हिमाचल राशन कार्ड लिस्ट 2024 | Himachal Pradesh Ration Card Online Apply, List Download

HP Ration Card List Online Download | Himachal Pradesh Ration Card Online Apply | हिमाचल राशन कार्ड लिस्ट हिमाचल अपना नाम, ग्राम पंचायत सूची देखे |

Himachal Pradesh Ration Card List 2024: दोस्तों इस आर्टिकल में हमनें देश के एक पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड से संबधित सभी जानकारियों साझा की है, जैसे – राशन कार्ड के लिए पात्रता क्या है, राशन कार्ड के लिए लगने वाले आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है, ऑफलाइन आवेदन कैसे किया जाता है? इसके अलावा यदि आपने राशन कार्ड पहले ही बनवा लिया है, तो आप राशन कार्ड लिस्ट कैसे डाउनलोड कर सकते है, आदि।

Himachal Pradesh Ration Card
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप भी हिमाचल प्रदेश के माध्यम व निम्न वर्गीय परिवार से संबध रखते है, तो आप राशन कार्ड के महत्त्व को अवश्य जानते होंगे। राशन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके द्वारा सरकार द्वारा कम दर पर राशन जैसे – गेहूं, चावल व केरोसिन आदि उपलब्ध करवाया जाता है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए इसका बहुत बड़ा महत्त्व है। इन सभी के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

राशन कार्ड लिस्ट हिमाचल प्रदेश 2024

राशन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिससे हमारे देश का प्रत्येक माध्यम वर्ग व निम्न वर्ग का परिवार परिचित है। सरकार द्वारा सस्ती दरों पर सस्ते गल्ले की दुकान के माध्यम से वितरित किया जाने वाले राशन के लिए इस दस्तावेज का होना आवश्यक है। इसीलिए यदि आपने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है, तो आपको राशन कार्ड अवश्य बनवा लेना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश शगुन योजना

आर्टिकल का नाम राशन कार्ड लिस्ट हिमाचल
संबधित राज्य हिमाचल प्रदेश
लाभार्थी हिमाचल के लोग।
उदेश्य कम दर पर गेहू, चावल व केरोसिन
आदि प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट https://epds.co.in/

हिमाचल प्रदेश के सभी ऑनलाइन राशन कार्ड उपलब्ध जिलों की लिस्ट

यहां पर हिमाचल के सभी जिलों की लिस्ट दी गयी है, आप हिमाचल के इन सभी जिलों के राशन कार्ड विवरण को ऑनलाइन चेक कर सकते है।

बिलासपुर (Bilaspur)चंबा (Chamba)
हमीरपुर (Hamirpur)कांगड़ा (Kangra)
किन्नौर (Kinnaur)कुल्लू (Kullu)
लाहौल (Lahaul)मंडी (Mandi)
शिमला (Shimla)सिरमौर (Sirmaur)
सोलन (Solan)ऊना (Una)

Himachal Ration Card List के लाभ

  • हिमाचल प्रदेश के लोग अब राशन कार्ड से संबधित विवरण ऑनलाइन अपने घर बैठे आसानी से देख सकते है।
  • राशन कार्ड का एक ऐसा दस्तावेज है, जिसका विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है, लेकिन राशन कार्ड मुख्यतः कम दर में राशन वितरण के लिए किया जाता है।
  • सरकार द्वारा प्रति माह गेहूं, चावल व केरोसिन आदि को काफी कम मूल्य पर वितरित किया जाता है।
  • राशन कार्ड का प्रयोग दस्तावेज के रूप में भी किया जाता है, जैस – आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने, बिजली कनेक्शन लेने, बच्चों के स्कालरशिप फॉर्म के लिए आवेदन करने आदि कहीं स्थानों पर इसका प्रयोग होता है।
  • इस प्रकार राशन कार्ड का उपयोग कहीं रूप में किया जाता है।

राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट

हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना

राशन कार्ड हिमाचल के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासी ही हिमाचल राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
  • निवास का प्रमाण।
  • आयु का प्रमाण।
  • पहचान का प्रमाण।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
  • मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी आदि।

हिमाचल प्रदेश ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन कैसे चेक करें?

क्या आप हिमाचल प्रदेश राशन सूची में अपना नाम देखना चाहते है, तो आप इसके लिए आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यय से अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में चेक कर सकते है। कृपया सभी स्टेप्स को पढ़ें –

स्टेप -1 राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट epds.co.in को ओपन करना।

राशन कार्ड लिस्ट हिमाचल देखने के लिए आपको सबसे पहले राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट epds.co.in पर जाना होगा। ePDS hp Transparency Portal के होम पेज पर आने के बाद आपको आगे के स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप -2 FPS Ration Card > Ration Card Depot wise ऑप्शन को चुनें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अब अगले स्टेप्स में आपको हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड पोर्टल पर बायीं ओर दिए विकल्पों में से FPS Ration Card विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप FPS राशन कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने नीचे की ओर कुछ और विकल्प खुल जायेंगे, आप इसके बाद Ration Card Depot Wise को चुनें।

Himachal pradesh ration card

स्टेप -3 अपने जिला व ब्लॉक का चयन करना।

FPS Ration Card > Ration Card Depot wise विकल्प का चयन करने के बाद अब आपको पहले अपने डिस्ट्रिक्ट (जिला) का चयन करना होगा, इसके बाद अपने ब्लॉक का चयन करना होगा, अब सर्च विकल्प पर क्लिक करें। आपके सामने अब नया पेज ओपन हो जायेगा। यहां पर आपको eps id, eps shop name व owner name की लिस्ट दिखाई देगी।

