किसान सुविधा पोर्टल 2024: Kisan Suvidha app Online Registration, Application Status, Download Kisan Suvidha App

Kisan Suvidha app Online Registration : किसान भाई किसी भी देश के लिए रीड की तरह होते है, जब किसान द्वारा खेतों में काम किया जाता है, एवं फसल उगाई जाती है, तभी शहरों में बैठे लोगों को खाने के लिए अन्न मिल पाता है। यदि वजह है, कि किसानों की सुविधा एवं कल्याण के लिए सरकार समय समय कहीं योजनाएं लेकर आती रहती है। किसान सुविधा एक मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसे सरकार द्वारा विशेषकर किसानों के लिए शुरू किया गया है, इस किसान एप्लीकेशन पर खेती से संबधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाई जाती है।

Kisan Suvidha app Online Registration

Kisan Suvidha app क्या है, किसान इसका लाभ कैसे ले सकते है, इसे मोबाइल में डाउनलोड करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में हम इस आर्टिकल में बात करेंगे। कृपया आर्टिक्ल को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Kisan Suvidha app 2024

किसान सुविधा ऐप के माध्यम से किसानों के लिए खेती से संबधित सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएगी, ऐप के माध्यम से किसान मौसम, बाजार भाव, डीलरों की जानकारी, किट की जानकारी, फसलों में लगने वाले रोगों की जानकारी आदि के बारे में ऑनलाइन ऐप के माध्यम से जान पाएंगे। इससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा, किसानों को फसलों में लगने वाली बिमारियों के बारे में जानकारी मिल पायेगी, साथ खेती संबधी अन्य जरुरी जानकारियां भी मिलती रहेगी। जिसका सीधा सीधा लाभ उनकी फसल उत्पादन पर पड़ेगा।

Join Our WhatsApp Group!

किसान सुविधा ऐप कहीं भाषाओँ में उपलब्ध करवाया गया है, जिससे कम पढ़ें लिखे किसान अपनी स्थानीय भाषा या हिंदी में भी इस ऐप की जानकारियों को जान पाएंगे। इस एप्लीकेशन पर कुछ अन्य सेवाओं का लाभ भी ले पाएंगे, जैसे – पीएम किसान की जानकारी, फर्टिलाइजर, फसल बीमा की जानकारी, मिटटी परिक्षण, कृषि बाजार, बीज, जैबिक खेती आदि। इस ऐप को जिला स्तर या ब्लॉक स्तर पर नियंत्रित किया जाता है। इस एप्लीकेशन को NIC द्वारा तैयार किया गया है।

Kisan Suvidha App Key point Overview 2024

पोर्टलकिसान सुविधा
किसने शुरू कियाभारत सरकार द्वारा।
लाभार्थीदेश भर के किसान।
उद्देश्यकिसानों को मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://kisansuvidha.gov.in/

किसान सुविधा ऐप पोर्टल के उद्देश्य

किसान सुविधा ऐप पोर्टल को बनाने का उदेश्य सिर्फ किसानों को इसका लाभ पहुँचाना है, क्यूंकि इसमें साझा की जाने वाली जानकारी किसानों को काफी उपयोगी होती है, इस पोर्टल के माध्यम से किसानों के होने वाले वेबजह के नुकसान को बचाना है, क्यूंकि जानकारी न होने के आभाव में किसानों को कहीं नुकसान होते रहते थे, जैसे – मौसम की जानकारी समय से नहीं मिलने से होने वाले नुकसान, किट की जानकारी, तरह तरह की बीमारियों आदि। Kisan Suvidha App Portal के का उदेश्य किसानों को समय से जानकारी उपलब्ध करवाना है। किसान को इस पोर्टल के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाकर आत्मनिर्भर एवं सुदृढ़ बनाना है।

