URISE Portal UP 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Syllabus, Online Fee Payment @urise.up.gov.in

UP URISE Portal in Hindi लॉगिन प्रक्रिया | Online Registration @urise.up.gov.in Portal in Hindi | URISE Portal Online Application Form |

URISE Portal: हमारे देश में बच्चों की शिक्षा से संबंधित कई तरह की योजनाओं को चलाया जा रहा है, जिससे छात्रों / विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सकें। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शिक्षा से संबंधित कार्यक्रमों के तहत URISE Portal की शुरूआत की है। 

URISE Portal UP
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को शिक्षा से जुड़ी कई तरह की सुविधाएं प्राप्त होगी। आज के इस पोस्ट में हम आपको URISE Portal से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने वाले है ताकि आप भी इस पोर्टल से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सके।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

URISE Portal 2024

यूराइज पोर्टल 2024 को उत्तर प्रदेश के छात्रों का मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से निर्मित किया गया है। उत्तर प्रदेश यू राइज पोर्टल के द्वारा उन छात्र और छात्राओं को जो तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और कौशल विकास से जुड़े है उन्हें करियर काउंसलिंग, शिक्षा और रोजगार प्राप्त करने में सहायता की जाएगी। आपको बताना चाहेंगे कि URISE Portal के द्वारा अब तक टेक्निकल और स्कीम डेवलपमेंट से जुड़े 2 लाख छात्रों को लाभ प्राप्त हो चुका है। 

यू राइज पोर्टल को डॉक्टर ऐपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित किया गया है। इसके साथ ही साथ UP URISE Portal पर इकॉन्टेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा तो प्राप्त होगी ही और साथ ही साथ उनके कौशल का विकास भी होगा।

UP URISE Portal Overview 2024

पोर्टल का नामURISE Portal
राज्यउत्तर प्रदेश
किसने शुरू कियायूपी सरकार योगी आदित्यनाथ जी ने
कब शुरू हुआ24 सितंबर 2020
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के सभी छात्र
उद्देश्यराज्य के छात्र छात्राओं को विभिन्न सुविधाएँ प्रदान करना
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://urise.up.gov.in/

यू राइज पोर्टल पर उपलब्ध की गई सुविधाएं 

  • रजिस्ट्रेशन
  • डैशबोर्ड
  • अटेंडेंस
  • इकॉन्टेन्ट
  • परफॉरमेंस
  • ग्रीवेन्स
  • ऑनलाइन कोर्सेस
  • डिजिलॉकर
  • फीस
  • फ़ीडबैक

उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल

यूराइज पोर्टल के लाभ (Benefits Of URISE Portal)

  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्र और छात्राओं को शिक्षा से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त होगी।
  • यूराइज पोर्टल का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को ही मिलेगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को रोजगार से जुड़ी जानकारियाँ भी मिलेगी।
  • इस पोर्टल से मिलने वाली सुविधाओं के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा।
  • URISE पोर्टल पर छात्रों को करियर से संबंधित सुविधाएं भी मिलेगी जिसमें ई लाइब्रेरी वेबनार, इंटर्नशिप, ऑनलाइन परीक्षा, इकॉन्टेन्ट, रोजगार से जुड़ी वीडियोस भी उपलब्ध होंगे।
  • इस पोर्टल को तैयार करने का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देना और रोजगार के नए नए अवसर पैदा करना है।
  • UP URISE Portal के द्वारा छात्र और छात्राएं कॉलेज व यूनिवर्सिटी से जुड़ी जानकारियाँ हासिल कर सकते है।
  • विद्यार्थियों को पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, व्यावसायिक और कौशल प्रशिक्षण की जानकारी एक ही पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।
  • यूपी यूराइज पोर्टल में लॉगिन करके छात्र फीस, पाठ्यक्रम, ई पाठ्यक्रम सामग्री से जुड़ी जानकारियाँ एक साथ ले पाएंगे।
  • URISE Portal 2024, जानकारों के द्वारा टूटोरिल वीडियो, लेक्चर तथा क्वेश्चन बैंक भी उपलब्ध कराया गया है।
  • इस पोर्टल पर छात्र और छात्राओं को शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होगी। छात्रों को ऑटोमेटिक क्यूरी कार्यप्रणाली भी मुहैय्या कराई जाती है।
  • UP यूराइज पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी पिछले सत्र में हुए परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों की जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे।
  • इसके अलावा छात्र URISE पोर्टल में, पिछले सत्र में क्या क्या पढ़ाए गये है, ऑनलाइन पुस्तकें और नोट्स भी प्राप्त कर सकते है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
  • इस पोर्टल पर ग्रीवेंस की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है जिसके अंतर्गत आप छात्रों के संस्थानों या प्रसाशन या उनकी पढ़ाई, फीस और छात्रावास से जुड़े किसी भी क्षेत्र की शिकायत दर्ज करवा सकते है।
  • इस पोर्टल के द्वारा विद्यार्थी अपनी परीक्षा, ट्यूशन, स्क्रूटनी शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते है।

