राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2024 | Rashtriya Vayoshri Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, उपकरण की सूची

Rashtriya Vayoshri Yojana in Hindi 2024: हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वृद्ध नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2017 में की गई थी। इस योजना के अंतर्गत देश के वृद्धजनों को सरकार द्वारा व्हील चेयर, चलने के लिए स्टिक जैसी अन्य जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को जीवन यापन के लिए जरूरी उपकरणों को शिविरों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से सहायक उपकरणों को नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।

Rashtriya Vayoshri Yojana

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Rashtriya Vayoshri Yojana 2024 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने वाले हैं। आगे हम आपको राष्ट्रीय वयोश्री योजना क्या है, इस योजना के लाभ, विशेषताएं, इसका उद्देश्य, सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता, इस योजना में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज, राष्ट्रीय वयोश्री योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले है। इसलिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2024

केंद्र सरकार द्वारा देश के वृद्धजनों के लिए वर्ष 2017 में राष्ट्रीय वयोश्री योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के माध्यम से देश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे वृद्ध नागरिकों को व्हील-चेयर, वाकिंग-स्टिक, नजर के चश्मे जैसे कई अन्य जीवन सहायक उपकरण प्रदान किये जाएगें। जिसके लिए वृद्धजनों को किसी पर निर्भर रहना नही पड़ेगा। हाल ही में नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बीपीएल / एपीएल श्रेणी में आने वाले सभी वृद्धजनों को दी जाने वाली नि:शुल्क व्हीलचेयर जैसी अन्य उपकरणों की संख्या को 8 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है।

Join Our WhatsApp Group!

देश के ऐसे इच्छुक लाभार्थी जो Rashtriya Vayoshri Yojana 2024 का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा लाभार्थियों को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवार इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

प्रधानमंत्री सुकन्या समर्द्धि योजना

Rashtriya Vayoshri Yojana 2024 Overview

योजना का नाम राष्ट्रीय वयोश्री योजना  
किसने शुरू कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  
लाभार्थी देश के वरिष्ठ नागरिक  
उद्देश्य वृद्ध नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान करना
लांच की गई वर्ष 2017 में 
वर्तमान वर्ष 2024
टोल फ्री नंबर1800-180-5129
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.alimco.in/ 

राष्ट्रीय वयोश्री योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हमारे देश के बुजुर्ग नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण प्रदान करके उनकी सहायता करना है। जैसा कि आप सभी जानते हैं 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद बुजुर्ग नागरिकों को सबसे ज्यादा सहारे की आवश्यकता होती है। बुजुर्ग होने पर घरवाले उन पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। जिससे उन्हें वृद्धावस्था में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

इसलिए सरकार द्वारा इस योजना के तहत वृद्धजनों को सहारा देने की कोशिश की गई है। जिन भी नागरिकों को व्हीलचेयर, वाकिंग स्टिक जैसे अन्य जीवन सहायक उपकरणों की आवश्यकता पड़ती है, उन्हें सरकार द्वारा यह उपकरण मुफ्त में प्रदान किया जाएगा। 

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ देश के गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले वृद्धजनों को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से देश के बुजुर्ग नागरिकों को व्हील चेयर, चलने के लिए स्टिक जैसी अन्य उपकरणों को उपलब्ध कराया जाएगा।
  • सहायक उपकरणों को शिविरों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
  • Rashtriya Vayoshri Yojana के तहत दी जाने वाली सहायक उपकरण लाभार्थियों को निशुल्क प्रदान की जाती है।
  • देश के बीपीएल कार्ड धारकों को भी इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • प्रत्येक लाभार्थियों को डॉक्टर से जांच के बाद ही उपकरण प्रदान किये जाएगें।
  • यदि किसी व्यक्ति में एक से अधिक विकलांगता है, तो ऐसे लाभार्थियों को एक से अधिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • राष्ट्रीय वयोश्री स्कीम का लाभ उठाने के लिए इच्छुक लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना उपकरण की सूची

इस योजना के तहत देश के सभी बुजुर्ग नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न उपकरण प्रदान किए जाते हैं। जिनमें से कुछ उपकरणों के नाम नीचे सूची में दी गई है –

  • व्हील चेयर
  • वाकिंग स्टिक
  • ट्राइपॉड्स
  • श्रवण यंत्र
  • क्वैडपोड
  • कृत्रि मंडेचर्स
  • स्पेक्टल्स
  • एल्बो कक्रचेस
  • ट्राइसिकल

Rashtriya Vayoshri Yojana 2024 के लिए पात्रता

इस योजना में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रता निर्धारित किए गए हैं, जिसे पूरा करना आपके लिए अनिवार्य है तभी आप इस योजना के लिए पात्र होंगे।

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग नागरिकों को ही लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • Rashtriya Vayoshri Yojana का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले उम्मीदवारों को ही दिया जाएगा।
  • देश के बीपीएल / एपीएल श्रेणी से आने वाले वृद्ध नागरिक इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • शारीरिक अक्षमता का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

देश के ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जो Rashtriya Vayoshri Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं, वह निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके राष्ट्रीय वयोश्री योजना Registration की प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको ALIMCO पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.alimco.in/ पर जाना होगा।
Rashtriya Vayoshri Yojana home
  • अब इसके होम पेज पर आपको वयोश्री रजिस्ट्रेशन का विकल्प का दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, राज्य, शहर, जन्मतिथि, आयु, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर लेना है।
  • सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आप कैप्चा कोड भरकर फॉर्म को सबमिट कर दे।
  • इस प्रकार राष्ट्रीय वायु श्री योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

जिन्होंने भी राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए आवेदन किया है और वह अब आवेदन की स्थिति / एप्लीकेशन स्टेटस देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सर्वप्रथम आप इस योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Track & View के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर ले।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद Search के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति (Status) खुल जाएगी।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर: यदि आप Rashtriya Vayoshri Yojana से संबंधित कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 91-512-2770873, 2770687, 2770817 पर संपर्क कर सकते है।

प्रश्न 2. राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तर. इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म फील करना होगा। इसके बाद आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर देना है। जिसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्रश्न 2. राष्ट्रीय वयोश्री योजना कब शुरू हुई?

उत्तर. Rashtriya Vayoshri Yojana को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के वृद्ध नागरिकों के लिए 1 अप्रैल 2017 को शुरू किया था।

Leave a Comment

error: Content is protected !!