हरियाणा परिवार पहचान पत्र 2023 | Haryana Parivar Pahchan Patra @meraparivar.haryana.gov.in | Family ID How to Download

Haryana Parivar Pahchan Patra पहचान पत्र लाभार्थी सूची | 14 डिजिट परिवार पहचान पत्र | फैमिली आईडी हरियाणा | मेरा परिवार मेरी पहचान | Family ID Download | *meraparivar.haryana.gov.in* 2023 |

Haryana Parivar Pehchan Patra: क्या आप हरियाणा के निवासी है, यदि हाँ तो हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर खट्टर जी द्वारा मेरा परिवार मेरी पहचान के उदेश्य से राज्य के निवासियों के लिए हरियाणा परिवार पहचान पत्र 2023 की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य समय – समय पर राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलायी जाने वाली सभी योजनाओ का लाभ सीधे यहां के सभी परिवारों तक पहुंचना है। हरियाणा सरकार द्वारा Haryana Parivar Pehchan Patra 2023 scheme के द्वारा हरियाणा के सभी निवासियों को इस योजना के तहत पहचान पत्र बनवाना अनिवार्य कर दिया है।

Haryana Parivar Pahchan Patra
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Parivar Pehchan Patra 2023 के तहत बने सभी के पहचान पत्र बनाये जायेंगे। उसके बाद लाभार्थियों तक उनकी पात्रता के आधार पर उन सभी योजनाओ का लाभ पहुंचाया जायगा, जिसके लिए भी वह पात्र होंगे। सरकार इस योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ सुनिश्चित करना चाहती है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको हरियाणा पहचान पत्र योजना के बारे में विस्तार से बताएँगे। कृपया पूरा आर्टिकल पढ़े।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

Haryana Parivar Pahchan Patra (PPP) Scheme 2023 Highlights 

योजना का नाम हरियाणा परिवार पहचान पत्र
संबधित राज्य हरियाणा 
शुरुआत 2019
उदेश्य राज्य के प्रत्येक परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना। 
आधिकारिक वेबसाइट meraparivar.haryana.gov.in portal
टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 एवं 1800-180-2060

Haryana Parivar Pahchan Patra (PPP) Scheme

Haryana Parivar Pehchan Patra Yojana 2023 की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने की थी। सरकार द्वारा इस योजना के द्वारा हरियाणा के प्रत्येक परिवार को 14 अंकों का विशिष्ट पहचान जारी किया जाएगा। इस 14 पहचान पत्र के माध्यम से यह सुनिश्चित किया राज्य के प्रत्येक निवासी को किसी भी सरकारी योजना (केंद्र या राज्य सरकार) का लाभ मिल रहा है। इस प्रकार के परिवार पहचान पत्र छोटे या बड़े परिवारों को जारी किये जायेंगे। राज्य के प्रत्येक निवासी सरकार द्वारा जारी ऑनलाइन पोर्टल पर इसके लिए आवेदन कर सकते है। इस प्रकार आप घर बैठे इस योजना का लाभ उठा सकते है।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा Haryana Parivar Pehchan Patra Scheme 2023 योजना के शुरू करने के पीछे कहीं कारण है। सबसे पहला कारण तो यह है कि परिवार पहचान पत्र के द्वारा सरकार के पास राज्य के सभी परिवारों का डाटा इकठ्ठा हो जायेगा। सरकार 14 अंकों के विशिष्ट पहचान पत्र जारी करेगी, जिसका उद्देश्य लोगों को सुनिश्चित योजना लाभ के साथ-साथ भ्रष्टाचार को भी काफी कम करने और बिचौलियों को किनारे करने की में काफी मदद मिलेगी। इस योजना से राज्य में लगभग 54 लाख परिवार सीधे लाभान्वित होंगे। इस प्रकार हरियाणा 14 डिजिट परिवार पहचान पत्र योजना 2021 द्वारा पात्र लाभार्थी को सभी सेवाओं और योजनाओं का ऑटोमेटिक लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल

हरियाणा परिवार (family id) पहचान पत्र से संबधित मुख्य बिंदु। 

  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा 14 अंकीय परिवार पहचान पत्र जारी किया जायेगा। 
  • हरियाणा के निवासियों को किसी भी केंद्र या राज्य सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए यह पहचान पत्र अनिवार्य है। 
  • कार्ड के शीर्ष पर परिवार के मुखिया का नाम लिखा जायेगा। 
  • आवेदन के लिए पोर्टल पर पंजीकरण किया जायेगा। जिसमे प्रत्येक परिवार को यूजर आईडी व पासवर्ड दिया जायेगा। 

Haryana Parivar Pehchan Patra (PPP) हेतु आवश्यक दस्तावेज

दोस्तों हरियाणा फैमिलि आईडी बनवाने के लिए आपके पास क्या – क्या दस्तावेजों का होना आवश्यक है, इनके बारे में हम बात करेंगे। तो आइये जानते है, हरियाणा फेमैली आई डी के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में।

  • सबसे पहले आप हरियाणा के मूल या परमानेंट निवासी होने चाहिए।
  • आपके पास सरकार द्वारा कोई भी वैध पहचान पत्र होना आवश्यक है। जैसे – मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वोटर id कार्ड, पेन कार्ड आदि।
  • आपके अलावा आपके परिवार के सभी सदस्यों का भी पहचान पत्र अपडेट करवाना चाहिए।
  • शादीशुदा होने की स्थिति में आपको विवाह प्रमाण पत्र की प्रति भी देनी होगी।
  • परिवार के सभी सदस्यों के लेटेस्ट फोटोग्राफ्स होना आवश्यक।
  • इसके अलावा आपके पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर email id का होना भी आवश्यक है।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम

हरियाणा सक्षम योजना

हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना

परिवार पहचान पत्र हरियाणा के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?

