Uttarakhand Police Recruitment 2022: उत्तरखंड सरकार द्वारा पुलिस की बम्पर वैकेंसी निकाली है। पुलिस में भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। यूके पुलिस भर्ती 2022 में कुल पदों की संख्या 1521 है, जो कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य के लिए बहुत ज्यादा संख्या है। उत्तराखंड पुलिस की यह भर्ती काफी लंबे समय बाद निकाली गयी है। इस भर्ती के द्वारा काफी समय से पुलिस के लिए तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म हुआ है।
उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 के लिए मेहनत कर रहे युवाओं के लिए यह अपना सपना साकार करने के लिए अच्छा अवसर है, क्योंकि इस भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने में पद निकले गए है। इसके लिए आवेदन केवल उत्तराखंड के युवा या उत्तराखंड से संबंध रखने वाले युवक ही कर सकते हैं।
यूकेएसएसएससी द्वारा उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें पुरुष कांस्टेबल, पीएसी / आईआरबी (पुरुष) के 291 और फायमैन (अग्निशमन) (पुरुष / महिला) के 445 रिक्तियों के 785 रिक्त पद शामिल हैं। योग्य आवेदक यूकेएसएसएससी 2021-2022 पुलिस कांस्टेबल के लिए 3 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती 2022 पुलिस से संबंधित सभी विवरण जैसे अधिसूचना, पात्रता, योग्यता, आयु सीमा, वेतन, ऑनलाइन आवेदन, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, आवेदन कैसे करें, परीक्षा की तारीख, प्रवेश पत्र, पाठ्यक्रम, परिणाम, आदि नीचे दिखाए जा रहे हैं।
संबधित राज्य | उत्तराखंड |
श्रेणी | सरकारी नौकरी |
पद का नाम | उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल |
पदों की संख्या | 1521 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sssc.uk.gov.in/ |
ऑनलाइन आवेदन की समयसीमा:
उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 के लिए uksssc (Uttarakhand subordinate service selection commission) द्वारा विज्ञापन का प्रकाशन 28 दिसंबर 2021 को किया गया। और ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि 3 जनवरी 2022 से है तथा अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी 2022 तक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सुझाव दिया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले ही कर दें।
परीक्षा शुल्क :
उत्तराखंड शासन के शासनादेश के अनुसार उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 में परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है। अर्थात ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इस शासनादेश के अनुसार 3 अक्टूबर 2021 से 31मार्च 2022 तक उत्तराखंड में किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन शुल्क नहीं लेने का फैसला लिया गया है।
Uttarakhand Police Recruitment Vacancy Details
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा दो पदनामो के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। एक पदनाम पुलिस आरक्षी (पुरुष)/आरक्षी पी.ए.सी./आई. आर. बी. (पुरुष) व दूसरा पदनाम फायमैन (अग्निशामक)(पुरूष / महिला) है। जिसका विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
क्रम संख्या | पदनाम/विभाग का नाम | General | EWS | OBC | SC | ST | Total |
1. | आरक्षी पुलिस (पुरुष) | 416 | 79 | 110 | 149 | 31 | 785 |
2. | आरक्षी PAC/IRB (पुरूष) | 154 | 29 | 41 | 55 | 12 | 291 |
3. | फायमैन (अग्निशामक)(पुरूष / महिला) | 237 | 44 | 62 | 85 | 17 | 445 |
नोट: इन पदों में उत्तराखंड महिला के 133 पद, भूत- पूर्व सैनिक के 20 पद, आदि आरक्षित पद भी सम्मिलित हैं। अन्य सभी विस्तृत उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।
वेतनमान:
उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 का वेतनमान लेवल-3 का है जिसका बेसिक पे स्केल ₹ 21700 – 69100 होगा। तथा पद का स्वरुप अराजपत्रित/स्थायी/अंशदायी पेंशनयुक्त होगा। उपर्युक्त वेतनमान बेसिक है। इसमें अन्य भत्ते जोड़ने पर कुल सैलरी 30 हजार से 40 हजार के बीच मिलते हैं।
शैक्षिक अर्हता:
