मेरा युवा भारत पोर्टल 2024 | Mera Yuva Bharat Portal Online Registration @mybharat.gov.in Login

Mera Yuva Bharat Portal 2024 Registration | mybharat.gov.in Login: देश के युवा वर्ग देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवा शक्ति को एकजुट करके राष्ट्र निर्माण के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं में भागीदार बनाने के लिए केंद्र सरकार ने मेरा युवा भारत पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं और अपने अन्दर के कौशल का विकास भी कर सकते हैं।

मेरा भारत संगठन के इस मिशन में आप भी भागीदार बन सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको इस पोर्टल पर पंजीकरण करने की आवश्यकता है। अगर आप My Bharat Portal में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो पहले आपको इस पोर्टल की जानकारी प्राप्त करनी होगी जो हमारे आज के इस आर्टिकल में मौजूद है।

Mera Yuva Bharat Portal
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यहाँ हम आपको मेरा युवा भारत पोर्टल क्या है? इस पोर्टल के लाभ, उद्देश्य और मेरा युवा भारत पोर्टल रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन प्रोसेस (yuva.gov.in login) से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है, इसलिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरुरी पढ़ें। तो चलिए आज का पोस्ट शुरू करते हैं।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

मेरा युवा भारत पोर्टल 2024

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत पोर्टल लॉन्च करने की घोषणा की गई। 31 अक्टूबर 2023 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर My Bharat Portal की शुरुआत की गई जिसके माध्यम से केंद्र सरकार देश की युवा शक्ति को एकजुट करना चाहती है ताकि वे राष्ट्र निर्माण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में भागीदार बन सकें और इन कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा कर राष्ट्र निर्माण कार्य को सफल बना सकें।

यह पोर्टल देश के युवा वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना चाहता है ताकि देश का सही से विकास हो सके और सभी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंच पाए। मेरा भारत पोर्टल युवाओं को एक मंच प्रदान करेगा जिससे वे राष्ट्र विकास में बराबरी के भागीदार बन सकेंगे और साथ ही साथ अपने अंदर छिपी प्रतिभा को भी निखार पाएंगे। हमारे देश के युवा वर्ग में अनेक क्षमताएं हैं जो देश के विकास के लिए जरूरी है इसलिए युवा शक्ति के एकीकरण के लिए Mera Yuva Bharat Portal महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Mera Yuva Bharat Portal 2024 Overview

पोर्टल का नाममेरा युवा भारत पोर्टल
शुरू किया गयाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थीदेश के युवा वर्ग
उद्देश्यराष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में देश के युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना
लाभदेश के युवा राष्ट्र निर्माण कार्य में अपना योगदान देकर अपनी प्रतिभा को विकसित कर पाएंगे।
वर्ष2023-24
रजिस्ट्रेशन प्रोसेसऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.mybharat.gov.in/

Mera Yuva Bharat Portal का उद्देश्य क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण कार्य में बराबर का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का मौका मिलेगा। युवा शक्ति एकत्रित होकर राष्ट्र निर्माण कार्य में सहयोग दे पाएगी जिससे देश का विकास होगा। राष्ट्र निर्माण के लिए सरकार द्वारा कई सारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है,

इन योजनाओं में युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए ही सरकार ने इस पोर्टल को लॉन्च किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी की प्रतिभा और कौशल का सही तरीके से विकास करने के लिए भी यह पोर्टल महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। युवाओं की निखरती प्रतिभा देश का भविष्य उज्जवल बनायेगी।

किसान सुविधा ऐप पोर्टल

किसान क्रेडिट कार्ड योजना

मेरा युवा भारत पोर्टल का लाभ और विशेषताएं

Mera Yuva Bharat Portal 2023 राष्ट्र निर्माण के लिए युवा वर्ग को संगठित करता है। इस पोर्टल की कई खास बातें हैं जो आपको मालूम होनी चाहिए, जैसे कि –

