Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 2024 | रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज, स्टेटस कैसे देखें

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal Grievance Registration: केंद्र सरकार द्वारा सैनिकों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती है, आज हम इन्हीं कल्याणकारी योजनाओं में से एक ऐसी योजना के बारे में बात करेंगे जो रिटायर्ड सैनिकों के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सरकार रिटायर्ड सैनिकों को यह लाभ दे रही है कि वह पेंशन आदि से संबंधित समस्या का निवारण ऑनलाइन मोड पर प्राप्त कर सकते हैं। यह लाभ rakshapension.desw.gov.in पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों को मिलने वाला है इसलिए लाभ प्राप्त करने के लिए पहले रिटायर्ड सैनिकों को रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal

भूतपूर्व सैनिक इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके पेंशन स्कीम में आने वाली बाधाओ का निवारण आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यदि आप भूतपूर्व सैनिक हैं तो आपको यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि यहां हम आपको रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल 2024 से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल क्या है? पोर्टल में शिकायत दर्ज कैसे करे? शिकायत स्टेटस कैसे देखें? आदि। तो चलिए बिना देर किए हुए आज का यह आर्टिकल शुरू करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल क्या है?

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जारी एक ऑफिशियल वेबसाइट है। जो भूतपूर्व सैनिकों के लिए जारी किया गया है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके रिटायर्ड सैनिक पेंशन आदि से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसका निवारण प्राप्त कर सकते हैं। अगर कोई भूतपूर्व सैनिक रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करता है तो वह सीधे सेनानी कल्याण विभाग में पेंशन से संबंधित समस्या की शिकायत दर्ज कर सकता है।

Join Our WhatsApp Group!

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal Overview 2024

पोर्टल का नामRaksha Pension Shikayat Nivaran Portal
शुरू किया गयारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा
लाभार्थीभूतपूर्व सैनिक
उद्देश्यभूतपूर्व सैनिको की पेंशन संबंधित समस्या का निराकरण करना
लाभभूतपूर्व सैनिक इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन से जुड़ी समस्या का हल प्राप्त कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर1800-11-1971
ईमेल आईडी[email protected]
ऑफिशियल वेबसाइटrakshapension.desw.gov.in

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का उद्देश्य

सरकार द्वारा Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal को लॉन्च करने का उद्देश्य सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता करना है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी भूतपूर्व सैनिक अपनी पेंशन आदि की समस्या की शिकायत दर्ज कर सकता है जिससे रिटायर्ड होने के बाद उन्हें अपने और अपने परिवार के भरण पोषण की चिंता नहीं होगी। अक्सर भूतपूर्व सैनिकों को पेंशन के ना मिलने की समस्या या पेंशन से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार द्वारा रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल जारी किया गया है जिसके माध्यम से पेंशन से जुड़ी हर समस्या का निराकरण प्राप्त किया जा सकता है।

देशभर में ऐसे कई रिटायर्ड सैनिक जरूर होंगे जिन्हें पेंशन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता होगा। लेकिन इस पोर्टल के जारी होने के बाद उनकी पेंशन संबंधित सारी समस्याएं समाप्त हो जाएगी। सैनिक इस पोर्टल के माध्यम से सीधे सैनिक कल्याण विभाग से संपर्क कर सकते हैं और अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

यूपी विधवा पेंशन योजना

यूपी विकलांग पेंशन योजना

हमराज इंडियन आर्मी ऐप

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का लाभ एवं विशेषताएं

  • Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal का लाभ यह है कि इससे रिटायर्ड सैनिक अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं का निवारण प्राप्त कर सकेंगे।
  • भूतपूर्व सैनिक और उन पर आश्रित लोगों को पेंशन आदि से संबंधित समस्या का सामना नहीं करना होगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से भूतपूर्व सैनिक सीधे सेनानी कल्याण विभाग में अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
  • पेंशन आदि से संबंधित समस्या का निवारण प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
  • भूतपूर्व सैनिकों का इससे समय और परिश्रम बचेगा।
  • भूतपूर्व सैनिकों को उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर या ईमेल पर उनकी शिकायत की जानकारी दे दी जाएगी।
  • रिटायर्ड सैनिक आसानी से फीडबैक भी रजिस्टर कर सकते हैं।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की पात्रता

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की पात्रता के अनुसार केवल भूतपूर्व सैनिक ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करके ही पेंशन से जुड़ी समस्याओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। लाभ उठाने के लिए सैनिक का मोबाइल नंबर पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर पेंशन संबधित शिकायत दर्ज कैसे करें?

