किसी भी परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए या किसी भी परीक्षा का परिणाम देखने के लिए भी इसी वेबसाइट का इस्तेमाल होता है। 
  • राजस्थान में वर्तमान में चल रही सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना, चिरिंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का रजिस्ट्रेशन भी इसी वेबसाइट और पोर्टल के  जरिये होता है। 
  • राजस्थान राज्य में चलने वाली सभी तरह की सुविधाओं का लाभ एक ही छत के नीचे प्रदान करना है। 

SSO पोर्टल के लाभार्थी

इस पोर्टल का इस्तेमाल वो सभी लोग कर सकते है जो राजस्थान में चलने वाली योजनाओं का लाभ लेना चाहता है और राजस्थान में चलने वाली सभी प्रकार सुविधाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थी भी इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते है।

राजस्थान रोजगार मेला

उद्योग लगाओ आय बढ़ाओ योजना

आम नागरिक SSO id Registration कैसे करे?

SSO ID Registration की प्रक्रिया बेहद आसान है, यहां पर एक आम आदमी भी बढे आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकता है। Rajasthan SSO ID Registration के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से कर सकते है।

Step 1 – सबसे पहले आपको Rajasthan SSO ID Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।

Step 2 – इस वेबसाइट पर आने के बाद इसमें आपको रजिस्टर का आप्शन दिखाई देता है, उस क्लिक करना होता है। जैसे ही उस पर क्लिक करते है तो उसके बाद एक नया टब खुल जाता है।

Rajasthan SSO ID

Step 3 – इसके बाद इसमें आपको Citizen के नाम से आप्शन दिखाई देता है। एक आम नागरिक इसी आप्शन की सहायता से रजिस्टर कर सकता है। इसमें एक आम आदमी जन आधार, भामाशाह कार्ड और गूगल की आईडी से लॉग इन कर सकता है। 

Rajasthan SSO ID

यहां पर आप किसी एक आप्शन का चुनाव कर सकता है। यहां पर आप गूगल आईडी का यूज कर सकते है, क्यूंकि भविष्य में आईडी बंद होने पर आप आसानी से इसे एक्टिव कर सकते है।

Step 4 – जैसे ही आप गूगल आईडी का चुनाव करते है, तो उसके बाद आपको गूगल आईडी विवरण देना होगा, जिस gmail id से आप लॉग इन करना चाहते है। 

step 5 – अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा, मांगी गयी सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक भरना होगा। अंत में सबमिट बटन को दबा दें। इस प्रकार आप आसानी से अपनी sso id बना सकते है।

SSO Portal पर रजिस्टर कैसे करे ? (उद्योग)

SSO पोर्टल पर एक उद्योग के लिए भी आसानी रजिस्टर कर सकते है। रजिस्टर करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो किया जा सकता है। इस प्रोसेस की सहायता से इसमें रजिस्टर कर सकते है – 

Step 1 – सबसे पहले इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है। 

Step 2 – इस वेबसाइट पर आने के बाद इसमें आपको रजिस्टर का आप्शन दिखाई देता है, उस क्लिक करना होता है। जैसे ही उस पर क्लिक करते है तो उसके बाद एक नया टब खुल जाता है। 

Step 3 – इसके बाद इसमें आपको Udhyog के नाम से आप्शन दिखाई देता है। उद्योग में रजिस्टर करने के लिए आपको BRN मेथड का इस्तेमाल करना पड़ सकता है  

Step 4 – जैसे ही आप BRN Method का चुनाव करते है, तो उसके बाद इसमें उस BRN Method की डिटेल डालनी होती है, जिससे आप लॉग इन करना चाहते है।

step 5 – आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा, फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरना होगा। सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन दबा दें।

इस प्रकार आप (उद्योग) sso id बना सकते है।

सरकारी कर्मचारी अपनी SSO ID कैसे बनायें?

SSO पोर्टल पर एक आम आदमी भी काफी आसानी से रजिस्टर कर सकते है। रजिस्टर करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो किया जा सकता है। इस प्रोसेस की सहायता से इसमें रजिस्टर कर सकते है – 

  • Step 1 –  सबसे पहले एसएसओ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है। 
  • Step 2 – इस वेबसाइट पर आने के बाद इसमें आपको रजिस्टर का आप्शन दिखाई देता है, उस क्लिक करना होता है। जैसे ही उस पर क्लिक करते है तो उसके बाद एक नया टब खुल जाता है। 
  • Step 3 – इसके बाद इसमें आपको Govt Employee के नाम से आप्शन दिखाई देता है। उद्योग में रजिस्टर करने के लिए आपको SIPF मेथड का इस्तेमाल करना पड़ सकता है  

