दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 | Delhi Electric Vehicle Policy pdf Download Online, Login

Delhi Electric Vehicle Policy 2023: जैसा कि आप सभी जानते है पूरे देश में प्रदूषण की समस्या काफी तेजी से बढ़ती चली जा रही है, वाहनों से निकलने वाला धुंआ वातावरण को सबसे अधिक प्रदूषित करता है, जिससे कई तरह की बीमारियां भी फैलती है और यह समस्या दिल्ली में अधिक बढ़ रही है जिसे नियंत्रित करना बेहद जरूरी हो गया है। इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो दिल्ली के निवासियों को दिल्ली में रहना काफी मुश्किल हो जाएगा। प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार द्वारा भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी प्रयास के साथ दिल्ली सरकार ने दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा।

Delhi Electric Vehicle Policy
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सरकार द्वारा शुरू किए गए इस मुहिम में राज्य के नागरिकों को भी अपना सहयोग देना होगा तभी राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकेगा। Delhi Electric Vehicle Policy 2023 के तहत सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें व्हीकल खरीदने में आसानी हो। यदि आप जानना चाहते हैं कि कैसे आप दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का लाभ ले सकते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि यहां हम आपको दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी क्या है, इसके लाभ, विशेषताएं, आवेदन की प्रक्रिया आदि से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसलिए कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

विषय सूची

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी क्या है?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की घोषणा की गई है। इस योजना का उद्देश्य दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करना एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। सरकार द्वारा राज्य को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस पॉलिसी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले लोगों को 30 हजार रूपये से लेकर 1.5 लाख रूपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिससे दिल्ली के लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए अधिक प्रोत्साहित होंगे।

इस समय दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन केवल 0.2 प्रतिशत है। जिसे इस पॉलिसी के माध्यम से दिल्ली सरकार ने 2024 तक 25 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य रखा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के दो प्रकार होते है, एक चार्जिंग वाला और दूसरा बैटरी बदलने वाला। इस पॉलिसी के द्वारा इन दोनों प्रकार की व्हीकल्स को कवर किया जाएगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए हर 3 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। ताकि आप अपने वाहन को आसानी से चार्ज कर सके। हम आपको बता दें की एक वर्ष के अंदर 200 चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है।

देश के मेंटर कार्यक्रम स्कीम

Delhi Electric Vehicle Policy 2023 Overview 

योजना का नामदिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने 
लाभार्थीदिल्ली के नागरिक  
उद्देश्यइलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देना एवं प्रदुषण को कम करना 
प्रोत्साहन राशि (सब्सिडी)30 हजार रूपये से 1.5 लाख रूपये तक 
राज्यदिल्ली 
वर्तमान वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ev.delhi.gov.in/ 

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा शुरू किए गए दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत यदि कोई 2 व्हीलर वाहन जैसे ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा खरीदता है तो उन्हें ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा 4 व्हीलर वाहन खरीदने वाले लोगों को 1.5 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। 

इलेक्ट्रिक वाहन का प्रकारप्रोत्साहन राशि (सब्सिडी) 
ई-रिक्शा30,000 रूपये  
टू व्हीलर30,000 रूपये
कार1,50,000 रूपये
ऑटो रिक्शा30,000 रूपये
Frieght व्हीकल30,000 रूपये

इलेक्ट्रिक वाहन नीति को लागू करने के लिए सरकार द्वारा एक ईवी सेल एवं ईवी फंड स्थापित किया जाएगा।  इस पॉलिसी के माध्यम से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि किस प्रकार आप इस इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तो इस लेख को आगे पढ़े।

दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी का उद्देश्य

यदि आप दिल्ली के निवासी है तो दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। दिल्ली एक घनी आबादी वाला शहर है जहां रोजाना लाखों की संख्या में वाहन चलती है। और वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण वातावरण प्रदूषित होता है जिससे लोगों को सांस से संबंधित बीमारियां होने लगती है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सभी परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा Delhi Electric Vehicle Subsidy योजना को शुरू किया गया है ताकि लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इलेक्ट्रिक वाहनों के आने से राज्य में कुछ हद तक प्रदूषण को कम किया जा सकेगा।