यदि आपको पेंशन से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और आप उसकी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना पड़ेगा –

  • सबसे पहले आप Raksha पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल को ओपन करें, पोर्टल का लिंक rakshapension.desw.gov.in है।
  • जब आप होम पेज पर पहुचेंगे तो आपको यहां पर मेनू बार में Lodge Your Grievance का एक विकल्प देखने को मिलेगा, शिकायत दर्ज करने के लिए इस विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
raksha pension portal
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जो की GRIEVANCE REGISTRATION FORM होगा, इस फॉर्म में आपको दो विकल्प देखने को मिलेंगे जो कि इस प्रकार है –
    • क्या शिकायत भूतपूर्व सैनिक से संबंधित है?
    • क्या शिकायत पेंशन मामलों से संबंधित है?
raksha pension grievance registration
  • इन दो विकल्पों के आगे आपको हां और नहीं का ऑप्शन मिलेगा, आपको अपनी सुविधा अनुसार किसी विकल्प को चुन लेना है।
  • फिर दिए गए Continue के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी देनी होगी जैसे कि –
    • ESM Retired Form (army ,navy ,air force)
    • Petitioner Category (male ,female, other (if an organisation)
    • Country
    • State
    • Address
    • Mobile Number
    • Email ID
    • Service Number Of ESM
    • PPO
    • Type Of Retirement
  • जब आप सारी जानकारियां भर लेंगे तो आपको नीचे दिया गया कैप्चा कोड बॉक्स में एंटर करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद शिकायत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर शिकायत निवारण की जानकारी संबंधित विभाग द्वारा भेज दी जाएगी।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल में शिकायत का स्टेटस देखें

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर शिकायत दर्ज करने के बाद आप देख सकते हैं कि शिकायत का स्टेटस क्या है. शिकायत की स्थिति जांच करने की प्रक्रिया नीचे दी जा रही है –

  • सबसे पहले आपको रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rakshapension.desw.gov.in को ओपन कर लेना है, आप गूगल पर इस पोर्टल को सर्च कर सकते हैं।
  • इसके बाद जब आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे तो आपको मेनू बार में जाना होगा।
  • इसके बाद यहां पर आपको View Your Grievance Status का विकल्प देखने को मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको कुछ जरूरी जानकारियां भरनी होगी जैसे कि –
    • मोबाइल नंबर
    • कैप्चा कोड
  • इसके बाद आप दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर लीजिए।
  • इतना करते ही आपके सामने शिकायत का स्टेटस ओपन हो जाएगा।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर अपना फीडबैक कैसे देते हैं?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर आप अपना फीडबैक देना चाहते हैं तो इसकी सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध है. फीडबैक देने के लिए आपको एक प्रक्रिया फॉलो करना होगा जिसे स्टेप बाय स्टेप नीचे समझाया गया है –

  • सबसे पहले आपको Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट ओपन करने के बाद आप साइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे, इस पेज पर आपको मेनू बार दिखेगा जिसके अंतर्गत फीडबैक का ऑप्शन मिलेगा, फीडबैक देने के लिए आपको इसी विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप फीडबैक के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा। इस न्यू पेज में आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर एंटर करना होगा।
  • फिर आपको एक कोड मिलेगा जिसे दिए गए बॉक्स में एंटर करना होगा. इतना करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सबमिट  के बटन पर क्लिक करेंगे, आपके डिवाइस की स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा जो कि फीडबैक पेज होगा. यहां से आप आसानी से फीडबैक दे सकते है।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल हेल्पलाइन नंबर

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर 1800-11-1971 है. अगर आपको पोर्टल पर कोई भी समस्या आ रही है या आप शिकायत दर्ज नहीं कर पा रहे हैं तो आप इस नंबर पर कॉल करके पोर्टल से संबंधित समस्या का निवारण प्राप्त कर सकते हैं.

FAQs – Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 2024

प्रश्न 1. रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल क्या है?

उत्तर: Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal एक वेबसाइट है जिसमें भूतपूर्व सैनिक पेंशन आदि से संबंधित समस्या की शिकायत दर्ज करके उसका निवारण प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 2. रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल में शिकायत कैसे दर्ज करें?

उत्तर: सबसे पहले रक्षा पेंशन शिकायत पोर्टल को ओपन करके मेनू बार में दिए Lodge Your Grievance विकल्प पर क्लिक करें, अब GRIEVANCE REGISTRATION FORM में दिए गए दो विकल्प में से किसी एक को चुनें, अब मांगी गई जानकारी देकर शिकायत दर्ज करें और Captcha Code डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!