PM SHRI Yojana 2024 | Prime Minister School For Rising India

PM SHRI Yojana: दोस्तों हाल ही में बीते दिनों राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 (Teachers Day) के अवसर पर हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना को शुरु करने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ट्वीट करते हुए यह कहा कि आज #TeachersDay पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। PM SHRI Yojana के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास किया जाएगा। और ये मॉडल स्कूल बनेंगे जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर आधारित होंगे। 

pm shri yojana

तो आगे हम आपको भारत सरकार द्वारा Prime Minister School For Rising India (PM-SHRI) योजना को शुरु करने का उद्देश्य क्या है? इसके लाभ, विशेषताएं, चयन प्रक्रिया एवं पीएम श्री योजना से जड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। प्रिय मित्रों यदि आप PM SHRI Scheme से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आपसे निवेदन है कि कृप्या इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

PM SHRI Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 5 सितंबर 2022 यानि शिक्षिक दिवस के दिन पीएम श्री योजना (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत देशभर में लगभग 14500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड करके मॉडर्न बनाया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा ताकि उनका संपूर्ण विकास हो सके। केंद्र सरकार बच्चों की शिक्षा एवं उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए आधुनिक युग के आधार पर मॉडल स्कूल एवं शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाना चाहती है। 

Join Our WhatsApp Group!

केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों में नई शिक्षा नीति (New Education Policy) लागू किया जाएगा। ये स्कूलें नई तकनीक, इंटरनेट सुविधा, डिजिटल बोर्ड, स्मार्ट क्लासरूम, स्पोट्स इक्विपमेंट, आर्ट रूम जैसे आधुनिक शिक्षा नीति से लैस होंगे। इस योजना के माध्यम से स्कूलों के साथ-साथ विद्यार्थियों का भी विकास होगा एवं देश भर में लाखों विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो सकेंगे।

Twitter Link :-

PM SHRI Scheme के संक्षिप्त विवरण 2024

योजना का नामपीएम श्री योजना (PM-SHRI Yojana)
किसने शुरू कियाप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  
लाभार्थीस्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी 
उद्देश्यपुराने स्कूलों को अपग्रेड करना एवं नई शिक्षा नीति से जोड़ना 
स्कूलों की संख्या (अपग्रेड होने वाले)14,500
योजना की घोषणा कब की गई 5 सितंबर 2022 (Teachers Day)
योजना का बजट27,360 करोड़ रूपये
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन

स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए 27,360 करोड़ की स्वीकृति

पीएम श्री योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसके तहत स्कूलों के अपग्रेडेशन में होने वाला पूरा खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। और इस योजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस योजना के द्वारा स्कूलों के विकास एवं उन्नयन पर बड़ा निवेश किया जाएगा। जिससे पूरे भारत के लाखों छात्र लाभान्वित होंगे। हम आपको बता दें की केंद्रीय मंत्रीमंडल द्वारा आने वाले 5 वर्षों में 14,500 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा, जिसके लिए कूल 27,360 करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृति मिल गई है। 

पीएम श्री योजना के तहत 14,500 स्कूलों का किया जाएगा आधुनिकीकरण

PM-SHRI Yojana के माध्यम से वर्ष 2022-23 से 2026 तक 5 सालों में पूरे भारत के लगभग 14,500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। जिसके तहत स्कूलों को एक नया स्वरूप दिया जायेगा अर्थात स्कूलों को मॉडर्न बनाया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत स्कूलों को मॉडर्न बनाना, स्मार्ट कक्षाएँ, स्पोर्ट्स, आर्ट रूम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल बोर्ड, इंटरनेट की सुविधा जैसे अन्य आधुनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे सामान्य लोगों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सकेगा एवं उनका भविष्य उज्जवल होगा। 

PM MODI YOJANA LIST

PM-SHRI योजना का मुख्य उद्देश्य

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत के लगभग 14,500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड करना एवं उन्हें नई शिक्षा नीति से जोड़ना है। इस योजना के तहत स्कूलों को मॉडर्न बनाया जाएगा एवं स्कूलों में शिक्षा के लिए आधुनिक नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि गरीब बच्चों को भी बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके एवं उन्हें स्मार्ट स्कूलों से जुड़ने का मौका मिल सके। क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य है इसलिए भारत सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि आने वाले समय में देश का विकास करने में बच्चे अपनी भागीदारी निभा सके।