  • मेरा युवा भारत एक आधिकारिक वेबसाइट है जिसे केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए विकसित किया है।
  • इस पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष के बीच की आयु के युवा पंजीकरण कर सकते हैं।
  • यह पोर्टल ना केवल युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का अवसर देता है बल्कि अपने कौशल विकास के लिए भी एक मंच प्रदान करता है।
  • इस पोर्टल से युवाओं के सकारात्मक व्यक्तित्व को विकसित करने का अवसर भी मिला है।
  • युवा वर्ग के व्यावसायिक कौशल विकास को महत्व मिला है।
  • MY Bharat Portal के माध्यम से युवाओं को युवा नेतृत्व और सामुदायिक भागीदारी की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी।
  • युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं इसलिए मेरा भारत पोर्टल का निर्माण युवाओं को केंद्र मानकर किया गया है जिससे उन्हें राष्ट्रीय महत्व की गतिविधियों में भाग लेने में मदद मिलेगी।
  • इससे युवा वर्ग संगठित होकर राष्ट्र निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

मेरा युवा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता क्या है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप MY Yuva Bharat Portal पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा –

  • My Bharat Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • युवा पोर्टल पर पंजीकरण करने की आयु सीमा न्यूनतम 15 साल से अधिकतम 29 साल है।
  • इस पोर्टल पर सभी आय, जाति और वर्ग के युवा पंजीकृत हो सकते हैं।

My Bharat Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज

मेरा भारत पोर्टल पर अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको निम्न दस्तावेजों को अपलोड करना होगा –

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
  • ईमेल आईडी

MY Bharat Portal Online Registration कैसे करें?

मेरा भारत पोर्टल को देश के युवा वर्ग के लिए बनाया गया है ताकि वे राष्ट्र निर्माण के कार्य में भूमिका निभाने के लिए संगठित हो सकें। यदि आप इस पोर्टल पर पंजीकरण करके पोर्टल का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पोर्टल पर जाकर नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –

  • My Bharat Yuva Portal के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.mybharat.gov.in पर जाना होगा ।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज ओपन हो जाएगा, इस पेज में आपको नीचे की तरफ “Register Now” का ऑप्शन देखने को मिलेगा, इसी विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
my bharat portal registration
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे, आपके सामने युवा रजिस्ट्रेशन हेतु नया पेज खुल कर आएगा।
  • अभी आपको इस पेज में अकाउंट बनाने के लिए कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे कि आपको चयन करना होगा कि आप मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं या फिर ईमेल आईडी से।
my bharat portal
  • किसी एक विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पोर्टल का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी जाएगी, उसे आपको सही से भरनी होगी।
  • सारी जानकारी देने के बाद आपको Verify के बटन पर क्लिक करना होगा।
mera yuva bharat portal
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • दस्तावेजों को अपलोड होने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मेरा युवा भारत पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

युवा भारत पोर्टल पर रजिस्टर होने के बाद कभी भी पोर्टल पर लॉगिन (My Bharat Portal Login) किया जा सकता है। यदि आप पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए –

  • सबसे पहले आप my bharat पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर चलें जाइए।
  • इसके बाद जो होम पेज ओपन होगा, उस पेज में आपको Login का विकल्प देखने को मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक कीजिए।
my bharat portal login
  • उसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज ओपन होगा, इस पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर, यूजरनेम या ईमेल आईडी एंटर करना होगा।
  • इसके बाद Sign In का विकल्प आपको मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

FAQs – Mera Yuva Bharat Portal 2024

प्रश्न 1. Yuva.gov.in Portal Registration कैसे करें?

उत्तर: मेरा युवा भारत पोर्टल पर रजिस्टर होने के लिए पहले आप Yuva.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए, अब Register Now के विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद युवा रजिस्ट्रेशन वाले पेज में मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प चुनकर मांगी गई सारी जानकारी दर्ज कर लें, इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें, इस तरह युवा संगठन पोर्टल के तहत आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

प्रश्न 2. मेरा युवा भारत पोर्टल लॉगिन की प्रक्रिया क्या है?

उत्तर: Mera Yuva Bharat Portal 2023 के तहत लॉगिन करने के लिए पहले आप Yuva gov in की साइट पर जाएं, अब लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर लें, इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या फिर यूजरनेम एंटर करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें, इतना करने के बाद लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्रश्न 3. Yuva.gov.in Portal क्या है?

उत्तर: My Yuva Bharat Portal केंद्र सरकार द्वारा विकसित वह पोर्टल है जिसके माध्यम से देश के युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण कार्य में भागीदार बनकर अहम भूमिका निभा सकते हैं और साथ ही साथ अपना कौशल विकास भी सुनिश्चित कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, इसका लाभ लेने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!