पुलिस आरक्षी के इन पदों के लिए वही अभ्यर्थी योग्य होंगे जिन्होंने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल द्वारा मान्य “इण्टरमीडिएट परीक्षा” उत्तीर्ण की हो या उसके समकक्ष कोई अन्य अर्हता होनी चाहिए।
उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया
उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षण व वस्तुनिष्ठ प्रकार की एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक मानदंड और शारीरिक परीक्षण पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा तथा लिखित परीक्षा का आयोजन uksssc (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा संपन्न किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण में 50 % अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। अन्यथा लिखित परीक्षा के पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थी की फाइनल मेरिट शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा लिखित परीक्षा, दोनों के स्कोर के आधार पर बनेगी।
शारीरिक मानदंड:
उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 का आयोजन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है, लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षण पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण की अधिसूचना भी uksssc द्वारा जल्दी ही दे दी जाएगी। उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 के लिए निर्धारित मानदंड निम्न अनुसार हैं।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए- General/OBC/SC के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 165cm, तथा पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 160 cm,और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 157.5 cm होनी चाहिए।
General/OBC/SC के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीने की बिना फुलाए न्यूनतम माप 78.8 cm तथा फुलाने पर 83.8 cm होनी चाहिए। पर्वतीय क्षेत्र और ST के अभ्यर्थियों के लिए बिना फुलाए न्यूनतम माप 76.3 cm तथा फुलाने पर 81.3 cm होनी चाहिए।
महिला अभ्यर्थियों के लिए- General/OBC/SC की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 152 cm तथा पर्वतीय और ST की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 147 cm होनी चाहिए।
महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 45 kg होना अनिवार्य है।
शारीरिक दक्षता परीक्षण:
अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा से पहले शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा। जो कि 100 अंकों का होगा। इसमें से न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करना अभ्यर्थियों को अनिवार्य होंगे। यदि अभ्यर्थी 50% से कम अंक प्राप्त करता है तो वह लिखित परीक्षा के पात्र नहीं होंगे।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण- शारीरिक परीक्षण में 5 स्टेप हैं प्रत्येक स्टेप का पूर्णाक 20 अंक है। पुरुष अभ्यर्थियों को शरीरिक दक्षता में क्रिकेटबाल थ्रो 20 अंक प्राप्त करने के लिए 70 मीटर, लंबी कूद पूर्णाक के लिए 18 फीट, चिनिग-अप 10 बार, 10 दण्ड एवं 10 बैठक और 3 km दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी।
महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण- महिला अभ्यर्थियों के लिए भी शारीरिक परीक्षण के 5 स्टेप हैं। प्रत्येक स्टेप का पूर्णाक 20 अंक है। पूर्णाक के लिए क्रिकेट बाल थ्रो 32 मीटर, लंबी कूद 13 फीट, दौड़ 50 मीटर 11 सेकंड में, (25×04) शटल रेस 26 सेकंड में, स्किपिग 80 बार 1 मिनट में होनी चाहिए।
लिखित परीक्षा का सिलेबस:
शारीरिक दक्षता परीक्षण पास करने के बाद अभ्यर्थियों की एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा (objective type with multiple choice) होगी। जिसमें सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, (सामान्य अध्ययन उत्तराखंड की जानकारी सहित) पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्तांक का भी प्रावधान है। जो कि General और OBC के अभ्यर्थियों को 45% अंक प्राप्त करने अनिवार्य होंगे। तथा SC/ST के अभ्यर्थियों को 35%अंक लाना अनिवार्य होंगे।
इस लिखित परीक्षा में ऋणात्मक अंक का भी प्रावधान है जो कि प्रत्येक प्रश्न गलत होने पर ¼ अंक ऋणात्मक अंक दिया जाएगा।