स्टेप – 4 FPS ID का चयन करना।

EPS Owner (सरकारी सस्ते गल्ले दुकान स्वामी का नाम) नाम का चयन करें, एवं इसके बाद उसके सामने दिए गए eps id विकल्प पर क्लिक करें। विकल्प को चुनने के बाद आप एक बार फिर से नए पेज eps Beneficiary Details पर चले जायेंगे।

स्टेप -5 Ration Card List में अपने नाम का चयन करना।

ऊपर दिए विकल्प का चयन करने के बाद अब आपके सामने पुनः एक नया पेज ओपन हो जायेगा। यहां पर आपको डीलर वाइज पूरी लिस्ट दिखाई देगी, आप यहां पर अपने नाम का चयन करें। इसके बाद नाम के बराबर में id पर क्लिक करें। आपके सामने अब आपके परिवार का राशन कार्ड ओपन हो जायेगा। जिसमे आपके परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दिया रहेगा।

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया

यदि आपने अभी तक हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आपको पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसका आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इस फॉर्म को भरकर आवश्यक दस्तावेज सलग्न कर इसके कार्यालय में जमा करना होगा, विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

  • हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश फॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट पर पर जाएँ।
  • हिमाचल फॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको कहीं विकल्प दिखाई देंगे, आपको इनमें से find your relevant form विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर आपके सामने विभिन्न योजनाओं के फॉर्म की लिस्ट दिखाई देगी। आपको यहां पर राशन कार्ड फॉर्म विकल्प का ढूंढना है। इस विकल्प के सामने pdf विकल्प पर क्लिक करें।
Ration card Form
  • आपके सामने राशन कार्ड हिमाचल पीडीएफ ओपन हो जाएगी। आप इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालने के बाद आप फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारियां जैसे – डिपो कोड, श्रेणी, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत / नगर निगम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या सहित मांगे गए अन्य सभी विवरण को सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज सलग्न करने के बाद आप इसे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग में अपना यह कम्प्लीट आवेदन फॉर्म जमा कर दें।

अपने राशन कार्ड का प्रिंट आउट कैसे निकालें।

  • हिमाचल राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए भी आपको सबसे पहले epds hp की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको प्रिंट राशन कार्ड विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Himachal pradesh ration card
  • प्रिंट आउट विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप अगले पेज पर आ जायेंगे। यहां पर आपको राशन कार्ड प्रिंट निकालने के लिए दो विकल्प मिलेंगे।
    • पहला आधार नंबर द्वारा।
    • दूसरा राशन कार्ड आईडी द्वारा।
  • आप यहां पर इन दोनों विकल्पों में से कोई एक विकल्प को चुनें। इसके बाद सर्च विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आपकी मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर राशन कार्ड ओपन हो जायेगा।
  • आप इसका प्रिंट निकाल सकते है, इसके अलावा आप पीडीएफ फाइल में अपने मोबाइल या लैपटॉप पर सेव भी कर सकते है।

हिमाचल राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • अपने हिमाचल राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए आपको एक बार फिर epds hp की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • epds hp के होम पेज पर आपको FPS Ration Card विकल्प पर क्लिक करना होगा, इसके बाद वहां पर कुछ विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से आपको find ration card data विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको राशन कार्ड का स्टेटस देखने के लिए आपको आधार कार्ड व राशन कार्ड आईडी संख्या का द्वारा देखने का विकल्प मिलेगा।
  • राशन कार्ड या राशन कार्ड आईडी में से किसी एक विकल्प का चयन करें। इसके बाद सर्च विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आपके राशन कार्ड की स्थिति (स्टेटस) दिखाई देगी।

HP राशन कार्ड से सम्बंधित ऑनलाइन शिकायत

Hp Ration Card Grievance Redressal: यदि आपको हिमाचल राशन कार्ड से संबधित कोई शिकायत है, तो आप इसके लिए शिकायत दर्ज करवा सकते है। ऑनलाइन शिकायत के लिए आपको epds hp की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • हिमाचल ईपीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको Grievance Redressal का विकल्प मिल जायेगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने शिकायत के लिए एक फॉर्म ओपन हो जायेगा। यहां पर आप अपने जिले का नाम, शिकायत का प्रकार, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व विस्तृत शिकायत लिखने का विकल्प मिल जायेगा।
  • मांगे गए सभी विवरण भरने के बाद व अपनी विस्तृत शिकायत लिखने के बाद नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपको एक शिकायत संख्या मिल जाएगी, इसे आप भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें। इसी संख्या के द्वारा आप शिकायत का स्टेटस चेक कर पाएंगे।

FAQ : हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड

प्रश्न 01 : क्या हम हिमाचल राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है?

उत्तर: हाँ, आप हिमाचल राशन कार्ड लिस्ट ऑनलइन चेक कर सकते है, इसके लिए आपको epds hp (हिमाचल खाद्य विभाग) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद हमारे इस आर्टिकल में दी गयी विस्तृत प्रक्रिया का अनुसरण करके आसानी से आप राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।

प्रश्न 02 : हिमाचल राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: हिमाचल राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको पहले इसका आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा, इसके लिए पहले आप हिमाचल प्रदेश फॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, वहां से राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसे पूर्ण रूप से भर लें, इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज साथ में सलग्न कर नजदीकी कार्यालय में जमा कर दें।

प्रश्न 03 : हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड से समबधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर / टोल फ्री नंबर क्या है?

उत्तर: यदि आपको हिमाचल राशन कार्ड से संबधित कोई समस्या आती है, तो आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते है।
 1967 or 1800-180-8026

Leave a Comment

error: Content is protected !!