यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2024 | UP Asangathit Kamgar Registration Process @upssb.in

यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन आवेदन फॉर्म 2024 | UP Asangathit Kamgar Yojana Apply @upssb.in | यूपी असंगठित कामगार योजना | UP Asangathit Kamgar Registration: यूपी की सरकार अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की नई नई योजनाएं ला रही है, जिससे प्रदेश की जनता को लाभ मिलें व उत्तर प्रदेश का आर्थिक विकास हो सके। प्रदेश में असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लाभ हेतु यूपी सरकार ने असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2024 की शुरुआत की है।

up Asangathit Kamgar Registration

इस रजिस्ट्रेशन के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा, श्रमिक संगठनों को इनके लिए चलाई जा रही योजनाएं जैसे यूपी असंगठित कामगार योजना आदि का लाभ दिया जाएगा। आज के आर्टिकल में हम आपको UP Asangathit Kamgar Registration 2022 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने वाले है जिससे आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें, इसलिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2024

यूपी की राज्य सरकार ने अपने प्रदेश के मजदूर वर्ग के लिए कई तरह की योजनाओं को शुरू किया है। असंगठित क्षेत्र के कामगार इन योजनाओं का लाभ उठा सके इसलिए यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2024 की शुरुआत की गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिक upssb.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Join Our WhatsApp Group!

इसके अलावा आप सीएसई केंद्र (CSE Centre) से भी पंजीकरण करवा सकते है। आपको बता दें कि असंगठित कामगार योजना में पंजीकरण करने के बाद श्रमिकों को उनसे जुड़ी सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। आपको सिर्फ Asangathit Kamgar Registration के लिए फीस के रूप में 60 रूपये का भुगतान करना पड़ता है।

इस योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु अथवा दिव्यांग होने पर, राज्य सरकार पंजीकृत श्रमिकों को या उनके परिवार वालों को 2 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को 5 लाख रुपयों की कैशलेश ट्रीटमेंट की सुविधा दी जायेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि इस श्रेणी में आने वाले श्रमिकों को उत्तर प्रदेश की सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।

up Asangathit Kamgar Registration Overview 2024

आर्टिकल नामयूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन
किसकी योजना हैउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीअसंगठित क्षेत्र के कामगार (यूपी)
उद्देश्यअसंगठित क्षेत्र के कामगारों का रजिस्ट्रेशन।
आधिकारिक वेबसाइटupssb.in
शुरुआत9 जून 2021
एप्लीकेशन फी (आवेदन शुल्क)₹60
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन

यूपी असंगठित कामगार योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन करने वाले आवेदनकर्ता, यूपी का मूल निवासी हो।
  • असंगठित क्षेत्र से कामगार होना चाहिए।
  • सालाना इनकम 180000/- से कम की होनी चाहिए। 
  • आवेदनकर्ता का PF एवं ESC से कामगार आवर्तन होना चाहिए।
  • वे किसान भी इसके तहत अपना पंजीकरण करा सकते है जिनके पास 2.5 एकड़ से कम की जमीन है।

UP Asangathit Kamgar Registration 2024 के लिए अनिवार्य दस्तावेज:

  • आवेदक कामगार एवं आश्रितों का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • खाते का विवरण ( बैंक पासबुक की फ़ोटो कॉपी)
  • माता का नाम और फ़ोटो
  •  पासपोर्ट साइज फ़ोटो।

UP असंगठित कामगार रेजिस्ट्रेशन हेतु कामगारों की लिस्ट

यदि आप भी उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार रेजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है तो इसके लिए पात्र कामगारों की सूची के बारे में पहले जान लें। इसके रेजिस्ट्रेशन के लिए पात्र कामगार वर्ग की जानकारी आगे हम आपको देने वाले है:

  • बुनकर
  • नाई
  • माली
  • दर्जी
  • नाव चलाने वाले
  • सूत रंगाई
  • अगरबत्ती कुटीर उद्योग चलाने वाले कामगार
  • चुड़ी बनाने वाले
  • कढ़ाई बुनाई करने वाले कामगार
  • कपड़े धोने वाले कामगार
  • दरी, कंबल और ज़री का काम करने वाले कामगार
  •  रिक्शा चालक
  • चरवाहा
  • कूड़ा बीनने वाले कामगार
  • ठेला चलाने वाले
  • घरेलू कामगार
  • फल बेचने वाले कामगार
  • सब्जी बेचने वाले कामगार
  • फूल विक्रेता
  •  फुटपाथ व्यापारी
  • जनरेटर उठाने वाले
  • कुली
  • टेंट हाउस और कैटरिंग में काम करने वाले कामगार
  • ऑटो चालक
  • कांच उत्पादन करने वाले कामगार
  • मोची
  • टांगा और बैलगाड़ी चलाने वाले कामगार
  • दूध ढोने का काम करने वाले कामगार
  • मोटरसाइकिल और साईकल मिस्त्री
  • ढोल और बजा बजाने वाले
  • चिकेन , मीट शॉप या पोल्ट्री में काम करने वाले कामगार।

UP असंगठित कामगार रेजिस्ट्रेशन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • श्रमिकों द्वारा UP Asangathit Kamgar Registration 2024 करवा लेने से, यूपी सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत रेजिस्ट्रेशन किये हुए सभी श्रमिकों को दो योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। पहली योजना-मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना और दूसरी योजना मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना है।
  • सभी पात्र आवेदकों को असंगठित कामगार रेजिस्ट्रेशन के लिए यूपी असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड पोर्टल में ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करने की सुविधा उपलब्ध है या फिर आप ऑफलाइन भी इसके लिए पंजीकरण करवा सकते है।  यह पंजीकरण श्रमिकों द्वारा स्वयं भी किया जा सकता है या फिर अगर आप चाहें तो अपने नजदीक के किसी CSE सेंटर में जाकर भी इस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। 
  • इस पंजीकरण के लिए आपसे मात्र 60 रुपये का शुल्क लिया जाएगा ।
यूपी रोजगार पंजीकरण / रोजगार मेला

UP Asangathit Kamgar Registration Process 2024

यदि आप भी उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार पंजीकरण करवाना चाहते है तो आगे हम आपको इसके प्रोसेस की पूरी जानकारी स्टेप वाइज बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप आसानी से ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकरण कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको यूपी असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप हमारे द्वारा दिये गए लिंक https://upssb.in/Hi_Home.aspx पर भी क्लिक कर सकते है।
  •  इसके होम पेज पर आपको कामगार पंजीकरण का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
UP Asangathit Kamgar Registration
  • क्लिक करने के बाद आपको नया श्रमिक पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
UP Asangathit Kamgar Registration
  • अब अगले पेज पर आपको कार्य की प्रकृति का चयन कर लेना है। इसके ठीक नीचे आपको अग्रसर करना का विकल्प मिलेगा, इस बटन पर क्लिक कर लें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमे आपको Yes के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण के लिए फॉर्म खुल जायेगा। 
  • इस फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियों जिनमे आधार कार्ड संख्या , आवेदन / पंजीयन संख्या, मंडल, जनपद, मोबाइल नम्बर आदि को भर लेना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन/ संशोधन करें के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस तरह आज के आर्टिकल में हमनें आपको यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2024 (UP Asangathit Kamgar Registration 2022) से जुड़ी सभी जानकारियों को देने की कोशिश की है। उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा, यदि आपको आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के बीच जरूर शेयर करेंगे।

FAQ: यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2024

प्रश्न 1. UP असंगठित कामगार रेजिस्ट्रेशन पोर्टल को कब शरू किया गया?

उत्तर –  यूपी असंगठित कामगार रेजिस्ट्रेशन पोर्टल को 9 जून साल 2021 में लांच किया गया ।

प्रश्न 2. UP Asangathit Kamgar Registration से जुड़ी जानकारियां लेने के लिए क्या कोई कांटेक्ट नंबर है?

उत्तर –  जी हाँ ! इससे संबंधित जानकारियों के लिए आप फ़ोन नंबर: 0522-2977711 से भी संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!