दिल्ली मुफ्त बिजली योजना

Delhi Electric Vehicle Subsidy के लाभ एवं विशेषताएं

  • दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के माध्यम से दिल्ली जैसी घनी आबादी वाले राज्य में प्रदूषण को कम किया जा सकेगा।
  • इस पॉलिसी के अंतर्गत लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • जिसके लिए सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर ₹30000 से लेकर 1.5 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को सब्सिडी के साथ-साथ रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में भी छूट प्रदान की जाएगी।
  • इस पॉलिसी के अनुसार राज्य में 1 वर्ष की अवधि में 200 चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से कई सारे लोगों को नौकरी के अवसर भी प्राप्त होंगे।
  • दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत सरकार का लक्ष्य 2024 तक 25% इलेक्ट्रिक वाहनों को लाना है।
  • उम्मीदवारों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए लोन पर ब्याज में छूट भी दी जाएगी।
  • इस पॉलिसी के तहत स्टेट ev फंड, स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड एवं ev सेल को स्थापित किया जाएगा।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन पालिसी आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते है। इसके लिए आपको  Delhi Electric Vehicle Policy 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। विवरण निम्न है –

  • सबसे पहले उम्मीदवार को इसके आधिकारिक वेबसाइट https://ev.delhi.gov.in पर जाना होगा। जिसके बाद इसका होम पेज खुल जाएगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर EV Policy देखने के लिए आपको दो विकल्प मिल जायेंगे, पहला WATCH VIDEO व दूसरा VIEW DELHI EV POLICY pdf उपलब्ध है। आप दोनों में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते है।
Delhi Electric Vehicle Policy login
  • इस प्रकार आप दिल्ली EV Policy की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी आधिकारिक कॉपी देख सकते है।

Delhi Vehicle Portal Login की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब इसके फ्रंट पेज पर दिख रहे Incentives Login के बटन पर क्लिक करें।
Delhi Electric Vehicle Policy login
  • अब अगले पेज पर आपको लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा। यहाँ आपको यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिए गए Login के बटन पर क्लिक करे।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक लॉगिन कर पाएंगे।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी डीलर लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • डीलर लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल के आधिकारिक पोर्टल ev.delhi.gov.in पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको EV Finder के सेक्शन में जाकर Brands + Dealers के विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पृष्ठ ओपन होगा। यहां आपको नीचे स्क्रॉल करके View Eligible Dealers in Delhi के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके समक्ष इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलर की लिस्ट खुलकर आ जाएगी। 
  • इस लिस्ट के जरिए आप अपने क्षेत्र के इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलर का लोकेशन भी चेक कर सकते हैं।

पोर्टल पर फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया

  • फीडबैक दर्ज करने के लिए सर्वप्रथम आप इसके आधिकारिक पोर्टल https://ev.delhi.gov.in/ पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर उपलब्ध Feedback के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने फीडबैक देने के लिए एक फॉर्म ओपन होगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और अपना फीडबैक मैसेज दर्ज करना होगा।
  • सभी डिटेल्स दर्ज कर लेने के बाद आपको Submit Feedback के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपना फीडबैक दे सकते हैं।

Delhi Electric Vehicle Policy से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

इस पॉलिसी के अंतर्गत उम्मीदवारों को कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी?

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए इस पॉलिसी के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को ₹30,000 से लेकर 1.5 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

इस पॉलिसी से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट https://ev.delhi.gov.in/ है।

Delhi Electric Vehicle Subsidy का लाभ किन्हें दिया जाएगा?

इस पॉलिसी का लाभ दिल्ली के इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले सभी लोगों को दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon
error: Content is protected !!