Har Ghar Tiranga Certificate

राष्ट्रीय गोकुल मिशन

Har Ghar Nal Yojana

मेरा युवा भारत पोर्टल

किसान सुविधा ऐप पोर्टल के लाभ व विशेषताएं

  • किसान सुविधा ऐप पोर्टल के माध्यम से किसानों को जानकारी के आभाव में होने वाले नुकसान अब नहीं होगें, किसानों को इसका लाभ उनकी होने वाले फसल उत्पादन में दिखेगा।
  • किसानों को सुविधा ऐप के माध्यम से कहीं सूचनाएं उपलब्ध करवाई जाएगी, इनमे से मौसम, बाजार मूल्य, कृषि बाजार, किट, फसल रोग, डीलर की जानकारी एवं कृषि यंत्र से संबधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • किसानों द्वारा सूचना के द्वारा फसल के उत्पादन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के कारण उनके फसल की गुणवत्ता में काफी सुधार आ जायेगा।
  • इस मोबाइल ऐप को हिंदी, अंग्रेजी सही कहीं क्षेत्रीय भाषाओँ में भी उपलब्ध करवाया गया है, जिस वजह से किसानों को यहां जानकारी को प्राप्त करना आसान हो जाता है।
  • यह पोर्टल किसानों के लिए एकदम मुफ्त है, अथवा उन्हें इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
  • इस पोर्टल को कृषि सहकारिता व किसान कल्याण विभाग द्वारा NIC व सेवादल सीडैक के सहयोग से बनवाया गया है।
  • पोर्टल को जिला / ब्लॉक स्तर पर नियंत्रित किया जाता है।

किसान सुविधा ऐप पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गयी सेवाएं / सुविधाएं

किसान सुविधा ऐप पोर्टल किसानों का एक बहुत बड़ा पोर्टल है, यहां पर किसानों से संबधित कहीं जानकारियां साझा की जाती है। पोर्टल पर दी जाने वाली सूचनाओं के बारे में संक्षिप्त विवरण निम्न है –

बाजार भाव (Market price)

किसानों को पोर्टल पर बाजार भाव मिल जाने से काफी लाभदायी होता है, क्युकी कहीं बार किसानों को जानकारी न होने के आभाव में अपनी फसल को काफी नुकसान में बेचना पड़ता है। यह वाक्ये अक्सर नकदी फसलों के साथ होता है, क्यूंकि मंडी भाव अक्सर कम ज्यादा होते रहते है, लेकिन रेट का सही सही पता नहीं होने पर किसान अपनी फसल मंडी लेकर जाते है, जिसे उन्हें मजबुरु में तत्काल में चल रहे भाव पर बेचना पड़ता है। इस पोर्टल पर बाजार भाव उपलब्ध होने पर किसानों को काफी फायदा हुआ है।

मौसम संबधी जानकारी

सुविधा पोर्टल पर किसानों को मुहैया करवाई जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारियों में से एक जानकारी मौसम से संबधित जानकारी है, क्यूंकि किसानों को समय से मौसम की जानकारी मिल जाने से खराब मौसम जैसे बारिश, आंधी तूफान, बाढ़, सूखा आदि से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। क्यूंकि समय से जानकारी मिल जाने से किसान अपनी तयारी पहले से ही कर लेता है।

फसल रोज की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

किसान सुविधा पोर्टल पर किसानों के लिए फसलों पर लगने वाली बिमारियों की जानकारी दी जाती है, जिसका लाभ किसानों के लिए यह होता है कि वह समय से व सही दवाई का छिड़काव एवं अन्य जरुरी कदम उठा सकते है। जिसका असर उनके फसल उत्पादन पर पड़ता है।

फसल सरक्षण (प्लांट प्रोटक्शन)

किसानों को पोर्टल के माध्यम से फसल सरक्षण की जानकारी भी साझा की जाती है, जिसके अंतर्गत फसलों में लगने वाली तरह तरह की बिमारियों, कीटों आदि से जागरूक किया जाता है। किसानों को इन सभी से अपनी फसल के बचाव के उपाय भी बताये जाते है।

किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं?

