महा ई सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन 2024 | Maha e Seva Kendra Registration, Login & Services List

Maha e Seva Kendra Registration 2024: महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने और राज्य को डिजिटलीकरण के पथ पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से महा ई सेवा केंद्र की योजना लॉन्च की है। जिसके तहत नागरिकों को कई प्रकार की ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिसमें सरकारी दस्तावेजों के लिए आवेदन और महत्वपूर्ण दस्तावेजों जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, लाइसेंस, पासपोर्ट आदि को डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं शामिल की गई है। नागरिक स्वयं महा ई-सेवा केन्द्र खोलकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Maha e Seva Kendra Registration

इस ई सेवा केंद्र पर सभी नागरिक सार्वजानिक एवं निजी सेवाओं का उठा पायेंगे। जिसके लिए किसी भी व्यक्ति को अलग-अलग सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। महा ई सेवा केंद्र क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए कृपया आप इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

महा ई सेवा केंद्र क्या है?

Maha e Seva Kendra महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा लॉन्च की गई वह स्कीम है जिसके तहत राज्य के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सर्विस ऑनलाइन मोड पर उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य के नागरिक स्वयं ई-सेवा केन्द्र खोलकर स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें लाइंसेस प्राप्त करना होगा। महा ई-सेवा केन्द्र के तहत सभी सरकारी कार्य ऑनलाइन हो पाएंगे जिससे नागरिकों का समय बचेगा और सरकारी गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी। इस योजना को जारी करने का उद्देश्य स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करना और नागरिकों को डिजिटलीकरण के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराना ही हैं।

Join Our WhatsApp Group!

Maha e-Seva Kendra Overview 2024

योजना का नाममहा ई सेवा केंद्र
शुरू किया गयामहाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
लाभनागरिक महा ई सेवा केंद्र खोलकर आत्मनिर्भर बनेंगे और अन्य नागरिकों को ऑनलाइन सर्विस का लाभ मिलेगा।
राज्यमहाराष्ट्र
रजिस्ट्रेशन प्रोसेसऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://aaplesarkar.mahaonline.gov.in/

महा ई-सेवा केंद्र के माध्यम से मिलने वाली सर्विस (Services List)

Maha e-Seva Kendra पर नागरिकों को निम्न सेवाएं प्राप्त होगी –

  • B2C– बस टिकटिंग, रेलवे रिजर्वेशन, स्टेशनरी, मनी ट्रांसफर की सुविधा
  • G2C– विभिन्न गवर्नमेंट सर्टिफिकेट जैसे कि एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज, लैंड रिकॉर्ड, पैन कार्ड, सोशल पेंशन, यूआईडी इंवॉल्वमेंट आदि।
  • एजुकेशन – डिजिटल लिटरेसी, फैसिलिटेशन सेंटर, अवेयरनेस प्रोग्राम।
  • एग्रीकल्चर – फार्मर रजिस्ट्रेशन, कैपेसिटी बिल्डिंग, सॉइल टेस्टिंग, वेदर फोरकास्ट।
  • फाइनेंशियल इंक्लूजन – बैंक अकाउंट ओपनिंग, डिपॉजिट, विड्रॉल, इंश्योरेंस आदि की सुविधा।
  • टेलीकॉम – डीटीएच एंड मोबाइल रिचार्ज, मोबाइल एंड लैंडलाइन बिल कलेक्शन आदि।
  • यूटिलिटी – इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट, वॉटर बिल पेमेंट आदि की सुविधा।

महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना

बाल संगोपन योजना महाराष्ट्र

माझी कन्या भाग्यश्री योजना

महा ई-सेवा केंद्र के लाभ तथा विशेषताएं

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने राज्य के नागरिकों को डिजिटलीकरण से जोड़ने के लिए महा ई-सेवा केंद्र खोलने की योजना लॉन्च की है, जिसके तहत आपको कई लाभ मिलेंगे, जैसे कि –

  • महा ई-सेवा केंद्र योजना के तहत राज्य के नागरिक अपना ई सेवा केंद्र खोल कर स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं।
  • महा ई सेवा केंद्र पर राज्य के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ दिया जाएगा।
  • लोग Maha e Seva Kendra जाकर सरकारी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, विभिन्न प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, सरकारी दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं और लाइसेंस आदि भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से Maha e-Seva Kendra का लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है।
  • यह योजना राज्य में आय के साधन विकसित करेगी।
  • नागरिकों को सरकारी कार्यों के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
  • इससे नागरिकों का समय बचेगा और सरकारी गतिविधि में गतिशीलता और पारदर्शिता आएगी।

Maha E Seva Kendra खोलने के लिए पात्रता

राज्य के ऐसे नागरिक जो Maha E Seva Kendra खोलना चाहते हैं उन्हें निचे दिए गए पात्रताओं को ध्यान में रख कर आवेदन करना होगा –

  • आप महाराष्ट्र के मूल निवासी हों।
  • आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो।
  • आपको स्थानीय बोली पढ़ने और लिखने और अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान हो।
  • आपकी शैक्षिक योग्यता कम से कम 10 वीं पास हो।
  • आपको कंप्यूटर का ज्ञान हो।

Maha e-Seva Kendra खोलने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

महा ई सेवा केंद्र का लाभ उठाने के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी।

