हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2024 | Haryana Kaushal Rojgar Nigam Online Application Form

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024: हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा राज्य के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम का शुभारंभ किया गया है। सरकार ने आउटसोर्सिंग भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने एवं ठेकेदारी प्रथा को बंद करने के उद्देश्य से इस निगम को शुरू किया है। इसके लिए सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से राज्य के सभी नागरिक नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। अब सरकार द्वारा शुरू किए गए इस निगम के माध्यम से ही युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam

सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी पोर्टल के द्वारा नियुक्त किया जाएगा। आगे हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जैसे – हरियाणा कौशल रोजगार निगम क्या है, इसके लाभ (Benefits), उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, हरियाणा कौशल रोजगार निगम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आदि। यदि आप हरियाणा राज्य के निवासी है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। इसलिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Twitter Link :- 

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2024

Haryana Kaushal Rojgar Nigam को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू किया गया है। राज्य के नागरिकों को पहले जो नौकरी आउटसोर्सिंग नीतियों के अंतर्गत दी जाती थी अब उन्हें ऑनलाइन कर दिया गया है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा 1 नवंबर 2021 को एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक युवा पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इस प्रणाली के माध्यम से सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को ईपीएफ (EPF) एवं ईएसआई (ESI) जैसी सुविधाओं का भी लाभ प्रदान किया जाएगा। इस प्रक्रिया के जरीये अनुबंधन के आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों के शोषण को भी रोका जा सकेगा एवं नागरिकों को पर्याप्त रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित किए जा सकेंगे। सरकार की यह योजना बेरोजगारी की दर को कम करने में भी मददगार साबित होगा।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 Overview

आर्टिकल का नामहरियाणा कौशल रोजगार निगम 
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर
लाभार्थी हरियाणा के सभी नागरिक  
उद्देश्यआउटसोर्सिंग के द्वारा की जाने वाली नियुक्तियों को ऑनलाइन करना  
राज्य (District)हरियाणा 
वर्तमान वर्ष2023
हेल्पलाइन नंबर01722800130
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hkrnl.itiharyana.gov.in/

Haryana Kaushal Rojgar Nigam का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आउटसोर्सिंग के द्वारा की जाने वाली नियुक्तियों को ऑनलाइन करके राज्य के बेरोजगार नागरिकों की सहायता करना है। इस योजना के माध्यम से आउटसोर्सिंग भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार को भी रोका जा सकेगा। सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। 

Haryana Kaushal Rojgar Nigam योजना के तहत ठेकेदारी पर काम करने वाले कर्मचारियों के शोषण को भी रोकने में कारगर साबित होगी। साथ ही इस योजना के माध्यम से बेरोजगारी की दर में भी कमी आएगी और राज्य के ज्यादा से ज्यादा नागरिकों तक रोजगार पहुंचाया जा सकेगा। 

हरियाणा सक्षम योजना

ग्राम दर्शन पोर्टल हरियाणा

Haryana कौशल रोजगार निगम के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा राज्य के नागरिकों की सहायता एवं उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य में होने वाले आउटसोर्सिंग भर्तियों को ऑनलाइन किया जाएगा।
  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत सरकार द्वारा 1 नवंबर 2021 को एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है।
  • इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक युवा पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
  • सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को ट्रेनिंग प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। और उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाया जाएगा।
  • इस प्रणाली के माध्यम से कर्मचारियों को इपीएफ, ईएसआई जैसी सुविधाओं का भी लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस प्रक्रिया के माध्यम से अनुबंधन के आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों के शोषण को रोका जा सकेगा एवं पर्याप्त रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित किए जा सकेंगे।
  • ठेकेदारी प्रथा को बंद करने एवं आउटसोर्सिंग भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने में भी Haryana Kaushal Rozgar Nigam कारगर साबित होगा।
  • सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नियुक्त किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त सभी योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।
  • इससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा एवं बेरोजगारी में कमी आएगी।

कौशल प्रशिक्षण रोजगार प्रदान करने वाले विभिन्न विभाग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा राज्य में विभिन्न विभागों द्वारा रोजगार प्राप्त करने के लिए कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। जो निम्नलिखित है –

  • माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • तकनीकी शिक्षा विभाग
  • शहरी स्थानीय निकाय विभाग
  • हरियाणा कौशल विकास मिशन
  • बागवानी विभाग
  • सैनिक और अर्थ सैनिक कल्याण विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • पशुपालन और डेयरी विभाग
  • अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना के लिए पात्रता

यदि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा, जो इस प्रकार है –

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए इच्छुक लाभार्थी हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ सभी वर्ग के बेरोजगार नागरिक उठा सकते है।
  • राज्य के सभी बेरोजगार नागरिक जो रोजगार की तलाश में है, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होना चाहिए।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हरियाणा कौशल रोजगार निगम हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

राज्य के इच्छुक नागरिक जो इस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं वह हमारे द्वारा बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से Haryana Kaushal Rojgar Nigam Online Registration कर सकते है। रजिस्ट्रेशन के लिए निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करे –

  • सबसे पहले आपको haryana kaushal rojgar nigam website https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ पर जाना होगा। आप अब ऑफिसियल वेबसाइट हरियाणा कौशल रोजगार के होम पेज पर आ जाएंगे।
  • इसके होम पेज पर आपको Registration के विकल्प का चयन करना होगा।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam
  • रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर आपको दिए गए बॉक्स में परिवार पहचान पत्र / Family ID (PPP) दर्ज करके Display Members के बटन पर क्लिक कर लेना है।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam
  • इसके बाद आपको अपने नाम को सिलेक्ट करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इस ओटीपी को आप ओटीपी के बॉक्स में दर्ज कर दें।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद Verify OTP के विकल्प पर क्लिक करके वेरीफाई कर ले।
  • अब आपकी स्क्रीन पर Kaushal Rojgar Nigam Registration Form खुल कर सामने आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछे गए सभी जानकारी जैसे – मेंबर डीटेल्स, एजुकेशन डीटेल्स, सोशल इकोनॉमिक क्राइटेरिया, एक्सपीरियंस डिटेल्स आदि दर्ज कर लेना है।
  • सभी जानकारी को अच्छे से भर लेने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें। और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर ले।
  • इस प्रकार आप haryana kaushal rojgar nigam vacancy के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

Candidate Login की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम Haryana Kaushal Rojgar Nigam Login के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर आप Candidate Login के विकल्प का चयन करें।
  • अब आपके सामने लॉगइन पेज खुलेगा। 
  • इस पेज पर आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर Login के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • इस प्रकार आप कैंडिडेट लॉगइन कर सकते है।

Department Login की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Kaushal Rojgar Nigam Haryana के ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर Department Login के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक न्यू पेज खुलकर आ जाएगा। यहां आपको यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है।.
  • इस प्रकार आप डिपार्टमेंट लॉगइन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

पोर्टल पर Job Advertisement देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम वेकेंसी हेतु इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Job Advertisement का एक विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर ले।
  • अब एक नए पेज पर नौकरी की पूरी डिटेल खुल जाएगी। यहां से आप किसी भी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • आप अपने योग्यता के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स चेक करे। इसके बाद Apply के बटन पर क्लिक करके जॉब के लिए अप्लाई कर दे।

FAQ – Haryana Kaushal Rojgar Nigam Portal 2024

प्रश्न 1. हरियाणा कौशल रोजगार निगम के CEO कौन है?

उत्तर. हरियाणा सरकार ने आईएएस शरणदीप कौर बराड़ को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सीईओ (CEO) नियुक्त किया है।

प्रश्न 2. Haryana Kaushal Rojgar Nigam में ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

उत्तर. इस योजना में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आपको सबसे पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अधिकारी पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको कुछ प्रक्रिया को फॉलो करना होगा, जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी गई है।

प्रश्न 3. हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. इस योजना से संबंधित किसी भी जानकारी एवं किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप इसके हेल्पलाइन नंबर एवं ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।
Helpline Number: 01722800130
ईमेलआईडी: [email protected]

Leave a Comment

error: Content is protected !!