मृदा स्वास्थ्य कार्ड

किसान सुविधा पोर्टल पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा भी दी गयी है, इस पोर्टल पर किसान को यदि लगता है कि उन्हें अपने खेत की मिटटी का जाँच करवा लेनी चाहिए तो वह इस पोर्टल के माध्यम से करवा सकता है। मिटटी की जाँच होने से किसानों को यह जानकारी प्राप्त हो सकते है, कि उन्हें किस किस्म के बीज की बुवाई अपने खेतों में करनी चाहिए आदि।

डीलर्स की जानकारी

इस पोर्टल पर किसानों के लिए डीलर्स की जानकारी भी मुहैया करवाई जाती है, जिससे जरुरत पढ़ने पर डीलर्स के मोबाइल नंबर व पता प्राप्त कर सकें। इस प्रकार किसानों के लिए पोर्टल पर डीलर्स की जानकारी होने से ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ती है।

फसल बीमा का लाभ

किसान सुविधा ऐप पर फसल बीमा की जागरूकता से संबधित जानकारियां साझा की जाती है, जिससे किसानों को उनकी फसल का बीमा करवाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है, इसका लाभ यह होता है कि किसी भी आपदा के समय फसल ख़राब होने पर किसान अपनी ख़राब फसल की फोटो अपलोड कर बीमा क्लेम का लाभ ले सकते है।

कृषि सलाह (एग्रो एडवाइजरीज) का लाभ

किसान भाई सुविधा पोर्टल पर किसी भी प्रकार की कृषि संबधी सलाह प्राप्त कर सकते है, यहां पोर्टल पर कृषि विशेषज्ञों के संपर्क दिए जाते है, जिससे वह अपनी समस्या का समाधान कर सकें।

किसान कॉल सेंटर

पोर्टल पर किसान भाई कॉल सेण्टर का भी लाभ ले सकते है, किसानों को पोर्टल पर टोल फ्री नंबर जारी किये गए है, जहां पर आप समाधन हेतु कॉल कर सकते है।

मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना

किसान सूर्योदय योजना

राष्ट्रीय बागवानी मिशन

राष्ट्रीय गोकुल मिशन

किसान सुविधा ऐप को कैसे डाउनलोड करें?

किसान सुविधा ऐप के किसी भी लाभ का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल पर इसका एंड्राइड एप्लीकेशन डोनलोड करना होगा।

  • एंड्राइड एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल का एंड्राइड प्ले स्टोर को खोलना होगा।
  • प्ले स्टोर के सबसे ऊपर सर्च करने के लिए एक बॉक्स दिया रहता है, आपको वहां पर किसान सुविधा ऐप लिखना होगा।
  • आपके सामने कहीं सारे विकल्प दिखाई देंगें, जिनमे से आपको इसके आधिकारिक app की पहचान करनी होगी।
  • आप आधिकारिक ऐप पर क्लिक करें, व इनस्टॉल बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर इसका एंड्राइड अप्प्लिकशनो डाउनलोड हो जायेगा।

किसान सुविधा ऐप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

किसान सुविधा ऐप के फीचर का लाभ लेने के लिए आपको पहले इस पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा, रजिस्टर करने की स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया निम्न है –

  • सुविधा ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपके मोबाइल पर इस ऐप को ओपन कर लें।
  • एप्लीकेशन के होम पेज पर आपको रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने अब एक फॉर्म खुल जायेगा, यहां पर मांगी गयी सभी जानकारियां व दस्तावेज को देना होगा।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। इस प्रकार आपका सुविधा ऐप पर रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।

किसान सुविधा पोर्टल @kisansuvidha.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • किसान पोर्टल सुविधा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको सुविधा ऐप पर उपलब्ध सभी सेवाओं से संबधित विवरण मिल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करना होगा, आपके सामने इसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • यहां पर मांगी गयी जानकारी आपको भर देनी है
  • इस प्रकार अब सबमिट बटन पर क्लिक करे दें, आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

FAQ : किसान सुविधा पोर्टल से संबधित प्रश्न

प्रश्न 1 – सुविधा पोर्टल किसके के लिए शुरू किया गया है?

उत्तर – सुविधा पोर्टल देश के किसानों के लिए शुरू किया गया है, जिसे सरकार द्वारा NIC द्वारा तैयार करवाया गया है।

प्रश्न 2 – किसान सुविधा ऐप पर किसानों के लिए कौन – कौन सी सेवाएं उपलब्ध करवाई गयी है?

उत्तर – किसान सुविधा ऐप पर किसानों के लिए बाजार भाव, मौसम जानकारी, फसल सरंक्षण, फसल बीमा एवं कृषि सलाह आदि सेवाएं उपलब्ध है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!