यूराइज पोर्टल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (URISE Portal Online Registration)

यदि आप भी यूराइज पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है तो निचे हम आपको इसके प्रोसेस की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने वाले है, जिसे फॉलो करके आप आसानी से URISE Portal पर Online Registration कर सकते है।

  • URISE Portal Login करने के लिए सबसे पहले यू राइज पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर चले जाएं। 
  • यूराइज पोर्टल Login करने के लिए आपको इसके होम पेज पर ऊपर की ओर Register का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
URISE Portal
  • यहाँ पर ध्यान दें कि अगर आप यूज़र है तो User के ऑप्शन पर क्लिक करें और यदि आप स्टूडेंट है तो Student के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • उदाहरण के लिए यदि आपने Student के लिंक पर क्लिक किया है तो अब आपके सामने URISE Student Registration Form खुल जायेगा।
URISE Portal
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे Organization, Roll Number, Date Of Birth आदि भर लेना होता है। 
  • इसके बाद Register पर क्लिक कर लें।
  • इस प्रकार URISE Portal Online Registration की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

URISE Portal User Login करने की प्रक्रिया 

  • सर्वप्रथम आपको Urise Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको Login का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको User Login के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
URISE Portal
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने User Login Application Form खुल जायेगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियों को भर लेना है।
  • इसके बाद Login के बटन पर क्लिक कर लें।

URISE Portal पर इंस्टिट्यूट से सम्बंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें  

यदि आप यू राइज पोर्टल पर इंस्टिट्यूट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो नीचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करें:

  • URISE Portal Institute Details प्राप्त करने के लिए URISE Portal की ऑफिशियल वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको सबसे निचे Institute का एक ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद एक नया पेज आपके सामने आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Organization District और Institute Type का चयन कर लेना होता है।
  • इसके बाद सर्च के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • अब आपके स्क्रीन पर इंस्टिट्यूट से संबंधित सभी जानकारी दिख जाएगी। 

Services से जुड़ी इन्फॉर्मेशन प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • अगर आप URISE Portal पर सर्विसेज से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आप URISE Portal की ऑफिशियल वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको Services का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपको सर्विसेज से संबंधित जानकारी उपलब्ध मिल जाएगी।

ऑनलाइन फीस का भुगतान करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको यूराइज पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर जाना होता है।
  • इसके होम पेज पर आपको Fees का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
URISE Portal
  • इसके बाद आपको If You Are Already Registered Click Here के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • अगले पेज पर आपको अपना User Name, Password और कैप्चा कोड दर्ज कर लेना होता है।
  • इसके बाद Login के बटन पर क्लिक कर लें।
  • अब अगले पेज पर आपको भुगतान की कैटेगरी का चयन कर लेना होता है।
  • इसके बाद मांगी गई सारी जानकारियों को भर लें।
  • अब आप अपने फीस का भुगतान कर सकते है।
  • आपको बता दें कि URISE पोर्टल पर आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या चालान (बैंक शाखा) द्वारा भी ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते है।

URISE पोर्टल पर सिलेबस देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सर्वप्रथम यू राइस पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको Syllabus का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
URISE Portal
  • अब अगले पेज पर आपको अपने सेक्टर का चयन कर लेना होता है।
  • अब आपको View Syllabus का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने सिलेबस से संबंधित जानकारियाँ आ जायेगी।

URISE Portal पर Online Courses कैसे देखें

यूराइज पोर्टल पर आप निम्नलिखित तरीके से ऑनलाइन कोर्स देख सकते है:

  • इसके लिए आपको यू Rise की ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होता है।
  • अब इसके होम पेज पर आप Online Cources के विकल्प पर क्लिक कर लें। 
  • इसके बाद लेक्चर से संबंधित सभी वीडियोस आपके डिवाइस के स्क्रीन पर आ जायेगी।
  • यहाँ आपको सर्च का विकल्प भी मिल जाता है। जहाँ से आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार लेक्चर वीडियो सर्च भी कर सकते है।
  • तो इस प्रकार आप इस पोर्टल पर Online Cources चेक कर सकते है।

URISE Portal पर E Content देखने का प्रोसेस

  • URISE पोर्टल पर इकॉन्टेन्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको E-Content का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने सभी इकॉन्टेन्ट आ जाएंगे।
  • यहाँ पर आपको सर्च बॉक्स मिल जाएगा, जिसमें आप कॉन्टेंट का टाइटल डालकर सर्च कर सकते है।
  • इस प्रकार आप यू राइज पोर्टल पर इकॉन्टेन्ट देख सकते है।

पॉलीटेक्निक डिप्लोमा सेंटर की सूची देखने की प्रक्रिया 

  • इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in पर चले जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको Institute का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
  • इसके बाद यहाँ पर आपको दिए गए विकल्प पॉलीटेक्निक डिप्लोमा सेंटर पर क्लिक कर लेना होता है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, यहाँ पर आपको लिस्ट ऑफ पॉलीटेक्निकस के लिंक पर क्लिक कर लेना है।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने सभी इंस्टिट्यूट की लिस्ट आ जायेगी।
  • यहाँ आपको सर्च बॉक्स मिल जाता है, जहाँ से आप किसी भी इंस्टिट्यूट का नाम डालकर सर्च कर सकते है।
  • इसके बाद आपको View Details का विकल्प मिल जाता है, जिस पर क्लिक करके आप इंस्टिट्यूट से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त कर सकते है।

अपने कॉलेज से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का प्रोसेस

  • सर्वप्रथम आपको यूराइज की ऑफिशियल वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर चले जाना होता है।
  • इसके होम पेज पर सबसे निचे आपको Know Your College का लिंक उपलब्ध मिल जाएगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें कॉलेज की लिस्ट उपलब्ध होगी।
  • अब आप View Details पर क्लिक करके बड़ी ही आसानी से अपने कॉलेज से संबंधित इन्फार्मेशन प्राप्त कर सकते हैं।

Grievance दर्ज करने की प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यूपी यूराइज पोर्टल पर आप किसी प्रकार की शिकायत भी दर्ज कर सकते है। अगर आप इस वेबसाइट पर ग्रीवेंस दर्ज करवाना चाहते है तो आगे हम आपको इसके पूरे प्रोसेस के बारे में स्टेप वाइज बताने वाले है। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको URISE Portal की ऑफिशियल वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर जाना होता है।
  • इसके होम पेज पर आपको Grievance का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • यहां पर आपको Add का ऑप्शन मिलता है, जहाँ से आप URISE Portal Par Grievance ऐड कर सकते है।
  • तो इस तरह आप यू राइस पोर्टल पर अपना ग्रीवेंस ऐड कर सकते है।

कांटेक्ट करने का प्रोसेस (URISE Portal Helpline Number)

  • इसके लिए आप URISE Portal 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको Contact Us के विकल्प पर क्लिक कर लेना होता है।
  • इसके बाद आपके सामने संपर्क विवरण आ जायेगा।
  • आपको बता दें कि यदि आप इस पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो दिए गए हेल्पलाइन नंबर 8090491594 / 8604356415 / 0522 – 2336851 और ईमेल आईडी [email protected] पर सम्पर्क कर सकते है ।

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमनें आपको यूपी URISE Portal (यूराइज पोर्टलसे संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने की कोशिश की है। उम्मीद करता हूँ की आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर साझा करेंगे। धन्यवाद !

FAQ – URISE Portal 2024

Q 1. URISE Portal का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: URISE पोर्टल का फुल फॉर्म Unified Reimagined Innovation For Students Empowerment है।

Q 2. Urise पोर्टल की शुरुआत कब और किसके द्वारा की गई थी? 

उत्तर: यू राइज पोर्टल की शुरुआत 24 सितंबर 2020 को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गई थी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!