महा ई-सेवा केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

महा ई-सेवा केंद्र खोलने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना होता है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है, ई-सेवा केन्द्र के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट aaplesarkar.mahaonline.gov.in को ओपन करना होगा।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद “New User? Register Here” ऑप्शन पर क्लिक करें।
maha e sewa kendra 1
  • अब आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा जिसमें दो विकल्प आएंगे –
    • ऑप्शन 1: इस पर क्लिक करने पर आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करना होगा, फिर यूजर आईडी और पासवर्ड एंटर करना होगा।
    • ऑप्शन 2: इस पर क्लिक करने पर आपको एप्लीकेशन डिटेल, एड्रेस, मोबाइल नंबर, फोटोग्राफ्स आदि से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
maha e sewa kendra
  • अब आप किसी एक विकल्प पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • इतना करने के बाद रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप आसानी से महा ई सेवा केंद्र हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Maha E Seva Kendra VLE Login कैसे करें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपने Maha E Seva Kendra खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है और अब आप Mahaonline Center पर लॉगिन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको –

  • सबसे पहले आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर “vle लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब लॉगिन पेज में अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करे।
  • इसके बाद आपको Captcha Code डालकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आप आसानी से लॉगिन हो जायँगे।

महा ई सर्विस सर्च करने की प्रक्रिया

Maha e Seva Portal पर आप जिस सर्विस के बारे में सर्च करना चाहते हैं, उसे सर्च करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करे –

  • सबसे पहले aaple sarkar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद “सर्च सर्विस” विकल्प को चुनिए।
  • फिर आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स खुल कर आएगा, इस बॉक्स में उस सर्विस का नाम डालें जिसे आप सर्च करना चाहते है।
  • इतना करने के बाद सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
  • सर्विस से जुड़ी जानकारी आपको देखने को मिल जाएगी।

महा ई सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • महा ई सेवा केंद्र में यदि आप एप्लीकेशन ट्रैक करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आप आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • ऑफिशियल वेबसाइट ओपन होने के बाद “ट्रैक योर एप्लीकेशन” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • अब एक नया पेज ओपन होगा, इसमें अपनी एप्लीकेशन आईडी दर्ज कीजिए।
  • फिर Go के बटन पर क्लिक कीजिए।
  • इतना करने के बाद एप्लीकेशन की स्थिति की सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

Maha Online Center पर ऑथेंटिकेटेड सर्टिफिकेट को वेरीफाई कैसे करें?

  • अगर आपको ऑथेंटिकेटेड सर्टिफिकेट को वेरीफाई करना है तो इसके लिए सबसे पहले आप aaple sarkar की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लीजिए।
  • वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद लॉगिन कर लीजिए।
  • फिर “वेरीफाई योर ऑथेंटिकेटेड सर्टिफिकेट” के लिंक पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद नया पेज ओपन होगा, इस पेज में मांगी गई जानकारी को और एप्लीकेशन आईडी को दर्ज कर लीजिए।
  • अब Go के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इतना करने के बाद आपका ऑथेंटिकेटेड सर्टिफिकेट वेरीफाई हो जाएगा।

महा ई सेवा मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?

यदि आप चाहें तो महाराष्ट्र महा ई सेवा केंद्र मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके भी मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं, मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुसरण करें –

  • सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
  • अब सर्च बार में महा ई सेवा महाराष्ट्र लिखकर सर्च करें।
  • इसके बाद आपके सामने मोबाइल एप्लिकेशन आ जाएगा, इस पर क्लिक करके इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आपके मोबाइल फोन में महा ई सेवा केंद्र महाराष्ट्र का मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जाएगा।

महा ई सेवा केंद्र की सूची कैसे देखें?

Maha e Seva Kendra की सूची इसके अधिकारीक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है, इसे देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें –

  • सबसे पहले आप आपले सरकार की वेबसाइट पर विजिट कीजिए।
  • इसके बाद वेबसाइट में लॉगिन कर लीजिए।
  • अब Maha e Seva Kendra की लिस्ट के लिंक पर क्लिक कर लीजिए।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, इस पेज में अपने जिले का चयन करके तालुका का चयन कीजिए।
  • इतना करने के बाद आपके स्क्रीन पर महा ई सेवा केंद्र की सूची खुलकर आ जाएगी।

FAQs – Maha e-Seva Kendra 2024

प्रश्न 1. मैं महा ई सेवा केंद्र का लाइसेंस कैसे ले सकता हूं?

उत्तर: Maha e-Seva Kendra का लाइसेंस लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके लिए आपले सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर New User Register Here के विकल्प पर क्लिक करना होगा, फिर जरूरी डिटेल्स दर्ज करके जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा, इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रकिया पूरी हो जाएगी।

प्रश्न 2. महा ई सेवा केंद्र कौन सी सर्विस देती है?

उत्तर: महा ई सेवा केंद्र से किसी भी सरकारी दस्तावेज को बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जरूरी दस्तावेजों को डाउनलोड किया जा सकता है, सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है, और भी कई सुविधाएं इस Mahaonline Center के द्वारा प्रदान की जाती हैं।

प्रश्न 3. मै Maha E Seva Kendra में लॉगिन कैसे कर सकता हूं?

उत्तर: Maha e Seva Kendra में लॉगिन करने के लिए पहले आप aaple sarkar की वेबसाइट पर जाइए, अब लॉगिन के बटन पर क्लिक करके यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालिए फिर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर लीजिए, इस तरह आप महा ऑनलाइन सेंटर पर पहुंच जाएंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!