कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल 2023 | Kaveri Online Services Portal Online Application

कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल (Kaveri Online Services Portal) को कर्नाटक सरकार द्वारा शुरू किया गया है। जहां कर्नाटक के नागरिक अपनी संपत्ति पंजीकृत कर सकते हैं। इस पोर्टल पर विजिट करके आप संपत्ति से संबंधित एवं अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते है। जिन लोगों ने इस पोर्टल पर अपनी संपत्ति दर्ज की है वह आसानी से अपनी संपत्ति दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें छोटी सी राशि के भुगतान पर स्टांप पेपर प्राप्त होगा। इस ऑनलाइन सेवा की मदद से लोगों को संपत्ति से संबंधित सभी सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन प्राप्त होगा और उन्हें किसी भी कार्य के लिए उप-पंजीयक के कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Kaveri Online Services Portal

यदि आप कर्नाटक के रहने वाले हैं और इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं तो आज हम आपको कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जैसे कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल क्या है, इसके लाभ, इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं, Kaveri Online Portal Registration कैसे करेKaveri Online Login की प्रक्रिया आदि। कर्नाटक के नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा शुरू किया गया कावेरी ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल क्या है?

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने वर्ष 2018 में कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया था। इस पोर्टल पर भूमि से संबंधित सभी विवरण उपलब्ध है। कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल को कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक में भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से शुरू किया है। इस पोर्टल की मदद से अब संपत्ति पंजीकरण या लेनदेन से संबंधित किसी भी कार्य के लिए कर्नाटक के नागरिकों को उप-पंजीयक के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Join Our WhatsApp Group!

यदि राज्य का कोई नागरिक संपत्ति संबंधी सरकारी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाना चाहता है, तो उसे कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल kaverionline.karnataka.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हालांकि गैर-पंजीकृत व्यक्ति भी पोर्टल पर उपलब्ध कुछ सेवाओं का लाभ उठा सकता है। इस पोर्टल से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

Seva Sindhu Portal

कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल 2023 के संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामकावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल / Kaveri Online Services 
किसने शुरू कियाकर्नाटक सरकार 
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक  
उद्देश्यभूमि रिकॉर्ड्स से संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना 
राज्यकर्नाटक 
हेल्पलाइन नंबर 80-22220979
स्टेटसActive 
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://kaverionline.karnataka.gov.in/

कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस पोर्टल को कर्नाटक सरकार द्वारा कर्नाटक के नागरिकों के लिए शुरू किया गया है।
  • साल 2018 में शुरू हुआ कावेरी ऑनलाइन पोर्टल का रखरखाव Pune-Based C-DAC के जरिए किया जाता है।
  • कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल अपने उपयोगकर्ताओं को 24*7 सुविधा प्रदान करता है।
  • Kaveri Online Portal पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने के लिए आपको बस अपने बारे में कुछ बुनियादी जानकारी जैसे अपना नाम, पता, आधार नंबर, पैन नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि दर्ज करना होता है।
  • हालांकि गैर पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को भी कुछ सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।
  • यह पोर्टल भार प्रमाण पत्र (Encumbrance Certificate) बनाने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर की सुविधा प्रदान करता है।
  • इस पोर्टल में सभी को सूचित रखने के लिए अलर्ट और अपडेट के लिए एक सेक्शन उपलब्ध है।
  • कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल एक व्यापक उपयोगकर्ता पुस्तिका के साथ आता है। जो वेबसाइट उपयोगकर्ताओं को पोर्टल नेविगेट करने और सेवाओं को बेहतर तरीके से समझने में सहायता करता है।
  • यह पोर्टल उपयोगकर्ताओं को उनकी आवश्यकताओं के आधार पर केवल एक क्लिक के साथ कुछ चुनिंदा फाइलों को डाउनलोड करने की अनुमति देता है।
  • इस पोर्टल के जरिए कर्नाटक के नागरिक उप-पंजीयक के कार्यालय में विजिट किए बिना भी कई दूसरे काम आसानी से कर सकते हैं।

कावेरी ऑनलाइन पोर्टल पर बिना रजिस्ट्रेशन के उपलब्ध सेवाएं

कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल पर वह सेवाएं जिनका लाभ यूजर्स बिना रजिस्ट्रेशन के उठा सकते हैं, उनकी सूची नीचे दी गई है –

  • Generate challan 
  • Verify challan payment Status
  • Stamp duty and registration fee calculator
  • Property valuation
  • Marriage office
  • Locate SROs

कावेरी ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्टर्ड यूजर्स के लिए उपलब्ध सेवाएं

कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल पर रजिस्टर्ड यूजर्स के लिए उपलब्ध सेवाओं की सूची नीचे देख सकते हैं –

  • Online EC 
  • Online CC
  • Pre Registration Data entry and payment booking (PRDE)

कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

यदि आप कावेरी ऑनलाइन पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए कुछ आसान सी प्रक्रिया को फॉलो करके कावेरी ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (Kaveri Online Registration) कर सकते हैं। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको Kaveri Online Services के अधिकारिक पोर्टल https://kaverionline.karnataka.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको Register New User का एक विकल्प दिखाई देगा, इस विकल्प पर क्लिक कर ले।
Kaveri Online Services Portal register new user
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पृष्ठ प्रदर्शित होगा। यहां आपको पर्सनल डीटेल्स, कांटेक्ट डिटेल्स, पासवर्ड और कैप्चा कोड एंटर कर लेना है।
Kaveri Online Services registration form
  • सभी जानकारी सही से दर्ज करने के बाद Register के बटन पर क्लिक कर ले।
  • अब आप इस पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाएंगे।

Kaveri Online Services Portal Login कैसे करे

  • सबसे पहले आप कावेरी ऑनलाइन पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब आप इसके होम पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको एक लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा।
Kaveri Online Services login
  • इस फॉर्म में आपको लॉगइन नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लेना है।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड फील करना होगा।
  • इसके बाद आप दिए गए Login के बटन पर क्लिक कर ले।
  • इस प्रकार आप Kaveri Online Login की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

Kaveri Online Portal के माध्यम से Encumbrance Certificate कैसे प्राप्त करें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कावेरी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आप Encumbrance Certificate के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। इस पोर्टल पर यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाली सर्विसेज में से एक है। भार प्रमाण पत्र / EC प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल पर रजिस्टर करना आवश्यक है। तो चलिए अब हम Encumbrance Certificate डाउनलोड करने की प्रक्रिया को जान लेते हैं –

  • सबसे पहले आपको कावेरी ऑनलाइन सर्विसेज पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट kaverionline.karnataka.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • अब आपको इसके होम पेज पर दिए गए लॉगइन फॉर्म को भरकर पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगइन करने के बाद आप Services मेन्यू से Online EC ऑप्शन को सिलेक्ट करे। 
  • अब आपके सामने Property Registration Duration का एक नया पृष्ठ ओपन होगा।
  • यहां आपको प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की अवधि को सिलेक्ट करके संपत्ति का विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आप Send OTP पर क्लिक करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को यहां दर्ज करना होगा।
  • फिर इनकंब्रेंस सर्टिफिकेट (EC) को देखने एवं डाउनलोड करने के लिए View Document पर क्लिक करे।
  • अब जो भी एप्लीकेबल चार्जेस है, उनका भुगतान करने के बाद आप Encumbrance Certificate डाउनलोड कर सकते हैं।

Stamp Duty and Registration Fee Calculator

यदि आप कर्नाटक में एक प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे है, तो आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको अपनी खरीद पर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्जेस के रूप में कितना पैसा देना होगा। स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क की गणना करने के लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें –

  • सर्वप्रथम आप कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं। अब इसका होम पेज ओपन होगा।
  • अब इसके होम पेज पर उपलब्ध Stamp Duty & Registration Fee Calculator के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। अब आपको Nature Of Document को सिलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा। 
  • जब आप इस ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेगें, उसके बाद आपको Show Details पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको प्रॉपर्टी का विजन, प्रॉपर्टी का मार्केट वैल्यू और कंसीड्रेशन अमाउंट जैसी दूसरी डिटेल्स भरने को कहा जाएगा।
  • सभी डिटेल्स दर्ज करने के बाद Calculate के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फी आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

कावेरी ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी संपत्ति का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया

कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल के माध्यम से अपनी संपत्ति का मूल्यांकन करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुसरण करें –

  • सबसे पहले आपको Kaveri Online Services पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद पोर्टल के होम पेज पर आपको Know Your Property Valuation के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके स्क्रीन पर एक नया विंडो खुलेगा। यहां आपको अपनी संपत्ति का मूल्यांकन करने के लिए कुछ आवश्यक जानकारी जैसे जिला और क्षेत्र का नाम दर्ज करना होगा।
  • विवरण दर्ज करने के बाद तालुका, गांव का नाम और संपत्ति की हॉबली स्वत: भर जाएगी।
  • इसके पश्चात अगले पेज पर आपको संपत्ति के उपयोग का प्रकार और मूल्यांकन राशि प्राप्त करने के लिए कुल क्षेत्रफल और परिमाप इकाई भरनी होगी।
  • इसके बाद आपको Display Valuation के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके स्क्रीन पर संपत्ति के मूल्यांकन की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।

कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल से संबंधित प्रश्न और उत्तर (FAQ)

प्रश्न 1. कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. Kaveri Online Services पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट kaverionline.karnataka.gov.in है।

प्रश्न 2. कावेरी ऑनलाइन सेवा पोर्टल पर अपना पंजीकरण कैसे करें?

उत्तर. इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जिसके बाद आपको कुछ प्रक्रिया को फॉलो करना है। आप इस आर्टिकल को पढ़कर आसानी से पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

प्रश्न 2. Kaveri Online Services पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. इस पोर्टल से संबंधित कोई भी जानकारी एवं समस्या के समाधान के लिए आप इसके हेल्पलाइन नंबर 80-22220979 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!