Ladli Behna Awas Yojana List 2024 : लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट हुई जारी, यहां देखें लिस्ट में अपना नाम

Ladli Behna Awas Yojana List 2024 : जैसा कि आप सभी को पता होगा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना को राज्य की महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। यह योजना महिलाओं के पक्के मकान में रहने के सपने को साकार करने में मदद करेगी। इस योजना के तहत एमपी सरकार महिलाओं को पक्के मकान बनाने के लिए 1,30,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली है जो तीन किस्तों में सीधे हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

हम आपको बता दें कि इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और करीब 4 लाख 75 हजार महिलाएं है जिन्हे सरकार ने इस योजना का लाभ लेने के योग्य पाया है। हम आपको बताना चाहेंगे कि लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची भी ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दी गई है और जिन महिलाओं का नाम Ladli Behna Awas Yojana List में आया है, उनके बैंक खाते में जल्द ही पहली किस्त के 25 हजार रूपए ट्रांसफर किए जाने वाले हैं।

Ladli Behna Awas Yojana List
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आज का यह लेख उन महिलाओं के लिए है जिन्होने लाडली बहना आवास योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन किया है। यहां आप सभी महिलाओं को Ladli Behna Awas Yojana List 2024 देखने का Step By Step प्रोसेस बताया जायेगा। इसी के साथ हमने इस आर्टिकल में लाडली बहना आवास योजना क्या है, इस योजना के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई है ताकि आपको योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी रहे।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

MP Ladli Behna Awas Yojana क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार ने करोड़ों महिलाओं को पक्का मकान मुहैया कराने के लिए लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की है जिसमें महिलाओं को पक्के मकान बनाने के लिए 1,30,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि मकान निर्माण के अलग-अलग स्तर पर लाभार्थियों को प्रदान किए जाएंगे। योजना के तहत पहली किस्त 25,000 रुपए की, दूसरी किस्त 85,000 रुपए की और तीसरी किस्त 20,000 रुपए की है और कहा जा रहा है कि जल्दी ही चयनित महिलाओं को पहली किस्त के 25,000 रुपए मिलने वाले हैं।

हम आपको बताना चाहेंगे कि 17 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर 2023 तक योजना के तहत आवेदन की मांग की गई थी जिसमे लाखो महिलाओं ने आवेदन किया था। अब इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लाभार्थी महिलाओं के नाम की पहली सूची भी जारी हो चुकी है और जिनका नाम इस सूची में आया है उन्हें योजना के तहत सभी लाभ दिए जाने वाले हैं। इस योजना के लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करने के लिए आपको कुछ प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जिसके बारे में हम आपको आगे बताने वाले है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना लिस्ट के लाभ

Ladli Behna Awas Yojana 2024 के तहत सरकार करीब 4 लाख 75 हजार से अधिक गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली है जिसके कई लाभ हैं –

  • लाडली बहना आवास योजना के तहत सरकार आवासहीन, कच्चे मकान में रहने वाली, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली या किराए के घर में रहने वाली महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता के अंतर्गत 1,30,000 रुपए प्रदान करेगी।
  • इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई थी।
  • लाडली बहन आवास योजना के माध्यम से आवास की उचित सुविधा महिलाओं को प्रदान करके सरकार उनके जीवन स्तर में कुछ सकारात्मक बदलाव करने का प्रयास कर रही है।
  • बता दे कि इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि 3 किस्तों में हितग्राही महिलाओं को सीधे बैंकिंग सुविधा के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि केवल महिलाओं के नाम पर ही परिवार को दी जाएगी।
  • किसी भी धर्म, जाति या वर्ग की महिलाएं जिनके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं है उन्हें इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana के लिए पात्रता

लाडली बहना आवास योजना की संपूर्ण पात्रता-मानदंडों को पूरा करने वाली महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा अतः सुनिश्चित करें कि आप निम्नलिखित शर्तों का पालन करती हैं –

  • आवेदिका अनिवार्य रूप से मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई महिला होनी चाहिए।
  • आवेदिका के पास पक्का मकान नही होना चाहिए।
  • अगर महिला किसी अन्य आवास योजना के तहत पंजीकृत है तो वह इस योजना के लिए अपात्र है।
  • महिला आवेदिका की उम्र 21 वर्ष से 60 उम्र के बीच है।
  • केवल महिलाएं ही इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • यदि आवेदिका या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है या  आयकर दाता है, तो आवेदिका योजना के लिए अपात्र है।
  • आवेदिका महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला आवेदिका के पास ढाई एकड़ या इससे कम की ही सिंचित भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदिका के पास 5 एकड़ से अधिक असंचित भूमि हो सकती है।

Ladli Behna Yojana 12th Installment

Ladli Bahana Awas Yojana के लिए लगने वाले जरूरी दस्तावेज

  • समग्र आईडी/सदस्य आईडी
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे देखें? (Ladli Behna Awas Yojana List 2024)

मध्य प्रदेश राज्य की ऐसी महिलाएं जो लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम देखना चाहती है उन्हें नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आप लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा, यहां पर दिए गए “बेनिफिशियरी लिस्ट” के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • क्लिक करने के बाद आप नए वेब पेज पर पहुंच जाएंगे, इसमें आपको निम्न तीन विकल्प मिलेंगे –
    • पंचायत,
    • जनपद पंचायत
    • और जिला पंचायत।
  • इनमे से “पंचायत” के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • क्लिक करने के बाद अब एक नया पेज ओपन होगा, इसमें अपना जिला और ग्राम पंचायत चुन लें।
  • चयन करने के बाद फिर दिए गए “सर्च” के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक कर लेने के बाद आपको Ladli Behna Awas Yojana List देखने को मिल जाएगी।
  • इस सूची में अपना नाम ढूंढें, अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपको योजना का लाभ जरूर प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!