अटल भूजल योजना 2024 | Atal Bhujal Yojana Online Apply, Benefits, MIS Login

Atal Bhujal Yojana 2024: केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे जल की बचत को बढ़ावा मिल सके क्योंकि आज भी कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां जल संकट छाया हुआ है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा अटल भूजल योजना को लॉन्च किया गया है ताकि जल संकट वाले क्षेत्रों में स्थाई भूजल प्रबंधन को बढ़ावा दिया जा सके। इस योजना के अंतर्गत सरकार जल जीवन मिशन के लिए बेहतर श्रोत स्थिरता, किसानों की आय को दोगुना करना और जल उपयोग की सुविधा को बढ़ावा दिया जाएगा जिसके लिए सरकार 6000 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

Atal Bhujal Yojana

इस योजना के तहत शामिल किए गए राज्यों को सरकार अनुदान के रूप में सहायता राशि प्रदान करेगी जिसका उपयोग जल प्रबंधन के लिए किया जाएगा। आपको भी अटल भूजल योजना से जुड़ी सारी जानकारी होनी चाहिए क्योंकि हो सकता है कि यह योजना आपके राज्य में संचालित की जा रही हो और इसका लाभ आपको भी मिले। अगर आप जानना चाहते हैं कि अटल भूजल योजना क्या है? इसका लाभ क्या है? इस योजना की पात्रता और इसका लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करे? तो इसके लिए आपको हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

अटल भूजल योजना 2024

Atal Bhujal Yojana केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई योजना है जिसे जल संकट से बचाव के लिए लागू किया गया है, इस योजना के तहत सरकार जल संकट वाले क्षेत्रों में जल प्रबंधन करके भू-जल के स्तर को बढ़ाना चाहती है। इस योजना के तहत देश के 7 चिन्हित जल संकट वाले क्षेत्रों में स्थाई भूजल प्रबंधन किया जाएगा, इन क्षेत्रों में हरियाणा, गुजरात, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है, इन्हीं राज्यो में केंद्र सरकार द्वारा अटल भूजल योजना का संचालन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group!

इस योजना के अंतर्गत सरकार भूजल प्रबंधन के लिए सामुदायिक भागीदारी और मांग हस्तक्षेप को बढ़ावा देगी और जल जीवन मिशन के लिए बेहतर सोत्र स्थिरता, किसानों की आय दुगनी करना और जल के सही उपयोग के लिए जागरूक करने का प्रयास करेगी। योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा 6 हजार करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है जिसमें से 3 हजार करोड़ रुपए सरकार विश्व बैंक से ऋण के रूप में प्राप्त किए जाएंगे और 3000 करोड़ रुपए खर्च का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। सरकार करीब 8353 जल संकट ग्रस्त ग्राम पंचायतों को इस योजना का लाभ देगी।

Atal Bhujal Yojana 2024 Overview

योजना का नामअटल भूजल योजना
शुरू किया गयाकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीहरियाणा, गुजरात, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक
उद्देश्यसरकार भूजल प्रबंधन संसाधन में सुधार करने का प्रयास कर रही है।
लाभभूजल प्रबंधन भूजल स्तर में वृद्धि होगी।
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://ataljal.mowr.gov.in/

अटल भूजल योजना का उद्देश्य क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा PM Atal Bhujal Yojana की शुरुआत देश के जल संकट से ग्रस्त राज्यों में भूजल संसाधनों के प्रबंधन में सुधार करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। इस योजना के तहत सरकार भू-जल स्तर मे सुधार करने का प्रयास करेगी ताकि पीने के पानी का संकट खत्म हो सके। सरकार इसके लिए उचित निवेश/प्रबंधन कार्य को लागू करेगी और सरकार का यह प्रयास रहेगा कि हर एक राज्य में सभी नागरिकों को पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो जाए। इससे लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा जिससे वे सशक्त बन पाएंगे।

जल जीवन हरियाली योजना

अटल भूजल योजना में दिए जाएंगे इन राज्यो को अनुदान

PM Atal Bhujal Yojana के तहत 7 राज्यों को अनुदान दिया जाएगा। सभी राज्यों के नाम इस प्रकार है –

राज्यग्राम पंचायत की संख्या
गुजरात1816
उत्तर प्रदेश550
हरियाणा1895
कर्नाटक1199
महाराष्ट्र1339
मध्यप्रदेश678
राजस्थान876

अटल भूजल योजना लेटेस्ट अपडेट

केंद्र सरकार द्वारा जारी Atal Bhujal Scheme को जल संरक्षण के लिए लागू किया गया है और इसकी अवधि भी 2 साल के लिए बढ़ा दी गई है। पहले इस योजना का संचालन साल 2025 तक होना था किन्तु अब योजना का संचालन 2027 तक किया जाएगा। इस योजना से नागरिकों को पीने का पानी तो मिलेगा ही, साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध हो पाएगा और उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।

