हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र 2024 | Marriage Certificate Haryana Online Registration | Download Haryana Marriage Certificate

Marriage Certificate Haryana | विवाह पंजीकरण हरियाणा ऑनलाइन आवेदन इन हिंदी | शादी प्रमाण पत्र डाउनलोड

Marriage Certificate Haryana 2024: मैरिज सर्टिफिकेट अथवा विवाह प्रमाण पत्र सभी विवाहित दम्पतियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। कुछ साल पहले तक विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate Haryana) बनवाना अनिवार्य नही होता था, इसलिए लोग शादी प्रमाण पत्र बनवाने पर विशेष ध्यान नही दे पाते थे, लेकिन आज के समय मे अब यह एक अत्यंत आवश्यक दस्तावेज है। कई बार पति को मिलने वाले सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए Marriage Certificate की आवश्यकता पड़ती है। 

Marriage Certificate Haryana
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसके अलावा भी अन्य कई प्रकार के जरूरी कानूनी कार्यो के लिये भी हम लोगों को मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। यदि आप शादी शुदा है, और आपने अभी तक अपना मैरिज प्रमाण पत्र नही बनवाया है, तो आपको विवाह प्रमाण पत्र अवश्य बनवा लेना चाहिए। इस लेख में हमने Marriage Certificate Haryana in Hindi से जुड़ी जानकारियां दी है, जिससे आपको विवाह प्रमाण पत्र बनवाने में आसानी होगी। कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

हरियाणा शादी प्रमाण पत्र संक्षिप्त विवरण

आर्टिकल नामविवाह प्रमाण पत्र हरियाणा।
संबधित राज्यहरियाणा
उद्देश्यबाल विवाह को रोकना
लाभवैवाहिक दम्पति को कानूनी अधिकार दिलाना।
आवेदन का प्रकारऑनलाइन / ऑफलाइन
वर्ष2024
आधिकारिक वेबसाइटshaadi.edisha.gov.in

विवाह पंजीकरण हरियाणा के लिए पात्रता

हरियाणा के विवाहित दम्पतियों के लिए विवाह पंजीकरण हेतु सरकार द्वारा कुछ पात्रताएं निर्धारित की गई है, जिसका पालन करना जरूरी होता है। इसलिए आगे हमने आपको मैरिज सर्टिफिकेट हरियाणा से संबधित सभी पात्रताओं के बारे में बताया है।

  • हरियाणा मैरिज पंजीकरण के लिए लड़कों की उम्र 21 और लड़कियों की उम्र 18 निर्धारित है। निर्धारित की गई आयु पूर्ण होने के बाद ही आप हरियाणा विवाह पंजीकरण करने के लिए आवेदन कर सकते है।
  • Marriage Registration Haryana के लिए आपको सारी जानकारियां बिल्कुल सही सही बतानी चाहिए। अर्थात उम्र या किसी अन्य अनिवार्य जानकारी को लेकर कुछ छिपाना नही है।
  • Marriage Certificate Haryana बनवाने के लिए आपको दो गवाह भी पेश करने होते है और इन गवाहों के पास आवश्यक डॉक्युमेंट्स भी होना चाहिए।
  • जिस स्थान पर आपने विवाह किया है अथवा जिस जगह पर आपने अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करवाया है, उस स्थान पर आपको एक महीने तक रहना होगा। 

Marriage Certificate Haryana Documents (दस्तावेज)

यहां हमने Marriage Certificate Haryana बनवाने हेतु आवश्यक सभी दस्तावेजों की सूची दी है।

  • एड्रेस प्रूफ
  • पति-पत्नी का आयु प्रमाण पत्र
  • वोटर कार्ड
  • इलेक्ट्रिक बिल
  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड के साथ दो विटनेस  (गवाह)
  • पति-पत्नी जन्म प्रमाण पत्र
  • शादी का कार्ड 
  • पति-पत्नी का पासपोर्ट साइज फ़ोटो और एक विवाह का फोटोग्राफ
  • पति-पत्नी द्वारा दिया गया आवेदन पत्र

