यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट 2023 | UP Labour Card List, Eligibility, Documents | Online grievance

UP Labour Card List 2023: उत्तर प्रदेश राज्य के जिन श्रमिकों ने भी लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है वह यूपी लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं। जिन श्रमिकों का नाम इस लिस्ट में मौजूद होगा उन सभी को यूपी श्रमिक कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस श्रमिक कार्ड के जरिए राज्य के लाभार्थी श्रमिक सरकार द्वारा शुरू किए जाने वाले अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। यूपी लेबर कार्ड लिस्ट को आप श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।

UP Labour Card List

आगे इस लेख में हम आपको UP Labour Card List 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जैसे यूपी लेबर कार्ड लिस्ट क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें आदि। यदि आप यूपी लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो कृपया हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट 2022-23

उत्तर प्रदेश राज्य के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट ऑनलाइन जारी किया गया है। इस लेबर कार्ड में जिन लोगों का नाम मौजूद होगा, वे सभी यूपी सरकार द्वारा श्रमिकों के हित के लिए शुरू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगे। अगर आप अपना नाम इस लेबर कार्ड लिस्ट में देखने के इच्छुक है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या ग्राम पंचायत के कार्यालय में जाकर देख सकते हैं। 

Join Our WhatsApp Group!

यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी जिले में निवास करते हैं तो आप ऑनलाइन आसानी से यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट जिलेवार देख सकते हैं। आगे हम आपको उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलो की सूची एवं श्रमिक कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया के बारे में बताने वाले है। अधिक जानकारी के लिए इस लेख में अंत तक बने रहे।

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन

UP Labour Card List 2023 Overview

आर्टिकल का नामUP Labour Card List 
किसने जारी कियाउत्तर प्रदेश सरकार 
विभागश्रम विभाग, उत्तर प्रदेश 
लाभार्थीयूपी के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक 
उद्देश्यश्रमिकों के हित में शुरू की जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना 
राज्यउत्तर प्रदेश 
हेल्पलाइन नंबर18001805412
लिस्ट देखने की प्रक्रियाऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.upbocw.in/ 

यूपी लेबर कार्ड लिस्ट का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट को जारी करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिकों को उनके हित के लिए संचालित की गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड सूची देखने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा लेबर कार्ड लिस्ट को इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है। इससे नागरिकों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी। 

UP Labour Card List (जिलेवार)

उत्तर प्रदेश राज्य के सभी लाभार्थी श्रमिक अपना नाम श्रमिक कार्ड लिस्ट में जिलेवार ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के निम्नलिखित किसी भी जिले के रहने वाले है तो आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके अपना नाम श्रमिक कार्ड सूची में देख सकते हैं –

  • इलाहाबाद
  • बाराबंकी
  • बागपत
  • जालौन
  • भदोही
  • श्रावस्ती
  • उन्नाव
  • वाराणसी
  • बदायूं
  • बहराइच
  • आगरा
  • अंबेडकर नगर
  • अलीगढ़
  • अमेठी
  • अमरोहा
  • औरैया
  • बस्ती
  • बुलंदशहर
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • देवरिया
  • आजमगढ़
  • बिजनौर
  • बलिया
  • बांदा
  • फर्रुखाबाद
  • फ़तेहपुर
  • फैजाबाद
  • गौतम बुद्ध नगर
  • गोंडा
  • बलरामपुर
  • बरेली
  • एटा
  • इटावा
  • फ़िरोज़ाबाद
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • गाज़ियाबाद
  • हापुड़
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हाथरस
  • झांसी
  • जौनपुर
  • कन्नौज
  • कानपुर
  • कासगंज
  • कौशाम्बी
  • कुशीनगर
  • ललितपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लखनऊ
  • सुलतानपुर
  • संभल
  • सिद्धार्थनगर
  • सोनभद्र
  • सीतापुर
  • मउ
  • मेरठ
  • महाराजगंज
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुरादाबाद
  • मैनपुरी
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • पीलीभीत
  • प्रतापगढ़
  • रामपुर
  • रायबरेली़
  • संत कबीर नगर
  • सहारनपुर
  • शाहजहांपुर
  • शामली

उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड लिस्ट के लिए पात्रता

  • लाभार्थी श्रमिक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले श्रमिक (Labour) की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक की मासिक आय 15000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • निर्माण श्रमिक के रूप में 90 दिन तक कार्यरत श्रमिक लेबर कार्ड बनवा सकते हैं।
  • आवेदक श्रमिक का बैंक को खाता होना अनिवार्य है। साथ ही बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

यूपी श्रमिक कार्ड के तहत आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • श्रमिक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्वघोषणा पत्र
  • ठेकेदार के पास निर्माण कार्य किया है तो इसका प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

राज्य के ऐसे लाभार्थी श्रमिक जिन्होंने श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है वह नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक कर सकते हैं –

  • इसके लिए सबसे पहले आपको श्रम विभाग उत्तर प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट https://www.upbocw.in/ पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर श्रमिक के सेक्शन में जाकर श्रमिकों की सूची (जनपदवार / ब्लाकवार) के विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे जनपद, नगर निकाय, विकासखंड, कार्य की प्रकृति आदि विवरण दर्ज करना है।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर दें।
  • सबमिट करते ही आपके क्षेत्र के श्रमिक कार्ड धारकों की सूची आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप UP Labour Card List 2023 में अपना नाम चेक कर सकते है।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप श्रमिक विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर संपर्क करें के सेक्शन में चले जाएं।
  • अब आपको शिकायत > शिकायत करें के विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने शिकायत दर्ज करने के लिए form खुलकर आ जाएगा।
  • इसके पश्चात आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लेना है।
  • सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद शिकायत जोड़ें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप आसानी से पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. UP Labour Card List ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया क्या है?

उत्तर. यदि आप श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो आप श्रमिक विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम श्रमिक कार्ड सूची में देख सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हमने इस लेख में उपलब्ध करा दी हैं।

प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर. UP Labour Card List चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upbocw.in है। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!