अटल भूजल स्कीम के मुख्य तथ्य

  • इस योजना के तहत लाभार्थी राज्यों को स्थाई भू-जल प्रबंधन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
  • इसके लिए सरकार मजबूत डेटाबेस, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामुदायिक भागीदारी का उपयोग करेगी, इस घटक के संचालन के लिए 1400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • प्रोत्साहक घटक के तहत भूजल के स्तर को बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं में समुदायिक भागीदारी, मांग प्रबंधन और अभिसरण पर जोर देगी, इस घटक के संचालन के लिए 4600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Atal Bhujal Yojana के लाभ तथा विशेषताएं क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा जारी अटल भूजल योजना के कई लाभ तथा विशेषताएं हैं जो निम्नलिखित हैं –

  • सरकार अटल भूजल स्कीम में जल संकट वाले 7 क्षेत्रों में स्थाई भूजल प्रबंधन को जोर देगी।
  • इससे जल संकट से ग्रसित क्षेत्र में भू-जल स्तर बढ़ेगा।
  • पानी की पर्याप्त मात्रा से किसानों को सिंचाई के लिए साधन मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
  • सरकार जल के सही उपयोग को बढ़ावा देगी।
  • इस योजना के तहत शामिल राज्यों को सरकार बेहतर भूजल प्रबंधन के लिए अनुदान देगी।
  • इस योजना के लिए 6000 करोड़ रुपए खर्च किए जायेगें।
  • योजना का लाभ हरियाणा, गुजरात, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 8353 जल संकट ग्रस्त ग्राम पंचायतों को प्राप्त होगा।

अटल भूजल योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे उम्मीदवार जो अटल भूजल योजना 2024 का लाभ लेना चाहते है वह आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-

  • सबसे पहले आपको Atal Bhujal Yojana की आधिकारिक वेबसाइट ataljal.mowr.gov.in पर जाना होगा।
atal bhujal yojana 1
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए “आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज ओपन होगा, इसमें मांगी गई जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
  • उसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर लें।
  • अब अंत में दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह अटल भूजल योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Atal Bhujal App कैसे डाउनलोड करें?

सरकार द्वारा अटल भूजल योजना के लिए वेबसाइट के अतिरिक्त मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है जिसे नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करके डाउनलोड किया जा सकता है –

  • सबसे पहले आपको अटल भू-जल स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • फिर होम पेज में दिए गए “भूजल एप एपीके डाउनलोड” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके मोबाइल फोन में APK File डाउनलोड हो जाएगी जिसे आपको ओपन करके इंस्टाल करना होगा।
  • फिर आप अपने फोन में भूजल ऐप को ओपन करके इसका इस्तेमाल कर सकते है।

Atal Bhujal Yojana MIS Login कैसे करें?

  • MIS Login करने के लिए सबसे पहले आपको अटल भूजल योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए “एमआईएस लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके डिवाइस स्क्रीन पर लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे कि ईमेल आईडी, पासवर्ड और Captcha Code आदि दर्ज करनी होगी।
  • फिर आपको दिए गए लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह Atal Bhujal Yojana की साइट पर आप लॉगिन कर जाएंगे।

Atal Bhujal पर ग्रीवेंस दर्ज कैसे करें?

अगर आपको अटल भूजल योजना को लेकर कोई शिकायत दर्ज करनी है या किसी समस्या का समाधान प्राप्त करना है तो आप अपनी शिकायत नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आप अटल भूजल योजना की साइट को ओपन कर लीजिए।
  • अब दिए गए ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • आपके सामने अब “न्यू ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन” का विकल्प आएगा, आप इस विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
  • फिर एक नया पेज खुल कर आएगा, ये ग्रीवेंस फॉर्म होगा जिसमें आपको निम्नलिखित जानकारियां देनी होगी –
    • सब्जेक्ट
    • ग्रीवेंस टाइप
    • ग्रीवेंस एड्रेस टू
    • कंप्लेनेंट नेम
    • ईमेल
    • मोबाइल नंबर
    • फोन नंबर
    • एड्रेस
    • डिस्क्रिप्शन आदि।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही ग्रीवेंस दर्ज हो जाएगा।

FAQs – Atal Bhujal Yojana 2024

प्रश्न 1. अटल भूजल योजना क्या है?

उत्तर: अटल भू-जल योजना वह योजना है जिसके तहत केंद्र सरकार जल संकट से घिरे राज्यों में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए उचित भूजल प्रबंधन के लिए अनुदान प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत स्थाई भूजल स्तर, किसानों की आय में वृद्धि और जल के सही उपयोग की परिकल्पना शामिल है।

प्रश्न 2. अटल भूजल योजना कब लॉन्च हुई?

उत्तर: अटल भूजल योजना को 7 चिन्हित जल संकट वाले क्षेत्रों में लॉन्च किया गया है जिनमे हरियाणा, गुजरात, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्य के नाम शामिल है, इस योजना को इन राज्यों में 1 अप्रैल साल 2020 को लागू किया गया था।

प्रश्न 3. Atal Bhujal Yojana किन राज्यों में संचालित है?

उत्तर: Atal Bhujal Yojana को केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा, गुजरात, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे जल संकट से घिरे हुए राज्यों में लॉन्च किया गया है, इसके तहत सरकार इन राज्यों में भूजल स्तर को मेंटेन रखने का प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!