यदि आप हरियाणा के रहने वाले है, तो आपको फेमैली कार्ड बनवाने से कहीं लाभ हो सकते है। हरियाणा सरकार द्वारा फेमेली id कार्ड बनवाने के लिए विशेष व्यस्था की गयी है। कुछ विशेष सेंटर निर्धारित किये गए है। जिससे इस कार्य में पारदर्शिता बानी रहें। सरकार द्वारा सबसे पहला केंद्र ग्रामीण स्तर (csc centre) का केंद्र बनवाया गया है। जहां ग्रामीण लोगो के कार्ड आसानी से बिना परेशानी के बनवाये जा सके। इसके अलावा अंत्योदय सरल केंद्र व ppp हेतु अधिकृत द्वारा भी family id card बनवाये जा रहे है। इस प्रकार आप नजदीकी केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द आपने परिवार पहचान पत्र बनवा सकते है।

हरियाणा फैमिली आईडी में पब्लिकेशन कैसे चेक करें

  • हरियाणा फेमेली आई डी देखने के लिए आपको पहले हरियाणा परिवार पहचान पत्र की ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आप पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर आ जायेंगे।
  • मुख्य पृष्ठ की मेनू बार में पब्लिकेशन का विकल्प दिख जायेगा। आपको पब्लिकेशन विकल्प पर क्लिक करना है।
family id
  • अब आपको पब्लिकेशन विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जब आप पब्लिकेशन विकल्प पर क्लिक करेंगे, तो एक नया पृष्ठ खुल जायेगा। यहां पर आपको पब्लिकेशन संबधित सभी विकल्प दिखाई देंगे।
  • अब आप यहां से सुचना की pdf डाउनलोड कर सकते है।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर लॉगिन

  • पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सर्वप्रथम parivar pehchan patra के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप नए पेज पर आ जायेंगे, यहां पर आपसे यूजर आईडी व पासवर्ड माँगा जायेगा।
  • अपना यूजर आईडी व पासवर्ड डालें उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप मेरा परिवार मेरी पहचान पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र अपडेट / Download कैसे करें?

हरियाणा परिवार पहचान पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र
  • यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने “Do you Know Parivar Pehchan Patra(Family ID)?” का विकल्प आएगा। इसमें आपको yes या no विकल्प को चुनना है। आप यहां पर yes विकल्प पर क्लिक करें।
हरियाणा परिवार पहचान पत्र
  • अब आपको अपना परिवार पहचान पत्र दर्ज करना होगा। इसके बाद सर्च विकल्प पर क्लीक कर दें।
हरियाणा परिवार पहचान पत्र
  • अब आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा आपको उसे यहां पर सत्यापित करना है।
  • अब आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा, सभी विवरण भरकर कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन को दबा दें।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र न्यू अपडेट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा 15 सितंबर 2021 को अधिकारियो के साथ एक बैठक में सभी विभाग अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि सभी अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं को 1 नवंबर 2021 तक परिवार पहचान पत्र से जोड़े। मुख्यमंत्री श्री खट्टर जी द्वारा कहा गया कि यह योजना प्रदेश की अन्य सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के माध्यम से पात्र सभी परिवारों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लाभ को पहुँचाना सुनिश्चित किया जायेगा।

PMFBY kya hai?

हरियाणा इस तरह की योजना बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इसके लिए सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर इसे काफी सरल बनाने का प्रयत्न किया जा रहा है। इस पहचान पत्र को आवेदन करने से लेकर योजना का लाभ उठाने तक इसे काफी सरल बनाने का प्रयत्न किया गया है। आप घर बैठे ही सरकार द्वारा बनाये गए पोर्टल पर हरियाणा परिवार पहचान पत्र 2021 हेतु आवेदन कर सकते है।

हरियाणा सरकार ने पेयजल कनेक्शन लेने के फैमिली आईडी को किया जरुरी

हरियाणा सरकार ने नए पेयजल कनेक्शन के लिए फॅमिली आई डी को अनिवार्य कर दिया है। ऐसा सरकार द्वारा पेयजल व सीवर में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए किया। कहीं मामलो में सामने आया है कि एक ही घर में एक से अधिक पानी के कनेक्शन चल रहे है।राज्य भर में यदि सर्वे किया गया तो लाखो ऐसे कानेसक्शन धारक मिलेंगे, जिनके पास एक से अधिक पानी कनेक्शन चल रहे है। यही कारन है कि कार्य में पारदर्शीता लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र व प्रॉपर्टी आई डी को अनिवार्य कर दिया है।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र पर कितने अंक होते है?

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के निवासियों को 14 अंको का पहचान पत्र जारी किया है।

3 thoughts on “हरियाणा परिवार पहचान पत्र 2023 | Haryana Parivar Pahchan Patra @meraparivar.haryana.gov.in | Family ID How to Download”

Leave a Comment

error: Content is protected !!