उत्तर प्रदेश विवाह प्रमाण पत्र

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल

मैरिज सर्टिफिकेट हरियाणा आवेदन शुल्क

  • अगर आवेदन शादी की तारीख से 90 दिनों के भीतर दिया जाता है तो 150 रुपयों का शुल्क लगता है।
  • अगर आवेदन 90 दिनो के बाद परन्तु शादी के डेट से एक साल के अंदर दिया जाता है तो 300 रुपयों का शुल्क लगता है।
  • यदि आवेदन 1 साल के बाद दिया जाता है तो 350 रुपयों का शुल्क लगता है।

हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु आपको Haryana Compulsory Registration Of Marriage Act के अंतर्गत शादी से 3 माह के अंदर विवाह का पंजीकरण करवा लेना अनिवार्य होता है। विवाह प्रमाण पत्र हेतु स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया निम्न है –

  • Haryana Marriage Certificate ऑनलाइन बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अंत्योदय सरल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप हमारे द्वारा दिये गए लिंक https://saralharyana.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है।
    • नोट – यदि आपने अपनी सरल पोर्टल पर आईडी नहीं बनायीं है, तो आप यहां दी गयी लिक पर जाकर आप सरल पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया जान सकते है।
  • इसके बाद आपको अपना एकाउंट लॉगिन कर लेना पड़ता है। आपको बता दें कि अगर आपने अपना एकाउंट नही बनवाया है तो आप न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके भी अपना एकाउंट बनवा सकते है।
  • इसके लिए आप New User Registration के ऑप्शन पर क्लिक कर लें और उसके बाद मांगी गई जानकारियों जिसमें आपका पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, स्टेट और कैप्चा कोर्ड को डालकर Validate के विकल्प पर क्लिक कर लें। 
  • अब अपना एकाउंट बना लेने के बाद इसमें लॉगिन कर लें। 
haryana marriage cretificiate
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन फ़ॉर मैरिज रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा, जहाँ पर आपको Here To Apply पर क्लिक कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर आपके सामने मैरिज सर्टिफिकेट फॉर्म खुल जायेगा जिसमें आपको मांगी गई सारी जानकारियों को अच्छे से भर देना है। आप यहाँ पर ऑनलाइन विवाह पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकते है। 
  • इसके बाद आपको Save के बटन पर क्लिक कर लेना है। 
  • अब आपको यहाँ से ट्रांजेक्शन आईडी भी मिल जाती है। भविष्य के लिए आप यहाँ से मैरिज सर्टिफिकेट फॉर्म PDF की एक कॉपी निकाल कर अपने पास रख लें।

Haryana Marriage Certificate Status 

  • अगर आप मैरिज सर्टिफिकेट स्टेटस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं या इस https://shaadi.edisha.gov.in/ लिंक पर क्लिक कर लें।
  • अब इसके होम पेज पर आपको Track Application का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब आगे आपको Registration ID के अंदर ऑनलाइन विवाह पंजीकरण करने के बाद प्राप्त एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर लेना है। 
haryana marriage cretificiate
  • इसके बाद दिए गये Get Record के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है। अब आपके सामने Haryana Marriage Certificate Status आ जायेगा।

हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करे 

  • मैरिज सर्टिफिकेट हरियाणा डाउनलोड करने के लिये आपको पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप इस https://shaadi.edisha.gov.in/ लिंक पर भी क्लिक कर सकते है। 
  • इसके होम पेज पर आपको दिए गये ऑनलाइन सेवाओं के मेनू पर ऑनलाइन स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है। 
  • अब आपको अगले लॉगिन पेज पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर सबमिट कर लेना है। 
  • इसके बाद आपके सामने मैरिज सर्टिफिकेट हरियाणा खुल जाएगी।
  • अब आप यहाँ पर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके Marriage Certificate Haryana PDF डाउनलोड कर सकते है। 

Conclusion

इस तरह आज के आर्टिकल में हमनें आपको Haryana Marriage Certificate से संबंधित सारी जानकारियों को देने का प्रयत्न किया है। हम आशा करते है कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।

FAQ: Marriage Certificate Haryana

प्रश्न 1. हरियाणा में शादी प्रमाण पत्र न बनवाने से कितने का जुर्माना लगता है?

उत्तर: यदि आप हरियाणा निवासी है और अभी तक आपने अपना हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र नही बनवाया है तो आपको 1000 रुपयों तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

प्रश्न 2. आवेदन करने के कितने दिनों के बाद Haryana Marriage Certificate जारी कर दिया जाता है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर: हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट आवेदन करने के 15 से 20 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!