DNA Ka Full Form in Hindi 2023 | डीएनए का फुल फॉर्म क्या होता है पूरी जानकारी हिंदी में

DNA Ka Full Form in Hindi: आपने कभी ना कभी डीएनए का नाम तो जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि डीएनए का फुल फॉर्म क्या होता है? अगर नहीं जानते तो कोई बात नहीं क्योंकि आज हम आपको डीएनए (DNA) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।

अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपने बायोलॉजी के किताबों में या किसी फिल्मों या समाचारों में आपने DNA और DNA Test जैसे नाम जरूर सुने होंगे। आपको इतना तो जरूर पता होगा कि सभी जीवों में डीएनए होता है। और यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर होता रहता है।

DNA Ka Full Form in Hindi
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से डीएनए क्या होता है? DNA का फुल फॉर्म क्या है? डीएनए कितने प्रकार के होते हैं, डीएनए का महत्व, इसके कार्य आदि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले हैं। कृपया आप इस लेख में अंत तक बने रहें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

डीएनए क्या होता है? (What is DNA in Hindi)

जीवित कोशिकाओं में पाए जाने वाले ऐसे गुणसूत्र जो उस जीव की संरचना या गुण को परिभाषित करता है उसे DNA यानि Deoxyribonucleic Acid कहा जाता है। डीएनए कोशिकाओं का आकार एक घुमावदार सीढ़ी जैसी होती है और यह सभी जीवित कोशिकाओं के गुणसूत्रों में पाया जाता है। DNA की मदद से अपने परिवार के किसी के भी वंश के बारे में पता लगाया जा सकता है।

डीएनए की खोज वर्ष 1953 में दो वैज्ञानिकों जेम्स और फ्रांसिस क्रिक द्वारा की गई थी। जिसके लिए उन्हें वर्ष 1962 में नोबेल पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया था। डीएनए में सभी जिवों के जेनेरिक कोड मौजूद होते हैं। यह पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव जैसे मनुष्य पेड़ पौधे बैक्टीरिया कीटाणु जीव-जंतुओं आदि में पाया जाता है। 

हम आपको बता दें कि मनुष्य के शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को छोड़कर लगभग हर कोशिकाओं में DNA पाया जाता है। हर इंसान को अपने माता पिता से 23 जोड़े डीएनए प्राप्त होते हैं और प्रत्येक जोड़े में से एक माता और एक पिता द्वारा प्राप्त होता है। अर्थात किसी भी व्यक्ति का DNA उनके माता-पिता के डीएनए से मिलकर बना होता है। यही वजह है कि उनके बच्चों में भी उनके जैसे गुण और आदतें पाई जाती है। 

डीएनए का फुल फॉर्म क्या है (DNA Ka Full Form in Hindi)

DNA का फुल फॉर्म Deoxyribonucleic Acid होता है। और इसे हिंदी में डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल कहा जाता है। डीएनए कभी मरता नहीं है यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर होता रहता है। शायद आपको यह नहीं पता होगा कि हमारे शरीर में हर दिन करीब 1000 से लेकर 10 लाख तक डीएनए बनते हैं और नष्ट हो जाते हैं।

डीएनए एक ऐसा अनु है जो न्यूक्लियोटाइड एडिनीन, ग्वानिन, थाइमिन, साइटोसिन जैसे चार प्रकार के न्यूक्लियोटाइड से मिलकर बना होता है। जो एक फॉस्फेट अनु द्वारा जुड़े होते हैं। डीएनए का फुल फॉर्म हिंदी और इंग्लिश में निचे दिया गया है आप देख सकते है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

DNA Full Form in English

  • D – Deoxyribo
  • N – Nucleic
  • A – Acid

DNA Full Form in Hindi

  • D – डीऑक्सीराइबो
  • N – न्यूक्लिक
  • A – एसिड

अब तक आपको DNA क्या होता है और डीएनए का फुल फॉर्म क्या होता हैइसके बारे में तो जानकारी प्राप्त हो गई होगी। लेकिन अब हम आपको डीएनए कितने प्रकार के होते हैं और डीएनए से संबंधित कुछ अन्य जानकारी भी देने वाले हैं। कृपया आगे पढ़ें।

DNA कितने प्रकार के होते हैं

जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया की मनुष्य के शरीर में हर दिन करीबन 1000 से लेकर 1000000 तक डीएनए बनते हैं और खत्म भी हो जाते हैं। अब हम आपको बता दें कि डीएनए तीन प्रकार के होते हैं जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • A-DNA: यह एक ऐसा डीएनए है जो राइट साइड (दायीं तरफ) में कुंडलित होता है। A डीएनए विपरीत स्थितियों में DNA की रक्षा को सुनिश्चित करता है।
  • B-DNA: यह डीएनए भी राइट साइड यानि दायीं तरफ कुंडलित होता है। B प्रकार का डीएनए एक सामान्य डीएनए है।
  • Z-DNA: इस डीएनए की खोज एंड्रेस वांग तथा अलेक्जेंडर रिच के द्वारा की गई थी। जेड-डीएनए अन्य डीएनए से विपरीत यानी बायीं और कुंडलित होता है।

डीएनए का क्या महत्व है?

डीएनए की खोज के बाद वैज्ञानिकों द्वारा कई अलग अलग तरीके के प्रैक्टिकल किए गए जिससे बहुत सी नई चीजें सामने आई। डीएनए का सबसे ज्यादा महत्व मेडिकल के क्षेत्र में है। इसके अलावा वर्तमान समय में कृषि के क्षेत्र में फॉरेंसिक जांच कानूनी जांच आदि में भी इसका महत्व काफी बढ़ गया है। अपराधों के क्षेत्र में बहुत से केस को सुलझाने के लिए भी डीएनए काफी मददगार साबित हुआ है।

बच्चे में माता-पिता की जिन्स होते हैं इसलिए डीएनए टेस्ट के जरिए बच्चे के पेरेंट्स का पता लगाया जा सकता है। डीएनए एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर होता है और इस आधार पर डीएनए टेस्टिंग के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि आपके आने वाले जेनरेशन में बालों का रंग आंखों का रंग कैसा होगा और साथ ही अगली पीढ़ी में कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती है इसका पता भी लगाया जा सकता है।

डीएनए के कार्य क्या है?

  • डीएनए का सबसे महत्वपूर्ण कार्य अनुवांशिक सूचनाओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में भेजना है।
  • यह अप्रत्यक्ष रूप से कोशिका की सभी चयन क्रियाओं का नियमन करता है।
  • डीएनए फिंगर प्रिंटिंग
  • उत्तराधिकार
  • प्रतिलिपिकरण

Conclusion (आपने क्या सीखा)

आज के इस लेख में हमने आपको DNA का फुल फॉर्म क्या है और डीएनए से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है। उम्मीद है कि आपको डीएनए क्या होता है तथा DNA के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

यदि आपके मन में इस आर्टिकल से रिलेटेड कोई भी प्रश्न हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया आप इसे अपने अन्य मित्रों के साथ ही अवश्य शेयर करें।

डीएनए से संबंधित कुछ प्रश्न और उत्तर (FAQs)

प्रश्न 1. डीएनए का पूरा नाम क्या है?

उत्तर. डीएनए का पूरा नाम डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल है।

प्रश्न 2. डीएनए की खोज कब हुई थी?

उत्तर. डीएनए की खोज दो वैज्ञानिकों द्वारा जेम्स वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक द्वारा 1953 में की गई थी।

1 मन में कितना किलो होता है?

1 फुट में कितने इंच होते है?

केदारनाथ यात्रा हेलीकॉप्टर बुकिंग कैसे करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!