यहां पर आप एक आप्शन का चुनाव करें। यहां पर आप SIPF Method के माध्यम का चयन कर सकते है। यदि भविष्य में आपकी आईडी बंद हो जाए तो इस विकल्प से आपको इसे एक्टिव करने में आसानी होगी।

  • Step 4 – जैसे ही आप SIPF Method का चुनाव करते है तो उसके बाद इसमें उस SIPF Method की डिटेल डालनी होती है जिससे आप लॉग इन करना चाहते है। 

इस आसान प्रोसेस की सहायता से एक आम आदमी का इस पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएगा। 

इन सभी मेथड में से किसी एक का इस्तेमाल करने के रजिस्टर करते है तो इसके बाद आपको एक यूजर नाम मिल जाता है। इस यूजर नाम की मदद से इस पोर्टल पर लॉग इन किया जा सकता है। इसके साथ अगर कोई अपनी आईडी का पासवर्ड भूल जाता है तो उसे आसानी से रिकवर किया जा सकता है। 

SSO आईडी में लॉग इन कैसे करे? 

इस पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए भले ही अलग – अलग आप्शन है परन्तु इसमें लॉग इन करने का प्रोसेस और तरीका एक ही है। पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए इस प्रोसेस को आसानी से फॉलो किया जा सकता है। 

  • Step 1 –  सबसे पहले राजस्थान एसएसओ पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होता है। 
  • Step 2 – इस वेबसाइट पर आने के बाद इसमें आपको लॉग इन का आप्शन दिखाई देता है, उस क्लिक करना होता है। जैसे ही उस पर क्लिक करते है तो उसके बाद एक नया टब खुल जाता है। 
  • Step 3 – इसके बाद इसमें आपको लॉग इन करने के लिए आईडी और पासवर्ड डालना होगा। इस तरीके से आप इस पोर्टल पर लॉग इन कर सकते है। 

लॉग इन करने के बाद इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी और इन सभी सुविधाओं का इस्तेमाल आप कर सकते है। यह पूरा प्रोसेस काफी आसान है। 

SSO ID को वापस कैसे निकाले ? 

SSO ID अगर आप भूल जाते है तो उस आईडी को वापस कैसे निकाले, उसके लिए इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते है। 

  • Step 1 –  सबसे पहले एसएसओ की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होता है। 
  • Step 2 – इस वेबसाइट पर आने के बाद इसमें आपको एक आप्शन I Forgot my Digital Identity (SSOID), Click Here के नाम से दिखाई देता है। उस पर क्लिक करना होता है। 
  • Step  3 – इसके बाद इसमें आपसे आप अपनी ईमेल आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर इत्यादि का इस्तेमाल कर के उसी आईडी को वापस Access कर सकते है। 

SMS से पता करे अपनी आईडी

अपनी आईडी को आप अपने मोबाइल से SMS भेज के भी पता कर सकते है। इसके लिए इस तरीके को फॉलो करे। 

आपको अपने SMS बॉक्स में RJ SSO लिख कर उसके आगे 9223166166 नंबर पर भेज सकते है। इसके बाद आपके नंबर से जुडी SSO आईडी आपको आपके मोबाइल नंबर पर भेज दी जायेगी। 

यह है सिंपल प्रोसेस वापस आईडी निकालने की अगर आप भूल जाते है तो। 

SSO ID के पासवर्ड कैसे पता करे ? 

अपनी SSO ID का पासवर्ड भूलने पर उसे वापस आसनी से निकाल सकते है। इसके लिए इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते है – 

  • Step 1 –  सबसे पहले इस पोर्टल की मुख्य वेबसाइट पर आना होता है। 
  • Step 2 – इस वेबसाइट पर आने के बाद इसमें आपको एक आप्शन I Forgot my Password (SSOID), Click Here के नाम से दिखाई देता है। उस पर क्लिक करना होता है। 
  • Step  3 – इसके बाद इसमें आपसे आप अपनी ईमेल आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर इत्यादि का इस्तेमाल कर के अपने पासवर्ड को वापस Access कर सकते है।
SSO ID ऑफिसियल वेबसाइटयहां क्लिक करें।
jslps होम पेजयहां क्लिक करें।

एसएसओ आईडी राजस्थान क्या है?

एसएसओ आईडी के माध्यम से आपको एक तरह की यूजर आईडी (पहचान आईडी) है, जो आपके पहचान की पुष्टि करती है। आप एक बार SSO ID के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको राजस्थान सरकार की किसी भी योजना के लिए आवेदन हेतु आपको बार – बार अपना पूरा विवरण नहीं देना होता है, केवल SSO आईडी दर्ज करने पर आपके सभी विवरण को सत्यापित कर लिया जाता है।

एसएसओ आईडी राजस्थान का पूरा नाम अथवा फुल फॉर्म क्या है?

एसएसओ आईडी राजस्थान की फुल फॉर्म “सिंगल साइन-ऑन” है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!