PM-SHRI Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के तहत पूरे भारत में लगभग 14,500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
  • इन स्कूलों को अपग्रेड करके मॉडर्न बनाया जायेगा एवं आधुनिक नई शिक्षा नीति (NEP) से जोड़ा जाएगा।
  • देश के प्रत्येक ब्लॉक में अधिकतम दो स्कूलों (एक प्राथमिक और एक माध्यमिक या वरिष्ठ माध्यमिक) का चयन किया जाएगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत स्कूलें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, आर्ट रूम, डिजिटल बोर्ड, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, इंटरनेट की सुविधा जैसी अन्य आधुनिक शिक्षा नीति से लैस होगी।
  • इन्हे जल सरंक्षण, अपशिष्ट पुनर्चक्रण, ऊर्जा कुशल बुनियादी ढांचे आदि के साथ हरित विद्यालय के रूप में भी विकसित किया जायेगा। 
  • PM SHRI Yojana के माध्यम से स्कूलों में प्राइमरी से लेकर 12वीं क्लास तक की पढ़ाई बेहतर ढंग से हो पाएगी।
  • इस योजना के तहत स्कूलों में अत्याधुनिक लैब (प्रयोगशाला) भी स्थापित किए जाएंगे। जिससे विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी सीख पाएंगे।
  • इन स्कूलों में स्पोर्ट्स पर भी फोकस किया जाएगा ताकि बच्चों का शारीरिक विकास भी हो सके।
  • नई शिक्षा नीति लागू होने से सामान्य लोगों के बच्चें भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। 
  • इस योजना से भारत के लाखों गरीब बच्चे लाभान्वित होंगे और उनका भविष्य उज्जवल होगा।

एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना

पीएम श्री योजना के लिए पात्रता एवं मानदंड

  • केवल भारत देश के स्थाई निवासी ही इस योजना का लाभ उठा सकते है।  
  • इस योजना के तहत पुराने स्कूलों को कवर किया जाएगा।

कैसे किया जाएगा स्कूलों का चयन

  • PM SHRI Yojana के लिए स्कूलों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्वयं आवेदन करना होगा।
  • ऑनलाइन पोर्टल, योजना के पहले 2 वर्षों के लिए हर तिमाही (वर्ष में चार बार) में एक बार खुलेगा।
  • इसके बाद सरकारी अधिकारियों की टीम द्वारा भौतिक निरीक्षण किया जाएगा एवं स्कूलों के दावों की पुष्टि की जाएगी।
  • योजना के तहत हर ब्लॉक से अधिकतम 2 विद्यालयों (एक प्राथमिक, एक माध्यमिक या वरिष्ठ माध्यमिक) का चयन किया जाएगा।
  • पूर्ण निरीक्षण के बाद एक विशेषज्ञ समिति द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
  • चयनित स्कूलें अपने आसपास के अन्य स्कूलों को भी मार्गदर्शन करेगी।

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको Prime Minister School For Rising India (PM-SHRI) योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको पीएम श्री योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया तो कृपया इसे अन्य लोगों के साथ अवश्य शेयर करें।  धन्यवाद !

PM SHRI Yojana से संबंधित FAQ

प्रश्न 1. पीएम श्री योजना क्या है?

उत्तर. पीएम श्री योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शिक्षक दिवस 2022 के अवसर पर शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से आने वाले 5 वर्षों में पूरे भारत के 14,500 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा एवं नई शिक्षा नीति (NEP) से जोड़ा जाएगा।

प्रश्न 2. PM-SHRI Yojana के तहत कितने स्कूलों को अपग्रेड करने का लक्ष्य रखा गया है?

उत्तर. इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा पूरे भारत में लगभग 14,500 स्कूलों को अपग्रेड करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके कार्यान्वयन के लिए 27,360 करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृति दी गई है।

प्रश्न 3. प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना को कब शुरू किया गया है?

उत्तर. पीएम श्री योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 5 सितंबर 2022 को शुरू करने की घोषणा की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!